खबरों की खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खबरों की खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 अगस्त 2019

पाक्सितान कर सकता है परमाणु हमला






#खड़ीखबर : पाकिस्तान कर सकता है परमाणु हमला :इमरान खान
कर रहा है टमाटर मंडी का पता मिलने का इंतज़ार (टमाटर 340 रूपए किलो)

#खड़ीखबर :पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों ,सीडी पर प्रतिबन्ध लगाया
सिद्धू और मीके के नाचने कूदने का कार्यक्रम जारी रहेगा

#खड़ीखबर : आतंक का रास्ता छोड़े तो करेंगे पाकिस्तान से बात :भारत
भारत हमारे विकास के सारे रास्ते बंद करने पर तुला है :इमरान खान


#खड़ीखबर :पाकिस्तानी राजनयिक ने दी भारत को बहस की चुनौती
पहले के दो राउंड "संबित पात्रा और अर्नब गोस्वामी" पार करने के बाद ही करेंगे विचार :भारत

#खड़ीखबर : सरकार जल्द बना सकती है जनसँख्या नियंत्रण नीति
कुत्तों ,सूअरों को इसमें शामिल होने की अनिवार्यता नहीं


#खड़ीखबर : आज रात से काश्मीर के फोन करने लगेंगे काम
"नेटवर्क खराब" होते ही सेना करने लगेगी अपना काम

#खड़ीखबर :जन्मदिन पर सीएम केजरीवाल ने दिया जनता को सन्देश ,हम दिल्ली की 70 सीटें जीतेंगे
इसके लिए हम सब के सब "भाजपा" में शामिल हो जाएंगे
#खड़ीखबर : यदि भारत ने उकसाया तो पाकिस्तान शुरू कर सकता है जिहाद
नहीं उकसाया तो हम हमेशा की तरह सम्मानपूर्वक भीख मांगते रहेंगे


#
खड़ीखबर
: इमरान ने कबूला ,हुई थी एयर स्ट्राइक
मगर सरे आम अपने पैलेट के निशान दिखाने से साफ़ मना किया

#खड़ीखबर : सब मुझे मार डालना चाहते हैं :ओवैसी
धत्त तेरे कि ,मियाँ जी ,पैलेट से सिर्फ पिछवाड़ा छिल जाता है जी
लाहौल विला कुव्वत

#खड़ीखबर : हमें किसी से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है :ममता बनर्जी
बस ये "जोय शीड़ी राम" बोलना कोई सीखा दो रे बाबा



रविवार, 4 अगस्त 2019

ढिंचैक पूजा को मिला चमन जैसेतैसे पुरस्कार







#खड़ीखबर : मुझसे कहा जाएगा तो करूँगा मध्यस्थता :डोनाल्ड ट्रम्प
हम तो कह रहे हैं बम बाँध के पाकिस्तान में कूद जा :भारत

#खड़ीखबर : टिक टॉक ने किया बड़ा ऐलान
ढिंचैक पूजा को बनाया गया ब्रांड एम्बेसेडर
मिल सकता है चमन जैसेतैसे पुरस्कार

#खड़ीखबर :मेरे मैग्सेसे पुरस्कार पर जब लोग इतना जल रहे हैं तो सोचिए जब मुझे एंकर के अभिनय के लिए ऑस्कर मिलेगा तो कितना बवाल होगा :रवीश कुमार

#खड़ीखबर : प्रियंका गांधी को सौंपी जाए कांग्रेस की कमान :कांग्रेसी
सालों मैं भी राबर्ट गांधी बनने को तैयार हूँ :वढेरवा

#खड़ीखबर : जबरन फल पकाने वाले मिलावटखोरों खिलाफ सख्त कदम उठाएगी मध्य प्रदेश सरकार
राहुल गांधी जी को इस योजना से मुक्त रखा गया है वे सिर्फ अपनी पार्टी को पका रहे हैं

#खड़ीखबर : सरकार ने जोर शोर ने टाइगर दिवस मनाया
हम इसके विरोध में दिशा पटानी दिवस मनाएंगे : राहुल गांधी

#खड़ीखबर : आजमखान ने संसद में अपने घटिया बयान के लिए माफी मांगी
उनकी भागी हुई भैंसों से कहा हमसे भी मांगो

#खड़ीखबर : 35 a में फेरबदल की कोशिश डायनामाइट से खेलना है : महबूबा
पैलेट वाले गन की जगह डायनामाइट वाले गन का ऑर्डर दे रहे हैं :अमित शाह

#खड़ीखबर : भ्रष्टाचार की मदद के लिए RTI कानून कमजोर किया जा रहा है- राहुल गांधी
अब कांग्रेस की मदद भी करते हैं तो गलत लगता है इन्हें :भाजपा सरकार

#खड़ीखबर : वो ज़माना गया जब सीरियल कुछ भी बकवास दिखा कर जनता को बेवकूफ बनाते थे अब हमारे मुकाबले में कोई नहीं :टीवी समाचार चैनल

#खड़ीखबर : कांग्रेस अध्यक्ष का नहीं हुआ है अभी तक कोई अंतिम फैसला
खुद कांग्रेसी पूछते फिर रहे हैं "कब होगा न्याय "

#खड़ीखबर : नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए 8 राज्यों का फैसला
भाजपा हमें ख़त्म करने की साजिश कर रही है : कांग्रेस

#खड़ीखबर :आजम खान ने पीठासीन सभापति पर की अभद्र टिप्पणी
ये पक्का हमारा ही लड़का है : पाकिस्तान से उनके पुरखों ने कहा

मंगलवार, 8 जनवरी 2019

राहुल गांधी बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष >>>>खड़ी खबर





जो 100 प्रतिशत फिट हो वो बने प्रदेश अध्यक्ष : अजय माकन
मैं कभी प्रदेश अध्यक्ष बनना ही नहीं चाहता था : राहुल गांधी

अब स्टेशन पर पहुंचना होगा 20 मिनट पहले
सिर्फ यात्रियों को ........रेल तो ........

विधानसभा में हंगामा करने पर विधायकों का कटेगा वेतन
आँख मारने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा

सीबीआई को देंगे जवाब : अखिलेश  यादव 
जनता ने तो हमें पहले ही टका सा जवाब दे दिया था

सबूत पेश करें या इस्तीफ़ा दें रक्षा मंत्री : राहुल गांधी
कांग्रेस ने हमेशा अपने घोटालों का सबूत दिया है : राहुल गांधी

अब मेट्रो में सफ़र के दौरान भी नहीं काटेंगे मोबाईल सिग्नल
अब वो घर बैठे ही कट जाया करेंगे ...

मोदी का इंटरव्यू राजनीतिक स्टंट : भगवंत मान
जबकि मेरा पैग मार के संसद जाना ....डेयरिंग था पाजी डेयरिंग



:

बुधवार, 12 अक्टूबर 2016

Taxi without water ...खबरों की खबर



#खड़ीखबर : यमुना में चलेंगी वाटर टैक्सी 🚢, पांच कंपनियां आईं आगे
  अब वाटर और आ जाए बस्स🚰🚰

#खड़ीखबर :DDA पर अधिकार को लेकर तेज़ हुई सियासत
डेंगू और चिकनगुनिया अब भी अनाथ , किसी ने अधिकार नहीं जताया 👍👍👌

#खड़ीखबर :बॉर्डर से सटे इलाकों में हमला कर सकते हैं आतंकी : News24
कांग्रेस और आप ;)की भारी मांग ;) पर बोफोर्स तोप ;) हटा कर सीसीटीवी तैनात

#खड़ीखबर : सभी आतंकी प्रमुख पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा में
और सभी पाकिस्तानी हुक्मरान .....सेना के निशाने पे

#खड़ीखबर : बौखलाया पाकिस्तान मीडिया पर निकाल रहा है अपना गुस्सा
"तारिक फ़तेह" नाम के "चैनल" का ज़िक्र भी कुफ़्र दिया गया करार

#खड़ीखबर :दशहरे पर 65 करोड़ की जलेबी फाफडा खा जाते हैं गुजराती :भास्कर
और फिर साल भर मीठा मीठा बोल कर "मज्जा :)मा छो :) रहते हैं
#खड़ीखबर : जनहित के फैसलों को पलट रहे एलजी : केजरीवाल
मैं तो उन्हें उलट पलट के सुखा भी रहा हूँ अचार बनाने के लिए : जंग

#खड़ीखबर :यूपी में क़ानून नहीं गुंडाराज है :मायावती
मायावती की रैली में मची भगदड़ , एक मरा बाईस घायल ...कथन proved

#खड़ीखबर :दिल्लीवासियों से है एलजी की तकरार : अरविन्द केजरीवाल
.......मुझे दोनों से कोई समस्या नहीं है , जो है इन दोनों को है : फिर से केजरीवाल
#खड़ीखबर : विजयादशमी🐯🐯 पर बुराई का अंत , रावण दहन 🎇🎆
विजय माल्या 😎😎इसमें शामिल नहीं 😯😯😀😁
😂वो दीवाली मना 🎇🎆के बैंकों का दीवाला😥🐮🎳 निकालते रहेंगे 


चलिए आज के  लिए इतना ही ......

रविवार, 9 अक्टूबर 2016

चाउमीन से लैस पाकिस्तान #खड़ीखबर





#खड़ीखबर:चीन कर सकता है पाकिस्तान की मदद
अब पाकिस्तान परमाणु बम के साथ ही "चाउमीन" से भी लैस हो गया है ,
ख़तरा बढ़ गया है जी ...............................................गैस्टिक का


#खड़ीखबर :बॉर्डर से सटे इलाकों में हमला कर सकते हैं आतंकी : News24
कांग्रेस और आप ;)की भारी मांग ;) पर बोफोर्स तोप ;) हटा कर सीसीटीवी तैनात

#खड़ीखबर: मनमोहन सिंह काल में भी तीन बार हुई थी सर्जिकल स्ट्राईक :कांग्रेस
तीनों बार ही मनमोहन सिंह ने राहुल की शिकायत सोनिया से कर दी


#खड़ीखबर : जनहित के फैसलों को पलट रहे एलजी : केजरीवाल
मैं तो उन्हें उलट पलट के सुखा भी रहा हूँ अचार बनाने के लिए : जंग

#खड़ीखबर :दशहरे पर 65 करोड़ की जलेबी फाफडा खा जाते हैं गुजराती :भास्कर
और फिर साल भर मीठा मीठा बोल कर "मज्जा :)मा छो :) रहते हैं

 
#खड़ीखबर: पाकिस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राईक से भी ज्यादा बुरी खबर
लेखक तारिक फ़तेह ने बहुत सारे भारतीय टीवी चैनलों को दिया साक्षात्कार

#खड़ीखबर:"घटती वैश्विक शक्ति है" अमरीका : पाकिस्तान
"पिटती वैश्विक शक्ति है पाकिस्तान : अमरीका

 #खड़ीखबर: दशहरे पर मोदी के लखनऊ दौरे से विपक्ष चिंतित
सबको अपने अपने "रावण" की चिंता , सभी फुंके बैठे हैं

#खड़ीखबर: भारत ने "विश्व योग दिवस" की साजिश रची है
हम उसका जवाब "आतंक दिवस" के रूप में मना कर देंगे : पाकिस्तान


#खड़ीखबर: चाईनीज़ पटाखों पर सरकार लगा सकती है प्रतिबन्ध
फुसकी बमों ;) की रैलियों व् टवीट्स पर फिलहाल कोई रोक नहीं

#खड़ीखबर: चाईनीज़ पटाखों से "याददाश्त कम" होती है : आजतक
और देसी पटाखों से "जेब कम" .......बलेंस बना के फूटें

#खड़ीखबर:रेलवे का दीवाली गिफ्ट , 1पैसे में 10 लाख का बीमा
.लेकिन रिजर्वेशन लेते लेते ही जान निकल जाने पर कोइ लाभ नहीं है : भारतीय रेल


#खड़ीखबर: दोज़ख से पाक आतंकियों को वापस भेजा गया
कांग्रेस /आप से सर्जिकल स्ट्राईक में ही मरने का सर्टिफिकेट लेकर
दोबारा आने को कहा गया


#खड़ीखबर:पाकिस्तान ने केजरीवाल को और केजरीवाल ने आगे राहुल को
भौत भौत कस्स के कहा "शुक्रिया" . उसके हिस्से की गालियाँ खाने के लिए 


#खड़ीखबर:मोदी सेना के जवानों के खून की दलाली करते हैं : राहुल गांधी
...जबकि कांग्रेस ने जब किया "देश की दलाली की" ,
और इस बात का कभी घमंड भी नहीं किया
आज के लिए  इतना ही  .

शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

आज रात फिर होगी सर्जिकल स्ट्राईक




खड़ीखबर : नवाज शरीफ ने नकारा भारत का सर्जिकल स्ट्राईक का दावाभारत ने कहा " हमने , शरीफ के पिछवाड़े पैलेट के निशान ;) भी छोड़े हैं , पाकिस्तान झूठा साबित करे "

#खड़ीखबर : पकिस्तान पर हमले का अब कोई दुःख नहीं है ,मोदी जी ने बिना आधार और बार कोड के जियो सिम दिलाने का वादा किया है : नवाज़ शरीफ

#खडीखबर : आज की रात फिर हो सकती है सर्जिकल स्ट्राईक"दिल्ली वाले सर जी" ने मोहल्ला क्लीनिकों को डेंगू पर घुस के हमला करने को कहा

#खड़ीखबर : भारत ने आक्रमण और कडा करने का मन बनाया MSG 3 फिल्म पूरे पाकिस्तान में जबरदस्ती रिलीज़ की जायेगी

#खड़ीखबर : अब ये कौन कह रहा है बे कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राईक की बात इसलिए नहीं स्वीकार रहा है......इंग्लिश में कौन जवाब देगा मीडिया को


#खड़ीखबर : भारत ने तीस से अधिक देशों को दी सर्जिकल स्ट्राईक की जानकारी .......................सबने कहा , अगली बार , हम भी लाईव देखना चाहेंगे

#खडीखबर :आज की रात कमांडो " जेठमलानी जी" को लाद ले जायेंगे
उन्हें यकीन है एक आध क्लाएंट तो वे बना ही लेंगे ;) 

#खड़ीखबर :बुरहान वानी की मौत पर पाकिस्तान ने मनाया था काला दिवस मगर एक बार फिर मुंह काला होने की खुशी में कल फिर काला दिवस मनायेगा पाकिस्तान


#खड़ीखबर : रात में भारत ने किया था सर्जिकल स्ट्राईक और सुबह ही हकीम जी दवाखाने वाले के यहाँ से दर्ज़न भर रफूगर पाकिस्तान रवाना किए गए

#खड़ीखबर : हम अपना काम करते रहेंगे : डिप्टी सीएम् : दिल्लीऔर एल जी साहब अपना :) यानि कुल मिला के "काम: कुछ नहीं होना है

#खड़ीखबर : घर भीतर ,घुस मारे हमने , देखो दुश्मन करे चीत्कार खाक पाक हो जाओगे जो सवा करोड़ भर लें , ज़रा सी भी हुंकार.
;) ;) ;) सनी पाजी.. हैण्डपम्पस ,....पुट डालो सर जी 
#खड़ीखबर :मैं आरएसएस की विचारधारा का विरोध करता रहूँगा : राहुल ये भी मुझे पोलिटिक्स की तरह बिलकुल पल्ले नहीं पड़ती

#खड़ीखबर : आज 18 साल का हो गया गूगल मगर कईयों को इसने 18 से बहुत पहले 18 का कर मारा ..

#खड़ीखबर : राहुल पर फेंका जूता , आरोपी गिरफ्तार राहुल गांधी ने कहा मैंने माफ़ किया ........................जूते को

बुधवार, 21 सितंबर 2016

सरकार बनायेगी पत्थर के हाथी घोड़े







#खड़ीखबर : दीर्घकालीन नीति बनाकर काम करे केंद्र सरकार : मायावती
हाँ बिलकुल ...सरकार को पत्थर के हाथी बनवाने चाहिए
बिना कुछ खाए पीये इतने दिनों तक जिंदा रह जाते हैं ..जय हाथी


#खड़ीखबर :शहाबुद्दीन अपराधी नहीं समाज सेवी : राजद सांसद
उन्हें जमानत नहीं पटना हाई कोर्ट की तरफ से नोबल प्राईज़ दिया गया है

#खड़ीखबर : विज्ञापन समिति के सदस्यों की निष्पक्षता पर आप ने "उठाए सवाल"
चिकनगुनिया की वजह से उठे कमर दर्द के कारण "सवाल" उठ ही नही पाया

#खड़ीखबर : आसाराम का एम्स में होगा आज मेडिकल चैकअप
डाक्टरों ने 11 ट्रक 8 टैम्पो और 3 बुग्गी भरके "वियाग्रा" ईलाज के लिए मंगाया

#खड़ीखबर : 84दंगा : सज्जन कुमार को अदालत की फटकार
....खुद क्यूँ नहीं मर जाते ......हर कोई हमारे भरोसे ही है
#खड़ीखबर : एयरटेल पर रोज़ हो रही हैं 2 करोड़ कॉलड्राप्स : जियो
हमारे बन्दे उन्हीं कालों को गिन रहे हैं ...तभी तो सिम नहीं दे पा रहे

#खड़ीखबर : हाफ़िज़ का सर कलम करने वाले को पांच करोड़ का पुरस्कार
अगर सच में पैसे दोगे , तो दो करोड़ और दो , दाऊद भी ले लो : पाकिस्तान

#खड़ीखबर : बिहार के मधुबनी जिले में सवारियों से भरी एक बस "गिरी"
............................बिहार सरकार तो पहले ही "गिरी" हुई थी 

#खड़ीखबर : मौजूदा जजों का बौद्धिक स्तर काफी कम है : काटजू
..............................रहने दो सरजी, जज खुद भी काफी कम हैं
#खड़ीखबर : मोदी जी ने दी राष्ट्रपति को हमले की जानकारी
उनका नैट पैक ख़त्म होने के कारण वे पीएम का व्हाट्सअप मैसेज देख नहीं पाए थे

#खड़ीखबर : अबकि बार पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब
.अबकी नवरातों में माता रानी पाकिस्तान को पाप लगाएगी ही लगाएगी ..
#खड़ीखबर : मनीष सिसोदिया पर स्याही फेंकी गयी
दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच ....स्याही FSSI की मुहर वाली थी ,
या ऐवें ई लोकल थी

 #खड़ीखबर : राहुल गांधी आज झांसी में रैली करेंगे
.मगर बातें वही , बरेली और मेरठ वाली ही करेंगे
इसलिए कृपया अपना समय बर्बाद न करें

गुरुवार, 15 सितंबर 2016

माल्या की सज़ा तय ..




#खड़ीखबर : काला धन योजना विफल , आईटी ने लाखों को भेजा नोटिस
नोटिस में .........................सबको कहा गया है , माल्या के पास भाग जाओ


#खड़ीखबर : शहाबुद्दीन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी दिल्ली सरकार
सरकार के इस फैसले के खिलाफ लालू के समक्ष याचिका दायर करेगा शहाबुद्दीन



#खड़ीखबर : अखिलेश ने राहुल गांधी को कहा अच्छा लड़का
कांग्रेस ने इसे चुनाव से पहले पार्टी के बच्चे पर दबाव बनाने वाला ब्यान कहा

#खड़ीखबर : घूस मांगने वाले बीएमसी अधिकारी का नाम .....
.बताने वाला धारावाहिक नहीं है नामकरण ....कपिल शर्मा


#खड़ीखबर : ज़ाकिर नाइक ने राजीव गांधी फाउंडेशन को दिए थे पचास लाख
राहुल गांधी ने कहा शुक्रिया ..........इतने दिनों तक नहीं बताने के लिए

#खड़ीखबर : 11 वर्ष बाद शहाबुद्दीन जेल से बाहर
..............................सत्यमेव जयते ......अब आप हर निर्णय के नीचे नहीं लिख सकते ...कभी नहीं लिख सकते थे ......


#खड़ीखबर : इस बीच चर्चित सीडी पर एफेसेसाई की मुहर
नहीँ होने के कारण उसकी सत्यता संदेह के घेरे में

#खड़ीखबर : अपनी पत्नी के पाँव छूते थे विधायक संदीप कुमार
मगर सिर्फ अपनी पत्नी के पाँव ....बाकियों के नहीं


#खड़ीखबर : अरविन्द केजरीवाल ने अपने मंत्री संदीप कुमार को हटाया
.....हें हें हें हें , संदीप कुमार फाईल लेकर आर्डर कैंसिल करने जंग के घर पहुंचे

#खड़ीखबर : एलजी ने किया अधिकारियों का तबादला : सीएम नाराज़
...................अब क्या बार बार मैं नया व्हाट्सअप ग्रुप ही बनाता रहूँ


#खड़ीखबर : कुत्तों का अब होगा औन लाइन पंजीकरण ;)
सरकार उनके लिए वाईफाई और व्हाट्सअप सुविधा भी जल्दी देगी


#खड़ीखबर : पैलेट गन पर नहीं लगेगी पूरी पाबंदी : सरकार
बर्नौल की अतिरिक्त खेप बाजार में ....

#खड़ीखबर : जैन समाज का कजरी आवास पर प्रदर्शन
केजरी समाज का काउंटर प्रदर्शन जल्द.........

#
खड़ीखबर
: भ्रम न फैलाएं केजरी : नजीब जंग
गंद नहीं , रायता नहीं ....अब भ्रम भी नहीं फैलाएं......तो फिर चार लाख लें किस बात के

#खड़ीखबर : माल्या ने नहीं किया अपनी सारी संपत्ति का खुलासा : सरकार
उसे माता रानी पाप लगाएगी ही लगाएगी ................................ : सरकार

सोमवार, 9 मई 2016

उप्र सरकार हैण्डपम्प दुह के पानी निकालेगी






हमने हैंडपंप के लिए पैसा माँगा था,पानी वाली रेल नहीं :सपा
बीच का रास्ता ये है कि केंद्र सरकार "पैसे वाली रेल" भेज दे , हैंडपंप हम खुद दुह लेंगे .....आजम चचा हैं न भैंसिया वाले


सोनिया गांधी शेरनी है : ज्योतिरादित्य सिंधिया
ठीक है चलो मान लिया ...फिर बिटवा "गदहा" क्यूँ है


बाबा रामदेव ने आज फिर लालू यादव को सिखाये फिटनेस के गुर
धत तेरे कि , उनको नई सिखाने को मंगता था बबा , उनकी फिटनेस का खामियाजा पहले ही देश पिरदेस भुगत रहा है

पूरा देश जानना चाहता है किसने घूस ली : पारिकर
देश मतलब "भारत देश " बांकी देशों को तो पता हईए है

पूरा देश जानना चाहता है किसने घूस ली : पारिकर
यदि पूरा देश जानना चाता है कि कि किस किस ने घूस ली : हमारे मुख -मंत्री जी से पूछ लें , वे सब जानते हैं

एनसीपी के नेता ने पहनी सोने की शर्ट
ल्यो "सोने" की बनियान तो हम रोज़ पहनते हैं , बनियान पहन के ही सोते हैं

अगर मेरे खिलाफ कुछ साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा : अहमद पटेल | ...........तीन साल तो बची है कुल आपकी पार्टी और राजनीति भी


 केंद्र ने भेजा पानी ,उप्र सरकार ने अस्वीकार किया
उसे पूरी उम्मीद है कि इसी तरह प्रदेश वासी भी सरकार को अस्वीकार करेंगे

 कांग्रेस ने जंतर मंतर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला
"कांग्रेस डुबाओ मार्च" वे पहले ही इटली से निकाल चुके हैं



मोदी सरकार ने दो साल में सबकुछ बर्बाद कर दिया :सोनिया
यहाँ "सबकुछ" का मतलब कांग्रेस है न मम्मी :राहुल गांधी 

सिर्फ दो लोगों की बात चल रही है इस देश में :राहुल गांधी
और मैं बौरा इसलिए गया हूँ कि वो दो लोग "मैं और मम्मी" नहीं हैं


आगस्टा मुद्दे पर आप पार्टी का प्रदर्शन पीएम आवास का घेराव
सोनिया गांधी ही मूंछ लगाकर करेंगी अगुवाई , भूल से केजरीवाल न समझें

रविवार, 6 दिसंबर 2015

12 लाख की सायकल और ...कार फ्री दिवस









दिल्ली के विधायकों का वाहन ऋण चार लाख से बढ़ाकर 12 लाख किया गया
अब विधायक जी 12 लाख की सायकल लेकर कार फ्री दिवस मनाएंगे ....स्वराज आ गया


Chennai express वाले हकले से कहो मीनाम्मा डूब गई फ़ौरन ही सहिष्णुता वाली नाव लेकर पहुंचे


दिल्ली के विधायकों ने दहेज़ नहीं लेने देने की शपथ खाई
दिल्ली के विधायकों का वेतन चार गुना बढ़ा ..............और कितना दहेज़ लोगे भाई


आमिर बनाएँगे "राजा हिन्दुस्तानी "का सीक्वेल ,नाम होगा "सुल्ताने सीरिया"....


अमां ,अपने लौंडे तेज ने ,जरा सी जो अपेक्षा थी उसकी उपेक्षा क्या कर दी
लोगबाग उसको सचिवालय के शौचालय में बिठाए हुए हैं कल से ......
हट्ट बुड़बक ...लालू बबा पक्का खिसियाये होंगे ....
अबे चरवाहा विद्यालय से पास आउट हुए हो क्या रे


आरएसएस दंगे करवाती है : राहुल गांधी
जबकि हम कांग्रेस वाले "जनसंहार" करवाते हैं ..1984...


"मटरिया , तुझे क्या लगता है रिटर्न का ज़माना चल रहा है
तो लालू बाबा अपना लोग का चारा रिटर्न तो नहीं कर देंगे ??"
भैंस "गगरिया" अपनी सिस्टर से प्रश्न पूछते हुए


सुना कि फ्रांस अमरीका रूस समेत बहुत सारे देशों ने असहिष्णु होते हुए
बीती रात आईएस की सहिष्णुता के पिछवाड़े बहुत मिसाईल दागे ..
..सहिष्णुता तो सुलग उठी है


आफ्टर बिहार इलेक्शन रिज़ल्ट ..प्रतिक्रिया या फ्राम मल्लू काका
:पाहिले गैय्या टेंसन में रहली अब रिजल्ट बाद ..भैन्सियन को भी टेंसन
....उनकर चारा फिर चट 

फ्रांस पर हुआ हमला क्रिया की प्रतिक्रिया है : चचा आजम खान
फ्रांस वालों ने आईएसआईएस की भैंसें चुराई थी ...क्यूँ चचा..........




 

रविवार, 23 अगस्त 2015

"भैंसीयास्टिक technology"...व्यंग्य बाण




This is called "भैंसीयास्टिक technology"


बिहार की लिफ्टें छोटी हैं : लल्लू पिरसाद भांडव
जबकि भैंसें इतनी बड़ी की मुंह से बिहार में चारा खा कर दिल्ली में पूँछ उठा कर गोबर कर लेती हैं ..


चार लोग कभी भी रेप नहीं कर सकते , कर सकते हैं क्या : मुल्ला यम सिहं
ल्यो कल्लो बात ..क्यों नहीं ..दुई ठो बाप बेटे मिलकर पूरे पुत्तर पिरदेस का कर डाले हैं


:रिपोर्टर : सर ,लगता है कांग्रेस के अन्दर का दम ख़म चुक गया
कांग्रेस प्रवक्ता अबे हमारा मुंह न खुलवाओ : तूफ़ान हमारे अन्दर भी है , एक बार "ढक्कन " हटा के तो देखो अब ये न पूछना ढक्कन कौन ......लोग ढक्कन कहेंगे


कक्षा दसवीं की छात्रा के बैग में मिली बीयर की बोतल
स्कूल को फ़ौरन ही उस बालिका को नोटिस थमाया ...............................................
और पूछा , बिटिया ..दुनिया वोदका तक जा पहुँची है , तुम बीयर पर ही अटकी हो 


संसद के अगले सत्र के लिए राहुल करेंगे विशेष तैयारी
गांधी जी की "सारी बकरियों" का होगा विशेष रूप से ज़िक्र ..
इसके बाद , चरखा , चश्मा , धोती .....


 मोदी ने बिहार की बोली लगाई है : नितिश कुमार
जबकि हमने और लालू जी ने तो बिहार को OLX पर बेचने की तैयारी की थी
हुआ न घाटा ......तो बोलो तारा रारा ..बोलो तारा रारा


महाराष्ट्र पुलिस ने एक तोते को गिरफ्तार किया
कांग्रेस ने कहा है कि , पब्लिक गलत सोच रही है ..ये हमारे वाला नहीं है 


गांधी जी के पास तीन बन्दर थे : राहुल गांधी लोकसभा में
अबे बन्दर .............................................................................................
नहीं बे , उनके पास बकरियां थीं ...इसको सच में ही इतिहास पढाओ यार


लालू यादव नीतीश आज शुरू करेंगे शब्द वापसी अभियान
इससे प्रेरित होकर बिहार की भैसों ने भी चारा वापसी अभियान शुरू करने की घोषणा की 



शनिवार, 17 जनवरी 2015

खबरों की काटापीटी ..............



.




संजय दत्त ने फ़िर से मांगी फ़रलो ...गोरमिंट बोली .....धरलो
*****
दिल्ली पुलिस जल्दी ही कर सकती है शशि थरूर से पूछताछ
शशि थरूर ने फ़िर की प्रधानमंत्री मोदी का तारीफ़ .................हायं
****
दिल्ली की सभी सीटों पर लडेगी बसपा
कद्दू लडेगी ........अभी कल तो बहिन जी के जनमदिन पाल्टी पर केक के लिए लड मरी थी बसपा
 *****
आमिर खान अब करेंगे फ़िल्म "कुश्ती"
पीके का पोस्टर देख कर सब अटकल लगा रहे हैं कि ये कुश्ती वो मशहूर पहलवनिया "सनी लियोनी जी" से ही करेंगे ....प्रेम से बोलिए तारारारा .
 *****
उत्तरप्रदेश सरकार पर्यटकों को लखनऊ घूमने के लिए "सायकल" मुहैया कराएगी
बहिन जी... मुस्कुराते हुए सोच रही हैं ..आवे तो हमरी सरकार ...हाथी न बंटवा दिए तो कहना  
******
चार्ली हेब्दो के कार्टून पर पाक संसद में निंदा प्रस्ताव पारित
अरिस्स ...पाकिस्तानियों ने तो आतंकवादियों को भी सांसद बना रखा है बे
********
गाँव गाँव आंदोलन कर जनाधार बढ़ाएगी कांग्रेस :राहुल गांधी
शहर से गाँव ,गाँव से खेत ,खेत से दालान ,दालान से सड़क तक पहुँच जाएगी कांग्रेस ....

********
कांग्रेस ने राबर्ट वाड्रा पर कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया
जबकि खुद वाड्रा का कहना है कि उन्होंने सबकुछ "कांगेस" से प्रेरित होकर किया था
*******
एम्स में भर्ती होना चाहता था आसाराम
अस्पताल ने कहा एक्सरे , एम आर आई , सीटी स्कैन में तो कुछ निकला नहीं कहें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी चैक कर लें

*********
मेरे और धोनी के बीच कोई मनमुटाव नहीं था धोनी : रवि शास्त्री
ठीक है ठीक है , त अब हुई जाएगा , .........हे हे हे अरे कमेंटेटरी न करिएगा दुन्नो जन
*********
राजस्थान सरकार ने ज़ब्त की राबर्ट वाड्रा की जमीन
इससे पहले राबर्ट वाड्रा ने किसानों की जमीन जब्त कर ली थी ..सरकार ने बंधकी छुडा ली ॥

आज के समाचार समाप्त हुए ..कैमरापर्सन ..धोंदूमल के साथ झपटू जी ..समाचार चैनल झा जी कहिन के लिए :) :) :) :)