शनिवार, 26 मई 2012

आरुषि मर्डर केस ,सोनी सीआईडी के हवाले ....एसकिलुसिव बिरेकिंग न्यूज़
















देखो-देखो, अजब ये कुदरत का खेल ,पंखे-कूलर-एसी सब हो गए फ़ेल,
अबे इत्ते दिन तो झेलती रही ये धरती , बेट्टा अब तू भी जरा झेल ,

:)ठंडा पानी में हेल , आ जईसे तईसे ठेल :)




चेन्नई आईपीएल के  फ़ाइनल में , दिल्ली को 86 रनों से हराया ,
अबे फ़ालतू बातें छोडो , बस इत्ता बताओ हारने के डेविल्स को माल कित्ता पहुंचाया

:)अबे छोडो बे , हमें मालूम है , किसने कितना सट्टा किस पर था लगाया :) 






मप्र,महाराष्ट्र , गुजरात के बाद अब केरल में भी लगा गुटखे पर बैन ,
अबे भक्क , बैन में भी दिन रात चिबाते थूकते लोग , देख रहे हैं नैन ,

:)ई मसल्ला खाने वाले को कहां मिलता है चैन ....चबईले रहता है सब चभर चभर जी :)




पेट्रोल कीमतों पर सरकार ने अपने खडे कर दिए हाथ ,
इसी को कहते हैं भईया , ई हाथ गरीबों के साथ ....

:)लेकिन पेटरोल बाला सब गरीब नय न रहा अब , तो काहे रहेगा साथ :)






भाजपा की बैठक में चर्चा , घटती साख पर किया आगाह ,
अबे इहे तो बदकिस्मती है यार , एक ठो ढंग का विपक्ष नहीं है !आह !

:)होता त देता इन्हें उधेस ..आ मेडम्म चल जाती  परदेस ..पिरधान छुपाते रहते फ़ेस:)






बोले जयराम, दस साल में 90 % , ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध जल ,
दस साल , बाह बाह , अबे आज मर रहे हैं बैल और ठिठक गया है हल ,
आ तुम साले दिखा रहे हो सपना , जो तुम्हरा नाना भी पूरा नय करेगा कल,
बहुत देख लिए ई ढंपरिया भाषण , ए हो मंतरी जी , चल रे आगे चल ..
:)हट्ट रे हुर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्र ....हुट्ट्ट्ट्ट :)






प्रणव मुखर्जी को पसंद है ,राष्ट्रपति भवन के हर घास के लॉन ,
उडी बाबा , लेकीन एक ठु सासपिसन हाय , ई क्वेश्चन इनको पूछा है कौन ,

:)हम कहें कि हमको X जनपथ का पसंद है बहुत कमोड , तो का कल होके उहां पर निकालें भोर का लोड :) ..उंह्ह्ह ..गनहा गया... धत रे:)




खबर है आई ऐसी कि , राष्ट्रपिता की पोती भी हैं , राष्ट्रपति बनने की कतार में ,
एक ठो आउर ? अबे अबके एक दर्जन बना दो राष्ट्रपति ,सबको एक्के बार में ,

:)अबके बहुत किलोज रहेगा कंपटीसन जीत में आ हार में :)






आज सडक पे उतरेंगी ममता , पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ़ ,
सडक पे नहीं , संसद में उतरें , खींचे समर्थन वापस , गर नीयत है साफ़ ,

:)नय त छोडिए जी , ई नौंटकी है हाफ़ ..जनता नहीं करेगी माफ़ :)






लादेन की पत्नियां हैं , उसके प्रति बहुत ही वफ़ादार ,
अबे तो अमरीका को बताओ , चार ठो और हेलिकाप्टर भेजे यार ,

:)ओहो पत्नियां ....बाह बेट्टा ..साले मरा गए ठीक हुआ न त पत्निस्तान भी बनाइए लेता सरबा लादेनवा :)




रेड्डी बोलिस हैं : नहीं घटेंगे पेट्रोल के बढे हुए दाम ,
मत घटाओ , है हिम्मत तो करा लो एक बार चुनाव आम 

:)सब कुछ देख रही है अवाम , तुमको देंगे ऐसा पैगाम , न तुम रहोगे, न  रहेगा तुम्हारा नाम , हां अब यही होगा बस अंजाम :)






देके चिट्ठी सियासत को , अन्ना टीम ने , तारीख तय कर दी है सत्ताइस जुलाई ,
यार बहुत हो गई चिट्ठी पत्री , अन्ना-अनशन , अब तो हो जाए आरपार लडाई , 

:)चाहे कोई करे रे भाई , सत्ता की अब तो हो ही जाए ठुकाई :)






हालात देखिए देश के , आज हर भारतीय 33,000/- का हो गया है कर्ज़दार ,
और वही साले हैं आंख दिखाते , नोटिस भिजवाते , जो हैं खुद इसके जिम्मेदार,

:)बस बहुत हो गया यार , अब तो देंगे सारे कर्ज़ उतार , और पहिले तो बेटा तुम्हारा ही उतारेंगे ..सारा उधार चुकता कर देंगे ..एक बार हिसाब किताब के लिए बैठे तो:)






चार जून से तलवार दंपत्ति पर अब , चलेगा केस ,
सुनो बे दे दो सोनी सीआईडी को ,अब उहे कर लेंगे अपराधी को ट्रेस ,

:)निस्पेक्टर दया , एसीपी पुर्रर्रधुम्मुन ...रिपोर्ट ऑन डुइटी ..इम्मीडिएटली बे:)






बिलावल बोले मुशर्रफ़ ने ही , मेरी मां की हत्या थी करवाई, 
मारो साले मुशर्रफ़वा को , तुम भी , पाकिस्तान का तो इहे है ट्रेंड भाई ,

:)तू मुझे मरवा ,मैं तुझे मरवाऊं , है बस यही कहानी ,इसी मार काट के बूते चलता दाना पानी .....सुधर मत जाना बे कभियो :) ..भारत को पडोसियो सब ..साले छांटले दलिद्दर सब मिल गया है :)




उत्तर पिरदेस में निकाय चुनाव  की तय हो गई तारीख ,
हाथी पे बांधो , सायकिल में टांगो , कटोरा , चलो मांगना शुरू करो रे भीख ,

:)हां त भिखरिया सब , तैयार हो जाओ रे , मुंह को मुईतमईन सा बना के घोंचुआ सब :)




हडताली पायलटों पर अब जाकर सरकार हुई नरम ,
आ इस बीच जो गए करोडों , उसका क्या रे बेसरम ,

:)ई गदहा लोग के नरम गरम के चक्कर में , भद्द पिटा गया महाराजा का , आ उनका औकात महाराजा से चौकीदार का हो के रह गया , अबे सुलटाओ जल्दी बे :)

गुरुवार, 24 मई 2012

हमें किसी पेट्रोल की जरूरत नहीं फ़ूंकने को सियासत,







बजा के सरकार की (नौकरी ), घर पहुंचे खबरी लाल ,
अभी बांच के सब खबरें , आपको बताते हैं ई देश का हाल ...
(बस देखते जाइए कमाल :)


पेट्रोल साढे सात रुपए महंगा , अब तक की ये सबसे बडी वृद्धि ,
सरकार पे लग गई साढे साती , विनाश काले , विपरीत बुद्धि ,
(सियासत वालों ये न समझना कि इस आग से तुम बच पाओगे )


गूंगी बहरी इस सियासत के करना फ़िज़ूल है कोई सवाल,
खाक होती हैं सल्तनत ,जब अवाम ठोकर से देती है उसे उछाल ,
(अपने अपने जूते पैने करिए हो जी सरकार )


महंगाई के मुद्दे पर ,सरकार पर हमलावर हो गए,अपने और पराए ,
बस अब तो एक्के काम बचा है , ई सरकार को दु जुत्ता कोई लगाए ,
(वैसे अब जूतों के चलने का दौर शुरू होगा ...)


लोकपाल बिल शीतसत्र में आएगा , सरकार नहीं चाहती है इसको लटकाना ,
हा हा हा हा , अबे क्या कहे बे , जरा ई चुटकुल्ला , फ़िर से तो सुनाना ,
(अबे कैसे बताएं तुम्हें सरकार कि गिरेबां पकड के जनता तुम्हें कहां पर चाहती है लटकाना ...टू बी हैंग्ड टिल डैथ )


आखिर फ़ूट ही गया पेट्रोल बम , डेढ रुपए और बढाने की हुई है वकालत ,
बढा लो , बस याद रखना ,हमें किसी पेट्रोल की जरूरत नहीं फ़ूंकने को सियासत,
(अब तुम्हारा अंत समय निकट है , जितना जो बन पडता है कर ही डालो)


गर्मी में राहत देगा , जरूर पिएं , लीची और आम का जूस ,
काहे का राहत बे , इहां गोरमिंट रही है सबका खून चूस ,
(जब खूने नहीं बचेगा देह में तो राहत लेके का राहत फ़तेह अली खान बनेंगे बे )


सितंबर में शादी होगी , हरभजन सिंह की , गीता बसरा के साथ ,
आ जून जुलाई तक तब तो देखाई देंगे , बौआ के जनम पतरा के साथ
(माने .."हरकीर्तन सन आफ़ हरभजन " के साथ)


पीएनबी के भवन में लग गई कल बहुत भीषण आग ,
ल्यो बैंको धधक गया साईत , सुन के सरकार का पेट्रोल राग ,
(साला ई आग को जहां लगना चाहिए उहां पता नय कब लगेगा )


हडताली पायलटों को अवमानना का नोटिस हो गया जारी ,
इंहह!  साला ई अवमानना का एक ठो नया चला है बीमारी ,
(जिस तिस को हो जाता है जारी ....अबे फ़ाड के फ़ेंको रे इसको )


ई ससुरा ट्विट्टर हर दो दिन में  दे रहा सजेसन करिए ,जिलेबी बाई को फ़ालो ,
अबे हमको नय अफ़ोर्डेबल है भाई , जिसको है , जाके उसे संभालो ,
(नय त ई साले ट्विटटर को समझालो ..दिमाग गरमाया त फ़ालो करके भडकुस्सा उडा देंगे जिलेबी बाई का अकच्छ कर के रख दी है )


राजधानी में फ़िर से बिजली का घनघोर संकट गहराया ,
आ रही सही जो कसर थी उसमें पेट्रोल ने आग लगाया ,
(दिल्ली का बिल्ली हो गया है एकदम समझिए त )


जाली विवाह प्रमाणपत्र का केस , कैटरीना मामले में हुई दो जने को सज़ा ,
न भी होती त बचते का लभली पाजी सलमान भर पेट पीट के चखाते इतना मज़ा
(अब कटरीनवे पे तो आस लगाए हुए हैं लभली पाजी  )


डॉलर की तुलना में रिकार्ड गिरावट , रुपया तोड रहा है दम ,
बकवास बात है बे , हमारे पास नहीं है , कई तो साले करोडों कर गए हज़म ,
(नाम बताएं का ?? ..छोडो अब तो श्वेत पत्र जारी हो गया , ई सरकारे को कद्दू नय पता है ..पब्लिक सब जानती है मुदा ..गजबे सिचुएशन है भाई )


यूपीए सरकार की नीति और नीयत में है खोट ,
लूट सके तो लूट रे भईया , हरे हरे हैं नोट ,
(अबकि मांगने आना बेट्टा वोट , जनता देगी नोंच खसोट )


सस्ता आटा और चावल लोगों को दिलवाएगी दिल्ली सरकार ,
अबे हट्ट , धुर साला , तो का स्कूटर कार में आटा चावल भरवाएं यार ,
(ई त बोका बनाना हुआ बे ...)


आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित , अमृतसर एक्सप्रेस का इंजन हो गया फ़ेल ,
अबे ई हो का रहा है , कभी टकराती गिर जाती , कभी उलट जाती है रेल ,
(सरकार है डिरेल , तो चलेगी कैसे मेल )


मनोरंजन के साथ ही एक विचार भी है फ़िल्म "शंघाई "
अच्छा , जे बात , लेकिन सुने हैं इसमें हीरो हैं अपने इमरान हाशमी भाई ,
(होगा तब तो विचार/अचार/समाचार/व्याभिचार और अत्याचार ...कुल मिला के सब ठो चार होगा ही होगा )


बीसीसीआई ने क्रिकेट खिलाडी कीर्ति आजाद का भुगतान रोका ,
ई तो होना ही था , उन्होंने काहे आईपीएल के पिछबाडे सुइया भोंका ,
(भोंकिएगा सुइया तो डिरियाएगा ही न जी बीसीसीआई )

बुधवार, 23 मई 2012

कोयला का धधरा से बीडी जलाइए , आ पेटरोल का धधरा से करेजा सुलगाइए







कोयला खदान, आवंटन से केंद्र सरकार को खरबों के नुकसान का अनुमान,
अरे कौनो चिंता नहीं , कोयले का भरपाई , पेटरोल से हो जाएगा सीरीमान
(कोयला का धधरा से बीडी जलाइए , आ पेटरोल का धधरा से करेजा सुलगाइए ..)





पिटरोल पिराईस हाईक पे "आज तक " पे चल रहा है कुकुर कटौंज ,
धधक रही है जनता धू धू , साली सियासत ले रही मौज ,
(जनता जनार्दन बन न जाए फ़ौज़ ...बहुत मंहगा पडेगा भाई )



जूझने में गुज़र गया सरकार का आधा कार्यकाल ,
अबे हट कहो लूटने में लगी सरकार , मंतरी सारे मालामाल ..
(ई लोगों को दू बरस और झेलना है रे ....रामा रामा अजम डिरामा)



ल्यो बे दखो गौर से , ई तो सच में ही कसाब को खिलाते रहे बिरयानी ,
थू है साला सरकार पे , डूब मरो सालों , मिले जहां चुल्लू भर तुम्हें पानी ,



राज्यसभा में फ़िर रुका , विधेयक लोकपाल ,
ल्यो रुकबे करेगा जब साला सब कार्टून पे ही इतना किया बवाल
कार्टून से इतना डराया त लोकपलवा त खा जाएगा



संसद में श्वेत पत्र जारी , केंद्र को पता नहीं देश में है कितना काला धन ,
करिया जुत्ता चलाए जो जनता प्यारी , फ़ौरन नाम लोगे टोटल है सवा पांच सौ जन
(अब नामो बताएं कि अपने काउंटिया लीजीएगा हाकिम)



IBN 7 का सर्वे , 55 फ़ीसदी ने कहा , मनमोहन को पद से हटाओ ,
अबे ऊ सब छोडो , ई बकिया 45 ,कौन है बे , पहिले उनका नाम बताओ ,
(के है जो चाहता है कि म्यूट पिरधान जी बेडा गर्क करते रहें )



मायावती को लेकर आज हुआ राज्यसभा में जम कर के हंगामा ,
आयं हमें तो लगा कि उमराव जान के जाने से बदलेगा कुछ डिरामा ,
(अबे कौनो सुधार नय है का बे ....)



जोहल से की थी छेडछाड , ल्यूक ने आज अपना गुनाह स्वीकारा ,
अबे ल्यूकवा साले , सिद्धर्थवो फ़ंस गया , ई तुम कईसा शॉट मारा ,
(का तो ट्विट्ट किए थे जोहलिया के लिए , रगड दिहिस जोहलिया )



निर्मल बाबा ने हाईकोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत की अर्ज़ी ,
काहे हो कन्ने गया किरपा थर्ड आई का , हे हो बाबा फ़र्ज़ी ,
(जेल डरेस के लिए बुलवा लो अब दर्ज़ी ,)



ओबामा कर दिए भईया , ज़रदारी से मिलने से इंकार ,
हाय हाय ई तो गलत किए , मिल लेते , फ़िर चाहे देते जुत्ता मार ,
(ऊ भी गिन के चार , ई त ठीक नय किए यार )



प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया वादा , सरकार मिटाएगी भ्रष्टाचार,
सरासर बकवास , एकदम्मे झूठ , गूंगा आदमी वादा कैसे करेगा यार ,
(अबे ई कौन फ़ैला रहा है अफ़वाह सब बे )



राष्ट्रपति चुनाव के लिए गहमागहमी , संगमा ने अपनी मुहिम कर दी तेज़ ,
अबे काहे न अईसा किया जाए , हर घर से एक ठो कंडिडेट दिया जाए भेज,
(साला ई पोस्ट के लिए भी कंपटीसन कर दो बे , फ़ार्म निकालो हम सब भरेंगे )



अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया संसद का रे सत्र ,
अबे परमानेंटली गिरा दो शटर , जईसन कल किए हो जारी श्वेत पत्र ,
(जब तू लोग को ऊहो नय पता है जो हगलू हलवईया तक को पता है , अबे उहे काला धनिया सब का नाम , बंद करो रे ई गोल घर को ..हट्ट हुर्रर्रर्र बे )


रुपए में फ़िर गिरावट , कारगर साबित नहीं हुए आरबीआई के नए कदम,
साले कदम टुंडा लंगडा कर देगा तुमको रे , ई मंतरिया का घोटाला धमाधम
(तुम कदमे बदलते रहोगे , इहां देश का पूंजिए पार )



मनमोहन -सोनिया, ने सरकार की अब तक की  उपलब्धियां गिनाईं ,
आ इत्ते हो गए गदगद उपलब्धि से कि पेटरोल की कीमतेम फ़िर से बढाईं,
(ओईसे हमको शक नहीं पूरा यकीन है कि ,गिनना दुन्नो को नय आता है तो फ़िर कईसे गिनाईं बे ,. हट्टो झुट्ठा कहीं का )



बोलिस है भाजपा : कभी भी गिर सकती है यूपीए की मौजूदा सरकार ,
गिर सकती है मतलब , अरे गिरा गिरा के मारिए , सब्बे है तैयार ,
(ओईसे एक बात बताइए हो भाज्जप्पा ..ई गिर का सकती है ई तो पहिले से ही बहुत गिरी हुई है ..खालिए मटियामेटे होना रह गया है जी )



मुलायम, रात्रि भोज में मौजूद, लेकिन ममता, करूणानिधि ने किया किनारा
सुनो रे बेट्टा डुबाएंगे अबकि तुमको , चाहे लेलो किसका  ही तुम सहारा ..
(होगा बंटाधार तुम्हारा ....)



मैं बिकनी नहीं पहनूंगी , सोनाक्षी सिन्हा हैं फ़रमाईं ,
कुछ तो पहन के आइए , बडी मेहरबानी होगी भाई ,
(न त आजकल पुनमिया पांडे सब का बहुत नाम रोसन है जी )



सोनिया ने दी  चेतावनी , भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त ,
चेतावनी को मारिए गोली , आपको अब तक कित्ता हो गया प्राप्त ,
(अरे चुप्पे से बताइए , अब तो उजरा चिट्ठी (श्वेत पत्र हो ) भी जारी हो गया है , अब डर काहे का )



हा हा हा एक  दोस रहे हैं पूछ , थकते नय हैं हो , भर दिन रहते हैं बोकियाते
हम त तब तक रहेंगे लिखते , जब तक गोरमेंट वाले पकड के नहीं ले जाते
(आओ रे पकडो , है हिम्मत तो )



सोमवार, 21 मई 2012

ऊपर हेडलाइंस हैं .....नीचे बिछाई माइन्स हैं



अब तक इस ब्लॉग पर हम आपको पढाते रहे हैं कि जब एक आम आदमी की नज़र खबर पर पडती है और प्रतिक्रिया स्वरूप उसके मन में क्या उठता है । पिछले कुछ समय से मैं इस शैली में ही खबरों पर टिप्पणी कर रहा हूं ।मित्रों के मन को भा रही है तो सोचा अब आपको भी पढवाया जाए । इसमें ऊपर की पंक्तियां हेड लाइंस हैं और नीचे हमने बिछाई माइंस हैं














फ़ेसबुक के संस्थापक जुकेनबर्ग , शादी के बंधन में बंधे ,
अब तक दौडते घोडे थे , बियाह करके हो गए सर्टिफ़ाईड गधे ..
(कौनो शक है का जी)


आर्थिक मोर्चे पर संप्रग -2 , रही पूरी तरह विफ़ल ,
और घोटाले के मोर्चे पर , टोटल मंतरी सफ़ल ..
(जनता रही टहल )


रोज़ गिरता रुपया : आम और खास सब हो रहे परेशान ,
अबे हटो बे इहे होगा , जब देश को मिलेगा लल्लू सा परधान
(साला कौन इकोनोमिक्स पढा था का पता हो )


मुंबई के आरोपियों के खिलाफ़ कार्रवाई पर पाक से होगी बात ,
तुम साले बतियाते ही रहना , कसबवा नाचेगा धर के छाती पे लात
(अबे काहे का सुपर पावर हो बे , एक कसाब को तो लटका नय सके हो अब तकले )


मोटापा बढता जाता है , देर रात में खाने से ,
हम तो खिटपिट हैं , सिलिम टिरिम हैं , अबे कह दो ये जमाने से
(खाइए कम , खिटपिटाइए जादे समझे कि नय हो )


शेयर बाज़ार में माहौल , गिरावट का ही रहेगा फ़िलहाल ,
इकनोमिक्स वाले पिरधान जी का इहे न सबसे बडा कमाल ,
(साला देश का इकनोमिक्स ही हो गया बदहाल )

बोले जयराम रमेश :200 रुपए मासिक वृद्धा पेंशन है अपमान ,
दू सौ , अजी दू रुपया भी नहीं मिलेगा आगे , जो हालत है सीरीमान ।
(नरचोपहा है पिरधान , आ बकिया टोटल है शैतान )


सात लाख में एमबीबीएस कराने वाले गिरोह का हुआ है भंडाफ़ोड,
साला ई सब कौन कम है , झोला छाप डाक्टर से लगा हुआ है होड,
(पकड के दुन्नो का हड्डी दिया जाए तोड )


धरती का पर्यावरण बिगाडने में अमरीका सबसे आगे है ,
आ करेगा डिरामा इतना साल जईसे धरती का चिंता इसको सबसे जादे है ,
(ई साला सबका ही एसी , गैस हमेशा पादे है )


फ़रीदाबाद में बिजली पानी को लेकर लगा ,3 घंटे का जाम ,
ल्यो तो का रोड से निकलेगा झरना आ कि पावहाऊस , हे राम
(अबे सोलुसन रोडवे पे मिलता है सब ठो पिराबलेम का बे )


सेना में भर्ती के लिए , पटना में छात्रों ने आज मचाया उत्पात ,
अरिस्स , थोडा तो भर्ती के बाद के लिए भी बचा के रखते तात ,
(अबे का खा के गए थे दाल-भात )


धार्मिक आरक्षण के बहाने देश तोडने में जुटी है सरकार ,
और इसी सबके नाम पे जनता आज तक लुटी है मेरे यार ,
(साला ई सब वोट का ही बस हो रहा जुगाड )


आईपीएल में ,मुंबई ने दिखाया राजस्थान को बाहर का रस्ता ,
अबे मुंबई दिल्ली छोडो , होने वाली है आईपीएल की खुद की हालत खस्ता ,
(बेटा बांध लो बोरी बस्ता )


कीर्ति बोले हैं : आईपीएल की जवाबदेही तय करे सरकार ,
हां तो रोजिन्ना दु चार को पुलिस करिए रही है गिरफ़्तार ,
(कौनो गया छेडखानी में , आ कौनो दारू का रवानी में )

बुधवार, 9 मई 2012

पिरधान जी राजमा चावल , पिरधानी पिज़्ज़ा मिली हैं






इस खबर पर :-पुलिस देखती रही दुकान से माल बतोर ले गए चोर


मेरी नज़र :- देखो बे  दुकान से माल बटोर कर ले गए तक खबर एकदम पटरी पे है और पुलिस देख रही है यही क्या कम है वर्ना पुलिस ..अजी असली पुलिस तो अईबे बाद में करती है जब क्लाइमैक्स पूरा हो जाता है , सिलेमा नय देखते हैं हो क्या रे , ओइसे खबर तो ई होना चाहिए था - देश से माल बटोर के ले गए सारे नेता जी आ देखता रहा कानून , बस टुकुर टुकुर , टुकुर टुकुर 








इस खबर पर :- अल जवाहिरी के अपने यहां होने से पाकिस्तान ने किया इनकार
मेरी नज़र :-हा हा हा अबे उससे अईसन क्वेश्चन पूछबे काहे करते हो कि उसको इंकार करना पडता है बेचारा को । ओसमवा से लेकर दाऊदवा तक के लिए ऊ परमानेंटली इंकार बाला बटन दबा के धर दिहिस है , इकरार वाला बटन त तब्बे दबता है जब दान पतरा सब चाहिए होता है , बकिया टोटल में इंकार पर ही टिक करके रखा है सब














 इस खबर पर :-राहुल प्रधानमंत्री से मिले , महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत मांगी




मेरी नज़र :- काहे पिरधान जी के घर में सिन्टैक्स का टंकी जादे बडा लगा है क्या जी आ कि महाराष्ट्र में पिरधान जी महासागर वाटर को मिनरल वाटर में बदलने का फ़ैक्ट्री स्थापित करा देंगे । ओईसे भी उनसे मांग के टाइमे खराब कर रहे हैं , ऊ भी तो आगे मेडम्म से न मांगेगें तो डायरेक्टे न अपनी महतारी को कहना चाहिए जी





इस खबर पर :-पांच साल में दस करोड रुपए का गेंहू बरबाद


मेरी नज़र :-वाह रे मेरे अन्नपूरन देस । चाब्बास , ई सुन के ऊ किसान का छाती फ़ट गया होगा जिसके खून पसीने से सींच कर एक एक गेहूं का पौधा को तैयार किया गया होगा आ जुलुम ई कि उहे गरीबी इतना गेहूं के बर्बाद होते रहने के बावजूद उस किसान के घर से कोए न कोई उठा लिया होगा । बाह रे भारत निर्माण

इस खबर पर :-सस्ते दामों पर घरों तक पहुंचेंगी ताजी सब्जियां


मेरी नज़र :- आयं ! सस्ते दामों पर ? अबे हटो , हुर्रर्रर्रर्र , मालूम है मालूम है तुम लोगों का सस्ता दाम ९९९  कहोगे , एक हज़ार नहीं बोलोगे लेकिन ई सब को मारो गोली ई बताओ कि ऊ घरवा सब है कौन आ किसका है जी जिसके घरों में ताज़ी सब्जियां पहुंचेंगे ऊ भी सस्ता सस्ता काहे से कि गरीब के घर का पता तो सरकार के फ़ाईल में चढबे नय करता है ..जईसे जनपथ का पता सबको है ..मुदा पथ पे जो जन सब खडा पडा है ..उसको के पूछे रे बाबू ।






इस खबर पर :-सब्जियों की कीमत पर नहीं गल रही सरकार की दाल


मेरी नज़र :-हायं , अभी तो ऊपर कुछ सस्ता , कुछ खस्ता का गुणगान गा रहे थे बे अब दाल गला रहे हो सरकार जी । जब पिरधान जी राजमा चावल वाले हैं आ पिज्जा वाली पिरधानी मिली हैं त ई दाल सब्जी में त आग लगबे करेगा जी । अब कईसे कोई गाए - दाल रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ
 










इस खबर पर :-ईरान से तेल में कटौती करे भारत : हिलेरी


मेरी नज़र :-ल्यो आ गईं चौधराइन , फ़रमान जारी करने के लिए । इनका पूछा जाए कि हे हो क्लिन्टनमी , आपका बिल्लू त राष्ट्रपति होते होते पता नय कौन कौन पेटरोल पंप पे मुंह मारिस था , आ आप सुनाने आई हैं कि भारत केतना तेल पानी खरीदे केतना नय । माने कल से स्कूटर में पेटरोल के लिए अमेरिका अप्लीकेशन भेजा जाए का .. जियोह्ह रे हमरा भल्ड पाबर बनने वाला देस । साले इहे से एयरपोर्ट पे रोक लेता है तुम लोग को , अबे भगाओ इसको , ई डुबलाहा सब भारत को भी डुबाएगा









इस खबर पर :-तीन बुड्ढों संग बिपाशा


मेरी नज़र :-सत्यानाश हो , नारायण नारायण । जबसे ई ऊ लाला ऊ लाला झिंगा लाला गनवा आया है नू , ई बीडी जलाने वाला नर्तकी सब तो पगलेट टाईप हो गई है । आ हौ तो बिप्स हैं , बिप्स बोले तो उप्स









इस खबर पर :-बाजार को लगे पंख


मेरी नज़र :- अबे समान से लेकर दुकान तक को तो पहिले ही पंख से लेकर पंखा तक लगा हुआ है , सब कुछ हवे में उडता जा रहा है केतनो पैसा निकालो वजन ओतने रहता है सरबा का आ अब बजारे को उडा दो पंख लगा के । आम आदमी उहे पंख का पंखा पे लटक के ,....भारत निर्माण में सहयोग कर देगा ठीक है न








इस खबर पर :-आईपीएल के दर्शक घट रहे हैं


मेरी नज़र :- घट रहे हैं , अरे भक्क , हम तो सुने हैं छोकरे आजकल सट्टा बाजार में दिन रात खट रहे हैं , जिते मैचों के टिकट कट रहे हैं , उससे दुगुने पास बंट रहे हैं , डांस उछ्ल कूद है जोरों पर आ खेल भावना से हट रहे हैं ....अबे हटो बकवास बात है ई तो एकदम्मे बकवास


शनिवार, 16 जुलाई 2011

पत्रकार को नोटिस भेज सकता है महिला आयोग ....खबरों पर मेरी नज़र इन झा जी इश्टाईल






इस खबर पर :-मनमोहन की नई टीम


मेरी नज़र :- ओहो चचा चौधरी , नया टीम बनाए हैं , अबे मंगल ग्रह से साबू ले के आए हैं क्या अबकी बार , और का कद्दू उखाडेंगे नयका टीम से पहिला टीम ही कामनवेल्थ गेम्स में इतना अनकामनली कमा लिया कि अब तो साला ओलंपिक का दावेदारी के लिए नयका खेल मुनिस्टर हुलस के देख रहा होगा । नहीं नहीं नयका टीम से आपका मतलब क्या है हो , और नया है कौन , सब ससुरा जुआया नेता है , युवराज ऊ भी छडा , कुंवारा .. ऊ भी सार एकतालीस साल का है ,,,,..माने सबसे नया चेहरा तो एकतालीस का है ..बकिया पब्लिक सब जानती है । देखा जाए इनका नया टीम का जुलुम सब भी जी

_______________________

इस खबर पर :-कलमाडी , चव्हाण बेकसूर : दिग्विजय


मेरी नज़र :- आयं ,अरे पूछ रहे हैं कि बता रहे है हो बिजय जी ..धू महाराज । आप एतना न जादे बकवास करते हैं कि कसम से ई पते नय चलता है कि आखिर ओतना बकवास के बीच आप कुछ बोलते भी हैं कि खाली बकवासे करते हैं । मामा कलमाडी और चचा चव्हाण दुन्नो के दुन्नो मासूम , बेकसूर और , अरे और छोडिए ..माने समझिए कि ..इन्नोसेंट है जी । तो फ़िर जो पिछला दिनों घपटा घटोला हुआ था , अच्छा , वो सब , । अरे ऊ तो इसलिए काहे से कि ..अरे अब आप लोग भी न , एतना एतना पैसा कोई अकेले खाता है कभी


_______________________

इस खबर पर :-६८ प्रतिशत आबादी को मिलेगा सस्ता अनाज़


मेरी नज़र :- सिक्स्टी एट प्रतिशत ..गज्जबे है बे , एक तो जिस दिन से मोहन जी मुनिस्टर बने हैं , उसी दिन से देस का हर बयान इकोनिमिक्स्टिक सा ही आता है ..जो कुछ हुआ टवेंटी फ़ैट प्रतिशत , ढिंशगा ढुम प्रतिशत ..माने आदमी तुरंत कमज़ोर पड जाता है ,क्योंकि आम आदमी हमेशा ही मैथ में कमज़ोर जो होता है । तो इस हिसाब से सिक्स्टी एट प्रतिशत आबादी को , आपको पता यहां पर , दो प्रतिशत लोग पुश्तैनी अमीर हैं , छ्ह प्रतिशत , देश को लूट खसोट कर बनने वाले अमीर हैं , और चार प्रतिशत , सच में ही अपनी मेहनत से अमीर हैं ..बांकी के नब्बे प्रतिशत ..सिर्फ़ आबादी है ..और आबादी अक्सर गरीब होती है ..गरीब

_________________________

इस खबर पर :-डीएनए परीक्षण से इंकार पर जवाब दें , एन डी तिवारी


मेरी नज़र :-ओह टिवाडी जी इंकार कर दिए , हां तो का करेंगे , पहिले इतना न स्वीकार करते रहे हैं , स्वीकार , अंगीकार , एकाकार , इन द कार , माने हर रूप का कार किए कि मने अघा गया , लो तो माने ई क्या मतलब हुआ , आदमी का मन अघा नय सकता है क्या ? तो अघाते ही इंकार करने लगे हैं ।उनका कहना है कि अब परीक्षण और प्रयोगों से वे दूर रहना चाहते हैं , अब इस उम्र में चाहे छुप कर ही सही डीएनए परीक्षण से अच्छा है कि , कपालभारती करे , इसलिए वे कोई भी स्पष्टीकरण न दे सकेंगे , आप आगे बढें , लेकिन रुकिए अगर आप चाहते हैं कि कोई कुछ बोले ..तो दिग्गी इज देयर ..आलवेज़ रेडी ..ढिंका चिका ढिंगा चिका ए ए ए अरे ए ए ए

_______________________

इस खबर पर :-यात्रा में जरूरत से ज्यादा कपडे पैक कर लेती हैं महिलाएं


मेरी नज़र :- कौन हो बे बीर रिपोर्टर , अबे ई सब कोई खुल्लम खुला लिखता है , कुछ एथी नहीं है तुमको एथी यार ..अरे एथिक्स । अभी ही महिला आयोग नोटिस भेज सकता है तुमको , नहीं ई सोच कर प्रसन्न मत होवो कि महिला आयोग ई बात का नोटिस लेके कईसे नोटिसे भेजेगा , आजकल महिला आयोग इसी सब का तो नोटिस ले रही है वर्ना मजाल है आज तक जो इस आयोग ने एक भी मरती बेटी बचाई हो , उत्तर प्रदेश में जहां बहन जी का राज है वहां के थानेदार इत्ते बहादुर हो गए कि थाने में ही एक बच्ची की अस्मत लूट कर उसकी हत्या भी कर दी , क्या महिला आयोग उन सबको पेट्रोल छिडक के आग लगाने की सज़ा सुना सकता है ..नहीं , तो लगाओ ताला इसके ऊपर ..डरामा है ।
_________________________
इस खबर पर :- गेहूं खरीद में बंपर घोटाला


मेरी नज़र :-यार इस गेंहू का नाम जब भी सुनता हूं तो मेरे दिमाग में चार बातें आती है , इस खास समय पर गेहूं की खबरें जरूर पढने को मिलती हैं यानि कि अब भी चाउमीन और पिज़्ज़ा गेहूं को पछाड नहीं सका है , गेंहू के साथ साथ भूख से मरने वाले लोगों की खबरें भी छपी होती हैं , फ़िर इस गेहूं के समर्थन मूल्य , खरीद फ़रोख्त में घपले घोटाले की खबर भी एकदम कंपलसरी है और बहुत बार एक ही खबर , फ़िर लाखों करोडों टन गेंहूं , बरसात में भीगने के कारण सड गया ..हां घोटाले के साथ बंपर वाला टच देके तो तुमने यार लॉटरी वाला एंगल दे दिया है कसम से ।

_______________________

इस खबर पर :-कुतुब होटल में एसी फ़टा


मेरी नज़र :- हैं , तो अब ये एसी भी फ़टने लगे , यार एक तो ये फ़टने फ़टाने वाले सारे काम से लोग परेशान हो गए हैं ,कभी फ़ोन फ़ट जाता है कभी फ़ोन की बैटरी ,कभी बम फ़टता है और कभी बम बना इंसान , और अब ये एसी भी । लेकिन कोई इस एसी से तो पूछे कि ,जब इसका काम ठंडा होने और करने का तो ये आखिर गर्म होके फ़ट क्यों गया .अच्छा कुतुब होटल का एसी था न , साला इसी गुमाने में फ़ट गया होगा ।
__________________________
इस खबर पर :-नोएडा एक्स्टेंशन में मकान कैंसिल कराने लगे लोग


मेरी नज़र :-ओह तो युबराज जी ने इनका भट्टा परसौल कर ही डाला आखिर , अब बेचारे कैंसिल नय कराएंगे तो क्या करेंगे , कहीं कल को ई फ़रमान जारी हो जाए कि जिनका जिनका पिलाट और फ़िलाट है ,सब खेतिहर मजदूर किसान डिक्लीयर किए जाते हैं , हाथ का साथ , खेती दिन रात । लंका लग जाएगी सबही लोग की । जल्दी जल्दी करा ल्यो हो सरकार

_______________________

इस खबर पर :-मैं जल्दी में नहीं हूं : महाअक्षय चक्रवर्ती


मेरी नज़र :- महाअक्षय ..अबे अक्षय का बडा भाई भी बने गया है क्या सिने तारिका रे ,नहीं तो ई कऊन है बे महाअक्षय ...अरिस्स ए दादा ई तो आपना मिमोह है बोले जुनियर मिठुन दा ..ऐईईई क्या ...ई अपना नयका नाम रखे हैं अच्छा अच्छा । और अकक्षयवा का असल नाम भी तो राजीवे है न । लेकिन नामो बदलने के बाद जल्दी में नय हैं ..चलिए फ़िर तो जल्दीए इनको सीरीयल मिल जाएगा , काहे से कि तारे जमीं पर वाला दरसीलवा भी सुने हैं कि बहुत जल्दी में है ..डेल्ही बेली पार्ट टू में अगर ऊ आपको दिखाए दे जाए तो आप हकबकाइए नहीं अरे आमिर पिरडक्शन है न । चलिए हो ..सुस्ता सुस्ता के आईए आराम आराम से ।
________________________
इस खबर पर :-चीन के समलैंगिकों में बढ रहा है एड्स का मामला


मेरी नज़र :-ओह ई तो कलियुग में प्रमाणित और प्रसारित हुई ,और महान परंपरा को मिल रहे अपार जनमर्थन को बडा ही घनघोर झटका लग गया भाई । लेकिन खाली चीन के , आयं ! आप एकदम्मे कंफ़र्म हैं न । अरे फ़िर तो चिंता की बात नय है , ई लोग सब चीज़ में सस्ता और नकली पार्ट पुर्जा लगा देता है भाई , उसका साइड इफ़्फ़ेक्ट तो होएबे करेगा ..वैसे भी चीन में अब जनसंख्या नहीं बढ रही है , साला समलैंगिकता और एड्स बढ रहा है ..ई है लेटेस्ट बुलेटिन

_______________________

शनिवार, 7 मई 2011

सरकार झुकी , हडताल खत्म ...लेकिन नकली पायलटों ने हडताल ज़ारी रखने का फ़ैसला किया


इस खबर पर :-सरकार झुकी हडताल खत्म


मेरी नज़र :-..आयं झुक गई ...अबे लेकिन सरकार तो बहुत पहिले से ही गिरी हुई है ..तो गिरी हुई सरकार क्या झुकेगी , लेटेगी ...और ई ससुरी सरकार बिना हडताल के आजकल झुकती भी नय है ....एकदम से झुका दिए न पायलट जी ....जान रहे हैं ई पिछला दिन में लोग जेतना आपको गरियाया है ..ऊका पाप तो आपको कहा जा के फ़ूटेगा ..ई तो अब क्या बताएं यार ..। लेकिन सुने हैं कि नकली पायलट सब नहीं तोडा है ..हडताल ...कहा है कि ई सब सरकार का बदमासी है ..न त खुद नकली प्रधानमंत्री लिए बैठी है ..नकली घी तेल दूध दही जूस हजम कर लेती है ..एक ठो नकली पायलट नही बर्दाश्त हो रहा है ..एक दम घनघोर साजिश है ये




इस खबर पर :-मुंबई के हमलावरों को सजा दे पाक


मेरी नज़र :- हा हा हा हा अबे कसाब का मुकदमा पेशावर शिफ़्ट कर रहे हो क्या बे भाई लोगों ..नहीं ..तो मुंबई के हमलावरों को पाकिस्तान क्या घंटा सजा देगा जब साले तुम अपने ही देश में उसे दामाद बना के एक कोर्ट से दूसरा कोर्ट का टूर ट्रिप पे ले कर चल रहे हो बे । और पाकिस्तान का खाक सजा देगा ...जब उनका घर में छुप्पल ..लादेनवा को भी ....अमरीका को ही सजा देना पडा जाके । हुंह्ह .,....मुंबई के हमलावरों को ...अबे किस किस के हमलावरों को उनके हाथों सजा दिलवाओगे ....संसद पर हमलावरों को , मुंबई के हमलावरों को , दिल्ली के हमलावरों को ......पाकिस्तान को पूरा टाईम टेबल बना के दे दो रे




इस खबर पर :-राम भरोसे चल रही हैं विमान सेवाएं : मंत्री जी


मेरी नज़र :-आयं ...तो राम और भरोसे ...ई दुन्नो हैं जिम्मेदार ई सब डिरामा के लिए ..लेकिन यार ई हडताल में दुन्नो का नाम नहीं सुने । क्या ..अच्छा जो हडताल पे गए थे ऊ सब राम थे और जो नकली के नाम पे भरोसा तोड के जेल गए ऊ सब भरोसे लाल जी सब थे ..लेकिन मंत्री जी अब ई सेवा तो ‘फ़िर भी राम भरोसे चल रही है , आप लोग के सेवा तो ..बाप्प रे बाप्प , ..अरे कौन भरोसे चल रहा है ई तो राम भी नहीं जान पाते होंगे ..अरे जाईए महाराज जाइए हवाई जहाज को उडने दीजीए




इस खबर पर :-कलमाडी को टीवी और पंखा मिला


मेरी नज़र :- हा हा हा अच्छा अच्छा डे बाय डे का प्रमोशन का सूची जारी कर रहे हो बे ...अच्छा उनको छी छी करने के लिए वेस्टर्न वाला दिए हो कि बैसकी वाला अपना इंडियन वाला ही ...अरे नहीं नहीं सुने हैं कि हाजत में पिछला दिन जो बिताए थे न तो उनको दिल में बवासीर का शिकायत हुआ था ...टीवी पंखा मिल गया न ..अब इंडिया टीवी लगवा दो केबल के लिए और इंडिया टीवी वाला को बता दो कि खाली तुमही को समझा गया इस लायक कि कलमाडी जी को देखाया जाए मनोरंजन के लिए ..ऊ इसको भी पिरोगराम में फ़िट करके ..इडिया टीवी ...डांडिया टीवी बनके डांडिया खेलता रहेगा 



इस खबर पर :-धूल में मिला दिया जाएगा ओसामा का शानदार घर


मेरी नज़र :-नहींईईईईईईईईईईईईईईईईईईईई .....अईसे ही लादेनवा का टप्पर और पाकिस्तान में उसका फ़ैनवा सब चिचियाया होगा ..लेकिन इससे अलग हमरे दिमाग में तो आयडिया आ रहा रहा है कि ..पाकिस्तान से ई शानदार घर ..भाडा पर ले लिया जाए ..और अपने पडोस के राजकीय मेहमान , श्री अजमल जी कसाब जी ( दिगविजय जी की भावना जी का सम्मान जी करते हुए जी ) को वहां शिफ़्ट करा के उनको होमली फ़ील कराया जाना चाहिए । देखिए मेन बात है कि हमें दुनिया को दिखा देना चाहिए कि हम इंसाफ़ दिलाने के नाम पर एक दरिंदे को पाले रखते हैं ,चाहे उस पैसे से कितने ही भूखों का पेट भर जाए





इस खबर पर :-लादेन के मरते ही दाऊद को पाकिस्तान ने छुपाया


मेरी नज़र :- अरे उनका उत्तराधिकारी मिल भी गया पाकिस्तान को ..इसको कहते हैं एक दूरदर्शी देश ..देखे एक मिनट का गैप भी नहीं रखा एक मरा तो दूसरा मिल गया और फ़ट्टाक से उसको छुपा भी दिया . अबे एक मर्तबे तो दिखाना चाहिए था न । आखिर नयका बॉस मिला है पाकिस्तान को ..बाद में चाहे छुपा के रख ले । अरे आखिर अमेरिका का सेना को भी तो थोडा सा तो मेहनत करना ना चाहिए ..खेलो बे खेलो ..छुपन छुपाई का खेल तो अब्बो मजेदार लगता है




इस खबर पर :-ट्रैफ़िक पुलिस वाले सताएं तो संयुक्त आयुक्त को बताएं


मेरी नज़र :- काहे जी काहे बताएं ..मतलब कि पहिले तो ट्रैफ़िक पुलिस सताएगी फ़िर संयुक्त आयुक्त भी सताएंगे ...अबे ई कौन फ़ार्मूला है । क्या ..अच्छा क्या कह रहे हो बे ..मोबाईल लंबर जारी किए हैं ..हेल्पलाईन के लंबर के रूप में ..ओहोहो ..लेकिन यार आज तक जेतना भी हेल्प लाईन है ससुरी हेल्प के टाईम पे लाईन में ही लगी रह जाती हैं ..चाहे पुलिस की हो या रेल की , फ़ायर ब्रिगेड हो या कौनो और ब्रिगेड .चलो कोई बात नहीं नोट कर लेते हैं लंबर भी नोट करो रे सब लोग






इस खबर पर :-भारत ने पाक से फ़िर मांगे दाउद समेत पच्चीस वांछित


मेरी नज़र :-मांगो एकदम हक से मांगना ही चाहिए देखे नहीं पिछला कै साल से अमरीका भी पाकिस्तान से लादेन मांग रहा था और पाकिस्तान भी अमेरिका से मांग रहा था ...अरे डॉलर और क्या मांगेगा भिखमंग्गा साला । लेकिन अपना नेताजी लोग को देखिए , भिखमंगा के सामने ही कटोरी ले के बार बार खडे हो जाते हैं ..कभी बीस वांछित तो कभी पच्चीस वांछित ..जईसे ऊ दे ही देगा ..अरे चोट्टा है चोट्टा ..अमेरिका को भी विश्वास नहीं है उसपे ..और आपको तो दईए देगा लप्प से