शनिवार, 9 नवंबर 2013

सीबीआई बन गई "बाबा जी का ठुल्लु"






#खडीखबड :गोहाटी उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को असंवैधानिक करार दिया गया
असल में कोर्ट के इस फ़ैसले ने सीबीआई को बना दिया है ....................बाबा जी का ठुल्लु
**************

खबर मिली है कि बाबा जी "सपने वाले " ने दबे हुए खजाने का सपना देखने से पहले एक साल तक स्क्रैच कूपन के नीचे दबे ईनाम को पाने की कोशिश की थी , कुछ नहीं निकला तो , देश को काम पे लगा दिया ..अब ससुरी गोरमिंट रोज़ स्क्रैच करती फ़िर रही है ..निकल रहा है तो बस वही ............बाबाजी का ठुल्लू
**************

#खडीखबड :सचिन एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं : राहुल गांधी ,
.....मैंने तो उनकी पिक्चर "नदिया के पार" भी देखी है
**************

#खडीखबड : रिपोर्टर : मंतरी जी , सीबीआई वाले फ़ैसले के बाद अब आप क्या करेंगे ??
हवन करेंगे , हवन करेंगे , हवन करेंगे
**************

#खडीखबड :राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को भेजा आठ पन्ने का जवाब
उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्हें "ये सूचना" डॉरेमॉन और छोटा भीम से मिली थी
**************

#खडीखबड :आखिरकार आज़ादी के इतने वर्षों बाद जाकर देश को चुनाव के लिए दो ज्वलंत मुद्दे मिल ही गए
...............................................प्याज और टमाटर
**************

#खडीखबड :गोहाटी उच्च न्यायालय ने अपने फ़ैसले में सीबीआई को असंवैधानिक बताया
इस पर एसीपी प्रद्युम्न ने कहा " दया , इन सीबीआई वालों से सारे केस का चार्ज़ ले लो "
**************

#खडीखबड :नब्बे रुपए के किलो के भी पार पहुंचा टमाटर, शतक भी लगा सकता है ,
ओह ! हम तो सोच रहे थे सचिन लगाएंगे
**************

#खडीखबड :उच्च शिक्षा में गुणवत्ता भी जरूरी है : महामहिम दादा मुखर्जी
हां , पॉलिटिक्स में ऐसी कोई शर्त नहीं है , घटिया क्वालिटी के गधे घोडे भी चल ही रहे हैं
**************

झांसाराम के खिलाफ़ चार्ज़शीट हुई दायर , उम्र कैद की सज़ा हो सकती है
वे जल्दी ही "लाइफ़ टाईम वैलिडिटी वाली महिला वैद्य" की मांग कर सकते हैं
**************

इस लोकतंतर का लूप होल्स का नुकसान पब्लिक देखिए तो कितना झेल रही है ,
मज़ा गोरमेंट को ही आ रहा है इन सब में भी , सरकार खुद कॉमेडी कॉमेडी खेल रही है
**************

मंगल ग्रह के लिए रवाना हुए अंतरिक्ष यान ने की शिकायत
..............अबे सचिन का आखिरे टेस्ट मैच तो देख लेने देते
**************

हम अवाम हैं प्यारे , तुम्हारी समझ और तुम्हारी औकात से बहुत परे हैं ,
अबे ले उडेंगे धमाके से तुम्हारा तख्तो-ताज़ ,लोग खुद बनके बारूद फ़िरे हैं
**************

मंगल पर पहुंचने वाले ,मंगलयान के जिम्मे कई अहम काम सौपें गए हैं
इनमें से एक है "नारायण साईं" को पकड के लाना ...धरती से तो अंतर्ध्यान हो लिया बाबा
**************

मंगल यान को ठीक समय पर अंतरिक्ष के लिए छोडा गया है , बीच में कुछ गडबडी हुई तो
............................अमां , अपना "कृष" है न , सब संभाल लेगा
**************

कांग्रेस ने कहा है कि वो जनता के बीच जाकर अपने काम का सबूत देगी ,
कांग्रेस के एक सांसद पर दर्ज़ हुआ छेडछाड का मुकदमा
**************

भारत द्वारा मंगल ग्रह के लिए छोडा गया अंतरिक्ष यान कई महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाएगा ,
विशेषकर इस बात का कि "हनुमान जी" का मंगल के साथ क्या कनेक्शन है
**************

हत तेरे कि , इसी अंतरिक्ष यान को अगर उलटा करके उन्नाव की धरती के भीतर छोड दिया जाता
..तो हज़ार दो हज़ार क्विंटल सोना ले कर ही लौटता
**************

भारत का अंतरिक्ष यान , मंगल ग्रह के लिए रवाना , पीएम और राष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों को बधाई दी
 ...............और राहुल गांधी ने डॉरेमॉन को
**************

सरकार ने मंगल ग्रह पर यान भेजने का फ़ैसला टाला , अब वहां ट्रैक्टर भेजा जाएगा ,
ताकि प्याज़ की खेती हो सके ,सरकार ने बहुत दूर की सोची है न
**************

कायदे से तो पिछले कई दिनों से देश दीपावली मना ही रहा है , रोज़ कुछ न कुछ पब्लिक के कपार पे बम बनके फ़टता ही रहता है ,
अभी तो कुछ दिनों पहले ही खुद "प्याज" बम बनके फ़टा था
**************

मेरी दादी ने देश के लिए जान दे दी , मेरे पापा ने भी देश के लिए जान दे दी
और एक नोटिस का जवाब देने में मेरी जान निकल रही है
**************

राहुल गांधी ने जैसे ही नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा , पार्टी बुरी तरह से सकते में है ,
कहीं राहुल प्रेस कांफ़्रेस बुला कर नोटिस को ............
**************

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

बडी खबर नहीं .........खडी खबड






        #खडीखबड : मैं जो भी कहता हूं , अपने दिल से कहता हूं :राहुल गांधी
        "दिल तो बच्चा है जी " "दिमाग तो कच्चा है जी" और "नीयत से लुच्चा है जी"

     **************
        #खडीखबड :NDTV अभी होलसेल रेट में एक ट्रक प्याज खरीद रहा है
        बस टीवी में एक खरीद बिक्री खिडकी भी खोल दे तो ............बल्ले बल्ले

       **************
        #खडीखबड : प्याज की समस्या के लिए राहुल गांधी के पास भी कोई हल नहीं है
        "डॉरेमॉन और छोटा भीम " दोनों ही प्याज नहीं खाते हैं

**************

        #खडीखबड : प्याज की समस्या के लिए राहुल गांधी के पास भी कोई हल नहीं है "डॉरेमॉन और छोटा भीम" दोनों ही प्याज नहीं खाते हैं
     **************
        #खडीखबड : आखिरकार सरकार ने महंगाई पर काबू पा ही लिया
        पेट्रोल सस्ता हो गया , पेट्रोल सस्ता हो गया , पेट्रोल सस्ता हो गया है ............प्याज से

       **************
        #खडीखबड :सीबीआई ने पीएमओ से हिंडाल्को की फ़ाइलें मांगी हैं
        और पीएमओ ने मोहलत मांगी है .................................वो फ़ाइलें गुम करने के लिए

        **************
        #खडीखबड: कोई येडा है , तो कोई बना हुआ पेडा है ,
        आजकल न्यूज़ में या डौडिया है ,या खुदता हुआ खेडा है

     **************
        #खडीखबड: तीसरे दिन की खुदाई में पुरातत्वविदों को "दीवार" मिली है ,
        चौथे पांचवे दिन उन्हें उस जमाने के "अमिताभ बच्चन" भी मिल सकते हैं

      **************
        #खडीखबड : भीतर की खबर ये है कि कोयले से मुंह काला कर चुकी गोरमिंट , सोने का पालिस पार के उसमें एक नई चमक पईदा करने की जुगत में है ...

     **************
        #खडीखबड :केरन घुसपैठ पर उठे सवाल का जवाब सेना से पूछेंगे एंटनी
        ल्यो अब सेनापति ताव में आए भी ............त अपनी सेना से ही पूछेंगे .......

      **************
        #खडीखबड : पिछले दो दिनों से हमारी महिला शक्ति ने मेहंदी लगा लगा के कांग्रेस का मुंह लाल कर दिया है ..अरे मेहंदी "हाथ" पर ही तो लगी है न ....

      **************
        #खडीखबड : जिस तरह से मीडिया वाले सोने के पीछे पडे हैं हमें पूरा यकीन है कि एएसआई वालों से पहले इंडिया टीवी वालों को एक आध टन सोना तो मिल ही जाएगा

    **************
        #खडीखबड : रेलवे ने खाने के दाम दोगुने किए
        लेकिन पब्लिक ने कोई विरोध नहीं किया , अबे हटो बे चारा का दाम कितना भी बढे , लालू को छोडकर कौन खाएगा


     **************
       
        #खडीखबड : अगर कहीं गहरी खुदाई होने के बाद भी कुछ नहीं निकलता है तो निराश होने की जरूरत नहीं है , हमारे जनप्रतिनिधि किसी अनमोल खजाने से कम तो नहीं है , इन्हें फ़ौरन ही दबा कर             भविष्य के लिए बचा लिया जाना चाहिए

       **************
    #खडीखबड :ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार करर्स वाले 24 के सीरी जय सिंह राठौड को आदित्य सिंघानिया का असैसिनेशन का केस से हटा कर नया केस दिया गया है
     ................नारायण साईं को पकडने का

**************
        #खडीखबड : समाज के एक तबके को मोदी का भय पहले से ही है : मनीष तिवारी
        और समाज का वो तबका है "कांग्रेस "

       **************
        #खडीखबड : दिल्ली और एनसीआर में अमूल का दूध दो रुपए और महंगा हुआ
        चुनाव के कारण दिल्ली एनसीआर में "सांपों" की संख्या भी ज्यादा हो गई है

       **************
        #खडीखबड :नए बने कानून "नो तो ऑल" की खबर सुनकर मल्लिका शेरावत ने कहा
        मुझे भी अपने स्वयंवर के लिए चाहिए लेकिन "यस्स टू ऑल" वाला बटन

       **************
        #खडीखबड :पुलिस करवा सकती है ,झांसाराम का लाइ डिटेक्टर टेस्ट ,
        ज्ञात हो कि "ठरक डिटेक्टर टेस्ट" में वे पहले ही डिस्टिंक्शन नंबरों के साथ अव्वल हैं

       **************
        #खडीखबड :हमारे खिलाडी बहुत जुझारू हैं वे कभी भी खेल पलट सकते हैं , सट्टा विशेषज्ञ बिंदु दारा सिंह के इस बयान में "हमारे खिलाडी" का मतलब , "उनके पंटर"

       **************
        #खडीखबड :आने वाले चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने अपनी ताकत तिगुनी की
        अब "डॉरेमॉन" "छोटा भीम" के साथ "प्रियंका गांधी" भी मैदान में हैं

       **************
        #खडीखबड :कोयला ब्लॉक नीलामी घोटाले से सरकार ने बहुत ही अहम सबक लिए हैं
        अब "देश की नीलामी " में सरकार ऐसा कोई घोटाला नहीं होने देगी

       **************
        #खडीखबड : क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है , अब तो उसमें नींबू भी है
        बस हल्दी ,धनिया और मिर्च भी आ जाए तो नाश्ते में सीधा "टूथपेस्ट" ही टेस्ट किया जा सकता है

       **************
        #खडीखबड : कोयला घोटाले आवंटन में , बडे औद्यौगिक घरानों पर FIR दर्ज़
        सभी औद्यौगिक घराने OLX.in पर "क्लीन चिट" का रेट पढ रहे हैं

       **************
        #खडीखबड :अदनान सामी को भारत छोडने का नोटिस दिया गया
        जरूर यही कहा गया होगा , कुछ दिन पाकिस्तान भी हो आइए , फ़िर जब मन करे आ जाइएगा , बाजा लेकर

        **************
        #खडीखबड : जिस हिसाब से झांसाराम पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं , कोई आश्चर्य नहीं कि कल यदि "गुत्थी और पलक" भी झांसाराम पर एक मुकदमा ठोंक दें

  **************
        #खडीखबड : बाथे नरसंहार में अदालत के फ़ैसले ने कई बातें स्पष्ट कर दीं
        इनमें से एक ये है कि "एलियन" होते हैं और वे होते हैं जो नरसंहार करने के बाद भी साफ़ बरी हो जाते हैं

      **************
        #खडीखबड : सीबीआई ने बाबा रामदेव से की घंटों पूछताछ
        घंटो पूछताछ का मतलब "घंटा "पूछताछ की , जब देती सबको क्लीन चिट ही है

        **************
        #खडीखबड : सोनिया-राहुल ने चुनाव पर अपना एक पैसा भी खर्च नहीं किया
        और चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने अपना एक भी शब्द

        **************
    #खडीखबड :मनमोहन सिंह ने किया पुतला दहन , धू धू करके जल गया रावण
    जबकि मनमोहन सिंह द्वारा आग लगाए जाने पर रावण थू थू करके जलना चाह रहा था
     

रविवार, 13 अक्टूबर 2013

खडी खबड ---->>>>>> व्यंग्य बाण







#खडीखबड : इस देश के औडिएंस की बदकिस्मती देखिए कि टीवी से लेकर सिलेमा तक , उसको "बिग बास" से लेकर "बास" तक सब कुछ बास वाली फ़ीलींग ही दे रहा है जी
**************
#खडीखबड : बहुत बडी बर्बादी ला सकता है फ़ेलिन तूफ़ान
लेकिन फ़िर भी ये बर्बादी उतनी बडी नहीं होगी , जितनी राहुल गांधी कांग्रेस के लिए लाने वाले हैं
**************
#खडीखबड : कांग्रेस में बहुत जोरदार चर्चा है कि पार्टी सोच रही है कि अगर बदकिस्मती से ऐसी आपदा फ़िर आ पडे और सरकार कांग्रेस के हाथों बनकर आत्महत्या पर आमादा हो और किसी युवा को ही प्रधानमंत्री बनाने की फ़ीलींग आए तो फ़िर , तो फ़िर .. कलर्स के 24 वाले आदित्य सिंघानिया ही एक विकल्प बचते हैं कांग्रेस के पास
**************
#खडीखबड: उडीसा में आने वाले 48 घंटों में भारी तूफ़ान आने की आशंका है
उडीसा पुलिस को फ़ौरन ही झांसाराम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उडीसा चले जाना चाहिए , तूफ़ान से कुछ तो भला हो देश का
**************
#खडीखबड: यूपी में है दम , क्योंकि जुर्म है यहां कम ,
सब के सब साले मंतरी हो गए हाय सारे मुजरिम हुए खतम
**************
#खडीखबड: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में से 54 % पर आपराधिक मामले हैं
अखिलेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है , वो पता लगा रहे हैं कि बाकी के 46% दूसरी किसी पार्टी के तो नहीं हैं
**************
#खडीखबड: हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की नीयत बिल्कुल साफ़ है :राहुल गांधी
और हो भी क्यों न , कई बार तो खुद मैंने "उसे" "धोया" है
**************
#खडीखबड: हमारी लैपटॉप वितरण योजना से राहुल परेशान हैं : आजम खान
और जिन्हें लैपटॉप मिला है वे सदमे में हैं .......चार्ज़ कैसे करें , गोबर गैस से
**************
#खडीखबड: चीन यात्रा में घुसपैठ का मुद्दा उठाएंगे पीएम मनमोहन सिंह
दस साल से खुद को तो उठा नहीं पाए बेचारे
**************
#खडीखबड: घुसपैठ की घटनाओं पर भारत को धैर्य दिखाना होगा : सलमान खुर्शीद
वैसा ही धैर्य जैसा , राहुल गांधी द्वारा "बकवास" किए जाने पर सरकार ने साध रखा है
**************
#खडीखबड: 2014 में बनेगी कांग्रेस युवाओं की सरकार : राहुल गांधी
लेकिन पिरधान हम एक म्यूट बुढऊ को ही बनाएंगे , अबे सेफ़ रहता है
**************
#खडीखबड: नेताओं ने अपने फ़ायदे के लिए कराए थे उत्तर प्रदेश में दंगे :राहुल गांधी
हमने तो 1984 में दादी की मौत का बदला लेने के लिए कराए थे
**************
#खडीखबड: राहुल गांधी की सभा में जितने लोग आते हैं उतने तो मेरी गाडी खराब होने पर आ जाते हैं : आज़म खान ।
यहां "गाडी" का मतलब "साइकिल" है
**************
#खडीखबड:आज अमेरिका की हालत , मुलायम सिंह और मायावती जैसी हो गई है , उसके पास भी "आय से अधिक" संपत्ति नहीं है
**************
#खडीखबड: राहुल गांधी कई अहम फ़ैसले लेते हैं : दिग्विजय सिंह
इसमें सबसे अहम फ़ैसला होता है सरकार के अहम फ़ैसलों को "बकवास" बताना
**************
#खडीखबड: हमारी सरकार आई तो सबको एक रुपए किलो अनाज दिया जाएगा: राहुल
खेत जोतने के लिए हमारे किसान जीजा इटली से सांड का जोडा मंगाए हैं खेत सब लहलहा उठेगा
**************
#खडीखबड: तेलंगाना राज्य पर सरकार का फ़ैसला वापस नहीं होगा :दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह प्रेस को ये बताते हुए प्रार्थना कर रहे थे , हे भगवान राहुल गांधी न आ जाए अभी
**************
#खडीखबड:झांसाराम ने सुप्रीम कोर्ट से मीडिया कवरेज़ पर रोक लगाने की मांग की
कोर्ट ने मांग ठुकराई , समाचार चैनलों द्वारा "बकवास" दिखाया जाना उनका पहला अधिकार है
**************
#खडीखबड: मुलायम सिंह यादव के बाद अब मायावती की फ़ाइल बंद करेगी सीबीआई
सरकार को सीबीआई को बंद करके सारी जांच सोनी टीवी की "सीआईडी" को सौंप देनी चाहिए ..................आगे बढो दया , दरवाज़ा तोड दो
**************
#खडीखबड:आज आधे समाचार चैनलों में तंदूर धधक रहा है और बाकी बचे समाचार चैनलों में झांसाराम पकाया जा रहा है
**************
#खडीखबड: दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को साइकिल से गश्त कराने की हो रही है तैयारी
मायावती मांग कर सकती हैं कि "हाथी हथिनी" से भी गश्त करानी चाहिए
**************
#खडीखबड: नारायण साईं को ढूंढ रही है पुलिस , तलाश जारी है
मल्लिका शेरावत के स्वयंवर में हो सकती है "वाइल्ड कार्ड" एंट्री
**************
#खडीखबड: अमेठी को हम कृषि हब के रूप में विकसित करेंगे : राहुल गांधी
इसमें हमरे जीजा किसान राबिट्ट ठठेरा , "पिज़्ज़ा बर्गर" उगाएंगे
**************
#खडीखबड: पीएम आवास पर आज 11 बजे होगी कैबिनेट की बैठक
"डॉरेमॉन" देखने के बाद , राहुल गांधी भी पहुंच सकते हैं ,
**************
#खडीखबड: झांसाराम के बेटे नारायण साईं को तलाश रही है पुलिस
जरूर किसी टीवी चैनल में बैठा इंटरभू दे रहा होगा , धर लो बे
**************
खडी खबड : विपक्षी दल चाहते हैं मजदूर हमेशा मजबूर ही रहे : राहुल गांधी
जबकि हम चाहते हैं मजदूर तो मजदूर , प्रधानमंत्री तक मजबूर ही रहे
**************
खडी खबड : स्टिंग ऑपरेशन देखने के बाद सरकार ने कडा कदम उठाने की तैयारी की
दंगाइयों के खिलाफ़ नहीं जी ................"आज तक " चैनल के खिलाफ़
**************
#खडीखबड : सोशल नेटवर्किंग साइट्स नफ़रत फ़ैलाने का काम न करें : मनमोहन सिंह
ये काम सरकार और राजनीतिज्ञों के लिए छोड दें
**************
#खडीखबड: झांसाराम पर एक के बाद एक यौन शोषण , बलात्कार आदि के आरोप लगे
डायरेक्टर जल्दी ही "वन्स अपॉन ए टाईम इन नंगई" बनाने की घोषणा कर सकते हैं
**************
#खडीखबड: अगले आम चुनाव में सरकार तीसरा मोर्चा ही बनाएगा : मुलायम सिंह यादव
और इसके तमाम सहयोगी जेल से बाहर आते ही मंत्री पद की शपथ लेंगे
**************
#खडीखबड: राष्ट्रपति का पटना दौरा मोदी की रैली के खिलाफ़ साजिश है : सुशील मोदी
इससे मोदी की रैली में लगभग साढे तीन जनों की उपस्थिति कम हो सकती है
**************

सोमवार, 30 सितंबर 2013

बाबाजी का ठुल्लु






#खडीखबड:क्या उच्च न्यायालय में अपील से लालू को कुछ हासिल होगा :रिपोर्टर
हां जरूर हासिल होगा .....................बाबा जी का ठुल्लु
**************
#खडीखबड: जिस तरह राहुल सोनिया कांग्रेस चलाते हैं मैं और तेजस्वी आरजेडी चलाएंगे :राबडी
बस एक बोकबा मिल जाए इकोनोमिक्स पढा हुआ तो टंटा कटे
**************
#खडीखबड:लालू यादव के खिलाफ़ षडयंत्र किया गया है : दिग्विजय सिंह
बिल्कुल ठीक, राहुल गांधी को ऐन वक्त पर उस बिल को बकवास नहीं कहना चाहिए था
**************
#खडीखबड: जेल में लालू प्रसाद यादव के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं : जेल अधीक्षक
उन्हें उनकी आदत के अनुसार "चारा" ही खाने के लिए दिया जाएगा
**************
#खडीखबड:लालू यादव बेगुनाह हैं , उनके खिलाफ़ षडयंत्र किया गया : दिग्विजय सिंह
बिहार की गाय भैंसों ने सीबीआई के साथ मिलकर ये षडयंत्र किया
**************
#खडीखबड: आतंकवाद में बेगुनाह मुस्लिम न किए जाएं अरेस्ट : शिंदे
हां बेगुनाह हिंदुओं के साथ आप जैसा सलूक कर सकते हैं
**************
#खडीखबड: आतंकवाद में बेगुनाह मुस्लिम न किए जाएं अरेस्ट : शिंदे
और जो गुनहगार हों , उन्हें अरेस्ट करके बिरयानी खिलाई जाए
**************
#खडीखबड: चारा घोटाले में लालू यादव दोषी करार : जेल भेजे गए
युगों से चली आ रही कहावत आज पूरी हुई "या बेटा रेल में , या बेटा जेल में "
**************
#खडीखबड: अचानक प्रेस क्लब पहुंचे राहुल ने सबको चौंकाया
अबे चौंकाया नहीं इसको "धमकाया" कहते हैं
**************
#खडीखबड: सरकार ने की आईएएस अधिकारी खेमका को चार्ज़शीट देने की तैयारी
और जमाई रैबिट्ट बखेडा को क्लीन चिट की
**************
#खडीखबड :यूएन में प्रधानमंत्री : पाकिस्तान आतंकियों की मदद करना बंद करे
हां आतंकवादी चाहें तो पाकिस्तान की मदद कर सकते हैं
**************
#खडीखबड : यूएन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान रोके आतंकी हमले
वर्ना हम भी "कडी से कडी निंदा वाली मिसाइलें" दाग देंगे ...ढिच्क्याउं ढुम ढुम ढुम
**************
#खडीखबड : यूएन की "आम सभा" में आज मनमोहन सिंह "बोले "
इस दुर्लभ क्षण के बाद यूएन की आम सभा को "खास सभा" घोषित कर दिया गया है
**************
#खडीखबड : श्रीनिवासन का बीसीसीआई का अध्यक्ष बनना लगभग तय है ,
वे जल्दी ही "ट्वेंटी-ट्वेंटी" की जगह "फ़ोर ट्वेंटी , फ़ोर ट्वेंटी" फ़ॉर्मेट लेकर आएंगे
**************
#खडीखबड : अमेरिका में नवाज़ शरीफ़ ने कहा , कश्मीर को "आत्मनिर्णय" का हक मिले
और पाकिस्तान को "आत्मघाती हमले" का
**************
#खडीखबड : बीएमसी ने इमारत ढहने के हादसे से सबक ले लिया है
सभी जर्जर बिल्डिगों पर "मुआवजे की रेट लिस्ट" लगाई जाएगी
**************
#खडीखबड : राजनीतिज्ञ : राहुल गांधी के इस कदम से पीएम की साख को धक्का लगा है
जबकि कांग्रेस का कहना नहीं इससे कोई फ़र्क नहीं पडेगा ....वो पहले से ही गिरी हुई है
**************
#खडीखबड : राहुल गांधी ने आज सरकार द्वारा पेश बिल को एकदम बकवास बताया
अर्थात "डेंगू" "मंदबुद्धि बच्चों" के दिमाग पर भी असर डालने लगा है :):)
**************
#खडीखबड :राइट टू रिजेक्ट के बाद अब मतदाताओं के पास होगा "नो" बटन का विकल्प
अब जनता "ढो बटन" से "नो बटन" की तरफ़ बढ सकती है
**************
#खडीखबड : टू जी पर जेपीसी ने प्रधानमंत्री और चिदंबरम को दी क्लीन चिट
और ये देश की "900098721458976वीं" क्लीन चिट थी
**************
#खडीखबड :राहुल गांधी ने "बकवास" वाला बयान देकर , "नेशनल बकवास रैंकिंग" की सारी टीआरपी बटोर ली ,
बेचारे दिग्विजय सिंह की सारी मेहनत पर पानी फ़िर गया
**************
#खडीखबड : सरकार द्वारा लाया गया ये अध्यादेश एकदम nonsene है : राहुल गांधी
इससे अच्छा तो ये होगा कि "भ्रष्टाचार" से लडने के लिए , डोरेमॉन और छोटा भीम को लाया जाता
**************
#खडीखबड : पाकिस्तान में भूकंप के बाद समुद्र से एक टापू बाहर निकला
अलकायदा ने अमेरिका से कहा " देखा हमारे अब्बू ओसामा समुन्दर से कब्र समेत बाहर आ गए"
:):)
**************
#खडीखबड : दागी सांसदों के अध्यादेश पर राष्ट्रपति ने पूछे सवाल ,सरकार ने की तैयारी
जल्दी ही राष्ट्रपति के सवाल पूछेने पर रोक लगाने का अध्यादेश ले आएगी सरकार :):)
**************
#खडीखबड : मनमोहन सिंह ओबामा से देश की सबसे बडी समस्या पर बात करेंगे
यूं मेरे बारे में किसी तीसरे देश में बात किया जाना उचित नहीं है : दिग्विजय सिंह
**************
#खडीखबड : राहुल-मोदी , दोनों ही नहीं प्रधानमंत्री पद के लायक : अनंतमूर्ति
बस अब तो फ़िर एक ही आदमी बचा है ....रजनीकांत .....रास्कला ..माइंड इट
**************
#खडीखबड : दागी नेताओं को बचाने के लिए सरकार लाई अध्यादेश
इससे अच्छा तो होता कि सरकार दो क्विंटल TIDE सर्फ़ खरीद लेती , और नारा लगा देती , दाग अच्छे हैं
**************
#खडीखबड : भाजपा ने रैली के लिए बहुत सारे बुर्के खरीदे :दिग्विजय सिंह
कांग्रेस चाहे तो मैचिंग "टोपी" खरीद कर एक "सेकुलर रैली" कर सकती है
**************
#खडीखबड : आगामी चुनाव में तीसरा मोर्चा बाज़ी मार सकता है
और ये तीसरा मोर्चा होगा "अखिल भारतीय अपराधी व दागी राजनीतिक दल लट्ठबंधन "
**************
#खडीखबड : बलात्कार के आरोपी मंत्री बाबू लाल नागर तीर्थयात्रा पर गए
तीर्थस्थलों पर आने वाली आपदाओं की वजह अब समझ आ रही है
**************
#खडीखबड : दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके , पाकिस्तान में था केंद्र
आशंका है कि इसका कारण लादेन द्वारा अपने किसी खदान में गैस सिलेंडर खुला छोड देना भी हो सकता है
**************
#खडीखबड : बीजेपी ने अपनी रैली के लिए बुर्के खरीदे हैं : दिग्विजय सिंह
जबकि कांग्रेस को "चड्डी-लंगोट" खरीदने पडते हैं
**************
#खडीखबड : संसद का नया कानून , अब सज़ा मिलने पर भी नहीं जाएगी कुर्सी
बकवास कानून है बे , ऐसा बनाओ कि , किसी भी हालत में "सज़ा" ही नहीं होनी चाहिए
**************
#खडीखबड : आधार कार्ड किसी भी तरह से अनिवार्य नहीं है :सुप्रीम कोर्ट
प्याज तो फ़िर भी साला अस्सी रुपए किलो ही मिलेगा
**************
#खडीखबड : सोशल नेटवर्किंग साइट्स नफ़रत फ़ैलाने का काम न करें : मनमोहन सिंह
ये काम सरकार और राजनीतिज्ञों के लिए छोड दें
**************
#खडीखबड : प्रधानमंत्री ने देश के सामने की चुनौतियों का ज़िक्र किया
उन्होंने "राहुल गांधी" और अपना नाम भी लिया :):)
**************
#खडीखबड : बलात्कार के आरोपी बाबूलाल नागर तीर्थयात्रा पर गए
जबकि कायदे के हिसाब से तो इन्हें बिग बांस के "जहन्नुम" में जाना चाहिए था :):)
**************
#खडीखबड : एक कार्यक्रम में एन डी तिवाडी ने जबरन ठुमके लगाए
डीएनए टेस्टिंग वालों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है
**************
खडी खबड : अटॉर्नी जनरल को किसी ने नकली सोनिया गांधी बनकर धमकाया
राहुल गांधी मे पूरे मामले की जांच " छोटा भीम" को सौंप दी है
**************

रविवार, 22 सितंबर 2013

लोकतंत्र का पकौडा ........












खडी खबड : कांग्रेस और भाजपा , आज स्टॉल लगाके सस्ते प्याज़ बेचेंगे
पब्लिक ’लोकतंत्र का पकौडा" खाने को तैयार है
**************

खडी खबड : रक्षा मंत्री की पत्नी की बनाई पेंटिंग भारतीय प्राधिकरण ने 28 करोड में खरीदी
पेंटिंग में बनाया क्या है , अगर ये समझ आ जाता प्राधिकरण और पैसे दे सकता था
**************

खडी खबड : स्टिंग ऑपरेशन देखने के बाद सरकार ने कडा कदम उठाने की तैयारी की
दंगाइयों के खिलाफ़ नहीं जी ................"आज तक " चैनल के खिलाफ़
**************


खडी खबड : कांग्रेस के एक मंत्री पर फ़ायरिंग का तो दूसरे पर बलात्कार का आरोप लगा
राहुल गांधी ने पूछा है : अबे तुम मेरे वाला "सपना" देख रहे थे या क्राइम पेट्रोल :):)
**************

खडी खबड : आज झांसाराम की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
वे प्रार्थना करेंगे कि या तो उन्हें परमानेंटली जमानत दे दी जाए या परमानेंट महिला वैद्य
**************

खडी खबड : पीडिता के माता पिता ने की झांसाराम के नार्कोटेस्ट की मांग
लेकिन रोज़ रोज़ महिला वैद्य के डिमांड के कारण पुलिस उनका "ठर्को-टेस्ट" कराने की सोच रही है
**************

मोदी ने कहा कि लोग चाहते हैं इस देश में अब जल्दी हो आम चुनाव
उससे पहले सब चाहते हैं , साले जल्दी से गिर जाएं इस प्याज़ के भाव
**************

खडी खबड : उत्तराखंड के कृषि मंत्री के घर पर फ़ायरिंग हुई ,
इससे भी बुरी खबर ये है कि , सिर्फ़ दो मंत्रियों को लगी , वो भी सिर्फ़ घायल ही हुए
**************

खडी खबड : गरीब हवाई जहाज़ की ओर सिर्फ़ देखें नहीं उसे उडाने की सोचें ,
जैसे हम "मोटे माल" की तरफ़ सिर्फ़ देखते नहीं हैं , उसे उडाने की सोचते हैं
**************

खडी खबड : प्याज के दामों में भारी बढोत्तरी हुई है
अब तो उसका भाव "राहुल गांधी " से भी ज्यादा हो गया है
**************

खडी खबड : टाइटलर ने गृह राज्य मंत्री के लेटर हेड का दुरूपयोग किया : सीबीआई
और टाइटलर की पार्टी ने हमारा : फ़िर से वही : सीबीआई
**************

खडी खबड : गरीबों को अनाज 40% सस्ता मिलेगा
और उसे खाकर वे 140% बढ चुकी महंगाई से मुकाबला करेंगे :):)
**************

खडी खबड : अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो मैं देश छोड दूंगा : अनंतमूर्ति
अनंतमूर्ति को घर से बेघर होने से बचाने के लिए टाइप करें ..........अबे छोडो ,काहे इत्ता टाईप टूप करें
**************

खडी खबड : अमेरिका में प्याज़ 42 रुपए किलो बिक रहा है ,
तो क्या करें बे , सालों ....चांद और मंगल ग्रह पे तो दो रुपए किलो होगा ..जाएं वहां खरीदने
**************

खडी खबड : दिल्ली में प्याज के भाव 100 रुपए किलो तक पहुंचे
इससे भी बुरी खबर ये है , बारिश के कारण दिल्ली का मौसम , पकौडे खाने वाला हो गया है
**************

खडी खबड : आईपीएल मैच फ़िक्सिंग में आज दायर हो सकती है चार्ज़शीट
इसके थोडे दिन बाद , "क्लीन चिट" दायर कर दी जाएगी :):)
**************

खडी खबड : सरकार प्याज के दर कम करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है ,
राहुल गांधी ने खुद "छोटा भीम" से रिक्वेस्ट की है कि वो ढोलकपुर से प्याज के ट्रक भेजे
**************

खडी खबड : कांग्रेस के एक नेता बलात्कार में , दूसरे फ़ायरिंग में और अब तीसरे घपलेबाजी में पकडे गए ,
राहुल गांधी ने ठीक ही कहा था , कांग्रेस सिर्फ़ भाषणबाजी में यकीन नहीं रखती
**************

खडी खबड :केंद्र सरकार ने दस प्रतिशत बढाया , केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता ,
और खरीद प्याज़ पेट्रोल पाव भर , हाय बिक गया कर्मचारियों का कपडा लत्ता :):)
**************

खडी खबड : आदर्श घोटाले में शिंदे को और आय से अधिक मामले में मुलायम को मिली क्लीन चिट
झांसाराम अब 'महिला वैद्य" के स्थान पर "क्लीन चिट" ही न मांग लें
**************

खडी खबड : कांग्रेस के एक सांसद मेडिकल सीट घोटाले में दोषी करार दिए गए
राहुल गांधी खुश हैं कि उनके सपनों को कुचलने में सब उनका साथ दे रहे हैं
**************

खडी खबड : देश की अर्थव्यवस्था बहुत टेंशन में आ गई है ,उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वो बढी हुई "ब्याज़ दर" के कारण कोमा में जाए या बढी हुई "प्याज़ दर" के कारण
**************

खडी खबड : आईआईएम का संदिग्ध आतंकी अफ़ज़ल कोर्ट से फ़रार हो गया
साला ,बदनसीब , जेल के ऐशो आराम से मरहूम हो गया
**************

खडी खबड : यदि मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो मैं देश छोड दूंगा : अनंतमूर्ति
विदेश से , प्रधानमंत्री का शपथ समारोह देखने का मजा ही कुछ और है :):)
**************

खडी खबड : दिल्ली में अब तक डेंगू के 912 मामले सामने आए
मगर "मच्छर" झालवाड में ही आखिरी बार दिखाई दिया था
**************

खडी खबड : प्याज़ क्यों महंगी है , ये व्यापारियों से पूछो, प्याज वे बेचते हैं : कपिल सिब्बल
मुझसे पूछना है तो देश का भाव पूछो
**************

खडी खबड : कानून अपना काम कर रहा है : समाजवादी पार्टी
यहां "अपना" मतलब है "हमारा अपना " काम
**************

खडी खबड : भाजपा के एक नेता को भडकाऊ भाषण देने के जुर्म में गिरफ़्तार किया गया
फ़िर तो बरसों से चुप्प रहने के जुर्म में एक नेताजी को सीधे गोली मार देनी चाहिए
**************



मंगलवार, 17 सितंबर 2013

देश को "डोरेमॉन" चाहिए ........





खडी खबड : उप्र सरकार ने अफ़वाह फ़ैलाने वाले की सूचना के लिए रखा भारी ईनाम
उसे पांच किलो प्याज देने की घोषणा की गई है
**************
खडी खबड : बीजेपी अडंगा डालती रही , मगर हमने वादा पूरा किया :राहुल गांधी
और हमारा वादा था कि हम देश को लूट के खा जाएंगे
**************
खडी खबड : 30 सितंबर को हो सकता है चारा घोटाले के केस का फ़ैसला
मैंने जितना चारा खाया था , उससे ज्यादा गोबर तो मैं कर चुका हूं : लालू यादव
**************
खडी खबड : बडे बडे भाषणों से कुछ नहीं होगा : राहुल गांधी
हमें कुछ करने के लिए " डॉरेमॉन" का गजेट तो चाहिए ही चाहिए
**************
खडी खबड : दंगा इतना बडा था और दिल्ली को बताया तक नही : पी एम
कम से कम बता देते तो मैं ये तो कह देता : ठीक है
**************
खडी खबड : मुजफ़्फ़रनगर पहुंचे राहुल गांधी ने पुलिस वालों से नाराज़ होकर पूछा उस वक्त आप लोग क्या कर थे ??
मैं तो चलो "छोटा भीम" देखने में व्यस्त था मगर आप भी
**************
खडी खबड : झालवाड में रैली पर राहुल ने कहा , मुझे खुशी है कि हमारे प्रशंसक विदेशों में भी हैं
.........सेक्रेटरी ने बताया , सर झालवाड तो राजस्थान में ही है
**************
खडी खबड : पीएम की रेस में मोदी और राहुल आमने सामने हो सकते हैं
होते रहें , जिस हिसाब से "प्याज" दौड रहा है ,"प्याज" ही जीतेगा
**************
खडी खबड : मैं अभी टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट और ले सकता हूं : हरभजन सिंह
क्योंकि अब तो मुझे श्रीसंत को चमाट मारने में भी टाइम खराब नहीं करना पडेगा
**************
खडी खबड : चैंपियंस लीग के लिए टीमें तैयार , आज से संग्राम शुरू
चैंपियनों के चैंपियन , बिंदु दारा सिंह तो पहले से ही कमर कसे हुए हैं
**************
खडी खबड : नोकिया का अब तक का सबसे सस्ता कैमरा फ़ोन लॉंच किया गया
इसके साथ सबसे महंगा कॉल कनेक्शन जबरन दिया जाएगा .....ताकि बलेंस बना रहे
**************
खडी खबड : राहुल गांधी हो सकते हैं कांग्रेस के पीएम पद के उम्मीदवार :गहलोत
बस वे जरा "छोटा भीम" के सारे नए एपीसोड देख कर फ़्री हो जाएं
**************
खडी खबड : "बालिका वधू " में आज का ज्ञान , सच जब तक सामने न आए , भ्रम बना रहता है
..............और सीरीयल चलता रहता है , चलता रहता है , चलता रहता है
**************
खडी खबड : मुजफ़्फ़रनगर दंगों के आरोपी विधायक ,पुलिस को नहीं मिले , विधानसभा में दिखे
अब पुलिस उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए विधानसभा चुनाव लडने की सोच रही है
**************
खडी खबड :पीडिता बालिग भी है और बीमार भी : आसाराम के वकील
और आसाराम "नाबालिग" भी हैं और "स्वस्थ" भी
**************
खडी खबड :मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से मुजफ़्फ़रनगर का ज़ायज़ा लेने पहुंचे
सार संक्षेप ये कि , हेलीकाप्टर से हमेशा "स्थिति ठीक" ही दिखती है
**************
खडी खबड : पूरे चीन और यूरोप तक मार कर सकती है अगिन 5
पहले कम रेंज़ में ही ट्राई मारिए न जी , .....पाकिस्तान कैसा रहेगा
**************
खडी खबड : अब भी सक्रिय रहेंगे आडवाणी : राजनाथ सिंह
तो क्या वे और चिट्ठियां ????
**************
खडी खबड : उप्र में एक पीडित परिवार ने मदद मांगी तो मंत्री जी भडक उठे
क्यों न भडक उठते , थोडी देर पहले ही तो आरोपियों की मदद करके फ़्री हुए थे
**************
खडी खबड : अग्नि 5 मिसाइल का सफ़ल परीक्षण किया गया
हम कैसे मान लें जब तक दिगिविजय सिंह पर दाग कर उसे टेस्ट न किया जाए
**************
खडी खबड : भारतीय जनता पार्टी 2014 में सरकार बनाएगी : राजनाथ सिंह
हमने प्रधानमंत्री तो बना लिया है , बस उसमें सरकार फ़िट कर लेंगे
**************
खडी खबड :अमेरिका ने फ़िलहाल ,सीरिया पर हमला टाल दिया है
कांग्रेस ने कहा है कि वो हमला न टाले , बस वो हमला दिग्विजय सिंह पर कर दे , कित्ता मना करो चुप ही नहीं होता
**************
खडी खबड : आडवाणी के बारें में मजाक न किया जाए : संघ
शुरू तो आडवाणी जी ने ही किया था जी :):)
**************
खडी खबड : 25 सितंबर को एक रैली में एक ही मंच पर होंगे मोदी और आडवाणी
आडवाणी वहीं , मंच पर ,अपनी चिट्ठी पढ के सुनाएंगे
**************
खडी खबड : उप्र के मंत्री कैलाश नाथ यादव ने भडक कर पूछा ,सॉरी का क्या मतलब है
सर जी ये तो आप मुलायम सिंह से पूछिए वे `आजम खान को भी यही कह रहे थे
**************
खडी खबड : सुषमा स्वराज ने आडवाणी से मुलाकात की , कहा वे नाराज़ नहीं हैं
इसके तुरंत बाद आडवाणी जी ने डाकखाने से एक और अंतर्देशी मंगाई है
सेवा में ,
प्रिय सुषमा स्वराज जी........
**************
खडी खबड :मुजफ़्फ़रनगर में कर्फ़्यू में ढील :कल अखिलेश यादव मुजफ़्फ़रनगर जाएंगे
इत्ती भारी ढील कि खुद मुख्यमंत्री में भी वहां जाने की हिम्मत आ गई
**************
खडी खबड : प्रधानमंत्री ने चंडीगढ में गरीबों को घर बांटा , और भी घर तैयार हैं
लोगों को गरीब बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है
**************
खडी खबड : आडवाणी से मिलीं सुषमा स्वराज कहा वो नाराज़ नहीं हैं
चिट्ठी तो उन्होंने "हिंदी दिवस" मनाने के लिए लिखी थी बस , चिट्ठी हिंदी में थी न
**************

शनिवार, 14 सितंबर 2013

टुंडा, भटकल और दाऊद , खेलेंगे तीन पत्ती :) :)






खडी खबड : श्रीसंत ने आजीवन बैन की सज़ा पर गहरा दुख जताया है ,
उनका कहना है कि अगर फ़ैसला पहले आ जाता तो वे "बिग बॉस" के लिए क्वालिफ़ाई कर जाते
**************
खडी खबड : फ़ांसी की सज़ा देना कोई समाधान नहीं है : एमनेस्टी इंटरनेशनल
तेल लेने गया समाधान और तेल लेने जाइए आप
**************
खडी खबड : मोदी के नाम की घोषणा के समय संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद थे
चूंकि आडवाणी "मुंह फ़ुलाऊ बोर्ड" में चले गए हैं , इसलिए वे अबसेंटी मार गए
**************
खडी खबड : आडवाणी की चिट्ठी कल बहुत काम आएगी
हिंदी में लिखी होने के कारण , इसकी फ़ोटो खींच के हिंदी दिवस मनाया जाएगा :):)
**************
खडी खबड : भाजपा बेशक अभी दीवाली मना ले , कांग्रेस बाद में मनाएगी : कपिल सिब्बल
जी जी सर जी , अभी तो कांग्रेस पूरे देश का "दीवाला" मना आई मीन निकाल रही है
**************
खडी खबड : भाजपा की परंपरा ,वो चुनाव पूर्व ही पीम पद के प्रत्याशी का नाम घोषित करती है
और कांग्रेस की परंपरा है कि प्रत्याशी अपना नाम भी बमुश्किल ले पाता है
**************
खडी खबड : भाजपा को संघ की नहीं दलालों की जरूरत है : दिग्विजय सिंह
और कांग्रेस के पास तो सीट हाउसफ़ुल हो गई है
**************
खडी खबड : अपनी अगली फिल्म से शाहरुख का रिकॉर्ड तोड़ूंगा : सलमान खान
अमां उसके तो तीन बालक हो लिए सल्लू मियां , इस रिकार्ड का भी कुछ सोचो न
**************
खडी खबड : अगस्ता मामले में सीबीआई को इटली से मिले नए दस्तावेज
सीबीआई जल्दी ही उन्हें सरकार को सौंपेगी ......ताकि वो टाईम से उन्हें गुम कर सके
**************
खडी खबड : भारत ने लाइबेरिया को 14.4 करोड डालर की ऋण सहायता दी
रुपए में ये सहायता "रुमाल" में बांध कर दे दी गई
**************
खडी खबड : नरेंद्र मोदी के नाम के आगे अब सिर्फ़ एक ही चट्टान है , आडवाणी
उन्हें फ़ौरन ही "दिव्य चट्टान" घोषित कर देना चाहिए , आजकल इसी का फ़ैशन है
**************
खडी खबड : देश का दूध उत्पादन 13.2 करोड टन से अधिक हो गया है
लेकिन "सांप" भी तो बढ गए हैं
**************
खडी खबड : आजम खान मुझसे नाराज़ नहीं हैं : मुलायम सिंह
बस आजकल जरा "आडवाणी मूड" में हैं
**************
खडी खबड :रिजर्व बैंक ने नेताओं से आग्रह किया है कि नोट की माला न बनाएं , न लुटाएं
सिर्फ़ उन्हें संभाल कर स्विस बैंक में ट्रांसफ़र करें
**************
खडी खबड : अगले प्रधानमंत्री के लिए मोदी के नाम पर नहीं माने आडवाणी
उन्हें अब " नरेंद्र भाई " के नाम पर मनाने की कोशिश की जानी चाहिए
**************
खडी खबड : भारत ने मंगल ग्रह के अभियान के अंतरिक्ष यान का निर्माण किया
बस जरा पेट्रोल सस्ता हो जाए तो टंकी फ़ुल्ल कराके .........ये जा , वो जा
**************
खडी खबड : एप्पल ने आज लांच किया नया स्मार्टफ़ोन
अबे धत ,साला एप्पल बिक तो अभी भी ऑनियन से बीस रुपए सस्ता ही रहा है बे
**************
खडी खबड :जिस पत्थर ने मंदिर को बचाया वह "दिव्य शिला" के रूप में पूजी जाएगी
और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री "दिव्य मंत्री" के रूप में
**************
खडी खबड : केदारनाथ में आज से विधिवत पूजा शुरू हुई
जे बात ! चाब्बास ! इंसान सैट हो न हो , भगवान जी तो सैट हो लिए
**************
खडी खबड : पूरी रोटी खाएंगे , कांग्रेस को जिताएंगे :राहुल गांधी
ये नारा देने के बाद राहुल गांधी ने सेक्रेटरी से पूछा ,अबे पूडी रोटी हम खिलाएंगे तो सब्जी क्या भाजपा खिलाएगी
**************
खडी खबड : सीरिया यदि अपने ऊपर हमला टालना चाहता है तो रासायनिक हथियार सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दे
सुरक्षा एजेंसियों का मतलब होता है "अमेरिका" को
**************
खडी खबड : मुजफ़्फ़रनगर के दंगों के पीछे राजनीतिक पार्टियों का हाथ
और आगे "समाजवादी पार्टी" का
**************
खडी खबड : अमेरिका का सीरिया पर होने वाला रासायनिक हमला टला
धत तेरे कि इत्ती तैयारी के बाद टाला क्यों बे , पाकिस्तान की तरफ़ घुमा दो तोप
**************
खडी खबड : अखिलेश ने दिए मुजफ़्फ़र नगर दंगों के न्यायिक जांच के आदेश
सस्पेंशन का आदेश 41 मिनट में और जांच के आदेश 14 दिन में
**************
खडी खबड : विपक्षी दलों ने प्रदेश में दंगा कराया : मुखमंत्री अखिलैस यादव
और सत्ता पक्ष ने उसे खूब भडकाया , है न
**************
खडी खबड :आईपीएल के अगले सीज़न के कुछ मैच भारत से बाहर कराए जा सकते हैं
विदेशों में भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे : सट्टा विशेषज्ञ बिंदु दारा सिंह
**************
खडी खबड : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को भारत लाने की तैयारी
टुंडा और भटकल को जेल में "तीन पत्ती" खेलने में हो रही है दिक्कत
**************
खडी खबड : लोगों को चाहिए कि वे अफ़वाहों से न डरें : पुत्तर प्रदेश सरकार
हां बिल्कुल ठीक , अगर डरना है तो "सरकार" से डरें
**************
खडी खबड : बकौल एनडीटीवी, घटना की शुरूआत एक मामूली छेडछाड से हुई
उतनी ही मामूली न जितनी आप समाचारों के साथ करते हो सर जी ।
**************
खडी खबड : न्यूज चैनल कह रहा है यदि इस चैनल पर दिखाई किसी न्यूज़ से आपको आपत्ति है तो शिकायद यहां दर्ज़ कराएं .......
अबे पहले न्यूज़ तो दिखाओ , जो दिखा रहे हो वो तो कूडा कचरा है बे
**************
खडी खबड : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अखिलेश यादव से बात की ,
"प्रधानमंत्री ने बात की" , कहीं मारे खुशी के ये दंगे और न फ़ैल जाएं
**************
खडी खबड : उप्र के राज्यपाल की रिपोर्ट में बताया गया प्रदेश सरकार को निकम्मा
41 मिनट में राज्यपाल को सस्पेंड किया जा सकता है
**************
खडी खबड : दाउद को पकडने के लिए अमेरिका से मदद मांगेगा भारत
यदि फ़िर भी नही पकडा गया तो फ़िर डायरेक्ट दाउद से ही मदद मांगी जाएगी
**************
खडी खबड : उत्तर प्रदेश सरकार, कडे कदम न उठाने के कारण ,दंगा रोकने में असफ़ल
क्योंकि वो कोई भी कदम उठाती है वो "मुलायम कदम" ही होता है
**************