सोमवार, 27 दिसंबर 2010

इश्पेसल बुलेटिन है ..झा जी स्टाईल में

खबर :- संगीत से भरेंगे सर्जरी के घाव

नज़र :- अच्छा ई बात सुन कर हिमेस रेसमिया नाम के एक आदिकालीन राजगायक जिन्होंने त्रेता युग में नासिका संगीत का अविष्कार किया था उन्होंने खुशी खुशी बताया कि ..ये बहुत बडी महत्वपूर्ण खबर है ....क्योंकि अब उन्हें पूरा यकीन है कि ..अब वे उन लाखों लोगों के घाव को अपने संगीत से भर सकेंगे ...जिन्हें हिमेस के गाने सुन कर ही घाव हो गया था ॥ इसलिए आप बस ये ध्यान रखें कि घाव किसके गाने सुनकर हुआ है .,.,..ये हैं चिकित्साजगत का एक क्रांतिकारी आविष्कार ..जय हो साईंस ..की..अरे यार ये साईंस का जनक जानकी कौन थे कुछ पता है क्या आप लोगों को ...चलो तब तकले ..स्कूल की साईंस वाली ..मैडम की जय

सोमवार, 13 दिसंबर 2010

आज की ताजा खबर ..आज की ताजा खबर ..दो रुपए साहब ...सिर्फ़ दो रुपए ...पढिए न

खबर :- अदालत में ही भावुक हो गई पूर्व अधिकारी

नज़र :- हा हा हा कौन थी रे एतना इमोसनल अधिकारी ..ओहो नीरा मैडम ...ओह नीरा कोई न जाना तेरी पीर ..इत्ता बडा घोटाला फ़िर भी आखों में नीर । अरे तो इसमें खबर क्या है बे । अबे ओ ई तो अब आम पब्ल्कि को पता हईये है कि जईसे ही अदालत में उपस्थित होता है ...ई तमाम मासूम लोग सब पहिले इमोसनल हो जाता है ..फ़िर लप्प से अगिला दिन कौनो फ़ाईव स्टार होटल ओह अस्पताल में जाके घोलट जाता है कि ई कह के ...उनका दिल कमजोर है ..और सरकार और आम जनता द्वारा उनको पकड के उनके कमज़ोर दिल को और भी कमज़ोर करने का भयंकर अपराध किया गया है इसलिए उनका इमोसनल होना और पेसेंट होना भी ..बनता है यार ..एकदम किटकैट ब्रेक की तरह

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- पाकिस्तान से आतंक मंजूर नहीं सरकोज़ी

नज़र :- अच्छा , मतलब पहली बार हुआ है कि किसी ने आतंक की क्वालिटी पर सवाल उठाया है ..कि नहीं जी हमें तो पाकिस्तान से आतंक मंजूर नहीं ..एकदम खालिस क्वालिटी का ओसामा मुजाहिद्दीन का आतंक मंजूर है । मगर सर कोजी जी ,जी ...ई कोई बात नहीं हुआ ..अरे नहीं मतलब कि यार ई कौन मतलब हुआ जब पूरा वर्ल्ड पाकिस्तान से ही आतंक का खेप मंगा रहा है तो आप उसमें कैसे आपत्ति कर सकते हैं जी । अरे विश्वास नहीं है आपको ई साला अपना अमरीका भी अईसन बुडबलेल देश है कि उउ भी साला जाने केतना पैसा दे दे के आतंकवाद खरीदता है पाकिस्तान से अपना लिए ....हा हा हा बताईये है न ट्रेजडी ..अरे भाई जो अलेल बलेल पैसा देते हो ..कभी पूछे हो कि उ पैसा से केतना लोग को घर बार बना के दिया है ..अरे फ़िर भी पाकिस्तान से ही आतंक का वर्ल्डवाईड डिलिवरी होता है यार ..इहे दस्तूर हो गया है न

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- डीडीए फ़्लैट्स के लिए सात लाख फ़ार्म बिके

नज़र :- बिक गए ..साला इतना घोटाला घपला होते रहने के बावजूद बिक गए ...ओह कितना बिकाऊ बिकाऊ टाईप समाचार है यार । हम अईसा समाचार सुनते हैं तो सोचते हैं कि ..अबे क्या है बे ..एक तरफ़ तो घटोला , भ्रष्टाचार जाने कौन कौन नारा उरा धांय धांय उडाते रहते हो ..और जब समय आता है तो ..लो जी सात लाख तो अब तक आ गए हैं ..अरे अभी तो लास्ट डेट में बहुत लेट है जी ....अब ई डीडीए का एक स्टॉफ़ प्रति घंटा के हिसाब से भी धरोगे घूस लेते तो मानेगा ..न न ..एतना पईसा से ओईसे ही लोग जोसियाया रहेगा ..बेचो बेचो ..हम तो कह रहे हैं कि साला डीडीए को अब ..एक ठो फ़ार्म में ई नहीं लिखे कि फ़्लैट कहां मिलेगा ..आ भरवा ले सबसे फ़ार्म आ बाद में जाके अंडमान निकोबार में दे दे सबको एक एक द्वीप अलॉट करके ..कि लो रे लॉटरी खुल गया तुम लोग का ..अब बेच के दिखाओ इसको दुगुना तिगुना दाम पर ..

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- मायावती ने किया १५ योजनाओं का लोकार्पण

नज़र :- अरिस्स ..कर दीं बहन जी ...एक तो बहन जी ..जब तब लोकार्पण कर देती हैं ...अरे आप बहन जी हैं ..तो इस हिसाब से आपको साल भर का लोकार्पण रक्षाबंधन के दिन ही करना चाहिए । ओह अच्छा अच्छा तो ई कहिए न महाराज ...मायावती कही हैं कि पंद्रह में से सोलह योजना है मूर्ति बना के गाडना ..आ चाहे गाड के मूर्ति बनाना ..ओहो तो इसमें परेसानी वाला कौन बात है अरे पंद्रह में से सोलह माने कि ..मूर्तिया एक एक्स्ट्रा लेके न चलना होता है ...आखिर संविधान का पूरा भार उठाए रहते हैं न ..आ अब तो उसमें संशोधन भी होते रहता है रोज रोज ..इस लिए ..तो यूपी को ई नयका मूरुतिया सब ...बहुत मुबारक हो ...कुछ दिनों में ही नारा लगेगा ..यूपी में है दम , क्योंकि यहां आदमी हैं कम ....अरे जादा मूर्तियां न हो जाएंगी एक दिन ..

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ़ व्यापारी लामबंद

नज़र :- किसके खिलाफ़ बे ...लामबंद हो रहे हो ...नहीं हो जाओ , देखो उसमें कोई खास ऑजेक्शन नहीं है हमको लेकिन जो चीज़ है ही नहीं ...अबे एक बात बताओ ..साला अब भी तुमको ई पूछने बताने का जरूरत है रे कि सरकार कोई आर्थिक नीतियां नहीं हैं ..अबे आर्थिक क्या अब तो सबको लग रहा है कि कौनो टाईप की नीतियां नहीं हैं ..और जिस हिसाब से फ़ीलिंग का भाव गिर रहा है कुछ दिनों में तो लगने लगेगा कि सरकार भी नहीं है .,....हां व्यापारी सब को लामबंद होना ही चाहिए ...मगर यार नक्काली के खिलाफ़ होओ न यार ..मतलब कुछ तो लॉजिक होना न चाहिए

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- गतिरोध जारी , कहीं बेकार न हो जाए सत्र

नज़र :- अबे छोडो बे नाटक है ई सब ...बेकार न हो जाए सत्र ...यार सत्र को तो चलो ई मान लेंगे कि एक बार और सत्र बेकार गया ..मगर यार अब तो लगता है कि संसद ही बेकार है .;..और सुने हैं कि एक ठो मुखमंत्री जी भी यही बोले हैं कि राज्य सभा की का जरूरत है ...तो जरूरत के हिसाब से न राज्य सभा की जरूरत है न लोक सभा की और न ही आम सभा की ..अबे सभा करना कोई जरूरी है रे ..तुम लोग के सभा उभा से साला आज तक एक आदमी का भी पेट भरा हो तो बताओ ...अरे और लोगन का छोडो ..तुम लोग का ही पेट नहीं भरा है यार अब तकले ..केतना तो आजादी के बाद से सभा करते आ रहा है ..इसका आधा सभा के आयोजन में तो अंग्रेजवा सब भाग गया था देस से

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- आमिर दस किलो वजन घटाएंगे

नज़र :- हां तो घटाओ घटाओ ......अरे यार ई घटाओ बढाओ वाला फ़ैसिलिटी तुमही लोग को अवेलेबल है भाई ..साला बाल कटा लोगे तो वजन कम हो जाएगा ..बढा लोगे तो खली बन जाओगे ..ओईसे भी सुने हैं कि मंगल पांडे के बाद गजनी करने के लिए तुम जैसे ही टकले हुए न तो दस किलो वजन कम हो गया था तुम्हारा रे ...हम तो बस एतना जानते हैं कि तुम चाहे कौनो इडियटपना करो ..मगर आदमी तुम जीनियस है रे ....इसलिए ..जल्दी लाओ ..आमिर खान का स्लिम मौडल ..साले नोकिया स्लिम को भी कांप्लैक्स हो जाएगा इससे ।

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- डाकघरों में खाली पडे हैं पचास हजार पद

नज़र :- देखो रे , जिस हिसाब से लोग अब चिट्ठी लिखना छोड दिया है उस हिसाब से डाकघर में , मदर डेयरी का बूथवा न तो परचून अरे किराना का मर्दे और का , दुकान गुमटी सब खोल देना चाहिए । पद खाली पडे हैं का तो ....अरे पचास हजार पोस्टकार्ड और अंतर्देशी भी नहीं लिखा जा रहा है आज ..ऊ भी खाली पडा है उसको भरने का है कौनो जोगाड नहीं न । तो फ़िर पडे रहने दो खाली उन पदों को भी

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- २४ घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

नज़र :- अबे कौन पुलिस है बे ..इतनी काहिल ..यहां मिनट के हिसाब से कमाई हो जाता है और ई है कि चौबीस घंटे बाद भी खाली हाथ ही घूम रही है । ओह अच्छा अच्छा कह रहे हो कि अपराध का सुराग नहीं मिला ..अबे तो पक्का सीबीआई होगी ...हां यार पिछला कै बरस से सीबीआई को इंफ़ुलैंजा हो गया जब देखो नाक कान बंद रहता है न बेचारा सब कुछ सूंघ पाता है और न देख पाता है और ऊ कौन केस था ..हां आरुषि मर्डर केस ..उस केस में तो कहना चाहिए कि ..दुई जनम के बाद भी पुलिस खाली हाथ रही

________________________________________________________________________________________________________

खबर :- पुलिस ने आसाराम बापू की गाडी से लाल बत्ती हटवाई

नज़र :- गलत किया एकदम ..ई काम का हक पुलिस को एकदमें नहीं होना चाहिए था ..अरे पुलिस हैं तो उनको लठियाईये ..उनके गाडी को काहे कुछ कहा गया ..ओईसे भी जब से साला नेतवा सब लाल बत्ती लगाने लगा है उससे जादे इज्जत तो रेड लाईट एरिया का रह गया है ...मारो साला लाल बत्ती का भी कोई इज्जत है का ? तो पुलिस ने अब हटवा ही दिया है तो बापू अब का करेंगे ?बताओ यार एक ऊ बापू थे एतना सा लंगोटी पहने के आजादी का लडाई लड लिए ..और एक ई बापू हैं इनको रेड लाईट भी चाहिए ..हे राम अब किसकी आस करें ...

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- पच्चीस वर्षों तक ईंधन देगा फ़्रांस

नज़र :- अच्छा ठीक है तो लें लें न फ़िर सीएनजी वाला कार ..नहीं सुनो फ़्रांस वैसे देस कैसा है .....मतलब कल को हम कार खरीद लें और कहीं लॉंग रूट ड्राईव का योजना बनाएं और जाने से पहले ही कह दे कि न हम न देंगे अपने गोबर गैस पर जाईये लॉंग ड्राईव पे ..तो हो न गया बंटाधार । नहीं न नहीं करेगा ..अच्छा क्या क्या देगा ईंधन में ..नहीं बता दीजीए न यार ...देखिए हो फ़्रांस जी यार जादे घासलेट देना ..हम जानते हैं कि दिल्ली मूबई से बाहर रात को भारत इसी घासलेट के सहारे सोता जगता है अब भी

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- प्लास्टिक पाऊच में नहीं बिकेगा गुटखा

नज़र :- बाह बाह का बात है का बात है ...अब तो खा लू तिरंगा गोरिया हो फ़ाड के ..जा झाड के टाईप का गाना गाएगा भाई चिब्बौका लोग ।अच्छा अच्छा तो सरकार जरूरे ई सोच रही होगी कि , एक ठो मोटा गैस पाईप लाईन की तरह गुटखा लाईन भी बिछा डालते हैं ..सब मुंह में डायरेक्ट घुसेड के चिबाएगा तो प्रोफ़िट जादे होगा । ओहोहो नहीं रे सरकार प्लास्टिक को रोकने के लिए अईसा सोची है . तो हमारे हिसाब से अईसा काहे नहीं कर देती है कि ..बोतलवा में गुटखा बेचे और पाऊच में शराब ..गज्जब्ब का आइडिया आया है सरकार को ।

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- नहीं सुधर रही महिला अस्पताल की हालत

नज़र :- आयं ..अरिस्स ..ई का रे ..बताओ अस्पताल भी पुरूष और महिला होता है रे ..हम तो अस्पताल को साला न्यूट्रल जेंडर समझ रहे थे ..चलो मान लिया तो । अब ई बताने वाला बात है रे ...जब महिला सब का हालत नहीं सुधर रहा है ..और ऊ भी तब जब ..प्रतिभा , सोनिया शीला ..जाने केतना केतना वुमैन ..पावर वुमैन सब है सत्ता में ...महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को काहे नहीं धर धर के सूत देता है लोग पता नहीं । सुनिए हो .लेडिज़ अस्पताल जी आपका हालत जैसा है ..फ़िलहाल तो उसी पर गुजारा करिए ..बकिया बाद में देखते हैं

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- गरीब बच्चों के लिए बाल फ़िल्म महोत्सव

नज़र :- छी छी छी ..अबे तनिक तो सरम रखो यार देह में ..बच्चे भी कभी गरीब होते हैं ..अबे बच्चे तो बच्चे होते हैं ..न गरीब ,न अमीर , न किसी धर्म के जाति के ..और साले जौन देस में बच्चे गरीब होते हैं न ..ऊ देस दलिद्दर का दलिद्दर ही रहेगा । और एक बात बताओ बे ..अगर बच्चा गरीब है तो साले उसके खाने का ओढने पहिनने का इंतजाम करो न यार ..सलीमा उलीमा तो देखिए लेगा ..ओईसे भी .सीला के जबानी को देखने के लिए पहले बच्चा सब बराबर जबान तो हो जाए ..है कि नहीं ..

मंगलवार, 30 नवंबर 2010

संसद चलने के आसार नहीं ...हमारी बला से..वैसे भी उसने चल के कौन सा देश चला लेना है ...झा जी वक्रदृष्टि टाईम्स .

खबर :- सरल हो टैक्स कानून की भाषा

नज़र :- लो कल्लो बात ..सब कुछ आसान और सरल चाहिए आपको आयं ...अमां एक बात सुनो पहिले यार ...ये अपना जो कानून है ..हां वहीं ..जिसके आंखों पर पट्टी बंधी है ...हां हां उसकी ही भाषा जब सरल नहीं है तो फ़िर टैक्स की भाषा क्या सरल होगी भाई । और यार भाषा सरल से मतलब ..अबे जितना कमाया है उसमें से सरकार को ..हफ़्ता ,महीना साल जो भी उसका बनता है ..अरे चुंगी हुंडी जो भी समझ के दो यार ..अब सरल भाषा में ....रुपैय्या को ...बटाटा वडा तो करेंगे नहीं ..तो फ़िर छोडो सरल उरल जल्दी जलदी टैक्स भरिए ..काहे से ..अभी कै ठो मंत्री सब एक दम निल चल रहा है जी ....तैयार तो है हाथ मारने के लिए ..मगर पैसवा हो त न ..भरिए भरिए

____________________________________________________
खबर -सचिन सहवाग पर बरसेंगें करोडों रुपए

नज़र :- हां तो हमको ई बताओ खाली कि ..हम लोग के करना का ई खबर से ...माने टोटल करें का ..कि ..पहिले ही जो करोडों बरस रहे हैं ..उमें ई बारिश को भी जोड लें । अरे कि ..ई खबर तुम लोग राष्ट्रमंडल खेलों में जीतने वाले खिलाडी लोग के लिए छापा है रे ..। अरे भाई हम लोग को पता है यार कि करोडों का बारिस ,.,,...खाली क्रिकेट में ही होता है ...तभिए तो ..ललित बाबू ..उसके ऊपर एतना मालदार लंबा चौडा डैम बना कर सबको डैम फ़ूल बना दिए न हो

___________________________________________________________

खबर :- अब जागी एमसीडी

नज़र :- अरिस्स ..तो जाग ही गई ..हमें तो लगा था कि ..कुंभकर्ण के बाद एमसीडी ही वो कलयुगीन एमसीडी है जो अधिकांश समय सोती रहती है ...धुर महाराज एक आध बिल्डिंग के गिरने से ..एमसीडी जैसे राक्षस का नींद टूटना कोई आम बात नहीं है ...अच्छा तो जागने के बाद का कही है एमसीडी ..। कह रही थी कि , एतना दिन से बडा वसूली का कौनो चानस मिलबे नहीं कर रहा है ...सीलिंग के बाद तो एकदमे मंदी का दौर आ गया है जैसे इ धंधे में ...इसलिए फ़ौरन ही कुर्सी टेबल मार्केट को ढहा दिया लप्प से ..अब बांकी लोग अपने दे के जाएगा ...अब नींद से जागा है तो भूख तो लगले होगा न जी .....नास्ता उस्ता तो करबे करेगा न ...देखिए केतना को खा जाता है

__________________________________________________________
खबर :- गुम फ़ाइलों की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगा .....

नज़र :- ओह तो बात क्राईम ब्रांच तक पहुंच गई ..बहुत गंभीर मामला है ई तो ..हां हां ठीक किया है एकदम ..अब तो खाली क्राईम ब्रांच पर ही भरोसा किया जा सकता है ..अरे यार ऊ लोग ...भारत का न न है ..साईत रे ..हम ओतना सियोर नहीं है ओईसे ...मुदा जब सरकार एतना कान्फ़िडेंस दिखा रहा है तो कुछ तो होगा न यार बात अलग ...हो सकता है कि नेपाल उपाल से फ़ोर्स मंगवाया हो लोग ..। मगर रे ..तिवारी ...एक प्रॉब्लम है ई मे ..एक्चुअली ऊ लोग को अपना फ़ाईल ही नहीं मिल पा रहा है कै दिन से ..बेचारा सब कह रहा था कि पहिले अपना फ़ाईल सब ढूंढेंगे ..तब ऊ बकिया सब भी ढूंढ लेंगे ..अरे चुटकी का काम है भाई ...

___________________________________________________________
खबर :- देश में न्यायपालिका की वजह से ही न्याय जीवित : वीरप्पी मोइली

नज़र :- त ..एकदम ठीक कहे हैं सर ...वीरप्पन ..ओह ओह ...वीरप्पा मोइली सर ..न त नेतवन सब का कारिस्तानी से तो कब्बे से डूब के मर गया रहता जी ..अब तकले तो न्यायपालिका का लहास भी ..तैरते हुए उपर आ गया होता ...तब । लेकिन जान रहे हैं ..आजकल तो सुने हैं कि न्यायपालिका में भी कुछ तो भी चल रहा है जी ..सुने हैं कि डेली एनिसथिसिया का एक ठो इंजेक्शन भोंक रहे हैं ..माननीय लोग ...खुदे ..बताईये ..खैर जाए दीजीए ओईसे बहुत बार आम पब्लिक को संदेह हो जाता है महाराज की ..अईसा खाली मोइली जी ही सोचते होंगे ..अरे न्यायपालिका की वजह वाला बात नहीं जी ...न्याय जीवित है ..ई वाला

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- विश्व कप से पहले वापसी करूंगा : इरफ़ान पठान

नज़र :- ऐ टाईम से कर लेना इरफ़ान भाई ...काहे से कि यार जरूरी नहीं कि आदमी रिवर्स गियर में भी ओतना तेज़ ही गाडी चला पाए ....वापसी कहे न इसलिए हम सजेस्ट किए आपको ..विश्व कप से पहले जेतना मैच ऊच हो रहा है उसमें आपको तो न न देख पाएंगे ..ई बात तो लगभग श्योरे है न जी ...क्या..का कह रहे हैं मर्दे ...आप ई बतवा टेलिविजन एड के लिए बोले हैं ..अरिस्स साला ..गजब ई तो हम सोचबे नहीं किए थे ..तो माने कि टेलिविजन एड में आप वापसी करोगे ....जी हमारा बेस्ट ऑफ़ लक है जी ..महाराज खेलने के लिए तो कैन जना हईये है ..एड के लिए सलेक्टेड च्वाइस है जी हमारा भी

________________________________________________________________________________________________________

खबर :- कैटरीना का अब तक का सबसे जोशीला गाना है शीला

नज़र :- अरे का कह रही हैं आप ...ई गनवा ऊ ..hevard 5000 ...पीकर की हैं का ...?? तब ? अरे नहीं नहीं ..जरा जरा किस मी किस मी किस मी ..जरा जरा ..वाला गनवा में भी हमको जरा सा जोश नहीं दिखा था ..एकदमे बहुत जोस था ..बहुते था ...देखने वाले में सीधा भर रहा था । तो शीला सबसे जोशीला गाना है ..अरे नहीं पूरा बात लिखिए जी ...समाचार में ...कहिए कि ......शीला नहीं ....सीला का जबानी ....अरे तब्बे न ..लीजीए तो ईमें कौन बहादुरी है जी ..ई नाम का एक ठो पोस्टर ..हमको याद है कि ..जमाना पहिले ...वीर रस से ओतप्रोत ..सिनेमा का एक ठो अईसा ही पोस्टर ....एक टाईम में हरेक ..सहर का एक ठो खास दीवार ..(.बहुत महकता रहता था जी ऊ दीवार ) के ऊपर जरूरे चिपका रहता था ..आज कैटरीना ने सिने जगत का ऊ गोल्डेन डेज़ को एक ट्रिब्यूट दिया है जी

________________________________________________________________________________________________________
खबर :-खर्राटे भरने से जान को खतरा

नज़र :- ले बिल्लैय्या ....अईसन घमसान खबर सुनाए हो यार ..खर्राटा भरने से ..अबे ई कोई CNG है कि ....भरने से ..अरे उ तो ससुरा भरा ही रहता है ..जो रात्रि कालीन सेवा में ..बिना साईलेंसर के निकलता ही रहता है ..हां ई हो सकता है कि , कि जादे खर्राटा भरने से किसी दिन आपकी मेहरारू ..आपको पलंग से खींच कर सर के बल इस तरह से गिरा दे कि पुलिस को वो ...ब्रैन हैमरेज का केस लगे ..अरे कमाल है ...छोडिए छोडिए गया वो जमाना जब मेहरारू इस्मार्ट नहीं होती थी ...अब इत्ता काम सीरीयल देख कर कौन न समझ लेगा जी .या किसी दिन आप अपने अंदर भरे हुए खर्राटों को बाहर निकालते निकालते ...खुद ही निकल लें ...ओह इतनी ट्रैजिक खबर

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- संसद चलने के आसार नहीं

नज़र :- हा हा हा अच्छा अच्छा ..अब मौसम विभाग ये सब भी बताने लगा ..। अबे छोडो यार , ..जिस तरह से बारिश और सूखे के आसार मौसम विभाग के पल्ले नहीं पडता ठीक उसी तरह से हमारे पल्ले भी एक ही बात पडती ....."उस दिन यदि , आतंकियों कामचोरी न की होती...तो कम से कम संसद भवन का बनना कुछ तो सार्थक होता .....सोचिए कि एक साथ कितना गंद निकल गया होता देश का " ...तो खैर जब ये ऊ लोग साले कर ही नहीं पाए ठीक से ..फ़िर का फ़ैदा चले न चले ..हमारी बला से..वैसे भी उसने चल के कौन सा देश चला लेना है ....मारिए जी छोडिए

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- दिल्ली के दो मंत्रियों के कार्यालयों में ही बापू की तस्वीर

नज़र :- हां तो ..अबे कहना का चाह रहे हो बे ...ई कि देखो अभियो तकले दु ठो मंत्री का चेंबर में गांधी जी टंगल हैं ...माने ओतना दिन से उसमें चुना पुताई आदि नहीं हुआ है ...अरे पगला है क्या जी ...चूना पोताई के बाद थोडी को लगवाया है गांधी जी का फ़ोटो ..आ कि ई कहना चाह रहे हो कि ..ल्यो और मनाओ ...कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ ....और जब हाथे कांग्रेस के साथ चला गया तो ..फ़िर बापू के साथ कौन रहेगा ..अरे ...कांग्रेस मतलब ..न बूझे जी ..सरनेमवा गांधी जी ..और फ़िजिकल प्रेजेंस ..नेहरू फ़ैमिली का ...हमारे हिसाब्से दुनु मंत्री की चैम्बर सील कर देना चाहिए

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- अब बाघों को बचाएंगी प्रीति

नज़र :- अबे बचे नहीं क्या अब तक ...यार १४११ के हल्ले के बाद तो हमने ध्यान ही नहीं दिया इस बात पर ..सच कहें तो हमें तो लगता है कि , खुद बाघों ने भी ध्यान देना छोड दिया था ....सोचा होगा कि अब जब सरकार इत्ते लोगों को सोचवा रही है .....तो फ़िर बचेंगे कैसे नहीं ..। मगर अब जबकि प्रीति जिंटा ने भी उन्हें बचाने के लिए कमर कस ली है तो फ़िर बाघों का थोडा सा ..blushed and embarassed टाईप का फ़ील होना तो natural हुआ न जी । मगर हमारा कहना इतना है कि ..पहले प्रीति खुद को बचा लें ....फ़िर उन्हें बाघों की तरफ़ ध्यान देना चाहिए

______________________________________________________________

____________________________________________________________

सोमवार, 8 नवंबर 2010

अच्छा ओबामा इंग्लिश में .....हायं ( अरे अमिताभ वाला ) ..बोलेगा तो क्या कहेगा जी .......झा जी वक्रदृष्टि टाइम्स ......

खबर :-२६/११ की चर्चा में पाक का नाम नदारद

नज़र -हां तो ई कहो न कि ,ओबामा और सलमान भाई ...अरे सल्लू मियां यार ..दबंग वाले ..ओही जिन्होंने मुन्नी को बेदनाम किया है हाले में ,अरे ऊ भी तो कहे थे कि मुंबई में जौन ऊ पकिस्तनिया सब .,...डे एंड नाईट मैच खेला था ...उसमे पाकिस्तानी खिलाडी सब नहीं न था ..आज ओबमवा भी बोले ..। का ई बात नही हैं ...एक्चुअली ऊ के यात्रा में पाक का नाम नहीं लिया जाएगा अईसा एजेंडा से आए हैं न मामा ..। ओह तो ई बोलो न कि जैसे पाकिस्तान जाते हैं तो भारत का नाम नहीं लेते हैं और भारत आते हैं तो पाकिस्तान का नय लेते हैं ...उनको पता है कि साला का जरूरत है ..हमरा नाम तो ई दुनु लईबे करता रहता है ...

_____________________________________________________________________
खबर :-ओबामा ने जुटाए ५४,००० रोजगार ..

नज़र -अरिस्स साला ...तो एंप्ल्यामेंट एक्सचेंज खोले आए हैं रे ..ओहो ..हां हां हम सुने तो थे कि भारत का एंप्लायमेंट एक्सचेंज़ में तो अब लोग सायकल स्टैंड बना के यूज कर रहा है उसका ...और अमरीका से कोई आ रहा इसका मेकओवर टर्नओवर करने के लिए .....ले बिल्लैया तब थोडी पता था कि ..ओबमवे आ जाएंगे ..इतना छोटा मोटा काम के लिए ..यार सच्चे में ई अमरीका बला सब , केतना महान होता है यार ! का कहते हैं .....अरे नहीं ..अच्छा ऊ अपने देस का बच्चा सब के लिए रोजगार ढूंढने के लिए निकले हैं , भारत पाकिस्तान , बांग्लादेस ..और बिहार में विकास का बात सुन के ..मुजफ़्फ़रपुर और वैशाली तकले निकलने का योजना बना कर आए हैं

_____________________________________________________________________

खबर :-बिना ब्रेक ४२ किलोमीटर तक दौडी मालगाडी

नज़र -अबे तो दौडने के लिए वैसे भी साले ब्रेक का नहीं , टायर का जरूरत होता है ..आउर ई साला टरेन को तो हवो का जरूरत नहीं रहता है टायर में ..ई कहो न , खराब ब्रेक में बयालीस किलोमीटर तक दौड गई माल गाडी ...अबे माल कौन सा था पहिले तो ये बताओ ...हो सकता है कि माल ही बडा जोरदार हो तो इसमें , ब्रेक का का गलती था । फ़िर यार एक बात बताओ तो ..ई सबके बावजूद भी ई में खबर क्या था बे ...एक बात बताओ ..ई जेतना टरेन ....सब को उलटाते हो , आपस में भिडा देते हो ..ऊ सब में तो ब्रेक बराबर होता है न जी ....तो फ़िर का मतल्ब ई बात का .,..अरे टरेन अपने ठीक है न ...मतलब कि माल और गाडी दुनु मस्त है न ..तो तुम भी मस्त रहो न ,,....यार ..भारतीय रेल जिंदाबाद जिंदाबाद ...सवारी सारे मुर्दाबाद मुर्दाबाद ...

_____________________________________________________________________
खबर :-वादी में बेअसर रहा गिलानी का फ़रमान

नज़र -हम तो कह रहे थे कि उनको फ़रमान जारी ही नहीं करना चाहिए था ...साला एक ठो ब्लॉग पोस्ट लिख लो जादे से जादे ..न हो तो ग्रुप एसएमएस कर दो ...रे भाई मान लो असर न होता है तो ...बेइज्जती से बच ही गए न मियां जी ....अब साला वादी का का है ..सब कुछे बेअसर है ...और यही सबसे बडी कसर है । असल में ई गिलानी ....लोग ही साला गिलसरीन बन के पूरा वादी कोर रुलाए हुए है महाराज ...न तो धरती के स्वर्ग में...चलो छोडो यार ..

_____________________________________________________________________
खबर :-दिल्ली में २०० से ज्यादा जगहों पर लगी आग

नज़र -गज्जब ...अबे इत्ता जोरदार मनाए क्या दीवाली ......। अबे इस बार तो साला धरती आकाश एक कर दिया रे ..पूरा डबल सेंचुरी मार दिया रे ..। इसकी का नाम तो राजधानी का जलवा है न ..बताओ साला खुशी में एतना न बौरा गया कि एक दो नहीं पूरे ..दु सौ जगह पर आग लगा दिया ..कमाले है न रे । और दारू पियो ...फ़ूंको लाखों करोडों का पटाखा ...जानी ..ये आग है ..ये दोस्त दुश्मन नहीं देखती ..दोनों को बराबर जलाती है जानी .....हैप्पी दीवाली रे भाई

_____________________________________________________________________
खबर :-कोर्ट ने दिए प्रेमी जोडे को सुरक्षा देने का आदेश

नज़र -एकदम ठीक किया है कोर्ट , अरे भाई आखिर न्याया का बात है जी ....और आजकल न्याय में प्रायोरिटि परेम का ही है न जी ..अरे महाराज देख न रहे हैं ..कभी लिव इन रिलेशनशिप , त कभी गे ....साला सब कुछ प्रेममय हो गया है ..एतना प्रेममय कि हमको तो साला प्रेमचोपडामय लगने लगा है सब कुछो ..अरिस्स ...आपको भी ..

_____________________________________________________________________

खबर :-नमस्कार भारत से संसद में भाषण शुरू करेंगे ओबामा

नज़र -न न ....भारत में हैं तो नमस्कारे न कहेंगे , ओईसे भी अब संसद में नमस्कार शब्द ...बिदेस का लोग ही बोलता है .......अपने देस का देसी नेता सब तो ...कहता है हाय एवरीबॉडी ....कैसी है आप लोग कि बॉडी ...खून बचा है का ..अरे चूसने के ले महाराज । तो ओबामा कहेंगे .......नमस्कार , आदाब, सतश्रियाकाल ...आईये आप और हम खेलते हैं ........कौन बनेगा .....निचोडपति ..सब कुछ निचोड लेंगे हम आईये ...हायं ..अब यार इंग्लिश में ओबामा हायं को क्या कहेगा ई आपे ढूंढिए ....

_____________________________________________________________________
खबर :-भारत ने यूएन में फ़िर लोहा मनवाया

नज़र -अच्छा कब रे ...सुरक्षा परिषद वाला मैच जीत गए क्या बे ..एक तो यार तुम लोग जबसे तुम लोगों ने ..कौमन वेल्थ में जीत मारी है न ..एकदम सबको ठसकाते हुए तब से अब ई तो सब मानिए के चल रहा है कि आप लोग कुछो कर सकते हैं ...तो बन गए का मेंबर .....आयं का कहे ..ई बात नहीं था कौनो दूसरका समिति का बने हो ...ओह इसलिए कहे कि लोहा मनवाया । अबे कब तक ...आखिर ई कब तक ...तुम लोग साला लोहा लक्कड का कबाडी बना रहेगा बे ..रे महाराज ..नौन स्टिक तक न गए न सही .....साला स्टील में का हर्ज़ है बे ..अगली बार स्टील मनवाओ .....

_____________________________________________________________________
खबर :-पाक ने १३वीं बार सौंपे मुंबई हमले के दस्तावेज

नज़र -हा हा हा ....अच्छा ....तो इसका भी इंस्टॉल्मेंट करवा लिए हो ....कमाले है यार बताओ साला सब कुछ का इंस्टॉलमेंट में ही कराने का गजबे फ़ैसिलिटी मिल गया है यार तुम लोग को ,...साला पहिले ....किस्तों में आतंकी हमला ...पते नहीं है कि साला ईयरली है , हाफ़ इयरली है , कि का है ...मुदा है इंस्टॉलमेंट में साला विस्फ़ोट ;उस्फ़ोट होता ही रहता है .....इसके बाद ...फ़िर मुजरिम पकडिए ..किस्तों में , उस पर मुकदमा चलाओ किस्तों में ...सजा दो किस्तों में , ..फ़िर साला उसके लिए सबूत मांगो किस्तों में .....धमकाओ पकिस्तनिया को ..ऊ भी किस्तों में ..अबे हट हुर्रर्रर्रर्र..साले किस्ती राम ....जिल्ली इलाही अब तुमसे बात नहीं करेंगे जाओ बे ...

_____________________________________________________________________
खबर :-म्यांमार में हो रहे हैं २० साल के बाद चुनाव

नज़र -बताओ यार क्या देश है साला .....एतना मजेदार फ़ेस्टीवल साला बीस साल के बाद सेलिब्रेट कर रहा है .....रे भाई का आदमी है रे तुम लोग ...साला अईसन एकमात्र फ़ेस्टीवल है जिसको सो काल्ड ..डेवलप्ड और डेवलपिंग ..नेसनवा के अलावा ऊ देस सब भी मना लेता है साला जिसको खाने के लिए भी लडाई करना पडता है .....साला उहो सब साल दु साल पांच साल में ई फ़ेस्टीवल मनाइए ले रहा है अरे और छोडो नेपलवो,वाला सब ..एक प्रधानमंत्री को सालो भर नहीं चलाता है ....पता नहीं साला गारंटी कार्डे फ़ेल है ऊ लोग का ..और तुम लोग ...बीस साल के बाद मना रहे हो ..देखो कौनो मदद उदद चाहिए हो ..टिप उप चाहिए हो ..अरे किसी भी तरह का हेल्प चाहिएगा न तो हम लोग के याद करिएगा एक बार ....अरे मिल तो लें एक बार ....टाईप से

_____________________________________________________________________

खबर :- राजनीतिक छांव की तलाश में कलमाडी

नज़र :- आयं छांव की तलाश में .....मलबल रे ...ऊ भी का तो राजनीतिक छांव की तलाश में ...अबे तो अब तक का ...कौन से नीतिक थे महाराज ..हम तो उनको राजनीतिके लोग पार्टी समझते थे रे भाई ....अच्छा ऊ छांव की तलाश में हैं ...बताइए उनका पिछला दिन के करतब सब को देखते हुए ..उनको तो किसी बैंक के तलाश में रहना बनता था ....अरे गया जमाना जी ..जब लोग दन्न से कह देता था कि , आप तो स्विस बैंक में लप्प से जमा कर दीजीए , दूसरा तो दूसरा यदि तनि सहचेत न न रहे ..तो कुछ दिन के बाद तो आपहु को नहीं पता चलेगा कि ..पईसा केतना जमा करते थे ..ऊपर से सुने हैं कि आडवाणी जी जौन रथ लेकर गए थे न ..तो उहे रथवान का बेटा हाले में उ बैंक में किरानी लगा है , और सुनने में आया है कि अरे , सुनिए न , हां उहे कि ऊ सब पासबुकवा का फ़ोटो कापी आडवाणी जी को लीक करने का वायदा कर दिया है जी ...चलिए मारिए गोली हम लोग के करना है कलमडिया के छतरी ढूंढने से ..ढूंढने दीजीए हो

________________________________________________________________________________________________________
खबर :- बिहार में हुए विकास को देख विरोधी बौखलाए

नज़र :- हा हा हा साला ई दुनिया का आठवां अजूबा देखके कौन नहीं बौखलाएगा भाई ..बताओ यार ......बिहार में विकास का एकेठो मतलब होता समझा जाता था ..ऊ वेदप्रकाश शर्मा का था ...तेज़ तर्रार जासूस ...विकास ..अरे विजय का भतीजवा , ..सब पिजायल सबको याद आ गया होगा ..दस बीस रुपया में मिलने बाला ऊ अनोखा दुनिया .याद आ गया होगा ..तो विकास का मतलब बिहार में उहे होता था ..जब से साला ललटेन जराता रहा न लोग ...विकास का सब ठो जासूसी ..घोसड गया था ..ऊ तो बाद में नीतिश बाबू बोले ..रे हमरे तो नामे में नीति ...अटैच्ड है ..इसलिए नीति के अनुसार सबको चाहिए कि एक बार नीतिगत सरकार बनाईये । अब देखा कि विकास का मतलब तो लोग डेवलपमेंट समझने लगे तो ..बौखलाना तो उसी तरह बनता है जईसे , ..किटकैट का ब्रेक बनता है न ..

बुधवार, 3 नवंबर 2010

एको खबर को छोडे नहीं है ...सबका मूडी पकड के रगड दिए हैं ...झाजी वक्रदृष्टि टाइम्स ...

खबर :-सवाल पूछने पर बरस पडे ओबामा

नज़र -हां तो ऊ कभियो बरस सकते हैं कि साला कौनो इंडिया का बादल है कि जौन दिन प्रेडिक्शन करता है भारतीय मौसम विभाग ऊ दिन को छोड के कहियो बरस जाता है ,.....इसलिए ऊ बरस सकते हैं ..सवाल पूछने पर बरसे तो अच्छा ही है ..मुदा सवाल था का ..का कहे ..कौनो पूछ दिया कि ..का ई बात सच है कि ..चिंचपोकली में एक ठो देसी ठर्रा केंद्र ..ओबामा ओसामा के ज्वाइंट पार्टनरशिप में खुला हुआ है ..बताओ ई तो सवाल बरसने वाला था ही ...अरे जादे से जादे एतना हिम्मत किया जा सकता था कि ई पूछ लिया जाता कि ,सर आपको यदि कभी अंटे पे उडाना हो ..तो जुतवा कौन मॉडल का पसंद करेंगे ....

_____________________________________________________________________

खबर :-प्रयोगशाला में विकसित किया मानव लीवर

नज़र - लो एक तो साला ई प्रयोग का साला ...में हमेसा की कुछ न कुछ पकते ही रहता है ......लेकिन तुम लोग एतना मुसकिल से ई मानव लीवर तैयार किया होगा ...हम लोग फ़टाक से एक ठो मराठी को पकडे ..उनका अंदर एतना हिंदी ठूंसे कि ..थोडे दिन के बाद ऊ जॉनी लीवर हो कर सामने आए । अईसन कमाल का हिंदी कॉमेडियन ऊ बने कि कौनो कह नहीं सकता था कि ....इनका पर राज ठाकरे का तनिको ...रिएक्शन हुआ पाया गया है ....
_____________________________________________________________________
खबर :-हेडली की पत्नियों से पूछताछ कर सकते हैं भारतीय जांच अधिकारी

नज़र -हैं ....दीवाली में इस बार भारतीय जांच अधिकारियों को इत्ता गजब का बोनस .....पत्नि ...अरे नहीं रे ..ले बिल्लैय्या लिखा हुआ पत्नियों ...अबे का दर्जन के हिसाब से किया था रे पत्नी ..ऊ करता है तू लोग एक ठो गिनती ..कै ग्रोस ...कै ग्रोस ...तो माने कि जांच अधिकारी लोग यदि ..ज्वाइंट सेशन का पूछताछ भी करेंगे तो ..कौनो अधिकारी खाली नहीं बैठेगा ...सब ठो के पास अपना अपना एक ठो रहबे करेगा ....अरे माने सस्पेक्ट जी ....। आ जान रहे हैं हम तो सुने हैं कि ..ई अमरीकन पत्नी लोग को अकसरहें न जांच अधिकारी सब से परेम भी हो जाता है .....हा माने कुछ दिन बाद तिवारी जी ...उ सार हेडली के ..सौतन बनिए के वापस आएंगे

_____________________________________________________________________

खबर :-सीवर का ढक्कन खुलने से खतरा

नज़र - अबे किसको और कब बे .....सीवर के ढक्कन के खुलने से खतरा है बे ....इंडिया में ...का बकवास मार रहे हो बे ..माने कुछो कह दोगे तो पतिया लेंगे क्या ....अबे बुडबक समझे हो बे ....सीवर का ढक्कन ..तो देखिए होईबे इसलिए करता है कि ...जब तकले रहे तो सीवर के बाजू में पडा रहे ...और जब वहां से उठे न बाबू तो कोई चरस प्रेमी संत अपने चिल्लम के जुगाड के लिए किसी दिन इज्जत से अपने मईलका गमछा में टांगे लिए जाए ..और जाकर बेच दे उस ढक्कन को ..जिसने मुएं ने जाने कित्ते ही प्रिंसों के अरमान पर कुंडली मार के रखी है ....कोई खतरा नहीं है ...जी सबको आदत है ....अरे कहिए कि साला सीवर का आदत हो न हो ...मुदा खुला ढक्कन का आदत तो हईये है भाई ..

_____________________________________________________________________

खबर :-बंद हो राखी का इंसाफ़

नज़र -नहीं नहीं ई अत्याचार नहीं हो सकता ..काहे के लिए बंद होगा जी ..अरे महाराज इंसाफ़ तो बल्कि कह रहा है कि ..मेट्रो का चक्का लगाओ साले ई इंसाफ़ एक्स्प्रेस में ..टपा दो सब ठो स्पीड लिमिट ..एतना जोर का दबाओ एक्सीलेटर को ..तो फ़िर काहे बंद हो जी ..बल्कि राखी , भाईदूज , और जो भी टाईप का इंसाफ़ हो उ चलते रहना चाहिए । और फ़िर हमको पूरा सूचना है कि इ तब तकले नहीं बंद हो सकता ..जब तक अभिषेकवा और मिकवा का केस नहीं पहुंचेगा रखिया के कोर्ट में, अभिषेकवा कह रहा है कि , उसको काहे लिए लप्पड मारी जबकि चुम्मी तो सार उ मिका लिया था ...ई इंसाफ़ करो पहिले ..ई एपिसोड के आने के बाद अपने बंद हो जाएगा

_____________________________________________________________________

खबर :-दो दिन में साढे चार हजार से ज्यादा चालान

नज़र -तब कहे नहीं थे कि , हर विशेष अवसर पर दिल्ली पुलिस का तैयारी विशेष जोरदार होता है ....अरे महाराज जैसे जैसे दीवाली नजदीक आता न जाएगा ...ई डाटा में गजबे सुधार आता जाएगा ..बल्कि कहिए तो हरेक बार नयका रिकॉर्ड बना के छोडता है पुलिस । दिन रात चलान कटाई चल रहा है ..सुने तो हैं कि कंपीटीसन चल रहा है कि पंजाब में धान कटाई का एवरेजवा जादे है कि दिल्ली पुलिस के चलान कटाई का ,.....सुने हैं कि आंगनवा में घुस घुस के चलान काट रहा है कि , मोटर सायकिल है तो चलबे करोगे और चलोगे तो कानून तो तोडबे करोगे ..तो कटाएगा न चलान ...तो लाओ ..आ प्रेम से बोलो ..हैप्पी दीवाली

_____________________________________________________________________
खबर :-चालक सोया , ट्रक दुकान में घुसा

नज़र -हां तो का करता , एतना देर रात में किसी के घर में घुस जाता ...साला ड्राइवरवा का करेक्टर थोडी है उसका इसलिए दुकान में घुस गया । फ़िर ई कौन कहेगा बे कि कोई खराबे नीयत से दुकान में घुसा होगा ..हो सकता है कि अपने लिए अपने मन पसंद का स्पेयर पार्ट लेने का मन हो ससुरा का ..तो घुस गया हो । अच्छा फ़िर का हुआ ई नहीं बताए हो ..का कह रहे हैं ..अब खाली ट्रके है ...दुकान तो हईये नहीं है ....मार तोरी ई तो अलगे ट्रैजडी हो गया रे ..धत

_____________________________________________________________________
खबर :-शांति योजना पेश करेंगे आतंकी

नज़र -चलो तो का करेगा का बेचारा सब ...साला ई मंदी में केतना लोग अपना मिजाज के प्रतिकूल जाके ड्यूटी बजाया है तो ई लोग भी टाईमे पर काम बदल लिया है .....ओएसे भी साला अब कौन प्लेन हाईजेक करने का रिस्क ले ..साला पायलटवा सब हवाई जहाज को उडाने से पहिले ही टपका दे तो हो गया ..जेहाद ..बताइए ....तो केतना मिसयूजफ़ुल जॉब बन गया है ई आतंकी होना ..ई से तो बढियां है कि नेता वाला काम किया जाए ..। जान रहे हैं साला ई खबर से , नेतवन में खलबली है ..सोच रहा है कि ले बिल्लैय्या त अब हम लोग का करेंगे

_____________________________________________________________________

खबर :-हवाई अड्डे में छह घंटे गायब रही बिजली

नज़र -फ़िर का किए , माने कैसे उडाए जहाज ....ओह अच्छा ...दीवाली का मोमबतिया जला दिए एरोड्राम के दुनु बगल ...गज्जब रे ....बताओ दीवाली का केतना फ़ायदा हो गया आप लोग को न । अच्छा ई बिजली गई कहां रही ...माने एतना भारी टाईम के लिए ...........अरे छ: घंटा में दु ठो सलीमा निपटा सकते हैं आप महाराज का बात कर रहे हैं ....हां हां जानिए रहे थे ई तो साला बतवा यही निकलेगा ...जब्बे से ई मुन्नी हिट हो गई है न ..ई बिजली को करेजा में आग लगा हुआ है कि हमसे जादे बदनाम कोई आउर कईसे हो सकता है जी ..पूरा छ: घंटा बिता के आई है ,,,....अब देखते हैं कि , केतना बदनाम होती है ..

_____________________________________________________________________
खबर :-लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

नज़र -का बात कर रहे हो ..दीवाली सर पे है और चलान बला डिपार्टमेंट अपना टार्गेट पूरा करने ही बाला है और अभी तकले तू लोग का सेयर नहीं फ़ायनल हुआ है डकैतबा सब से ..ई साला बाद में डिस्ट्रिब्यूसन एंड पेमेंट वाला स्कीमे में पेंच है शुरूए से ....पहिले से ही एडवांस ले लेना चाहिए था त ..आज ई चक्कर न न पडता । आज तो कर रहे होते न शॉपिंग ..अब सुनो साले गाली सब तरफ़ साहबो से और घरनियो से .....अरे मर्दे जल्दी लो न अपना हिस्सा जी

_____________________________________________________________________
खबर :-पाकिस्तान अमेरिका का पिछलग्गू नहीं : कुरैशी

नज़र -अरे अब कौन कहता है रे ई बात ..ई सब लोग साला एके बात धर के बैठ जाता है ..बताओ अब है तो है ..का कहे ..कुरैशी साहब कह रहे हैं कि नहीं है ..तो पक्का माना जाए कि नहीं है ,काहे से कि उनका डायरेक्ट बात ...ओसामा चचा से न था ..तो चचा को ऊ अपना अब्बू से कम नहीं मानते हैं ..चचा कहे कि जाओ कह दो कि एतना भिखमंग्गी के बादो कह दो पाकिस्तान अमेरिका का पिछलग्गू नहीं है ..एकदम्मे नहीं है ..जादे खोखरे न तो कह देना कि ...चेकोस्लोवाकिया का है ..बताओ का कल्लोगे तुम ...

_____________________________________________________________________

खबर :-BCCI गावस्कर से बोली, क्यों पैसा-पैसा करता है!

नज़र -ई ससुरी बीसीसीआई ..बोलती भी है ..माने इसको फ़ुर्सत रहता है .नोटे गिनने में साला पूरा समय निकल जाता होगा , बोली भी तो ,गावस्कर से बोली , अबे कुछ दिन बाद कपिल से बोलेगी ..फ़िर चेतन शर्मा से , फ़िर मोहिंदर अमरनाथ से ..अबे ई उलटी बानी काहे रे बे , अबे आजकल के लौंडन से कौन बोलेगा बे ..माने जो बोले पब्लिक बोले ..तू लोग चाहते तो हो खूबे बोलना ..मगर बोलोगे किससे गावस्कर से ...और क्या बोले हो काहे पैसा पैसा करता है । अबे तुम लोग भी तो ओही करता है बे ..आउर फ़िर रोहनवा भी न क्रिकेट में चला न विज्ञापनवे में ...छतरी चाकू , पेंसिल , चशमा कुछो बेच लेता न तो गावस्कर को एतना चिंता नहीं न रहता पैसा का

_____________________________________________________________________
खबर :-अयोध्या मसले के हल के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी वाजपेयी सरकार: शंकराचार्य

नज़र -ओहो ई शंकराचार्य भी जो हैं न ...एकदमे लेटेस्ट बुलेटिन मारे हैं ..लेटेस्ट माने ..इससे लेट अब नहीं हो सकता था ई बोलने के लिए , अयोध्या मसले के हल के करीब पहुंच गई थी सरकार ..अच्छा अच्छा लेकिन यार , ई बात ठीक नहीं था कि खाली हल के करीब पहुंची ...पूरा खेत के करीब न पहुंचना चाहिए था ...ई वाजपेयी सरकार सबके करीबे पहुंच कर रुक गई रे ..ओह एकरा बाद तो बांकी बचा हुआ समय में मंजना को ही न पिजाते रही ,..बाद में बताने के लिए कि इंडिया को एतना घसे हैं कि देखिए साईनिंग इंडिया , लोग कहा भक काहे का साईनिंग ...सरकारे फ़्यूज हो गया ..लो करा लो आउर साईनिंग

_____________________________________________________________________
खबर :-भ्रष्टाचार को लेकर संसद हल्ला बोलेगा विपक्ष

नज़र -अच्छा अच्छा भ्रष्टाचार को लेकर ....माने उ आजकल विपक्ष के इहां रह रहा है का पेइंग गेस्ट बनके ...तब्बे न उसको लेके जाएगा हल्ला बोलने ....नहीं नहीं ई मतलब नहीं था उसका हम गलत निकाले ..ओह समझे तो ईका मतलब जरूर ही होगा कि ..सरकार जो भ्रष्टाचार कर रही है उका डिस्ट्रिब्यूसन को लेकर हल्ला बोला जाएगा ...एकदमे ई ठीक से दिमाग में ठपाक से घुस गया न ...हां हां बोलो बोलो ...साला आखिर विपक्ष में बैठने वाला नेता ....चुनाव सरकार का बाप के जेब के पईसा से थोडे न लडा था

_____________________________________________________________________

खबर :-अब विद्या करेंगी कॉमेडी

नज़र -करो भाई कुछ तो करो ..करबे करो .,....तभिए न पब्ल्कि को भी पता चलेगा कि तुम न सिर्फ़ गंभीर एक्टिंग , नंगपना , आउर तमाम चीज़ के साथ साथ कॉमेडी भी ओतने गंदा तरीके से बराबर कर सकती है । तो का .....न अब विद्या करेंगे कॉमेडी ....माने का का हुआ फ़िर ...का ऊ राजपाल यादव बन रही है ..आ कि जॉनी लीवर बनके रोल करेगी का ....। अरे ऊ में फ़िर आप अपना ग्लैमरवा को कईसे दिखाइएगा जी ...अब ई राजपाल और जॉनी भाई का ग्लैमर देख के केतना लोग सिसकारी मारेगा रे ...

_____________________________________________________________________

खबर :-जोश हार्टनेट के संग रोमांस करेगी बिपाशा

नज़र -आयं ......ई भी ..जॉनवे का कौनो अंग्रेजी नाम होगा ..स्साला ..छुपा के रखा होगा ..आ आज ई बिपसिया कह रही है कि रोमांस करेंगे ...बांकी उ करेगी एही ..न त बीडी जलाएगी न त ..जौन का चूलहा ...। का ई बात नहीं है ई कौनो अंग्रेजे हीरो है ..अरे साला तो इ सब भी सुरू हो गया ..जभिए मल्ल्किका हिस्स की न चीनीया सब के साथ ..तभिए से बिपासा कह रही थी कि देखना हम भी अपना मलटीनेशनल टैलेंट दिखाएंगे जल्दीए ..