दो पंक्तियां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दो पंक्तियां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 अगस्त 2019

ढिंचैक पूजा को मिला चमन जैसेतैसे पुरस्कार







#खड़ीखबर : मुझसे कहा जाएगा तो करूँगा मध्यस्थता :डोनाल्ड ट्रम्प
हम तो कह रहे हैं बम बाँध के पाकिस्तान में कूद जा :भारत

#खड़ीखबर : टिक टॉक ने किया बड़ा ऐलान
ढिंचैक पूजा को बनाया गया ब्रांड एम्बेसेडर
मिल सकता है चमन जैसेतैसे पुरस्कार

#खड़ीखबर :मेरे मैग्सेसे पुरस्कार पर जब लोग इतना जल रहे हैं तो सोचिए जब मुझे एंकर के अभिनय के लिए ऑस्कर मिलेगा तो कितना बवाल होगा :रवीश कुमार

#खड़ीखबर : प्रियंका गांधी को सौंपी जाए कांग्रेस की कमान :कांग्रेसी
सालों मैं भी राबर्ट गांधी बनने को तैयार हूँ :वढेरवा

#खड़ीखबर : जबरन फल पकाने वाले मिलावटखोरों खिलाफ सख्त कदम उठाएगी मध्य प्रदेश सरकार
राहुल गांधी जी को इस योजना से मुक्त रखा गया है वे सिर्फ अपनी पार्टी को पका रहे हैं

#खड़ीखबर : सरकार ने जोर शोर ने टाइगर दिवस मनाया
हम इसके विरोध में दिशा पटानी दिवस मनाएंगे : राहुल गांधी

#खड़ीखबर : आजमखान ने संसद में अपने घटिया बयान के लिए माफी मांगी
उनकी भागी हुई भैंसों से कहा हमसे भी मांगो

#खड़ीखबर : 35 a में फेरबदल की कोशिश डायनामाइट से खेलना है : महबूबा
पैलेट वाले गन की जगह डायनामाइट वाले गन का ऑर्डर दे रहे हैं :अमित शाह

#खड़ीखबर : भ्रष्टाचार की मदद के लिए RTI कानून कमजोर किया जा रहा है- राहुल गांधी
अब कांग्रेस की मदद भी करते हैं तो गलत लगता है इन्हें :भाजपा सरकार

#खड़ीखबर : वो ज़माना गया जब सीरियल कुछ भी बकवास दिखा कर जनता को बेवकूफ बनाते थे अब हमारे मुकाबले में कोई नहीं :टीवी समाचार चैनल

#खड़ीखबर : कांग्रेस अध्यक्ष का नहीं हुआ है अभी तक कोई अंतिम फैसला
खुद कांग्रेसी पूछते फिर रहे हैं "कब होगा न्याय "

#खड़ीखबर : नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए 8 राज्यों का फैसला
भाजपा हमें ख़त्म करने की साजिश कर रही है : कांग्रेस

#खड़ीखबर :आजम खान ने पीठासीन सभापति पर की अभद्र टिप्पणी
ये पक्का हमारा ही लड़का है : पाकिस्तान से उनके पुरखों ने कहा

मंगलवार, 29 सितंबर 2015

पुलिस को मिली सोमनाथ की आख़िरी लोकेशन >> व्यंग्य बाण





‪#‎खड़ीखबर‬ :अपनी लोकेशन लगातार बदल रहे हैं सोमनाथ भारती
..............................................लास्ट लोकेशन होगी :तिहाड़ जेल

‪#‎खड़ीखबर‬ : मंगल ग्रह पर पानी मिला
देखा हमने वादा किया था न पानी मिलेगा , जिन्हें जरूरत हो वे मंगल से ला सकते हैं :
दिल्ली सरकार
 

‪#‎खड़ीखबर‬ : मोदी जी द्वारा गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया
सब्सिडी नहीं छोड़ पा रहे हैं .वे "गैस" तो छोड़ ही रहे हैं....बदहजमी इतनी ज्यादा है क्या करें


#‎खड़ीखबर‬ : वरिष्ठ पदाधिकारी पार्टी फंड में एक एक लाख जमा कराएं : कांग्रेस
जल्दी करें ..राहुल गांधी का रिटर्न एयर टिकट बुक कराना है भाई 


#‎खड़ीखबर‬ : खस्ताहाल हुआ कांग्रेस का खजाना
च्चच्चच्चच्च ....बेचारी पार्टी ..एक साल हो गए कोइ घपला घोटाला किये हुए ..खजाना क्या खुद भी खस्ताहाल ही हुए पड़े हैं जी



‪#‎खड़ीखबर‬ : प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में जाकर गिडगिडा रहे हैं : केजरीवाल
जबकि हमारा रूतबा देखिये , हम दिल्ली में ही मारे मारे छुपे छुपे फिर रहे हैं



‪#‎खड़ीखबर‬ नियमों को तोड़ने वालों की कैमरों से होगी निगरानी
इसलिए ध्यान रखें और नियम तोड़ने से पहले ......कैमरों को तोडें


#‎खड़ीखबर‬ :बच्चों के भले के लिए सोचें सरकारें : कैलाश सत्यार्थी
हमारा वाला "बेबी" तो छुट्टी लेकर विदेश गया है ,वापस आने देखेंगे :
कांग्रेस


‪#‎खड़ीखबर‬ : दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं आप विधयाक सोमनाथ
और दिल्ली सरकार के हाथ नहीं आ रही है दिल्ली पुलिस


#‎खड़ीखबर‬ :बेटी की शादी के दिन वीरभद्र के घर सीबीआई का छापा
अब बेटी अपने घर विदा हो लेगी ...और वीरभद्र अपने (बड़े) घर 


#‎खड़ीखबर‬ :शराब पीने की उम्र घटाने पर विचार कर रही है दिल्ली सरकार
सरकार की उम्र घटाने पर विचार कर रही है दिल्ली की पब्लिक


‪#‎खड़ीखबर‬ :वर्तमान पीढी को महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने की जरूरत
हुश्श ....गांधी जी बकरी का दूध पीते थे , फिलहाल दो हज़ार रुपये लीटर है ..
लो बे प्रेरणा ..जिसको लेनी है.... so costly ..बकरी और प्रेरणा जी


 #‎खड़ीखबर‬ :डेंगू की रोकथाम का जायजा लेने सड़क पर निकले एल जी
लो हम क्या सड़क पर बैठे हैं , कब के घर दफ्तर में आ गए : डेंगू मच्छरों के प्रवक्ता


#‎खड़ीखबर‬ :राधे मां ने ब्लैक मनी से खरीदा मुम्बई वाला घर
तो क्या हुआ वत्स , ड्रेस तो रैड और कारनामें तो ब्लू ही दिखाए न 




रविवार, 26 जनवरी 2014

खडी खबड >>>>> व्यंग्य बाण









#खडीखबड : मैं नहीं हम ,के नारे की संकल्पना मूलत: कांग्रेस की ही थी ,
राहुल गांधी हमेशा "डोरेमॉन" को साथ रखने के कारण "हम" जईसा फ़ील करते रहे हैं
**************
#खडीखबड : इस बार गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि हैं जापाने के शिंजो
राहुल अगले प्रधानमंत्री बनें तो "डॉरेमॉन" को भी आमंत्रित किया जाएगा
**************
#खडीखबड : इस बार गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि हैं जापाने के शिंजो
केनीची , निंजा हतोडी , अमारा , और शिशिमानू बाद में आएंगे
**************
#खडीखबड : अपने किए हुए वादों को निभाएं नेता :महामहिम दादा मुखर्जी
संवैधानिक चेतावनी : ऊपर के वाक्य में "नेता" शब्द का मतलब है
आम आदमी पार्टी के मंतरी लोग .............अब जो मानेगा उसी से कहा जाएगा न , वर्ना आज तकले इत्ता परेसर मारे हैं कभी कसमों और वादों पे
**************
#खडीखबड :महिला आयोग कानून मंत्री को एस एच ओ द्वारा भिजवाएगा सम्मन
कांग्रेस का होता तो "क्लीन चिट" भिजवाई जाती
राहुल गांधी पर भी बलात्कार के आरोप लगाए थे न किसी ने और सुना है कि सुनंदा पुष्कर की हत्या/आत्महत्या की वजह भी कोई मंतरी जी हैं
**************
#खडीखबड :युगांडाई महिला दुर्व्यवहार मामले पर महिला आयोग ने स्वत: लिया संज्ञान
कुछ देशी पीडित महिलाओं ने युगांडा की नागरिकता के लिए आवेदन क्या , क्या पता शायद अब सुनवाई हो जाए
**************
#खडीखबड :अभी अभी बिन्नी ने की अपनी प्रेस कांफ़्रेंस को किया रद्द
हाय अब "आप" की कौन करेगा भद्द , यार ये तो हद्द हो गई हद्द
**************
सालों से खुले में चलते स्कूलों पर जिन्होंने कभी आवाज़ नहीं उठाई ,
उन्हें खुले में सरकार के चलने पर दिखी बुराई ही बुराई , दुहाई है दुहाई
**************
#खडीखबड : लोगों को आप के इस ताज़े धरने की खबरों से भी आ रहा था गुस्सा
लोगों ने इसे देखना छोड अपने प्रिय नेता श्री राहुल गांधी का भाषण यू ट्यूब पर देखा ..
खुद राहुल गांधी खबर देख रहे थे
**************
#खडीखबड : थरूर ने शिंदे से किया जल्द जांच का अनुरोध , चिट्ठी लिखी
जरूर यही पूछा होगा , कितना टैम लग जाएगा , तरार को कितना रूकने को बोलूं ......
**************
#खडीखबड : हम किसी मंतरी के कहने पर गैरकानूनी काम नहीं करेंगे : दिल्ली पुलिस
इसलिए हमने कानून मंतरी को भी कानूनी तरीके से फ़ंसाया है : दिल्ली पुलिस
**************

मंगलवार, 17 सितंबर 2013

देश को "डोरेमॉन" चाहिए ........





खडी खबड : उप्र सरकार ने अफ़वाह फ़ैलाने वाले की सूचना के लिए रखा भारी ईनाम
उसे पांच किलो प्याज देने की घोषणा की गई है
**************
खडी खबड : बीजेपी अडंगा डालती रही , मगर हमने वादा पूरा किया :राहुल गांधी
और हमारा वादा था कि हम देश को लूट के खा जाएंगे
**************
खडी खबड : 30 सितंबर को हो सकता है चारा घोटाले के केस का फ़ैसला
मैंने जितना चारा खाया था , उससे ज्यादा गोबर तो मैं कर चुका हूं : लालू यादव
**************
खडी खबड : बडे बडे भाषणों से कुछ नहीं होगा : राहुल गांधी
हमें कुछ करने के लिए " डॉरेमॉन" का गजेट तो चाहिए ही चाहिए
**************
खडी खबड : दंगा इतना बडा था और दिल्ली को बताया तक नही : पी एम
कम से कम बता देते तो मैं ये तो कह देता : ठीक है
**************
खडी खबड : मुजफ़्फ़रनगर पहुंचे राहुल गांधी ने पुलिस वालों से नाराज़ होकर पूछा उस वक्त आप लोग क्या कर थे ??
मैं तो चलो "छोटा भीम" देखने में व्यस्त था मगर आप भी
**************
खडी खबड : झालवाड में रैली पर राहुल ने कहा , मुझे खुशी है कि हमारे प्रशंसक विदेशों में भी हैं
.........सेक्रेटरी ने बताया , सर झालवाड तो राजस्थान में ही है
**************
खडी खबड : पीएम की रेस में मोदी और राहुल आमने सामने हो सकते हैं
होते रहें , जिस हिसाब से "प्याज" दौड रहा है ,"प्याज" ही जीतेगा
**************
खडी खबड : मैं अभी टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट और ले सकता हूं : हरभजन सिंह
क्योंकि अब तो मुझे श्रीसंत को चमाट मारने में भी टाइम खराब नहीं करना पडेगा
**************
खडी खबड : चैंपियंस लीग के लिए टीमें तैयार , आज से संग्राम शुरू
चैंपियनों के चैंपियन , बिंदु दारा सिंह तो पहले से ही कमर कसे हुए हैं
**************
खडी खबड : नोकिया का अब तक का सबसे सस्ता कैमरा फ़ोन लॉंच किया गया
इसके साथ सबसे महंगा कॉल कनेक्शन जबरन दिया जाएगा .....ताकि बलेंस बना रहे
**************
खडी खबड : राहुल गांधी हो सकते हैं कांग्रेस के पीएम पद के उम्मीदवार :गहलोत
बस वे जरा "छोटा भीम" के सारे नए एपीसोड देख कर फ़्री हो जाएं
**************
खडी खबड : "बालिका वधू " में आज का ज्ञान , सच जब तक सामने न आए , भ्रम बना रहता है
..............और सीरीयल चलता रहता है , चलता रहता है , चलता रहता है
**************
खडी खबड : मुजफ़्फ़रनगर दंगों के आरोपी विधायक ,पुलिस को नहीं मिले , विधानसभा में दिखे
अब पुलिस उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए विधानसभा चुनाव लडने की सोच रही है
**************
खडी खबड :पीडिता बालिग भी है और बीमार भी : आसाराम के वकील
और आसाराम "नाबालिग" भी हैं और "स्वस्थ" भी
**************
खडी खबड :मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से मुजफ़्फ़रनगर का ज़ायज़ा लेने पहुंचे
सार संक्षेप ये कि , हेलीकाप्टर से हमेशा "स्थिति ठीक" ही दिखती है
**************
खडी खबड : पूरे चीन और यूरोप तक मार कर सकती है अगिन 5
पहले कम रेंज़ में ही ट्राई मारिए न जी , .....पाकिस्तान कैसा रहेगा
**************
खडी खबड : अब भी सक्रिय रहेंगे आडवाणी : राजनाथ सिंह
तो क्या वे और चिट्ठियां ????
**************
खडी खबड : उप्र में एक पीडित परिवार ने मदद मांगी तो मंत्री जी भडक उठे
क्यों न भडक उठते , थोडी देर पहले ही तो आरोपियों की मदद करके फ़्री हुए थे
**************
खडी खबड : अग्नि 5 मिसाइल का सफ़ल परीक्षण किया गया
हम कैसे मान लें जब तक दिगिविजय सिंह पर दाग कर उसे टेस्ट न किया जाए
**************
खडी खबड : भारतीय जनता पार्टी 2014 में सरकार बनाएगी : राजनाथ सिंह
हमने प्रधानमंत्री तो बना लिया है , बस उसमें सरकार फ़िट कर लेंगे
**************
खडी खबड :अमेरिका ने फ़िलहाल ,सीरिया पर हमला टाल दिया है
कांग्रेस ने कहा है कि वो हमला न टाले , बस वो हमला दिग्विजय सिंह पर कर दे , कित्ता मना करो चुप ही नहीं होता
**************
खडी खबड : आडवाणी के बारें में मजाक न किया जाए : संघ
शुरू तो आडवाणी जी ने ही किया था जी :):)
**************
खडी खबड : 25 सितंबर को एक रैली में एक ही मंच पर होंगे मोदी और आडवाणी
आडवाणी वहीं , मंच पर ,अपनी चिट्ठी पढ के सुनाएंगे
**************
खडी खबड : उप्र के मंत्री कैलाश नाथ यादव ने भडक कर पूछा ,सॉरी का क्या मतलब है
सर जी ये तो आप मुलायम सिंह से पूछिए वे `आजम खान को भी यही कह रहे थे
**************
खडी खबड : सुषमा स्वराज ने आडवाणी से मुलाकात की , कहा वे नाराज़ नहीं हैं
इसके तुरंत बाद आडवाणी जी ने डाकखाने से एक और अंतर्देशी मंगाई है
सेवा में ,
प्रिय सुषमा स्वराज जी........
**************
खडी खबड :मुजफ़्फ़रनगर में कर्फ़्यू में ढील :कल अखिलेश यादव मुजफ़्फ़रनगर जाएंगे
इत्ती भारी ढील कि खुद मुख्यमंत्री में भी वहां जाने की हिम्मत आ गई
**************
खडी खबड : प्रधानमंत्री ने चंडीगढ में गरीबों को घर बांटा , और भी घर तैयार हैं
लोगों को गरीब बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है
**************
खडी खबड : आडवाणी से मिलीं सुषमा स्वराज कहा वो नाराज़ नहीं हैं
चिट्ठी तो उन्होंने "हिंदी दिवस" मनाने के लिए लिखी थी बस , चिट्ठी हिंदी में थी न
**************

रविवार, 30 जून 2013

बात-बेबात की खबरें ............


खबरों में खबर की तलाश ...............


अगले एक महीने में केदारनाथ की यात्रा दोबारा शुरू हो जाएगी : कह रही राज्य सरकार ,
जो इस यात्रा से लौट कर वापस घर न पहुंचे ,पहले खत्म तो करिए उन आंखों का इंतज़ार
हुंह्ह्ह ! बात करते हैं
**********

घनघोर घोसना : एस एम एस से भारतीय रेलवे में आरक्षण सुविधा शुरू ,
अबे हप्प , एस एम एस से जब तक भेजने की योजना नहीं चालू , कुछ नहीं होगा गुरू ....
पर कॉल के हिसाब से बचवन आ रहा है न देश में , कपेसिटी त बहुत है न

**********

वाह कित्ती प्रजातांत्रिक खबर है , फ़िर से ए ए के अध्यक्ष बनना चाहते हैं कलमाडी ,
चाब्बास , जे होती है हिम्मत , अबे यूं ही नहीं करोडपति बन जाता ,कोई कबाडी ...
ममा अईसे नय न मानंगे
***********

सरकार ने चार धाम में मंदिरों के लिए कर दिया है 195 करोड रुपए का ऐलान ,
अच्छा किया हाकिम ,देवी देवता तो फ़िर तराश लेंगें ,कहां से लाओगे हमारे इंसान ,
हाय रे हाय नादान , हाय रे हाय भारत निर्माण
***********

सोना , डॉलर , पेट्रोल , मोदी , पप्पू , हाय अभी कुछ भी भेजे में जाने को नहीं है तैयार रे ,
जाने कितनी जोडी आंखों को तरस रही हैं कितनी जोडी आंखें , खतम नहीं हुआ इंतज़ार रे ,
हे ईश्वर .....तू उम्र भर का न यूं इतज़ार दे , या अब कर इस पार या करदे उस पार रे
***********

डॉलर के मुकाबले रुपैय्ये की गिर रही है , कीमत और सोना भी हुआ जाता है ढेर ,
कहां है बे इकोनोमिक्स वाले पप्पू पिरधान जी , इसपे हो जाए कोई गज़ल कोई शेर,
तेरी खामोशी , मेरी मदहोशी टाईप की फ़ीलींग वाली .......हायं
***********

बारिश ने रोके राहत कार्य के रास्ते ,
साधु भेष शैतान भी खडे , लूटने के वास्ते ........
इत आपदा/उत विपदा
***********

आपदा ,कहर बनके टूटी कयामत सी ,अमानवीयता ने इंसानियत को किया रे तार तार
वो ये कौन सी नस्ल है आदमियों की ,जिसने मरी हुई देहों संग भी कर दिया व्याभिचार........
छि: रे पिशाच , तेरी  हैवानगी पे धिक्कार ..थू है थू
***********

सनद रहे , और बराबर रहे कि , बेशक आज ये सच है, कोई इधर है तो कोई उधर है ,
जिन पे बीती ,कयामत सी बरपी ,वो भी थे हमारे ही जैसे ,हादसों में आज जिनकी खबर है
***********

अभी और होंगे खुलासे , अभी और देखना तुम तांडव और तमाशे ,
वो जो , सब देख के बै्ठे हैं , वे सोच के बैठे हैं ,कैसे कब कहां कितने बांटेंगे बताशे
मुआवज़ा .........
***********

देखिए जी अगर पिरधान जी इकोनोमिक्स वाले चुने हैं तो फ़िर तो उनका यही है कायदा,
पानी मिट्टी में टूटे डूबे हुए प्रजाजनों के दर्द का वो हवा में ही उडकर ले लेते हैं जायज़ा ,
कोई शक ????
***********

बुधवार, 29 अगस्त 2012

आगे आगे देखिए "कोयले " पर मुशायरा-कव्वाली होगी






कुछ कुछ , अब समझ में आ रहा है क्यूं है अपने देश का ऐसा रे ये हाल ,
सवा अरब जनसंख्या एक बाबा एक अन्ना एक किरण और एक ही केजरीवाल ,


सोचिए कि दस बीस , पचास ,सौ ,हज़ार और हो जाएं जो लाख ,
घेर घेर के अईसा कूटें , मु्ट्ठी भर माननीय , मिनटों में हो जाएं खाक :)


अभी कितने दिन होंगे और काले ,इस कोयले से, जाने कितनी रातें काली होंगी
अमां अभी तो शेर पढा है बस आगे देखिए कोयले पर मुशायरा -कव्वाली होगी ,
इरशाद इरशाद ..नहीं हुज़ूर ..बर्बाद बर्बाद कहिए


हज़ारों सवालों से अच्छी है मेरी खामोशी , न जाने कितने सवालों की आबरू रखी,
अमां छोडो ये शायरी ,बस ये बताओ , किसने कित्ती ये काली काली मलाई चखी


पिछले दिनों तुमने पानी के न होने मिलने ,का शोर खूब था मचाया ,
अब जब बरस रही है अमृत की बूंदें , तो बताओ कितना पानी बचाया,


देख बहस जोरदार , चुप्पे से किहिस ईशारा , पिरधान जी को इटली की चच्ची,
फ़ौरन डकार मार के बोले पिरधान , हटो बे , इत्ते जवाबों से तो खामोशी अच्छी ,
हाय सच्ची मुच्ची , इक लुच्चा इक लुच्ची :)


रगड के कोयला मुंह पर सियासत के नुमाइंदे अपनी अपनी झोली भर रहे हैं ,
अजब तमाशा देखो रे भाई ,घोटालों के जवाब में प्रधान जी शायरी कर रहे हैं,
इत्ता ध्यान इकोनोमिक्स में लगाया जो होता तो यूं शायरी गज़ल की नौबत ही न आती जी


अमां अभी अभी ये खबर पढी , क्या आपने भी ऐसा कुछ सुना ,
महाराष्ट्र में , महिलाओं ने मंतरीजी को चप्पल जूतों से धुना ,,
हुन हुन हुना रे हुन हुन हुना :) :) :)


मनमोहन सिंह का शेर(गीदड) :हज़ारों जवाब से अच्छी है मेरी खामोशी ,
अमां तो गोया फ़िर ये भी बतला दो , ये ईमानदारी है या तुम्हारी बेहोशी,
इत्ता बडका इंजेक्शन काहे भोंकवा लिए ईथर का , कि संसद में अब शेर बकरी पढना पड रहा है हो पिरधान जी


दिल्ली का इक अखबार है , जिसका नाम लोग रखे हैं " नेशनल दुनिया "
खबर देख के ही कोई भी भांप जाए , बजावे रोजिन्ना सरकार का हरमुनिया,
ई सब अखबार को भी दरबार बना दिया है सरबा सब , एक्के सुर , एक्के राग ....चापलूसी वाला धरईले रहता है ..अबे धत बे ।


बोले हैं पवन बंसल : संसद में बहस से भाजपा रही है डर,
चाब्बास , अबे कोई भी डरेगा शूरवीरों , तुमने कांड दिया है ऐसा कर ,
अपना घर को लिया रे भर , कोयले से मुंह को काला कर


विमान खरीद सौदा जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है सरकार ,
हां बे ,कमीशन होगा मोटा सोटा ,खाने को , सब होंगे न तैयार ,
खरीदो खरीदो , फ़िर बताना कि कितना घपला घोटाला हुआ है :)


ज़रदारी चाहते हैं मनमोहन इसी साल उनके यहां इस्लामाबाद आएं ,
इसी साल ,अबे इसी महीने इसी पल , यहां तो फ़ालतू हैं , जब चाहे ले जाएं,
आ वहीं रखें , अपनी अर्थव्यवस्था का पोस्टमार्टम भी करवाएं , काहे से कि मर तो ऊ कबकी गई है ।


सियासत वालों लगा दो बंदिशें ,पाबंदियां, उन सब पर जो भी तुम्हारे बस में है ,
पर सोच पर कैसे जडोगे ताले ,रोक लो ,उस बगावत को जो हमारे नस नस में है


रेल में मिलेगा लज़ीज़ खाना , रेलमंत्री ने महाप्रबंधकों को बैठक में दिया निर्देश ,
आ नहीं मिले जो अईसा खाना तो इहे मंतरी जी के मुंह में माचिस दीजीएगा लेस
धधरा मार के फ़ुंक जाएं जिससे , लजीज़ खाना परोसने वाले


घिरी हरियाणा सरकार , विधानसभा में हुआ कांडा पर हंगामा ,
अबे पकड के काट लो , और बंद करो परमानेंटली ई डिरामा ,
काट लो माने कंडवा का मूडी काट लो ...आप भी उहे समझे न :) :)


कांग्रेस ने विपक्ष को दे दी चुनौती , तो फ़िर ले कर आएं अविश्वास प्रस्ताव ,
अबे भागो बे , घबराए बैठे हो , सिर्फ़ मुठ्ठी भर लोगों ने जो कर दिया घेराव ,
सोच लो क्या होगा जो सचमुच ही अवाम ने भर के हुंकार दिखाया अपना ताव,
ये समंदर का तूफ़ान है प्यारी , कैसे अब बचेगी तुम्हारी छेदों से भरी नाव ..
बरसों तक तुम देते रहे जो घाव , अब बहुत पडने वाली है बेभाव


संसद को कर परमानेंटली टर्मिनेट , आ सांसदों को फ़ौरन ही कर दो रे सस्पेंड,
साठ साल की बुढिया , थकेली , पकेली सी , हा लोकतंत्रवा हो गया सेकेंड हैंड,
ऊ होता है न तेरी ऐंड जबानी , तेरी बैंड जबानी , आ सकेंड हैंड जबानी टाईप से


प्रधान मंत्री के इस्तीफ़े तक भाजपा रखेगी संसद को पूरी तरह से ठप्प ,
अबे जब चलती रहती है तभिए कौन तीर मारती है , अबे हप्प हप्प हप्प ,


अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली पीएम आवास के घेराव की इज़ाज़त ,
अबे दफ़ा करो , बुलंद रहो , बगावत की परमीसन कब देती है सियासत,
तेल लेने गई इजाजत , तुम करते रहो बगावत


बारिश की एक धार ने फ़िर थाम दी दिल्ली की रफ़्तार ,
धत! न हो तो मारते हो चित्कार आ दुई बूंद की बरखा से मच जाता हाहाकार,
अबे ई तुम्हरा सिस्टम है बेकार , पडने दो जितनी पडती है बौछार


प्रोन्नति में कोटे का प्रस्ताव गलत :अटॉर्नी जनरल से सरकार को चेताया ,
ई तो पता है सबको ,मंडल जी का कमंडल कौन फ़ोडे , सब है वोट बैंक की माया ,
काहे बार बार दोहराते हो यही बात रे भाया , नहीं जाएगा हटाया


हमें खामोश बैठे देख , गलती से , सियासत तुम ये न समझ बैठो ,
है जो हिम्मत तो डाल आंखों में हमारी आंखें , कभी हमसे उलझ बैठो,


सियासत मगरूर हो कितनी , हमें बंदिशों का डर नहीं लगता ,
कि किसी के जीने मरने से कभी भी कोई सच मर नहीं सकता,


फ़िर एक बार ,कोयले की काली पडी छाया , संसद धधकने लगी है ,
फ़ुंक जाने दो ,अस्थियां प्रवाहित करने को , जनता की बाहें फ़डकने लगी हैं :)
धधक जाने दो जी , हम लोग तो कब से एक एक बोतल पेटरोल का अनुदान करने को तैयार बईठल हैं जी


बेनतीजा रही बैठक , आरक्षण पर मुलायम हो गए कठोर ,
अबे पचास साल से एक्के सिनेमा बे , आरक्षण से हो गए रे बोर ,


संसद ठप, प्रधानमंत्री राज़ी , विपक्ष अडा , मचा कोयले पर कोहराम ,
बाह बेट्टा , हर बार कोई बहाने से काम के समय मार लेते हो आराम ,


भारी शोरगुल के बीच ,कैग पर गूंज उठी फ़िर से संसद की दीवारें ,
अमां जनता की तो बस एक है इच्छा , माननीय, फ़ौरन नर्क सिधारें ,
या कहें तो एक बार जनता के बीच पधारें , सब सोच के हैं बैठे , आओ बेटा ,ईलाज भी न हो सकेगा , बकि ऐसी जगह पे मारें :) :)


इकोनोमिक्स का पिरधान जी और उनकी मंडली ,कर के छोडेंगे देश को बर्बाद
महंगाई बढने से सबको फ़ायदा होता है , बक रहे हैं मंतरी ,बेनी जी परसाद,
लगता है इनको बुद्धि का परसाद नय मिल पाया , तभिए अकबकाए से हुए हैं


जब जब सियासत के उतरते हैं कपडे और कुछ सफ़ेदपोश नंगे होते हैं ,
अक्सर उस आग का रुख मोड देते हैं , तब सुना है ,शहर में दंगे होते हैं


सियासत तु्झपे , तेरी हरकतों सा ऐतबार है , तेरे इरादे कुटिल लगते हैं,
नियम कायदे और कानून हमीं पर लागू , और हमीं को जटिल लगते हैं ,

खबर है कि रुपए ,30000000000000/-मात्र, सरकार ने हैं डुबोए ,
और हम यहां , हो रहा भारत निर्माण का रिकार्ड बजा बजा के सोए,
कसम है उसे जो अब भी सरकार का ...........धोए


जो करतूतों के लिए किया जाए केस तुम पर , बिक जाएगा घर का बर्तन भांडा ,
साले यही एक कसर बची थी , अब कर रहे हो पूरी , बनके तिवारी और कांडा ,
कसम बना के हीरो हांडा , तुमको इतना मारें डांडा ......कि टूट जाए तुम्हारा ....जो लीजीए जो फ़िट होता हो


असम में फ़ैली हिंसा और अफ़वाह को थामने के लिए केंद्र ने लगाया जोर ,
नहीं हमें शक नहीं पूरा यकीन है कि सियासत कह रही होगी , वन्स मोर ,वन्स मोर
अबे फ़ितरत से वाकिफ़ हैं न हम तुम्हारे सत्ता वालों


अमां सुना है इस शहर की हालत इतनी खस्ता है , बस यूं हो रही तबाह ,
साला ,सैकडों बेकसूरों को लील जा रही है अब भी , बस एक निरी अफ़वाह,
वाह रे दुनिया वाह , खुद ही खुद को कहला रही , आह !!!!


राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने किया अन्ना और बाबा पर प्रहार,
"पति" पगलेट होते थे कभी पत्नियों के , अब तो राष्ट्र के भी मेंटल मिले हैं यार ,
झेलिए हो इनका भी ..गंडोगोल कोथा ...दादा की बोलतेन आपनी


सोचिए कि यूं आजकल लोग फ़ाकाकाशी का किस तरह अब फ़िकरा नहीं करते ,
कुछ तो बात है , यूं बात बात पर , शहरों के लोग सडक पर उतरा नहीं करते ...
वो भी अपनी दिहाडी छोडछाड कर ..ये जिगरे की बात है , हर किसी के बस की नहीं

मंगलवार, 31 जुलाई 2012

बगावत कब रही है किसी कैमरे की मोहताज़






ये बारूद सुलगता रहा है बरसों से ,धधक उठा है शहर इसीलिए तो आज
ये तुम्हारी गलतफ़हमी है ,बगावत कब रही है किसी कैमरे की मोहताज़,
(हम खबर हैं तुम खबरनवीस हो , हम बीस हैं और तुम उन्नीस हो , समझे कि नाहीं)


जो अन्ना ने रखा है अनशन तो हमारा भी है रोज़ा बोले खुर्शीद जी सलमान,
का बात है , तनिक यही सब , जनता के बीच पहुंच कर बोलो न सीरीमान ,
(जनता अईसे समेटेगी तुम्हरी दुकान , सहलाते रहोगे गाल और कान)


ल्यो ये ससुरे हमें भविष्य की महाशक्ति बन जाने के सपने दिखाते रहे ,
सुना है पिछले दिनों , आधे देश के लोग घरों में मोमबत्ती जलाते रहे ,
(अबे अईसी खबर आई कि , पावर हाउस का किडनी फ़ेल हो गया बे ..)


बहुत गंभीर जो हुआ है पिराबलेम , तो फ़टाफ़ट अईसन फ़िर करे ये सरकार
फ़ौरन बोले सुनीता विलियम्स को कि ,अंतरिक्ष से एक ठो फ़ेंक दे रे तार ,
(फ़टाक से सटा के या लगा के नोक्सी , बिजली बहाल कर लो न यार )


फ़हरा उठा तिरंगा आज खेल समर में,और राष्ट्रगान से गूंज उठा लंदन ,
धमक उठी जो धायं धायं ,लगी निशाने पर गगन की चली रे ऐसी गन ,
(हो गया मनवा रे मगन , डोले फ़िरे फ़िरे प्रसन्न)


ये वो आग नहीं है सियासत वालों , जो सत्ता के गलियारों में लगती है ,
ये जलती है हमारे सीने में जब , तो हर सडक और दीवारों में लगती है,
(बेट्टा उखाड डालेगी तुम्हारी चूलें अबकि ,ये वो भीड नहीं जो बाज़ारों में लगती है ,)


सुना है वो खुश हैं कि उनकी मैय्यत पे कुछ लोग कम आए हैं ,
हा हा हा गफ़लत न पालो मियां , तुम्हें फ़ूंकने खुद हम आए हैं
(तब तक गिनते रहो उन्हीं उंगलियों पे , जिनसे तुमने सितम ढाए हैं)


कुछ लोग जो जनांदोलनों से ज्यादा मुद्दा उठाने वालों पर उंगली हैं उठाए,
वो जो जिन्हें तमाशा कह रहे हैं , दम हो तो ज़रा खुद कर के दिखाएं ,
(अजी और क्या उन्हें समझाएं ,जो बस बैठ के यूं ही बौखलाएं)


यूं तो बादल भोर से ही पूरे आसमान को काला किए ,उसे घेर के बैठे हैं ,
ये अलग बात है कि इंद्रप्रस्थ से खुद इंद्रदेव ही रुठे रूठे और ऐठें हैं ...


विदेश मंत्री एस एम कृष्णा : जिंदाल पर मांगेंगे पाक से जवाब ,
दो भाई जवाब दो , खिलाएं जिंदलवा को कौन सा बिरयानी और कवाब ,
(छी छी छी , अबे केतना साला कंडीसन हुआ खराब , करते रहो यही हिसाब किताब , अब तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो जनाब)


कद्दू सोचते हो सोचने वालों , चिचिया रहे हो , अनशन में भीड बहुत है कम
मुटठी भर ही हो तो क्या , बस ये बता दो , क्या मुद्दे में नहीं है कोई दम ,
(जो है तो फ़िर बंद करो ये खटराग का सरगम)


अस्सी के दशक के आंकडे से सरकार खोज रही है काला धन ,
हा हा हा सरकारे खोज रही है , फ़िर तो घंटा मिलेगा टन टना टन ,
(जितना था सब धो पोंछ के कर दिहिस है पहिले ही डन डना डन)


जब से घोसित हो गए ,बाप उनके , माननीय जी एन डी तिवारी ,
अमां , सुने हैं कुल सवा सौ लोग भी कर रहे हैं दावे की तैयारी ,
(जल्दी ही एक ठो नया दल खडा करेंगे "टिवारी पुत्तर पालटी "..परचम लहरा जाएगा उनका)


कोर्ट : सुरेश कलमाडी कर देंगे लंदन में जाकर देश को शर्मिंदा ,
जे प्राब्लम देश की , अगले को क्या वो बेशर्म, है न कमाल का बंदा,
(हाय चोखो चोखो धंदा , अच्छा हो या गंदा :) :)


राष्ट्रपति : हमें भ्रष्टाचार ,आतंक और गरीबी को हर हाल में मिटाना होगा ,
अच्छा , फ़िर तो इसके लिए कम से कम 100 देश घूमने जाना होगा ,
(आखिर रिकार्ड बनते ही इसलिए हैं कि तोडे जाएं ..सबकी प्रतिभाएं अलग ना होती हैं जी :)


सतियानास हो बदरा तोहर , जब तब घिर घिर के आ जाते हो
जाओ बरसो जहां बरसते रहते , हमें काहे रोज मुंह चिढाते हो ,


पवार अडे , प्रधानमंत्री के भोज का साथियों सहित किया बहिष्कार ,
इहं साला बहिष्कार भोज का , अबे डिनर में क्या अमृत बंटा था यार ,
(ठूसम ठूस खाते ही होगे , उनका न सही किसी और का सही)


गृहमंत्री : जुंदाल की पक्की सुरक्षा व्यवस्था करे महाराष्ट्र सरकार ,
हां हां क्यों नहीं , आखिर महाराष्ट्र पर ही तो उन्होंने किया था न उपकार ,
(अबे थू है साला इस नंपुंसकता टाइप बिहेव करने वाला सिस्टम पर बे ...)


प्रतिभा पाटिल ने जाते जाते , चुनाव सुधारों पर जोर दिया ,
अबे वैसे क्या रायता फ़ैला था , ये क्या जाते जाते छोड दिया ....
(ऊ जईसे लोग सिलेमा का आखिरी सीन या आजकल गाना सुनाते हुए निकलता है न हॉल से ..ओइसे ही टाईप से ..जोर दिया गया है एकदम चना जोर गरम इश्टाईल में :)

प्रतिभा को दी गई आज , अश्रूपूर्ण भावभीनी विदाई ,
ये तो बता दो जाते जाते , चाची कित्ते देश घूम के आई ,
(कईयों ने आरटीआई भी लगाई , पर हाय आपने फ़िर भी बात छुपाई)


अफ़ज़ल की फ़ांसी के सवाल पर प्रणब अभी बिल्कुल रहे खामोश ,
इ का बोलेंगे ,जब ससुरे पूरे सिस्टम को सुंघा के ईथर किया हुआ है बेहोश ,
(बहुत गहरा है इसके पीछे का राज़ ,अभी बरसों बीत जाएंगे , काहे परेशान हो गए आज)


शनिवार, 30 जून 2012

यहां नलके भी प्यासे हैं ...........











देखिए मेरे शहर का हाल कैसा है


यूं तो मेरे शहर के मिज़ाज़ , अच्छे खासे हैं ,
तकलीफ़ है तो बस इतनी , यहां नलके भी प्यासे हैं ॥



:)


पडोसियों के घर से फ़ुल भोल्युम में , आ रही है टीवी चलने की आवाज़ ,
शायद सब देख रहे समाचारों के नाम पे क्या बकवास दिखा रहे हैं आज ..



:)


वो जो जिस टुन्नामेंट का पिछले दिनों रोज़ ही होता रहा चर्चा ,
नए कप्तान दादा ने सुना है अपने मैच का आज भरा है पर्चा ,
(कितना टाईम कर रहे खर्चा ...इसे जल्दी निपटाओ बच्चा । पका दिए हो कसम से , जेतना चर्चा पांच साल में नय होने वाला है पूरा कोटा अभिए निकाल दो .अबे चलो बे)


 :)

 ल्यो फ़िर पडा है पब्लिक के गाल पे सरकार का महंगाई का लाफ़ा ,
दिल्ली में , बिजली की कीमतों में 26 प्रतिशत का हो गया इज़ाफ़ा ,
(रेट देखिए घरेलू 24% , व्यावसायिक 19% आ औद्योगिक 20 % ....देख लिए न देश के इकोनोमिक्स वाले मनेजर रखने से इहे होता है ..घरेलू सबसे झमेलू आ झेलू है ..बकिया सब ठेलम ठेलू है)


 :)

ए हो भगबान जी , दिल्ली की गर्मी का हाल अब आपको और क्या बताएं ,
पवन देव तो राते से ड्यूटी पर आ गए ,आप वरूण देव की फ़ौरन पठाएं ,
(इंह्ह ई बरखा रानी न है ..इसलिए देर से ही आएंगी ...बरखा राजा होता त कब्बे ढुलकते हुए आ पहुंचता ..)

 :)


 ये कैसी रे चली हवा कि चहुं ओर मंत्रालय में आग रही है भभक ,
मंत्रालय के जलने का गम नहीं , एक भी मंतरी नहीं जल रहा है भक्क ,
(तभिए तो कहते हैं ..भक्क साला)


 :)

गर्मी और पानी की किल्लत से स्वास्थ्य सुविधाएं भी हो गईं बेहाल ,
ल्यो स्यापा , डाक्टरवा सब तो पहिले ही डिक्लीयर किहिस था हडताल ,
(कईसे बचबे रे मरीजवा रे ....मर गईल सबके ज़मीरवा रे )



:)


साला जो समोसा था चवन्नी का ,आज दस रुपए का मिल रहा सब ओर है,
ई इकोनोमिक्स वाला सब फ़िर काहे डिरिया रहा है , रुपैय्या हुआ कमज़ोर है
(अबे ई कमज़ोरी का लक्षण है बे ..बमपिलाट हो गया साला ..चवन्नी अठन्नी से एक रुपैय्या तक गायब है ...आ हजरवा का नोट खुदरा बन गया)


 :)

दिल्ल में बिजली दरों में 20 से 25 फ़ीसदी वृद्धि के दिख रहे हैं आसार ,
चलो बे चलें , लल्लन किराने वाले पे , खरीदें ललटेन मोमबत्ती यार ,
(ई ससुरी गोरमिंट तो कर दिहिस है बंटाधार , मन करता है डंटा लेके फ़ोड दें कपार )

:)

आखिरकार पत्नी समेत वीरभद्र पर भ्रष्टाचार का आरोप हो गया तय ,
जय हो , कांग्रेस की सरकार में करप्शन का खूब बना रहता है लय ,
(आउर जुलुम तो ई देखिए कि , भारत निरमान भी होता रहता है एकदम्मे से)



:)


आम आदमी को कोई राहत नहीं , आरबीआई ने किए रस्मी एलान ,
हमें इसकी को है भी चाहत नहीं , बैंक भी क्या कोई कम करती है परेशान ...
(लाखों का कर्ज़ हो जाता है माफ़ , आ थोडे से कर्ज़ के नीचे दबता है किसान)


 :)

 बसपा का आरोप : यूपी में कई समानान्तर सीएम चला रहे सरकार ,
अबे तो का हुआ , केंद्र में भी तो कै ठो पीम देश का कर रहे बंटाधार ,
(ल्यो मेडम्म , मेडम्म का बेटवा ,मेडम्म का पिरधान जी , मेडम्म का लुंगी मंतरी ..अबे छोडो ..सब टोटल पीएमवे न है आजकल , पीएम बोले तो पालतू मंतरी , और क्या )



:)

 जोगी : संगमा को आदिवासी के नाम पर वोट मांगने का नहीं है कोई हक ,
आदिवासी हो कि मंगलवासी , किसी नाम पर बस वोट मिल जाए बुडबक
(इंह्ह बूझते नहीं है क्या हो ..उनको महामहिम है बनना हो)


 :)

कहीं दूषित जलापूर्ति तो कहीं बिल्कुल ही सूखे पडे हैं नल ,
अबे आज का रोना मत रो बे , ये सोच कि तेरा क्या होगा बे कल ,
(बेटा चल चल चल और भी तेज़ चल , ये धरती रही रे जल )


 :)

 
बोले हैं दादा प्रणब : वित्तमंत्री के रूप में बडे फ़ैसले जनहित में लिए ,
अच्छा, हम तो गरियाते रहे पिरधान जी को कि , उहे थे बंटाधार किए ,
(चलिए अब लोडबो , कोरबो , जीतबो रे गाते हुए भवन में टहलान के लिए जाइए )


:)
 

 दिल्ली की CM शीला दीक्षित ने दिए बिजली के दाम बढाने के संकेत ,
हाय हाय पेट्रोल के बिजली , महंगाई का सांड , देखो चरता जाए खेत,
(पैसा हो गया रेत , फ़िसलता जाए रे , लुढकता जाए रे)


 :)

केंद्रीय मंत्री वीरभद्र पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस ,
कौन कमाइस कितना , अब तो इहे चल रहा रेस ,
एक ही थैली के हो चट्टे बट्टे बे , बेशक अलग है फ़ेस,
तुम लोग का एक ईलाज पिछवाडे पेट्रोल छिडक के माचिसिया दो लेस

(आ गनवा लगा दो ....हो रहा भारत निरमान )



:)


 ल्यो भैय्ये सुने हैं एक ठो और आतंकी अबू हमज़ा गए हैं आज धरा ,
कहां गए रे भनसिया/खानसामा , बिरयानी की एक ठो और पतीली चढा ,
(जय हो बहुत बडी सफ़लता है ई ..उछलते रहिए , कूदते रहिए आ मरते कुढते रहिए)


:)
 

 बहुत बडी ,अरे बहुते बडी सफ़लता मिली , हुआ अबू हमज़ा गिरफ़्तार ,
कसाब को पकड के जो कर न सके कुछ , अब वो घंटा लेंगे उखाड ..
(का तो इससे बहुत बडा खुलासा होगा मुंबई हमले के केस में , अबे बचा का है खुलासा करने को बे)


 :)

अजब देख रहे हैं इस पगलाए से मीडिया का हाल ,
हर चैनल पर कल से देख रहे हैं सरबा आतंकी अबू जिंदाल ,
(कहा , कैसे ,कब , पादा हगा लघुशंका किया सब पर फ़ुटेज मौजूद है मीडिया के पास , साला पकडा इतना लेट काहे गया , पता नहीं )



:)


हुक्मरानों ,काश कि कभी तुम्हारे साथ भी यही सब जो हो गया होता ,
कुछ मीलों के फ़ासले पर कैद अपने के लिए , पूरा शहर रो गया होता ..
(नहीं तुम नहीं समझोगे इस दर्द को , किसी अपनों को नहीं खोकर भी खोने का दर्द क्या होता है)


 :)


ल्यो और सुनो , भारत पाकिस्तान के बीच बढ गई है से अविश्वास की खाई,
काहे बे , इत्ती फ़ैसलिटि के साथ तो कसाब को , हमने बिरयानी है खिलाई ,
(ओईसे दुन्नों को एक दूसरे पर विश्वास ही कब था भाई ???? )



:)




सब कुछ ज़ायज़ बा हो , परेम आ जंग मा ,
जोर लगा के दौडत बा , जभिए पी ए संगमा
(जोर लगा के हईशा ..जोड लगा के हईशा ..पकडे रहना छोडना मत ..पकडे रहना छोडना मत)


:)




प्रणब के बाद , प्रधान मंत्री खुद ही संभालेंगे , वित्त मंत्रालय ,
अच्छा चलो ठीक है , लेकिन ये बताओ वे , कित्ते का बनवाएंगे शौचालय ..
(अमां बडे आदमी हैं तो बडी बात और बडा ही शौचालय चाहिए न होगा योजना निर्माण के लिए)


 :)

 गृह मंत्रालय के दफ़्तर में लगी आग ,लगने के कारणों का नहीं चला बता ,
हा हा हा जियोह्ह बेट्टा !अबे हमीं से पूछ लेते , इत्ता तो हमीं देते बता ..
(बताएं का हो ??)


 :)

 राष्ट्रपति पाटिल ने अपने कार्यकाल में 35 की फ़ांसी ,उम्रकैद में बदली ,
एक दुविधा है मन में , न्यायपालिका नासमझ थी , या समझदार है अगली
(दुनिया तो है पगली .....)


 :)

थोडे मजबूत बनो तुम अब तो ,ये सियासत की बदगुमानी का दौर है ,
ये जो हमारे ही बीच से सर पे जा बैठा है हमारे, हमसा ही है , नहीं और है
(इसलिए इसका घेंट पकड के नीचे खींचिए और फ़िर से अपने बीच ले आइए , अब राजनीति में नॉन पॉलिटिकल लोगों का दखल बढना चाहिए )


:)




वीरभद्र सिंह को छोडनी ही पडी मंत्री जी की कुर्सी ,
अरिस्स साला वीर भी आ भद्र भी ,इनका तो पहिले ही होना था मिज़ाज़पुर्शी
(चीन में होते त भद्र परलोकगामी हो लिए होते इत्ती ही वीरता आ भद्रता के लिए ..भारत में हैं त क्या गम है)


 :)

जो कहते रहे रात चीख चीख कर ,लो कर रहे हैं तुम्हारे एक कैदी की रिहाई,
लो देख लो , सालों ने, सुरजीत और सरबजीत के बीच ही मार दी चतुराई .,
(ई अपनी गोरमिंट को कुछ समझ काहे नहीं आता है भाई , साले कसाब , अफ़ज़ल आ अबुआ को बैठा के खिला रही मुगलाई ....सब मौगा सब है साला )



:)


किंगफ़िशर का साथ , अस्सी इंजीनियर चले गए हैं छोड ,
हाय हाय ,ऐसा क्यों ,क्या सच में कसम खाकर ,उन्होंने बोतल दी है फ़ोड ..
(ओह धत तेरे कि अबे किंगफ़िशर उडान कंपनी की बात कर रहे हो क्या :)

शनिवार, 23 जून 2012

ये दौड है राष्ट्रपति चुनाव के लिए , या वडा पाव के लिए ....









राष्ट्रपति भवन की ओर हर कोई लगा रहा ऐसी दौड ,
अबे महामहिम बनना चाह रहे हो कि राउडी राठौड






तीन नए नामांकन और दाखिल हुए हैं , राष्ट्रपति चुनाव के लिए ,
हा हा हा अबे , ये प्रेसिंडेट के लिए ही दौड है न , या है वडा पाव के लिए ..
(लग नय रहा है बेट्टा ..लछ्न्न से तो हमको )


ममता को मनाने प्रणब दा कोलकाता जाएंगे ,
उडी बाबा , फ़ीर कोई कोथा से नया गंडोगोल खिलाएंगे ,
(इत्ता कंपटीसन ..हाय अब तो सट्टेबाज इस पर भी सट्टा लगाएंगे :)


जदयू सांसद निषाद ने राष्ट्रपति चुनाव लडने की इच्छा जताई ,
हायं , अबे ई बात है तो फ़िर कोई हमको भी पूछिए लो भाई ..
(मामता दीदी एकदम्म भीरोध नोही कोरेगी ..ई गारंटी हाय रे बाबा , ऊ हामको चीन्हती नोही है भेरी शियोर )


पीएम: राजकोषीय घाटे पर लगाम के लिए कठोर कदम उठाएगी सरकार ,
कोंची का घाटा हो , ई टोटल पईसा तो लूट लिया है जी आपही का दरबार,
(कदम उठाइएगा आप , लंगडदीन कहीं के , फ़ुरा रहा है जादे का हो )



पाकिस्तान की कोर्ट ने गिलानी को अयोग्य दिया करार ,
अरिस्स साला ,दुन्नो कंट्री का पिरधान नकलीए है यार
(एकदम डिरामा है जी डिरामा है)


मोदी प्रधानमंत्री के रूप में नीतिश को नहीं है मंज़ूर ,
ल्यो और सुनो , ऊ देश का बनेंगे , आपके घर का नहीं हुज़ूर
(अबे पहिले प्रेसीडेंट हो जाने दो फ़ाइनल रे , फ़िर पिरधान पिरधान खेलना बे )


आसाराम बापू के बेटे को भी राष्ट्रपति पद का बनाया गया है उम्मीदवार ,
बस बहुत हो गया , चलिए अब हम भी चलें , बताइए कौन कौन है तैयार
(अबे जब सारा लफ़डा है बेकार , तो हम भी काहे पीछे रहें यार ..बोल सियापति रामचंद्र की जय :)


देखिए जी देख के इतना डिरामा साला , इहे लिया गया है डिसीज़न ,
राष्ट्रपति चुनाव का फ़ार्म निकलेगा अब भाया स्टाफ़ सलेक्शन कमीशन
(टोटल बहाली प्रक्रिया का सचित्र समाचार आपको नयका रोजगार समाचार में पन्ना लंबर उन्नीस सौ बहत्तर पर पढने को मिलेगा ..साथ में साढे बारह आना का पोस्टल आर्डर ( मनी आर्डन नय चलेगा जी ) भी नत्थी करना पडेगा ..भीश जू भेस्ट आफ़ लक्क )


मुख्यमंत्री:मीडिया दिल्ली में पानी की कमी को बढा चढा कर दिखा रहा है,
हां हां जी बिल्कुल , वर्ना तो हर घर में आपका मामा पानी पिला रहा है
(अबे ई कहिए कि मीडिया घंटा दिखा रहा है , बस कैमरा डोला रहा है )




सीवीसी ने भ्रष्टाचार में लिप्त 74 अफ़सरों पर लगाया जुर्माना ,
अच्छा , ई चोट्टा सबसे पैसा कितना वसूले बाद में ई भी बताना ,
(नय तो बंद करो ई गाना , पहिले भी देख चुका है जमाना ...जुर्माना हुंह्ह्ह । अब टोटल पैसा जब्त करके जनता को वापस करो बे वापस , खून पसीने का कमाई है समझे कि नहीं बे )



सवा करोड टन अनाज फ़िर से है बर्बादी के कगार पर ,
सवा अरब की जनसंख्या में अब भी बहुत रहे हैं भूख से मर
(थू है साला थू है इस सरकार और प्रशासन पर , एक एक मौत के लिए इन सबके जिम्मेदार लोगों को सूली पर टांग देना चाहिए , इससे कम की कोई सज़ा नहीं , कोई रियायत नहीं , कोई अदालत नहीं , कोई वकालत नहीं )




19 सडकों पर 44 करोड रुपए खर करेगा दिल्ली नगर निगम ,
कुछ सडक के गड्ढों में और कुछ जेबों में , टोटल माल हज़म ..
(बाद में फ़ुटफ़ाट पे भोपूं में गाना बजेगा ..हो रहा भारत निरमान , सो रहा है हर इंसान , लोकतंत्र की ये पहचान ..रे हो रहा भारत निरमान )




संगमा ने पार्टी ही छोडी , लेकिन राष्ट्रपति चुनाव का मैदान नहीं छोडा ,
वाह , इस रेस का अबकि बार मज़ा उठा रहा है हर कोई , गधा हो या घोडा


तृणमूल के असंतुष्ट सांसद ने किया प्रणब का समर्थन ,
बाकी काम देश का छोड के , सालो बस करो यही घमरथन
(घमरथन बूझ गए न जी ..हां इहे जो टोटल नेशनल नाटकबाजी चल रहा है)




राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्ष बिखरा , राजग बंट गया दो फ़ाड में ,
अबे पब्लिक से पूछ के देखो ज़रा , कहेगी , सब जाओ सालों भाड में ,
(राष्ट्रपति चुनाव को भी ..गोलगप्पे की दुकान बना दिहिस है सरबा सब ..रोजिन्ना नया मसल्ला भरता है इसमें )


सब कुछ ज़ायज़ बा हो , परेम आ जंग मा ,
जोर लगा के दौडत बा , जभिए पी ए संगमा
(जोर लगा के हईशा ..जोड लगा के हईशा ..पकडे रहना छोडना मत ..पकडे रहना छोडना मत)


दूसरे देशों के जाबाज़ सेनानी , अपने अपने देश की सीमा रहे संभाल ,
हाय रे अपने देश के हालात , सैनिक , गड्ढों से बच्चे रहे निकाल ,
(गज्जबे है ई हाल , साला रोज़ का यही बवाल )


सुनो जी भाई लोगों , कंडीसन क्रिटिकल आ समस्या बहुत घनघोर है ,
कानून के आंखों पे बंधी है पट्टी , और सियासत खुदही बडी चोर है ..
(बस हर तरफ़ इक शोर है ,ये दिल मांगे मोर है ...मोर है जी मोर है)


देश के गड्ढे ,मुसीबत हो गए हैं ससुरे ,बच्चों की जान को आफ़त में हैं डाले
अबे जरा उन्हें भी पकड के लाओ , ई ससुरे कौन हैं साले , गड्ढे खोदने वाले
(बचिया को बाहर निकाल दो , फ़िर इन गड्ढों में दोषियों को डाल दो ...आ ऊपर से बुलडोज़र फ़िरा दो ...इहे इलाज़ है परमामेंट इनका)


सुनो बे घोटालेबाजों , कुछ नहीं होगा फ़ाइलों के जलने जलाने से ,
तुम्हारी करतूतें और तिज़ोरियां , क्या छुपी हैं भला इस ज़माने से ,
(साला पहिले ही कौन हो रही थी सज़ा तुम्हें इन फ़ाइलों को बचाने से ...काश कि तुम जर जाते इसी आग में , फ़ुंक के मर जाते इसी आग में ..मारिए इस अगलगी का कोनो फ़ायदा नय हुआ जनहित में )


हे हो भगबान जी , बाई गॉड की कसम ,आपो गज्जबे जुलुम करते हैं ,
बम फ़टे ,बज्र गिरे, रेल भिडे ,आग लगे ई पोलटिशयन काहे नय मरते हैं
(उनका उद्धर कैसे होगा प्रभु , कोनो बान कोनो चक्र मारिए न फ़ेंक के होईजे से हो)


दु ठो टेनिस के खिलाडी टनाटन , दुन्नो में फ़िर से गई है ठन ,
ओलंपिक पदक मिले न मिले , मुदा दुई ठो टीम अब जाएंगी लंदन ,
(अबे काहे कर लिए अनबन , मिल के खेलते न दनदन ..दुर बोकवा सब कहीं का)


धत साला का फ़ायदा हुआ, मंत्रालय में इत्ती बडी ,लगी भी ,जो आग ,
टोटल ससुरा सब ससर गया लपेटे में आया नहीं एको ठो राजनीति का नाग
(भाग भाग भाग डी के बोस ..भाग भाग भाग ..लगी रे आग आग आग)


मुंबई के मंत्रालय में लगी आग , कई घोटालों के फ़ाइलें जलने की आशंका,
आयं , अच्छा ई कईसे , चिंगारी उठी कहां से , अबे कौन जलाइस ई लंका
(जांच आयोग बिठा के फ़ौरन ही पचीस पचास साल में रिपोर्ट दाखिल करो बे)


बहरी हुई सियासत कबकी ,तो भईया , बोल तू ,ज़ोर लगा के बोल ,
बिंदास , बेबाक , बेधडक , चौपहरा , बस खोलता जा ,सबकी पोल ,
(जब तक फ़टे न इनका ढोल , और हो न बिस्तर गोल .....दे दनादन गोल दनादन दे दनादन गोल )


संगमा जी ने प्रणब दादा को दी ,खुली बहस की चुनौती ,
सब करें बहस जो महामहिम की पोस्ट को समझ रहे बपौती ..


सिंगुर में भूमि वापसी पर टाटा जीत गए, ममता मुकदमा हारी,
हाय दादा से रूठ के भागी थीं दीदी , इहां भी कित्ती हुई बेचारी ..
(कुछ समझो दीदी प्यारी , कित्ती करती हो मारामारी )


जेल काट कर लौटे सलमान बट्ट का पाकिस्तान में स्वागत हुआ ज़ोरदार ,
ल्यो तो काहे न हो भाई , आखिर उनका क्रिकेटर इत्ता टैलेंटेड निकला यार,
(चढाओ फ़ूलों के हार , आ माला भी करो तैयार )