खबरों की बैड बजाई.. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खबरों की बैड बजाई.. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

पुरस्कारों की चर्चा :गोलगप्पे वडा पाव की तरह


टटका खबर छांटते हुए



वो कर रहे हैं चर्चा बॉब्स ब्लॉग पुरस्कारों की , गोया, आम चुनाव की तरह ,
बहार आ गई ब्लॉगिंग की , चल रहे हैं चटकारे ,गोलगप्पे बडा पाव की तरह
.
.
जेपीसी ने दी क्लीन चिट कहा :स्पेक्ट्रम घोटाले में पीएम व चिदंबरम पाक साफ़,
दुर साला ई तो ठीके हुआ अगर दोषी भी साबित होते तो काटजू कहते कर दो माफ़
ई ट्वेंटी ट्वेंटी टाईप से फ़िक्सिंग वाला है इंसाफ़ :)
.
दुम दबा के भागा जनरल कोर्ट से , अईसी तगडी पडी ,पिछवाडे पे लात ,
पाकिस्तान का कुतवा निकला निकम्मा इत्ता , न घर मिला ना घाट ,
फ़िर से बोलो ..तारारारा . हो बोलो तारारारा
.
लीजीए और सुनिए , देखिए आतंकी घटनाओं पर मंत्रीजी के बोलने का कायदा ,
कह रहे हैं , शकील अहमद ,इस बम फ़ूटने से जरूर ही होगा भाजपा को फ़ायदा ,
हे प्रभु एक बम इनके घर भी फ़ुडवा दो , और तनिक कांग्रेस को भी फ़ायदा करवा दो ...हद है जी हद है
.
पडोसी देश की कोरट ने धमकाया तो पूर्व राष्ट्रपति भाग लिए ,हुई जान की आफ़त,
इधर अपनी वाली ने मुन्नाभाई को एमबीबीएस से एमडी बनने की दे दी राहत ,
बोलो तारारारा ...हो बोलो तारा रारा :)
.
बंगलूर विस्फ़ोट , चार विशेष टीमें गठित , पांच लाख के इनाम की घोषणा,
बस फ़िलहाल इत्ता ही , इसके आगे की बात , अगले विस्फ़ोट के बाद सोचना ,
सरकार फ़ुल डेडिकेसन से अपना डिकलेरेसन कर दी है , कोई शक
.
खबरदार हो जाओ अब भी , चेता रही है धरती कि जब भी वो यूं बगावत करेगी ,
कोई मौका कोई रास्ता , तलाशे नहीं मिलेगा , कहर बरपा के कयामत करेगी ,
कुछ इंसानी बस्तियां , फ़िर जमींदोज़ हो गई आज
.
जो हमसे  है वजूद तुम्हारा तो हुकूमत बघारने से पहले हमसे इज़ाज़त लिया करो
फ़िर जब भरते हैं हुंकार ,तो तिलमिला कर कहते हो ,न तुम बगावत किया करो,
बताओ करें तो क्या करें ????
.
अवाम ने अभी तय नहीं किया किसे सौंपेंगे अबकि सत्ता की कमान बे ,
तुम ससुरों रोज़ उछालो , प्रधानमंत्री के लिए एक नया नाम बे ,
और नहीं बचा है क्या कोई काम धाम बे
.
कहीं आंधियों के चलने की , और कहीं बारिश की बौछारों की खबर है ,
यहां तो खामोश बैठी है देहरी पे ,शाम मेरी , जाने ये कौन सा शहर है ,
.
सुनो बे ! फ़ायनल करो यार , या चीखो नहीं कि , इंसाफ़ करो , इंसाफ़ करो ,
और जब मिलती है तो भुगतने का जिगरा रखो , न कहो-कहलवाओ ,माफ़ करो
.

चोट करने को ,चोट खाने को ,हर कोई , तैयार खडा है ,
बस देखना ये ,किनके हाथ कंकड ,किनके लगा ,पत्थर बडा है
मुद्दतों से यही सवाल , अपने खोपडे में अडा है
.
मुत्तर वाली अपनी घनघोर टीप से आहत अजित पवार अब कर रहे हैं उपवास ,
पूरा हो जाए बता देना ,गोबर ही तो करते हैं ,व्रत तोडने के लिए भिजवा देंगे घास ,
अईसन ही है तो फ़िर तब काहे नय सोचते जब करते हो बकवास :)
.
टटका समाचार ,शरद पवार :कांग्रेस भी घोषित करे अपना पीएम का उम्मीदवार,
फ़ौरन कर डालो ,अब तक डेढ सौ नाम हो चुके हैं घोषित , तुम भी कर लो यार,
चाहे बने किसी की कैसी भी सरकार , प्रधानमंत्री टोटल हों एक हज़ार ..कित्ता बडा लोकतंतर हो जाएगा अपना :)
.
आज का समाचार : कंग्रेस ने टाइटलर के मामले से पल्ला झाडा ,
अबे अब काहे का झाड पोछ बे ,जब पहिले ही कर दिए सब कबाडा,
ओहो बिटवा ई आईसन इसलिए बकिया रहे हो कि बज गया है चुनावी नगाडा ..
समझे .........जी समझे
.
सीरी जगदीश जी टाइटलर: राजनीति छोड दूंगा , यदि साबित हो गए आरोप,
हाय हाय ये क्या कह डाला ,पोलटिस सबजेक्ट ही ऐसा , कित्ता वाइड है स्कोप,
आप राजनीति छोडिए , साबित हो जाएगा फ़ट्ट से , हमें तो है ये होप :)
.
दिल्ली के कुल तैंतीस निजि अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन हो गया रद्द ,
आयं खाली तैंतीस का ही,टोटल का कर दो ,ससुरे खाली कमा रहे, लद्दमलद्द,
बेशर्मी , बेइमानी आ बदइंतज़ामी का तो पार कर गए हद्द ,
आए दिन मरीजन आ डाक्टरन में होती रहती गद्दम गद्द :)
.
सी एम , सीला मौसी : अब दिल्ली में हर दो महीने बाद पानी का बिल आएगा,
और ज्यादा खुश मत हो जाना जी , महीने में दो बार ही पानी भी मिल जाएगा,
एक नहाने के लिए और दूसरी बार धोने के लिए ..पीने के लिए ..उंह्ह्ह ठेका का ठेका दिया जा रहा है न एकदम थोक के भाव से , तब क्या चिंता है जी :)
.
मोदी की तुलना राहुल गांधी से न हो : सीरी सीरी दिग्विजय सिंह
:) :) :) :) चुटकुला खत्म हुआ , अब आप हंस सकते हैं :) :) :)
.

गुरुवार, 24 मई 2012

हमें किसी पेट्रोल की जरूरत नहीं फ़ूंकने को सियासत,







बजा के सरकार की (नौकरी ), घर पहुंचे खबरी लाल ,
अभी बांच के सब खबरें , आपको बताते हैं ई देश का हाल ...
(बस देखते जाइए कमाल :)


पेट्रोल साढे सात रुपए महंगा , अब तक की ये सबसे बडी वृद्धि ,
सरकार पे लग गई साढे साती , विनाश काले , विपरीत बुद्धि ,
(सियासत वालों ये न समझना कि इस आग से तुम बच पाओगे )


गूंगी बहरी इस सियासत के करना फ़िज़ूल है कोई सवाल,
खाक होती हैं सल्तनत ,जब अवाम ठोकर से देती है उसे उछाल ,
(अपने अपने जूते पैने करिए हो जी सरकार )


महंगाई के मुद्दे पर ,सरकार पर हमलावर हो गए,अपने और पराए ,
बस अब तो एक्के काम बचा है , ई सरकार को दु जुत्ता कोई लगाए ,
(वैसे अब जूतों के चलने का दौर शुरू होगा ...)


लोकपाल बिल शीतसत्र में आएगा , सरकार नहीं चाहती है इसको लटकाना ,
हा हा हा हा , अबे क्या कहे बे , जरा ई चुटकुल्ला , फ़िर से तो सुनाना ,
(अबे कैसे बताएं तुम्हें सरकार कि गिरेबां पकड के जनता तुम्हें कहां पर चाहती है लटकाना ...टू बी हैंग्ड टिल डैथ )


आखिर फ़ूट ही गया पेट्रोल बम , डेढ रुपए और बढाने की हुई है वकालत ,
बढा लो , बस याद रखना ,हमें किसी पेट्रोल की जरूरत नहीं फ़ूंकने को सियासत,
(अब तुम्हारा अंत समय निकट है , जितना जो बन पडता है कर ही डालो)


गर्मी में राहत देगा , जरूर पिएं , लीची और आम का जूस ,
काहे का राहत बे , इहां गोरमिंट रही है सबका खून चूस ,
(जब खूने नहीं बचेगा देह में तो राहत लेके का राहत फ़तेह अली खान बनेंगे बे )


सितंबर में शादी होगी , हरभजन सिंह की , गीता बसरा के साथ ,
आ जून जुलाई तक तब तो देखाई देंगे , बौआ के जनम पतरा के साथ
(माने .."हरकीर्तन सन आफ़ हरभजन " के साथ)


पीएनबी के भवन में लग गई कल बहुत भीषण आग ,
ल्यो बैंको धधक गया साईत , सुन के सरकार का पेट्रोल राग ,
(साला ई आग को जहां लगना चाहिए उहां पता नय कब लगेगा )


हडताली पायलटों को अवमानना का नोटिस हो गया जारी ,
इंहह!  साला ई अवमानना का एक ठो नया चला है बीमारी ,
(जिस तिस को हो जाता है जारी ....अबे फ़ाड के फ़ेंको रे इसको )


ई ससुरा ट्विट्टर हर दो दिन में  दे रहा सजेसन करिए ,जिलेबी बाई को फ़ालो ,
अबे हमको नय अफ़ोर्डेबल है भाई , जिसको है , जाके उसे संभालो ,
(नय त ई साले ट्विटटर को समझालो ..दिमाग गरमाया त फ़ालो करके भडकुस्सा उडा देंगे जिलेबी बाई का अकच्छ कर के रख दी है )


राजधानी में फ़िर से बिजली का घनघोर संकट गहराया ,
आ रही सही जो कसर थी उसमें पेट्रोल ने आग लगाया ,
(दिल्ली का बिल्ली हो गया है एकदम समझिए त )


जाली विवाह प्रमाणपत्र का केस , कैटरीना मामले में हुई दो जने को सज़ा ,
न भी होती त बचते का लभली पाजी सलमान भर पेट पीट के चखाते इतना मज़ा
(अब कटरीनवे पे तो आस लगाए हुए हैं लभली पाजी  )


डॉलर की तुलना में रिकार्ड गिरावट , रुपया तोड रहा है दम ,
बकवास बात है बे , हमारे पास नहीं है , कई तो साले करोडों कर गए हज़म ,
(नाम बताएं का ?? ..छोडो अब तो श्वेत पत्र जारी हो गया , ई सरकारे को कद्दू नय पता है ..पब्लिक सब जानती है मुदा ..गजबे सिचुएशन है भाई )


यूपीए सरकार की नीति और नीयत में है खोट ,
लूट सके तो लूट रे भईया , हरे हरे हैं नोट ,
(अबकि मांगने आना बेट्टा वोट , जनता देगी नोंच खसोट )


सस्ता आटा और चावल लोगों को दिलवाएगी दिल्ली सरकार ,
अबे हट्ट , धुर साला , तो का स्कूटर कार में आटा चावल भरवाएं यार ,
(ई त बोका बनाना हुआ बे ...)


आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित , अमृतसर एक्सप्रेस का इंजन हो गया फ़ेल ,
अबे ई हो का रहा है , कभी टकराती गिर जाती , कभी उलट जाती है रेल ,
(सरकार है डिरेल , तो चलेगी कैसे मेल )


मनोरंजन के साथ ही एक विचार भी है फ़िल्म "शंघाई "
अच्छा , जे बात , लेकिन सुने हैं इसमें हीरो हैं अपने इमरान हाशमी भाई ,
(होगा तब तो विचार/अचार/समाचार/व्याभिचार और अत्याचार ...कुल मिला के सब ठो चार होगा ही होगा )


बीसीसीआई ने क्रिकेट खिलाडी कीर्ति आजाद का भुगतान रोका ,
ई तो होना ही था , उन्होंने काहे आईपीएल के पिछबाडे सुइया भोंका ,
(भोंकिएगा सुइया तो डिरियाएगा ही न जी बीसीसीआई )

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2009

दारू पीने वालों के लिये अच्छी और बुरी खबर ..

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

खबर :- सार्वजनिक स्थल पर शराब पी तो पचास हज़ार जुर्माना

नज़र :- यार ये तो जुलम है जी...सरासर जुलम। ऊपर से ये भी नहीं बताया कि - ठर्रे, पव्वा, अद्धे ...के लिये जुर्माना राशि की रेंज़ अलग अलग होगी या एक जैसी। मगर इतना तो है कि सरकार ने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि इस कानून को भी उतनी ही सख्ती से लागू किया जायेगा, जितनी सख्ती से धूम्रपान निषेध कानून को किया गया था। ..ओह ...यानि ..फ़िक्र को धुंए में उडाता चला गया या फ़िर फ़िक्र को अद्धे में डुबाता चला गया.......
__________________________________________________

खबर :- गंगा में नहीं बहेगी गंदगी...

नज़र :- अरे ये चमत्कार कैसे जी। बरसों से चली आ रही परंपरा पर ये कैसा तुषारापात। अब गंगा में नहीं बहेगी तो और कहां..? लोगों ने रातोंरात प्रण ले लिया या...खुद गंदगी ने ही कह दिया कि ," अब तो मेरी पोस्टिंग कहीं और कराओ जी, मैं तो बोर हो गयी हूं...इस गंगा में बहते बहते.।" नहीं मैं फ़िर गलत समझा .....मतलब गंगा मे इतनी गंदगी जमा हो गयी है कि वो बहेगी ही नहीं...रुकी रहेगी। जब गंगा ही नहीं बहेगी तो गंदगी कैसे बहेगी......व्हाट एन आईडिया ....सर जी....

__________________________________________________

खबर :- दूरंतो ट्रेन में भी सांसद ,विधायकों को यात्रा करने पर छूट...

नज़र :- मिलनी ही चाहिये, बेचारे ..गरीब, भूखे, नंगे । आखिर जनता के सेवक हैं । हमारा क्या है , हम तो जनता जनार्दन हैं। हमें छूट की दरकार नहीं। दुरंतो हो या टोरंटो, हर जगह हम पैसे खर्च करके जा सकते हैं । सेवक कहां कर पायेंगे इत्ता । इन्हें छूट दी जाये.।हुक्म की तामील हो...................
________________________________________________

खबर :- एयर होस्टेस से छेडछाड पर महिला आयोग सख्त

नज़र :- ऐसी घटिया हरकत पर भी सख्त न हो तो क्या करे......आखिर महिला आयोग है। अब देखना महिला आयोग दोषियों को पकड के कैसी सज़ा दिलवाता है ।उन्हें तो ऐसी सज़ा दिलवायेगा कि दूसरों के लिये सबक होगा ये। बलात्कारियों को तो महिला आयोग फ़ांसी पर चढा देता है...हां...। ...क्या कहा ऐसा कुछ नहीं है......मैं फ़िर से गलत समझ रहा हूं....तो....सख्त का मतलब ..उतना सख्त नहीं.....बस ये है कि महिला आयोग को इस तरह की हरकतें पसंद नहीं हैं......बस।
__________________________________________________

खबर :- अदालत से राजनीति न करे यूपी सरकार

नज़र :- ये तो अन्याय है जी....सरासर अन्याय। कभी आप कहते हो इंजीनियरिंग को साइंस कहो सोशल (साइंस) नहीं । कभी कहते हो न पत्थर के हाथी बना सकते हो न बाबा साहब। और अब तो कह रहे हो राजनीति भी न करे सरकार। अबे क्या पागल समझा है...तो करे क्या...। समाज सेवा, दलित उत्थान, गरीबी उन्मूलन शिक्षा अभियान....जैसे आलतू-फ़ालतू के कामों से टाईम पास करे। बहन जी के राज में..ऐसा नहीं चलेगा...।
________________________________________________

खबर :- गंगा डौल्फ़िन बनी राष्ट्रीय जलीय प्राणी..

नज़र:- बन गयी न , चलो मुबारक हो जी ।अब न बनती तो कब बनती । कित्ती बच गयी हैं........थोडी सी । ओह तब तो ठीक किया ..वर्ना कहीं देर हो जाते तो.....? चलो अब हम प्रण लेते हैं कि इसका भी "उसी तरह " कल्याण-सम्मान करेंगे जैसा हम अपने अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों.....खेल, गान, ध्वज, नदी.....आदि का करते हैं । यहां .."उसी तरह" ..हमेशा ही ध्यान में रखें...सबसे महत्वपूर्ण तो यही है...
__________________________________________________

बताईये ...अब कितना पढें....अब चाय पीकर आयेंगे न तब और भी पढेंगे .....कल जी ....