झा जी कहिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
झा जी कहिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 सितंबर 2015

हमने की है शीना मुखर्जी की हत्या : तालिबान



चित्र इण्डिया टूडे की साईट से साभार

‪#‎खड़ीखबर‬ : अगर जल्दी ही शीना मुखर्जी का केस पुलिस ने साल्व नहीं किया तो हम इस क़त्ल की ज़िम्मेदारी ले लेंगे :तालिबान


#‎खड़ीखबर‬ :मैं अपनी प्रमोशन से पहले इस केस को निपटना चाहता हूँ : पुलिस कमिश्नर मारिया
सर जी अगर मैं निपटा दूं तो मुझे डीसीपी बना देंगे क्या : एसीपी प्रद्युम्न CID Sony TV थाना


‪#‎खड़ीखबर‬ :केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करके गलती की : कम्युनिस्ट पार्टी
बिलकुल गलत है , हमारे मंत्रियों को ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती थी , समय समय पर उनके घोटाले की खबरों से जनता खुद जान जाती थी : कांग्रेस


#‎खड़ीखबर‬ :हमने अपनी सबसे अच्छी टीम को शीना मर्डर केस पर लगया है : पुलिस कमिश्नर मुम्बई
टीम को छोडिये सर ..टीवी चैनल वाले हैं न , चार्जशीट से लेकर जजमेंट तक सब निपटा देंगे 


#‎खडीखबर‬ :मोदी ने बिहार को कुछ भी नया नहीं दिया : नीतीश कुमार
"सफ़ेद भैंसें" मिलते ही सबसे पहले बिहार को दी जायेंगी रे बुड़बक : मोदी


‪#‎खडीखबर‬ :सोनिया जी , आखिर आप लालू और नीतीश की रैली में क्यूँ गईं थीं
सोनिया गांधी : why should ....boys have all the fun

#‎खडीखबर‬ :बिहार सरकार ने दिल्ली के लिए अपने चार पुलिस अफसर दिए थे
अब दिल्ली सरकार बिहार को अपने चार MLA देगी ......हाँ आप ठीक समझे वही वाले
पुलिस को कहा गया है की .....ले जाते समय उन्हें शौपिंग न कराई जाए


‪#‎खडीखबर‬ :भारत पाकिस्तान समस्या का नया हल मिला
बशीर का कहना है :OLX पर पाकिस्तान को बेच कर श्रीलंका खरीद लेते हैं , क्रिकेट में हराने के काम आयेंगे
कुछ कीमत भी कुछ कीमती भी


‪#‎खडीखबर‬ : मोदी ने रैली में लालू नीतीश से माँगा पच्चीस साल का हिसाब
लालू ने कहा : हमने जितना चारा खाया था , सब गोबर कर दिया
नीतीश : हमको जितना गोबर स्टॉक में मिला था सबके उपले बने दिए
जियाह्ह हो बिहार के लाला ......एक जीजा एक साला


‪#‎खडीखबर‬ : यदि भारत सरकार ने हम पर जंग थोपा तो परिणाम भयंकर होगा : पाक
क्या बताएं भईया , भारत सरकार ने हम पर भी जंग (नजीब) थोप रखा है : दिल्ली सरकार


‪#‎खडीखबर‬ :राहुल जी , बिहार विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस की क्या तैयारी है
राहुल गांधी : ................................सुमित संभाल लेगा


 #‎खडीखबर‬ :मैं अपने समाज (को तोड़ने) के लिए लड़ रहा हूँ : हार्दिक पटेल
मैं हमेशा अपने देश को एक करने के लिए लड़ता रहूँगा : वल्लभ भाई पटेल



रविवार, 13 अक्टूबर 2013

खडी खबड ---->>>>>> व्यंग्य बाण







#खडीखबड : इस देश के औडिएंस की बदकिस्मती देखिए कि टीवी से लेकर सिलेमा तक , उसको "बिग बास" से लेकर "बास" तक सब कुछ बास वाली फ़ीलींग ही दे रहा है जी
**************
#खडीखबड : बहुत बडी बर्बादी ला सकता है फ़ेलिन तूफ़ान
लेकिन फ़िर भी ये बर्बादी उतनी बडी नहीं होगी , जितनी राहुल गांधी कांग्रेस के लिए लाने वाले हैं
**************
#खडीखबड : कांग्रेस में बहुत जोरदार चर्चा है कि पार्टी सोच रही है कि अगर बदकिस्मती से ऐसी आपदा फ़िर आ पडे और सरकार कांग्रेस के हाथों बनकर आत्महत्या पर आमादा हो और किसी युवा को ही प्रधानमंत्री बनाने की फ़ीलींग आए तो फ़िर , तो फ़िर .. कलर्स के 24 वाले आदित्य सिंघानिया ही एक विकल्प बचते हैं कांग्रेस के पास
**************
#खडीखबड: उडीसा में आने वाले 48 घंटों में भारी तूफ़ान आने की आशंका है
उडीसा पुलिस को फ़ौरन ही झांसाराम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उडीसा चले जाना चाहिए , तूफ़ान से कुछ तो भला हो देश का
**************
#खडीखबड: यूपी में है दम , क्योंकि जुर्म है यहां कम ,
सब के सब साले मंतरी हो गए हाय सारे मुजरिम हुए खतम
**************
#खडीखबड: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में से 54 % पर आपराधिक मामले हैं
अखिलेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है , वो पता लगा रहे हैं कि बाकी के 46% दूसरी किसी पार्टी के तो नहीं हैं
**************
#खडीखबड: हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की नीयत बिल्कुल साफ़ है :राहुल गांधी
और हो भी क्यों न , कई बार तो खुद मैंने "उसे" "धोया" है
**************
#खडीखबड: हमारी लैपटॉप वितरण योजना से राहुल परेशान हैं : आजम खान
और जिन्हें लैपटॉप मिला है वे सदमे में हैं .......चार्ज़ कैसे करें , गोबर गैस से
**************
#खडीखबड: चीन यात्रा में घुसपैठ का मुद्दा उठाएंगे पीएम मनमोहन सिंह
दस साल से खुद को तो उठा नहीं पाए बेचारे
**************
#खडीखबड: घुसपैठ की घटनाओं पर भारत को धैर्य दिखाना होगा : सलमान खुर्शीद
वैसा ही धैर्य जैसा , राहुल गांधी द्वारा "बकवास" किए जाने पर सरकार ने साध रखा है
**************
#खडीखबड: 2014 में बनेगी कांग्रेस युवाओं की सरकार : राहुल गांधी
लेकिन पिरधान हम एक म्यूट बुढऊ को ही बनाएंगे , अबे सेफ़ रहता है
**************
#खडीखबड: नेताओं ने अपने फ़ायदे के लिए कराए थे उत्तर प्रदेश में दंगे :राहुल गांधी
हमने तो 1984 में दादी की मौत का बदला लेने के लिए कराए थे
**************
#खडीखबड: राहुल गांधी की सभा में जितने लोग आते हैं उतने तो मेरी गाडी खराब होने पर आ जाते हैं : आज़म खान ।
यहां "गाडी" का मतलब "साइकिल" है
**************
#खडीखबड:आज अमेरिका की हालत , मुलायम सिंह और मायावती जैसी हो गई है , उसके पास भी "आय से अधिक" संपत्ति नहीं है
**************
#खडीखबड: राहुल गांधी कई अहम फ़ैसले लेते हैं : दिग्विजय सिंह
इसमें सबसे अहम फ़ैसला होता है सरकार के अहम फ़ैसलों को "बकवास" बताना
**************
#खडीखबड: हमारी सरकार आई तो सबको एक रुपए किलो अनाज दिया जाएगा: राहुल
खेत जोतने के लिए हमारे किसान जीजा इटली से सांड का जोडा मंगाए हैं खेत सब लहलहा उठेगा
**************
#खडीखबड: तेलंगाना राज्य पर सरकार का फ़ैसला वापस नहीं होगा :दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह प्रेस को ये बताते हुए प्रार्थना कर रहे थे , हे भगवान राहुल गांधी न आ जाए अभी
**************
#खडीखबड:झांसाराम ने सुप्रीम कोर्ट से मीडिया कवरेज़ पर रोक लगाने की मांग की
कोर्ट ने मांग ठुकराई , समाचार चैनलों द्वारा "बकवास" दिखाया जाना उनका पहला अधिकार है
**************
#खडीखबड: मुलायम सिंह यादव के बाद अब मायावती की फ़ाइल बंद करेगी सीबीआई
सरकार को सीबीआई को बंद करके सारी जांच सोनी टीवी की "सीआईडी" को सौंप देनी चाहिए ..................आगे बढो दया , दरवाज़ा तोड दो
**************
#खडीखबड:आज आधे समाचार चैनलों में तंदूर धधक रहा है और बाकी बचे समाचार चैनलों में झांसाराम पकाया जा रहा है
**************
#खडीखबड: दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को साइकिल से गश्त कराने की हो रही है तैयारी
मायावती मांग कर सकती हैं कि "हाथी हथिनी" से भी गश्त करानी चाहिए
**************
#खडीखबड: नारायण साईं को ढूंढ रही है पुलिस , तलाश जारी है
मल्लिका शेरावत के स्वयंवर में हो सकती है "वाइल्ड कार्ड" एंट्री
**************
#खडीखबड: अमेठी को हम कृषि हब के रूप में विकसित करेंगे : राहुल गांधी
इसमें हमरे जीजा किसान राबिट्ट ठठेरा , "पिज़्ज़ा बर्गर" उगाएंगे
**************
#खडीखबड: पीएम आवास पर आज 11 बजे होगी कैबिनेट की बैठक
"डॉरेमॉन" देखने के बाद , राहुल गांधी भी पहुंच सकते हैं ,
**************
#खडीखबड: झांसाराम के बेटे नारायण साईं को तलाश रही है पुलिस
जरूर किसी टीवी चैनल में बैठा इंटरभू दे रहा होगा , धर लो बे
**************
खडी खबड : विपक्षी दल चाहते हैं मजदूर हमेशा मजबूर ही रहे : राहुल गांधी
जबकि हम चाहते हैं मजदूर तो मजदूर , प्रधानमंत्री तक मजबूर ही रहे
**************
खडी खबड : स्टिंग ऑपरेशन देखने के बाद सरकार ने कडा कदम उठाने की तैयारी की
दंगाइयों के खिलाफ़ नहीं जी ................"आज तक " चैनल के खिलाफ़
**************
#खडीखबड : सोशल नेटवर्किंग साइट्स नफ़रत फ़ैलाने का काम न करें : मनमोहन सिंह
ये काम सरकार और राजनीतिज्ञों के लिए छोड दें
**************
#खडीखबड: झांसाराम पर एक के बाद एक यौन शोषण , बलात्कार आदि के आरोप लगे
डायरेक्टर जल्दी ही "वन्स अपॉन ए टाईम इन नंगई" बनाने की घोषणा कर सकते हैं
**************
#खडीखबड: अगले आम चुनाव में सरकार तीसरा मोर्चा ही बनाएगा : मुलायम सिंह यादव
और इसके तमाम सहयोगी जेल से बाहर आते ही मंत्री पद की शपथ लेंगे
**************
#खडीखबड: राष्ट्रपति का पटना दौरा मोदी की रैली के खिलाफ़ साजिश है : सुशील मोदी
इससे मोदी की रैली में लगभग साढे तीन जनों की उपस्थिति कम हो सकती है
**************

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

बात पते की ............








पिछले दिनों हालात ,और हर बात ने बता दिया ,कि अब हर पल ही आप भय करिए ,
कब कैसे कौन बिछड जाएगा ,या "वो खुद" करेगा फ़ैसला ,या हम आप तय करिए ॥
अब भी , जो निर्मोही , घर लौट के न आए
***********

दिल्ली विश्वविद्यालय को पांच सौ कॉलेज और खोलने चाहिए ताकि कम से कम 95 % वाले भुसकोल बच्चे भी कालेज का मुंह देख सकें इससे नीचे वाले स्कूल में ही कंटीन्यू करें
***********

हमारे एक मित्र इस बात से बहुत गुस्सा हैं कि "SeT Top Box " का डिब्बा घर में फ़िट कराने के बाद भी उनका बचवा "Top" नहीं कर पाया , अब एडमिशन कईसे हो डी यू में
***********

डी यू का नाम बदल के एच डी यू रख देना चाहिए .....हाउ डेयर यू
***********

अब बंसल साब फ़ीरी हैं , जल्दी ही खबर मिलेगी कि पुलिस ने आठ टरेन नोट से भरे हुए पकडे हैं
***********

सडक पर पडा हआ पांच रुपैया का नोट का भी हकदार फ़ट्ट से चट्ट से मिल जाएगा , लेकिन साला सौ दु सौ करोड का कोई मां बाप नहीं मिलता
***********

जिस तरह से सीबीआई को जांच का काम सौंपा जा रहा है , हम बेटा को कह दिए हैं कि बेटा अबके युनिट टेस्ट का कापी भी हो सकता है सीबीआई ही जांचे
***********

साला सब टरक में "लक्ष्मी जी "को बैठा के ले जा रहा था , ऊ भी इतना कस्समकस्स , अब कलियुग आ गया जी
***********

दोस्त कहे " राहुलवा का बियाह हो जाए त लईका कुछ कर दिखाएगा
हम कहे : है कोई आपके नज़र में , "खाने कमाने वाला लडका " .बियाह दिया जाए इस बार इसको
दोस्त कहे : मुदा एक टेंसन है ...इसका घरवाला भी कहीं वढेरवे टाइप न निकले
***********

शनिवार, 22 जून 2013

रद्दी खबरें ...........................




अब तो जब भी बोलेगी , यूं ही अब तुनक कर ये धरती बोलेगी ,
रूह फ़ना हो जाएगी इंसान की ,जो इस कदर धरा ये मरती बोलेगी ..........
.
कुछ तो खेल है नसीबों का , इंसान और धरती के इस कशमकश के रिश्तों में ,
इंसान भी कतरा कतरा सहे गम का धरती भी झेल रही महाप्रलय को किश्तों में
.
जब रोज़ अब दस्तक देती है कयामत खुद अलग अलग शक्लों में ,
फ़िर तुमने कयामत की एक तारीख क्यों मुकर्रर की थी कभी
.
वाह रे तरक्की तेरी इंसान मेरे , सुना है तेरे हौसले अब आसमान झुका रहे हैं ,
ये अलग बात है कि मैदानों के सुकून की बहुत बडी कीमत पहाड चुका रहे हैं
.
हाय गांधी जी , अमां खुद देख लो ,
क्या क्या न कर करा गए लोकतंतर के वो तुम्हारे तीन बंदर ,
हादसों से जूझने का सबब भी सीख न पाया देस,
साठ बरस में ,हर बार बस एक हेल्प लाइन नंबर .
मिल भी जाए तो कयामत न मिले तो कयामत................
.

गजब है गोरमिंट हमारी क्या कहिए , रिटायमेंट एट सिक्स्टी , अईसा कुछ था कल को बोला ,
कमाल देखिए खुद अपना मुनिस्टर पोस्ट के लिए चुनी है कुल 86 बरस के श्री शीश राम ओला

.
ऐ सुनो बे हमारे तेवरों से किसी मुगालते में न रहना ,हम जनता हैं विशुद्ध जनता,
हम यूं तो बने बनाए जा रहे हैं बरसों से ,साला किसी से भी अपना कुछ नहीं बनता
हाय रे जुलुम ट्रेज्जेड्डी
.

नेटवर्किंग पर बेस्ड , ये साले रिश्ते भी एकदम्म , सेलुलर हो गए ,
वो पेंडुलम की तरह डोलना जानते हैं , सुना है अबके सेकुलर हो गए
.

नौटंकी-ए-इलेक्सन शुरू : जदयू ने भाजपा से १७ साल पुराना रिश्ता तोडा ,
चलो भईया चाचा भानुमत फ़िर जोडेंगे , कहीं का ईंट और कहीं का रोडा

.
हमें खुद पे होने लगी है कोफ़्त इतनी , हाय! इतना साथ हमारे रहते हो ,
अबे हाकिम हो हकीम हमारे ,खुशी दर्द हम खुद झेलें , तुम दांत चियारे रहते हो
.

साले ! दुई रुपैय्या लेते चपरासी आ बाबू धरा गया तो पूरा देस को घूसखोर घोसित कर देते हो आ ई महाजन लोग रोजिन्ना करोड अरब खरब आ पता नय केतना माल समेट लसेट रहा है त साला कोईयो हल्ला नहीं ,अपना गोल भवन में चिचिया चिचिया के सब माल आ सवाल गोल कर दे रहे हो बेट्टा , पिछला साठ बरस से साले इहे सिस्टम को रिफ़ाइन किए जा रहे बे
.
नवीन जिंदल ने दी दो करोड पच्चीस लाख की घूस ,अईसा कह रही है सीबीआई तो इसमें बताने का कौन बात है बे ,जाकर पकडो फ़ौरन टेंटुआ, अंदर करो रे भाई
.

वो जो मना रहे हैं जश्न किसी के टूटने , रूठने और डूबने से ,
वो हाथ फ़िर मजबूत हो रहे हैं ,जो बाज़ नहीं आते हैं लूटने से ..
दिस इज्ज द सच्चा लोकतंतर जी ...ओहो नॉट टुच्चा , लुच्चा भी नहीं ..इट इज़ सच्चा ...अरे सच्चा बोले तो टिरू जी
.
हाय हाय उफ़्फ़ हट्ट हुर्रर्रर्रर्र , चहुंओर शोर शोर , मान गए मान गए ,
अबे रूठने पे हंगामा ,मानने पर भी , हमें लगा लो वो फ़िर पाकिस्तान गए
.

बीजेपी के कपडफ़ुट्टौवैल चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस का भी होना मंगता है एक ठो , एजेंडा खाली इहे रहना चाहिए कि ..बस बहुत हुआ अब "हाथ" के जगह पर "हाथ की सफ़ाई" के नाम तले आगे राज किया जाएगा ..ई बकलोलहा लोकतंतर पे

.
सिचुएसन तो बस समझिए कि गुड-गोबर है , गुड साला कब गोबर हो जाए कहा नहीं जा सकता और गोबर को तो ससुरा गुड समझ के चाटिए न रहे हैं अभी
.
जय हो ! मन्नुआ आ चिद्दुआ मिल के घटोला में, रजवा को दिया लपेट ,
टोटल माल ऊ सब खाया ,आ चक्कू मार के फ़ोड दिया रज्जा जी का पेट ,
सो धरा गए , बुडबक कहींके , राजा नामे रखने से थोडिए न कुछ हो जाता है , इकनोमिक्स पढे होते त कुछ बात होती

मंगलवार, 31 जुलाई 2012

बगावत कब रही है किसी कैमरे की मोहताज़






ये बारूद सुलगता रहा है बरसों से ,धधक उठा है शहर इसीलिए तो आज
ये तुम्हारी गलतफ़हमी है ,बगावत कब रही है किसी कैमरे की मोहताज़,
(हम खबर हैं तुम खबरनवीस हो , हम बीस हैं और तुम उन्नीस हो , समझे कि नाहीं)


जो अन्ना ने रखा है अनशन तो हमारा भी है रोज़ा बोले खुर्शीद जी सलमान,
का बात है , तनिक यही सब , जनता के बीच पहुंच कर बोलो न सीरीमान ,
(जनता अईसे समेटेगी तुम्हरी दुकान , सहलाते रहोगे गाल और कान)


ल्यो ये ससुरे हमें भविष्य की महाशक्ति बन जाने के सपने दिखाते रहे ,
सुना है पिछले दिनों , आधे देश के लोग घरों में मोमबत्ती जलाते रहे ,
(अबे अईसी खबर आई कि , पावर हाउस का किडनी फ़ेल हो गया बे ..)


बहुत गंभीर जो हुआ है पिराबलेम , तो फ़टाफ़ट अईसन फ़िर करे ये सरकार
फ़ौरन बोले सुनीता विलियम्स को कि ,अंतरिक्ष से एक ठो फ़ेंक दे रे तार ,
(फ़टाक से सटा के या लगा के नोक्सी , बिजली बहाल कर लो न यार )


फ़हरा उठा तिरंगा आज खेल समर में,और राष्ट्रगान से गूंज उठा लंदन ,
धमक उठी जो धायं धायं ,लगी निशाने पर गगन की चली रे ऐसी गन ,
(हो गया मनवा रे मगन , डोले फ़िरे फ़िरे प्रसन्न)


ये वो आग नहीं है सियासत वालों , जो सत्ता के गलियारों में लगती है ,
ये जलती है हमारे सीने में जब , तो हर सडक और दीवारों में लगती है,
(बेट्टा उखाड डालेगी तुम्हारी चूलें अबकि ,ये वो भीड नहीं जो बाज़ारों में लगती है ,)


सुना है वो खुश हैं कि उनकी मैय्यत पे कुछ लोग कम आए हैं ,
हा हा हा गफ़लत न पालो मियां , तुम्हें फ़ूंकने खुद हम आए हैं
(तब तक गिनते रहो उन्हीं उंगलियों पे , जिनसे तुमने सितम ढाए हैं)


कुछ लोग जो जनांदोलनों से ज्यादा मुद्दा उठाने वालों पर उंगली हैं उठाए,
वो जो जिन्हें तमाशा कह रहे हैं , दम हो तो ज़रा खुद कर के दिखाएं ,
(अजी और क्या उन्हें समझाएं ,जो बस बैठ के यूं ही बौखलाएं)


यूं तो बादल भोर से ही पूरे आसमान को काला किए ,उसे घेर के बैठे हैं ,
ये अलग बात है कि इंद्रप्रस्थ से खुद इंद्रदेव ही रुठे रूठे और ऐठें हैं ...


विदेश मंत्री एस एम कृष्णा : जिंदाल पर मांगेंगे पाक से जवाब ,
दो भाई जवाब दो , खिलाएं जिंदलवा को कौन सा बिरयानी और कवाब ,
(छी छी छी , अबे केतना साला कंडीसन हुआ खराब , करते रहो यही हिसाब किताब , अब तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो जनाब)


कद्दू सोचते हो सोचने वालों , चिचिया रहे हो , अनशन में भीड बहुत है कम
मुटठी भर ही हो तो क्या , बस ये बता दो , क्या मुद्दे में नहीं है कोई दम ,
(जो है तो फ़िर बंद करो ये खटराग का सरगम)


अस्सी के दशक के आंकडे से सरकार खोज रही है काला धन ,
हा हा हा सरकारे खोज रही है , फ़िर तो घंटा मिलेगा टन टना टन ,
(जितना था सब धो पोंछ के कर दिहिस है पहिले ही डन डना डन)


जब से घोसित हो गए ,बाप उनके , माननीय जी एन डी तिवारी ,
अमां , सुने हैं कुल सवा सौ लोग भी कर रहे हैं दावे की तैयारी ,
(जल्दी ही एक ठो नया दल खडा करेंगे "टिवारी पुत्तर पालटी "..परचम लहरा जाएगा उनका)


कोर्ट : सुरेश कलमाडी कर देंगे लंदन में जाकर देश को शर्मिंदा ,
जे प्राब्लम देश की , अगले को क्या वो बेशर्म, है न कमाल का बंदा,
(हाय चोखो चोखो धंदा , अच्छा हो या गंदा :) :)


राष्ट्रपति : हमें भ्रष्टाचार ,आतंक और गरीबी को हर हाल में मिटाना होगा ,
अच्छा , फ़िर तो इसके लिए कम से कम 100 देश घूमने जाना होगा ,
(आखिर रिकार्ड बनते ही इसलिए हैं कि तोडे जाएं ..सबकी प्रतिभाएं अलग ना होती हैं जी :)


सतियानास हो बदरा तोहर , जब तब घिर घिर के आ जाते हो
जाओ बरसो जहां बरसते रहते , हमें काहे रोज मुंह चिढाते हो ,


पवार अडे , प्रधानमंत्री के भोज का साथियों सहित किया बहिष्कार ,
इहं साला बहिष्कार भोज का , अबे डिनर में क्या अमृत बंटा था यार ,
(ठूसम ठूस खाते ही होगे , उनका न सही किसी और का सही)


गृहमंत्री : जुंदाल की पक्की सुरक्षा व्यवस्था करे महाराष्ट्र सरकार ,
हां हां क्यों नहीं , आखिर महाराष्ट्र पर ही तो उन्होंने किया था न उपकार ,
(अबे थू है साला इस नंपुंसकता टाइप बिहेव करने वाला सिस्टम पर बे ...)


प्रतिभा पाटिल ने जाते जाते , चुनाव सुधारों पर जोर दिया ,
अबे वैसे क्या रायता फ़ैला था , ये क्या जाते जाते छोड दिया ....
(ऊ जईसे लोग सिलेमा का आखिरी सीन या आजकल गाना सुनाते हुए निकलता है न हॉल से ..ओइसे ही टाईप से ..जोर दिया गया है एकदम चना जोर गरम इश्टाईल में :)

प्रतिभा को दी गई आज , अश्रूपूर्ण भावभीनी विदाई ,
ये तो बता दो जाते जाते , चाची कित्ते देश घूम के आई ,
(कईयों ने आरटीआई भी लगाई , पर हाय आपने फ़िर भी बात छुपाई)


अफ़ज़ल की फ़ांसी के सवाल पर प्रणब अभी बिल्कुल रहे खामोश ,
इ का बोलेंगे ,जब ससुरे पूरे सिस्टम को सुंघा के ईथर किया हुआ है बेहोश ,
(बहुत गहरा है इसके पीछे का राज़ ,अभी बरसों बीत जाएंगे , काहे परेशान हो गए आज)


बुधवार, 18 जुलाई 2012

ई की गोंडोगोल होच्चे रे बाबा :-)







मुझे इसपर अचंभा नहीं कि , तुम किसका कितना रोज़ लूट जाते हो
तुम्हारी फ़ितरत है ये तो , हद तो ये ,हर बार जमानत पे छूट जाते हो ,



आम आदमी की थाली से सब्जियां हुईं गायब , दोगुने हो गए हैं दाम ,
तो का हुआ बे , चचा पिरधान पराठे हैं खाते , पिज़्ज़ा खाती हैं मादाम,
(तुम लोग ठेल के खाओ आम , बाद में चाहे हो जाए राम नाम)


मनमोहन के बचाव में उतरी कांग्रेस : शानदार नेतृत्वकर्ता बताया ,
का बात है , अबे इनको कोई ऊ अमरीका का मैगजीनवा काहे नहीं पढाया,
(भेजो रे एक एक कॉपी इनको , सबको कंपलसरी करो पढना , सानदार , जानदार , ईमानदार , और पता नय कौन कौन दार)


मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अभूतपूर्व हंगामा ,
घंटा अभूतपूर्व , अबे अब तो ई रोजिन्ना का साला हो गया है डिरामा ,
(अभूतपूर्व त अईसे लगाता है सब जैसे , नोबेल पुरस्कार जीतिस है भाई लोग)


सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग खतरनाक :हो सकता है मधुमेह ,
थोबडे की लीपापोती तो ठीक है पर , न खोखली हो जाए देह ,
(अईसा एक ठो अखबार कह रहा है , तो कल से बंद ,...अरे लाली , कजरा नय जी ...अखबार बंद ,आईसा कुछ लेडिस बोलीं प्रतिक्रिया स्वरूप)


प्रवर समिति : लोकपाल पर सभी सुझावों के बाद ही दी जाएगी कोई रिपोर्ट,
और ऐसा जब होगा तब होगा , तब तक सारे मंत्री नेता खूब बटोरें नोट ,
(बीच बीच में चाहे , जेल में भी कर आएं लोटमलोट)


पांच साल बाद भारत-पाक में खेली जाएगी क्रिकेट की सीरीज़ ,
मंसूबे इरादे हरकतें देख कर भी है ये हाल तुम्हारा , सालों हो बडे गलीज़ ,
(उनका एक ही मकसद आतंक , जब भी वे पार करें देश की दहलीज़ , होश में आओ कमज़र्फ़ों)


जो कमाए करोडों अरबों हाथों ने , बंद हैं, बस कुछ मुट्ठियों में वो पैसे ,
हमें मालूम है ,तू है अब भी , इंसाफ़ के तराज़ू , मगर करें तेरा यकीं कैसे


कहे हैं अंकल ओबामा : बाहर ने नहीं होगा काश्मीर मुद्दे का समाधान ,
धन्य भाग बता दिए , ई हमारे वाले पोलटिशियन को पते नहीं था सीरीमान ,
(देखिए हो कालू चचा कुछ कहे हैं गौर किया जाए)


सार्वजनिक नहीं हो सकती राष्ट्रपति की विदेश यात्रा की सूचनाएं ,
लेकिन अईसा का घनघोर घूम डालीं महामहिम , तनिक हमें भी बताएं
(कहां आएं , कहां जाएं , किस्सा सबको सुनाएं ...)


महंगाई और कंपनियों के परिणाम तय करेंगे बाज़ार की चाल ,
और इन सबके बीच खुल्लम खुल्ला कहो कौन पीटेंगे माल ???
(भीदाऊट आपसन टैलिए तो ..मतलब बताइए जी)


चकाचक सेवा शुरू , अब ग्राहक खुद ही अपना पासबुक करेंगे अपडेट ,
हा हा हा हा हा , अबे पगला हो क्या ,खाता भराएंगे कि अपना भरेंगे पेट
(कसम से , जले पे नमक छिडके हो बेट्टा !)


लो भाई शाम को डिकिलियर हो गया जो था सबसे बडका खबर आज ,
उधो माधो का बनके चले सारथि जरूर इसमें कोई राज़ ,सब ढूढ रहे महाराज


लगा दो अब आग पानी में तेज़ाब मिला कर ,जब हमाम में सारे ही नंगे हैं ,
अबे भक्क साला , अब न कहा करो बार बार ये,कि कानून के हाथ लंबे हैं ,
(हमें त टुंडे लगते हैं , कभी कभी तो खुद गुंडे लगते हैं :)



हैरान न हुआ करो जो देश का आजकल ये हाल दिखता है
दर्द हो नंगापन , अच्छी पैकिंग में हो तो हर माल बिकता है ,
(बेचने खरीदने वाले सौदागर कौन हैं बोलो तो भला)


वाशिंगटन :अब मोबाइल फ़ोन , टी-शर्ट से ही चार्ज़ हो जाएगा
बाह बाह का बात है बे , फ़िर तो लैपटॉपवा निक्कर के हिस्से आएगा ,
(देखिए कहीं जादे ही न चार्ज़ हो जाए कि धधरा मारने लगे)


दो उपमुख्यमंत्रियों की ताजपोशी के बाद ही थमा कर्नाटक विवाद,
यानि कि एक मुख्य दो उपमुख्य , कुल तीन मिलकर करेंगे सब बर्बाद
(केतना मजबूत लोकतंतर है भाई :)


यूपी के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मंजूर ,50 हज़ार करोड की मिली सौगात
तो ये था राज़ दादा की दावेदारी से हाथ मिलाने का , समझ में आई बात ,
(बहुत अच्छे , बच्चे अखिलेश , चरा दिए न देश ,चमकाओ उत्तर पिरदेश)


राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हिप जारी करना अपराध है , बोलिस रे आयोग ,
अबे समझाओ जाकर उसको ,जो निरपराध है , ये तो मुजरिम लोग ,
(इन्हें राजनीति का रोग , देश का कुसंजोग ,रे देस का कुसंजोग)


आयोग ने खारिज की संगमा द्वारा उठाई गई थी जो आपत्ति ,
अबे हाय हाय ये ससुरा राष्ट्रपति इलेक्शन है या है नेशनल विपत्ति ,
(अबे मरो जल्दी फ़ूंके मोमबत्ती)


रम ब्यूरो की रिपोर्ट ,देश में सिर्फ़ 3.8 प्रतिशत लोग हैं बेरोज़गार ,
और जिनके पास है नौकरी वे भी , इक दूजे से मांग रहे उधार ..
(बस एक जिसके मजे खूब हैं यार , वो है ये ससुरी सरकार)


खबर ये है कि दो तिहाई लोग जाम से मिटाते हैं अपनी थकान ,
गज्जब जी गज्ज्ब , इसके बाद मिटा लेते हैं अपनी दुकान और मकान ,
(तमाम साकियों और पैमानों से माफ़ी सहित (:


राम गोलाप वर्मा : ओसामा था सन्नी लियोन का दीवाना ,
हे हे हे , त ई बतवा तो आपको महेश भट्टवा को था बताना ,
(उहे खुजली सिंह बना रहे हैं जिस्म टू ..साले कितनो जिस्म बना लें इनका खुजली नय मिटेगा)


संगमा : हमें मतदाता अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट देंगे ,
कद्दू ! अंतरात्मा गई तेल लेने , उन्हीं को मिलेगा जो नोट देंगे
(आपको तो खाली चोट देंगे ..अरे कह रहे हैं न बूझते काहे नय हैं जी)


आखिरकार प्रधानजी ने लहरा दिया पूरे विश्व में अपना नाकामी का झंडा,
मिला था कभी सबसे काबिल का सम्मान ,युनिट टेस्ट में मिल गया अंडा ,
(जो चल जाए कानून का डंडा , तो परमानेंटली बंद हो जाए धंधा)


टाइम पत्रिका ने PM पर उठाए सवाल , कहा मनमोहन सिंह को फ़िसड्डी,
ल्यो, इत्ते टाइम बाद पता चला, अबे नहीं है उनमें बची रीढ की हड्डी ,
(काल मामता दीदी बोली थीं न कि , ई कि गोंडोगोल होच्चे रे बाबा)



विदेश मंत्री कृष्णा ने हिना को सुनाई खूब खरी खरी ,
कंफ़र्म कर लो बे , सावन के अंधे को दिखती है घास हरी हरी ,

खरी खरी सुनाओ कि उन्हें सुनाओ खोटी खोटी ,
कसाब जिंदाल साले बैठे जेल में रोज़ चबाएं बोटी ..





आठ सालों में 2जी समेत 15 लाख करोड रुपए के घोटाले हुए उजागर ,
अबे ये तो हाल है लूट खसोट , फ़िर देश को गरीब काहे कहते हो बिरादर,
(खाते रहो और गाते रहो ...हो रहा भारत निरमान , अरे हो रहा भारन निरमान)

शनिवार, 30 जून 2012

यहां नलके भी प्यासे हैं ...........











देखिए मेरे शहर का हाल कैसा है


यूं तो मेरे शहर के मिज़ाज़ , अच्छे खासे हैं ,
तकलीफ़ है तो बस इतनी , यहां नलके भी प्यासे हैं ॥



:)


पडोसियों के घर से फ़ुल भोल्युम में , आ रही है टीवी चलने की आवाज़ ,
शायद सब देख रहे समाचारों के नाम पे क्या बकवास दिखा रहे हैं आज ..



:)


वो जो जिस टुन्नामेंट का पिछले दिनों रोज़ ही होता रहा चर्चा ,
नए कप्तान दादा ने सुना है अपने मैच का आज भरा है पर्चा ,
(कितना टाईम कर रहे खर्चा ...इसे जल्दी निपटाओ बच्चा । पका दिए हो कसम से , जेतना चर्चा पांच साल में नय होने वाला है पूरा कोटा अभिए निकाल दो .अबे चलो बे)


 :)

 ल्यो फ़िर पडा है पब्लिक के गाल पे सरकार का महंगाई का लाफ़ा ,
दिल्ली में , बिजली की कीमतों में 26 प्रतिशत का हो गया इज़ाफ़ा ,
(रेट देखिए घरेलू 24% , व्यावसायिक 19% आ औद्योगिक 20 % ....देख लिए न देश के इकोनोमिक्स वाले मनेजर रखने से इहे होता है ..घरेलू सबसे झमेलू आ झेलू है ..बकिया सब ठेलम ठेलू है)


 :)

ए हो भगबान जी , दिल्ली की गर्मी का हाल अब आपको और क्या बताएं ,
पवन देव तो राते से ड्यूटी पर आ गए ,आप वरूण देव की फ़ौरन पठाएं ,
(इंह्ह ई बरखा रानी न है ..इसलिए देर से ही आएंगी ...बरखा राजा होता त कब्बे ढुलकते हुए आ पहुंचता ..)

 :)


 ये कैसी रे चली हवा कि चहुं ओर मंत्रालय में आग रही है भभक ,
मंत्रालय के जलने का गम नहीं , एक भी मंतरी नहीं जल रहा है भक्क ,
(तभिए तो कहते हैं ..भक्क साला)


 :)

गर्मी और पानी की किल्लत से स्वास्थ्य सुविधाएं भी हो गईं बेहाल ,
ल्यो स्यापा , डाक्टरवा सब तो पहिले ही डिक्लीयर किहिस था हडताल ,
(कईसे बचबे रे मरीजवा रे ....मर गईल सबके ज़मीरवा रे )



:)


साला जो समोसा था चवन्नी का ,आज दस रुपए का मिल रहा सब ओर है,
ई इकोनोमिक्स वाला सब फ़िर काहे डिरिया रहा है , रुपैय्या हुआ कमज़ोर है
(अबे ई कमज़ोरी का लक्षण है बे ..बमपिलाट हो गया साला ..चवन्नी अठन्नी से एक रुपैय्या तक गायब है ...आ हजरवा का नोट खुदरा बन गया)


 :)

दिल्ल में बिजली दरों में 20 से 25 फ़ीसदी वृद्धि के दिख रहे हैं आसार ,
चलो बे चलें , लल्लन किराने वाले पे , खरीदें ललटेन मोमबत्ती यार ,
(ई ससुरी गोरमिंट तो कर दिहिस है बंटाधार , मन करता है डंटा लेके फ़ोड दें कपार )

:)

आखिरकार पत्नी समेत वीरभद्र पर भ्रष्टाचार का आरोप हो गया तय ,
जय हो , कांग्रेस की सरकार में करप्शन का खूब बना रहता है लय ,
(आउर जुलुम तो ई देखिए कि , भारत निरमान भी होता रहता है एकदम्मे से)



:)


आम आदमी को कोई राहत नहीं , आरबीआई ने किए रस्मी एलान ,
हमें इसकी को है भी चाहत नहीं , बैंक भी क्या कोई कम करती है परेशान ...
(लाखों का कर्ज़ हो जाता है माफ़ , आ थोडे से कर्ज़ के नीचे दबता है किसान)


 :)

 बसपा का आरोप : यूपी में कई समानान्तर सीएम चला रहे सरकार ,
अबे तो का हुआ , केंद्र में भी तो कै ठो पीम देश का कर रहे बंटाधार ,
(ल्यो मेडम्म , मेडम्म का बेटवा ,मेडम्म का पिरधान जी , मेडम्म का लुंगी मंतरी ..अबे छोडो ..सब टोटल पीएमवे न है आजकल , पीएम बोले तो पालतू मंतरी , और क्या )



:)

 जोगी : संगमा को आदिवासी के नाम पर वोट मांगने का नहीं है कोई हक ,
आदिवासी हो कि मंगलवासी , किसी नाम पर बस वोट मिल जाए बुडबक
(इंह्ह बूझते नहीं है क्या हो ..उनको महामहिम है बनना हो)


 :)

कहीं दूषित जलापूर्ति तो कहीं बिल्कुल ही सूखे पडे हैं नल ,
अबे आज का रोना मत रो बे , ये सोच कि तेरा क्या होगा बे कल ,
(बेटा चल चल चल और भी तेज़ चल , ये धरती रही रे जल )


 :)

 
बोले हैं दादा प्रणब : वित्तमंत्री के रूप में बडे फ़ैसले जनहित में लिए ,
अच्छा, हम तो गरियाते रहे पिरधान जी को कि , उहे थे बंटाधार किए ,
(चलिए अब लोडबो , कोरबो , जीतबो रे गाते हुए भवन में टहलान के लिए जाइए )


:)
 

 दिल्ली की CM शीला दीक्षित ने दिए बिजली के दाम बढाने के संकेत ,
हाय हाय पेट्रोल के बिजली , महंगाई का सांड , देखो चरता जाए खेत,
(पैसा हो गया रेत , फ़िसलता जाए रे , लुढकता जाए रे)


 :)

केंद्रीय मंत्री वीरभद्र पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस ,
कौन कमाइस कितना , अब तो इहे चल रहा रेस ,
एक ही थैली के हो चट्टे बट्टे बे , बेशक अलग है फ़ेस,
तुम लोग का एक ईलाज पिछवाडे पेट्रोल छिडक के माचिसिया दो लेस

(आ गनवा लगा दो ....हो रहा भारत निरमान )



:)


 ल्यो भैय्ये सुने हैं एक ठो और आतंकी अबू हमज़ा गए हैं आज धरा ,
कहां गए रे भनसिया/खानसामा , बिरयानी की एक ठो और पतीली चढा ,
(जय हो बहुत बडी सफ़लता है ई ..उछलते रहिए , कूदते रहिए आ मरते कुढते रहिए)


:)
 

 बहुत बडी ,अरे बहुते बडी सफ़लता मिली , हुआ अबू हमज़ा गिरफ़्तार ,
कसाब को पकड के जो कर न सके कुछ , अब वो घंटा लेंगे उखाड ..
(का तो इससे बहुत बडा खुलासा होगा मुंबई हमले के केस में , अबे बचा का है खुलासा करने को बे)


 :)

अजब देख रहे हैं इस पगलाए से मीडिया का हाल ,
हर चैनल पर कल से देख रहे हैं सरबा आतंकी अबू जिंदाल ,
(कहा , कैसे ,कब , पादा हगा लघुशंका किया सब पर फ़ुटेज मौजूद है मीडिया के पास , साला पकडा इतना लेट काहे गया , पता नहीं )



:)


हुक्मरानों ,काश कि कभी तुम्हारे साथ भी यही सब जो हो गया होता ,
कुछ मीलों के फ़ासले पर कैद अपने के लिए , पूरा शहर रो गया होता ..
(नहीं तुम नहीं समझोगे इस दर्द को , किसी अपनों को नहीं खोकर भी खोने का दर्द क्या होता है)


 :)


ल्यो और सुनो , भारत पाकिस्तान के बीच बढ गई है से अविश्वास की खाई,
काहे बे , इत्ती फ़ैसलिटि के साथ तो कसाब को , हमने बिरयानी है खिलाई ,
(ओईसे दुन्नों को एक दूसरे पर विश्वास ही कब था भाई ???? )



:)




सब कुछ ज़ायज़ बा हो , परेम आ जंग मा ,
जोर लगा के दौडत बा , जभिए पी ए संगमा
(जोर लगा के हईशा ..जोड लगा के हईशा ..पकडे रहना छोडना मत ..पकडे रहना छोडना मत)


:)




प्रणब के बाद , प्रधान मंत्री खुद ही संभालेंगे , वित्त मंत्रालय ,
अच्छा चलो ठीक है , लेकिन ये बताओ वे , कित्ते का बनवाएंगे शौचालय ..
(अमां बडे आदमी हैं तो बडी बात और बडा ही शौचालय चाहिए न होगा योजना निर्माण के लिए)


 :)

 गृह मंत्रालय के दफ़्तर में लगी आग ,लगने के कारणों का नहीं चला बता ,
हा हा हा जियोह्ह बेट्टा !अबे हमीं से पूछ लेते , इत्ता तो हमीं देते बता ..
(बताएं का हो ??)


 :)

 राष्ट्रपति पाटिल ने अपने कार्यकाल में 35 की फ़ांसी ,उम्रकैद में बदली ,
एक दुविधा है मन में , न्यायपालिका नासमझ थी , या समझदार है अगली
(दुनिया तो है पगली .....)


 :)

थोडे मजबूत बनो तुम अब तो ,ये सियासत की बदगुमानी का दौर है ,
ये जो हमारे ही बीच से सर पे जा बैठा है हमारे, हमसा ही है , नहीं और है
(इसलिए इसका घेंट पकड के नीचे खींचिए और फ़िर से अपने बीच ले आइए , अब राजनीति में नॉन पॉलिटिकल लोगों का दखल बढना चाहिए )


:)




वीरभद्र सिंह को छोडनी ही पडी मंत्री जी की कुर्सी ,
अरिस्स साला वीर भी आ भद्र भी ,इनका तो पहिले ही होना था मिज़ाज़पुर्शी
(चीन में होते त भद्र परलोकगामी हो लिए होते इत्ती ही वीरता आ भद्रता के लिए ..भारत में हैं त क्या गम है)


 :)

जो कहते रहे रात चीख चीख कर ,लो कर रहे हैं तुम्हारे एक कैदी की रिहाई,
लो देख लो , सालों ने, सुरजीत और सरबजीत के बीच ही मार दी चतुराई .,
(ई अपनी गोरमिंट को कुछ समझ काहे नहीं आता है भाई , साले कसाब , अफ़ज़ल आ अबुआ को बैठा के खिला रही मुगलाई ....सब मौगा सब है साला )



:)


किंगफ़िशर का साथ , अस्सी इंजीनियर चले गए हैं छोड ,
हाय हाय ,ऐसा क्यों ,क्या सच में कसम खाकर ,उन्होंने बोतल दी है फ़ोड ..
(ओह धत तेरे कि अबे किंगफ़िशर उडान कंपनी की बात कर रहे हो क्या :)

शनिवार, 23 जून 2012

ये दौड है राष्ट्रपति चुनाव के लिए , या वडा पाव के लिए ....









राष्ट्रपति भवन की ओर हर कोई लगा रहा ऐसी दौड ,
अबे महामहिम बनना चाह रहे हो कि राउडी राठौड






तीन नए नामांकन और दाखिल हुए हैं , राष्ट्रपति चुनाव के लिए ,
हा हा हा अबे , ये प्रेसिंडेट के लिए ही दौड है न , या है वडा पाव के लिए ..
(लग नय रहा है बेट्टा ..लछ्न्न से तो हमको )


ममता को मनाने प्रणब दा कोलकाता जाएंगे ,
उडी बाबा , फ़ीर कोई कोथा से नया गंडोगोल खिलाएंगे ,
(इत्ता कंपटीसन ..हाय अब तो सट्टेबाज इस पर भी सट्टा लगाएंगे :)


जदयू सांसद निषाद ने राष्ट्रपति चुनाव लडने की इच्छा जताई ,
हायं , अबे ई बात है तो फ़िर कोई हमको भी पूछिए लो भाई ..
(मामता दीदी एकदम्म भीरोध नोही कोरेगी ..ई गारंटी हाय रे बाबा , ऊ हामको चीन्हती नोही है भेरी शियोर )


पीएम: राजकोषीय घाटे पर लगाम के लिए कठोर कदम उठाएगी सरकार ,
कोंची का घाटा हो , ई टोटल पईसा तो लूट लिया है जी आपही का दरबार,
(कदम उठाइएगा आप , लंगडदीन कहीं के , फ़ुरा रहा है जादे का हो )



पाकिस्तान की कोर्ट ने गिलानी को अयोग्य दिया करार ,
अरिस्स साला ,दुन्नो कंट्री का पिरधान नकलीए है यार
(एकदम डिरामा है जी डिरामा है)


मोदी प्रधानमंत्री के रूप में नीतिश को नहीं है मंज़ूर ,
ल्यो और सुनो , ऊ देश का बनेंगे , आपके घर का नहीं हुज़ूर
(अबे पहिले प्रेसीडेंट हो जाने दो फ़ाइनल रे , फ़िर पिरधान पिरधान खेलना बे )


आसाराम बापू के बेटे को भी राष्ट्रपति पद का बनाया गया है उम्मीदवार ,
बस बहुत हो गया , चलिए अब हम भी चलें , बताइए कौन कौन है तैयार
(अबे जब सारा लफ़डा है बेकार , तो हम भी काहे पीछे रहें यार ..बोल सियापति रामचंद्र की जय :)


देखिए जी देख के इतना डिरामा साला , इहे लिया गया है डिसीज़न ,
राष्ट्रपति चुनाव का फ़ार्म निकलेगा अब भाया स्टाफ़ सलेक्शन कमीशन
(टोटल बहाली प्रक्रिया का सचित्र समाचार आपको नयका रोजगार समाचार में पन्ना लंबर उन्नीस सौ बहत्तर पर पढने को मिलेगा ..साथ में साढे बारह आना का पोस्टल आर्डर ( मनी आर्डन नय चलेगा जी ) भी नत्थी करना पडेगा ..भीश जू भेस्ट आफ़ लक्क )


मुख्यमंत्री:मीडिया दिल्ली में पानी की कमी को बढा चढा कर दिखा रहा है,
हां हां जी बिल्कुल , वर्ना तो हर घर में आपका मामा पानी पिला रहा है
(अबे ई कहिए कि मीडिया घंटा दिखा रहा है , बस कैमरा डोला रहा है )




सीवीसी ने भ्रष्टाचार में लिप्त 74 अफ़सरों पर लगाया जुर्माना ,
अच्छा , ई चोट्टा सबसे पैसा कितना वसूले बाद में ई भी बताना ,
(नय तो बंद करो ई गाना , पहिले भी देख चुका है जमाना ...जुर्माना हुंह्ह्ह । अब टोटल पैसा जब्त करके जनता को वापस करो बे वापस , खून पसीने का कमाई है समझे कि नहीं बे )



सवा करोड टन अनाज फ़िर से है बर्बादी के कगार पर ,
सवा अरब की जनसंख्या में अब भी बहुत रहे हैं भूख से मर
(थू है साला थू है इस सरकार और प्रशासन पर , एक एक मौत के लिए इन सबके जिम्मेदार लोगों को सूली पर टांग देना चाहिए , इससे कम की कोई सज़ा नहीं , कोई रियायत नहीं , कोई अदालत नहीं , कोई वकालत नहीं )




19 सडकों पर 44 करोड रुपए खर करेगा दिल्ली नगर निगम ,
कुछ सडक के गड्ढों में और कुछ जेबों में , टोटल माल हज़म ..
(बाद में फ़ुटफ़ाट पे भोपूं में गाना बजेगा ..हो रहा भारत निरमान , सो रहा है हर इंसान , लोकतंत्र की ये पहचान ..रे हो रहा भारत निरमान )




संगमा ने पार्टी ही छोडी , लेकिन राष्ट्रपति चुनाव का मैदान नहीं छोडा ,
वाह , इस रेस का अबकि बार मज़ा उठा रहा है हर कोई , गधा हो या घोडा


तृणमूल के असंतुष्ट सांसद ने किया प्रणब का समर्थन ,
बाकी काम देश का छोड के , सालो बस करो यही घमरथन
(घमरथन बूझ गए न जी ..हां इहे जो टोटल नेशनल नाटकबाजी चल रहा है)




राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्ष बिखरा , राजग बंट गया दो फ़ाड में ,
अबे पब्लिक से पूछ के देखो ज़रा , कहेगी , सब जाओ सालों भाड में ,
(राष्ट्रपति चुनाव को भी ..गोलगप्पे की दुकान बना दिहिस है सरबा सब ..रोजिन्ना नया मसल्ला भरता है इसमें )


सब कुछ ज़ायज़ बा हो , परेम आ जंग मा ,
जोर लगा के दौडत बा , जभिए पी ए संगमा
(जोर लगा के हईशा ..जोड लगा के हईशा ..पकडे रहना छोडना मत ..पकडे रहना छोडना मत)


दूसरे देशों के जाबाज़ सेनानी , अपने अपने देश की सीमा रहे संभाल ,
हाय रे अपने देश के हालात , सैनिक , गड्ढों से बच्चे रहे निकाल ,
(गज्जबे है ई हाल , साला रोज़ का यही बवाल )


सुनो जी भाई लोगों , कंडीसन क्रिटिकल आ समस्या बहुत घनघोर है ,
कानून के आंखों पे बंधी है पट्टी , और सियासत खुदही बडी चोर है ..
(बस हर तरफ़ इक शोर है ,ये दिल मांगे मोर है ...मोर है जी मोर है)


देश के गड्ढे ,मुसीबत हो गए हैं ससुरे ,बच्चों की जान को आफ़त में हैं डाले
अबे जरा उन्हें भी पकड के लाओ , ई ससुरे कौन हैं साले , गड्ढे खोदने वाले
(बचिया को बाहर निकाल दो , फ़िर इन गड्ढों में दोषियों को डाल दो ...आ ऊपर से बुलडोज़र फ़िरा दो ...इहे इलाज़ है परमामेंट इनका)


सुनो बे घोटालेबाजों , कुछ नहीं होगा फ़ाइलों के जलने जलाने से ,
तुम्हारी करतूतें और तिज़ोरियां , क्या छुपी हैं भला इस ज़माने से ,
(साला पहिले ही कौन हो रही थी सज़ा तुम्हें इन फ़ाइलों को बचाने से ...काश कि तुम जर जाते इसी आग में , फ़ुंक के मर जाते इसी आग में ..मारिए इस अगलगी का कोनो फ़ायदा नय हुआ जनहित में )


हे हो भगबान जी , बाई गॉड की कसम ,आपो गज्जबे जुलुम करते हैं ,
बम फ़टे ,बज्र गिरे, रेल भिडे ,आग लगे ई पोलटिशयन काहे नय मरते हैं
(उनका उद्धर कैसे होगा प्रभु , कोनो बान कोनो चक्र मारिए न फ़ेंक के होईजे से हो)


दु ठो टेनिस के खिलाडी टनाटन , दुन्नो में फ़िर से गई है ठन ,
ओलंपिक पदक मिले न मिले , मुदा दुई ठो टीम अब जाएंगी लंदन ,
(अबे काहे कर लिए अनबन , मिल के खेलते न दनदन ..दुर बोकवा सब कहीं का)


धत साला का फ़ायदा हुआ, मंत्रालय में इत्ती बडी ,लगी भी ,जो आग ,
टोटल ससुरा सब ससर गया लपेटे में आया नहीं एको ठो राजनीति का नाग
(भाग भाग भाग डी के बोस ..भाग भाग भाग ..लगी रे आग आग आग)


मुंबई के मंत्रालय में लगी आग , कई घोटालों के फ़ाइलें जलने की आशंका,
आयं , अच्छा ई कईसे , चिंगारी उठी कहां से , अबे कौन जलाइस ई लंका
(जांच आयोग बिठा के फ़ौरन ही पचीस पचास साल में रिपोर्ट दाखिल करो बे)


बहरी हुई सियासत कबकी ,तो भईया , बोल तू ,ज़ोर लगा के बोल ,
बिंदास , बेबाक , बेधडक , चौपहरा , बस खोलता जा ,सबकी पोल ,
(जब तक फ़टे न इनका ढोल , और हो न बिस्तर गोल .....दे दनादन गोल दनादन दे दनादन गोल )


संगमा जी ने प्रणब दादा को दी ,खुली बहस की चुनौती ,
सब करें बहस जो महामहिम की पोस्ट को समझ रहे बपौती ..


सिंगुर में भूमि वापसी पर टाटा जीत गए, ममता मुकदमा हारी,
हाय दादा से रूठ के भागी थीं दीदी , इहां भी कित्ती हुई बेचारी ..
(कुछ समझो दीदी प्यारी , कित्ती करती हो मारामारी )


जेल काट कर लौटे सलमान बट्ट का पाकिस्तान में स्वागत हुआ ज़ोरदार ,
ल्यो तो काहे न हो भाई , आखिर उनका क्रिकेटर इत्ता टैलेंटेड निकला यार,
(चढाओ फ़ूलों के हार , आ माला भी करो तैयार )

रविवार, 17 जून 2012

संडे सन्नाट , खबरें झन्नाट .........











हम बांचते हैं अखबार अब , और रखते हैं अपना व्यूज़ ,
अरे मारिए गोली टीभी को , सुनिए टटका न्यूज़
(ई पेपर टीभी बाला सब त असलका बात गोल न कर जाता है )


मुलायम-ममता का सियासी दांव , कई नामों को आगे बढाया ,
आयं , अबे राष्ट्रप्ति चुन रहे हो कि , पिज़्ज़ा बना रहे हो भाया ,
(एक से एक गुलाटी मार रहे रोजिन्ना)


ल्यो जी सुने हैं राज़धानी फ़िर से गर्मी के चपेटे में है ,
तुमको गर्मी का पडा है, अबे इहां देश , चोर डाकू के लपेटे में है
(धो डालो अबके करो ऐसी बरसात देवा )


नहीं मिलेगा कोटे में कोटा , सुप्रीम कोर्ट का आदेश पर रोक लगाने से इंकार
ले लोट्टा , ई तो जुलुम हो गिया बे , अब भोट बैंक कैसे बनाएगी सरकार
(ई त हो गया बंटाधार )


जल्दी ही मिल सकती है पेट्रोल में और दो रुपए की राहत ,
सुनो बे सौ रुपए का कर दो ,उसी पेट्रोल से तुम्हारी चिता फ़ूंकने की है चाहत
(कसम से बहुत मचाए हो आफ़त ,  साला इहे हो गया है आदत )


नोएडा प्राधिकरण में अब ,उजागर हुआ 945 करोड का एक नया घोटाला ,
किस किस को रोइए , किस किस को कोसिए , एक से एक चोर है स्साला
(इन लोग का एक ही ईलाज है , पाई पाई जब्त करके सडक पे छोड दिया जाए)


प्रणब: बीमा कंपनियां करें घाटा कम करने के उपाय ,
कईसे जी कईसे , हर कोई कह रहा हमही को राष्ट्रपति दो बनाय
(एक ठो तो कोनो मुखर्जी दादा भी हैं उडी बाबा )


खाद्य मंत्रालय कर रहा है , विदेशियों को सस्ता गेंहूं देने की  तैयारी ,
अबे भेजो हमको भी बिदेस जल्दी , इससे पहले कि पहली खेप हो जारी ,
(लेकिन एक ठो बात सुनो बे हमारी , दस किलो की बोरी फ़िर काहे हमको पडती है भारी ...माने ई कनसेसन रेट इंडिया में काहे नय चालू करते हो बे मंत्रालय )


राष्ट्रपति की दौड में आगे आया  पीएम का भी नाम ,
हां त एकदम सुटेबुल है , न यहां कोई न वहां पर कोई काम ,
(मुंह पे लगा के बैठे रहें लगाम , बकिया टोटल करिए लेंगे मदाम)


ममता कलाम और कांग्रेस प्रणब मुखर्जी के नाम पर अडी ,
नाच रही राजनीति सरेआम , पब्लिक देख रही खडी खडी ,
(हाय ये कैसी आ गई रे घडी , बौने पड गए सारे दस्तूर , कुर्सी हो गई बडी)


कांग्रेस : 2014 तक पीएम बने रहेंगे मनमोहन ,बदलने का सवाल ही नहीं ,
जनता : तुम आने तो दो 2014 भूस भर देंगे खींच कर , बचेगी खाल ही नहीं
(बात करते हैं ..........अबे न हो यकीन तो पूछ लो अवाम से एक बार )


कृष्णा : अब पाकिस्तान को भारत के साथ सहयोग करना  होगा ,
बाह बाह चाब्बास , आ कसबवा के बिरयानी का बिल कब तक भरना होगा
(ए सुनिए हो मंतरी जी , कोई आप लोक का मरता ई हमला में तब देखते कि केतना फ़ुराता है आप लोग को ई भाषणबाजी)


सरकार ने यूरिया के दामों को बढाने का फ़ैसला टाला ,
काहे बढाइए दो न ,राजकोष खाली हो रहा होगा , इत्ता कर रहे  घोटाला ,
(तुमको जिता डाला तो लाईफ़ झिंगालाला झिंगालाला ....धुर मार साला )


आम आदमी को नहीं मिलेगी राहत आसमान पर पहुंचे खाद्य पदार्थों के दाम
आसमान पर ?? उफ़्फ़ जुलुम हो गया , पायलट भी हडताल पर हैं हाय राम
(जब जमीन वाले दाम नहीं पकड में आते तो आसमान के क्या खाक पकड में आएंगे )


अटकले तेज़ हैं कि पीएम वित्त मंत्रालय को खुद ही सकते हैं संभाल ,
जय हो ,एकदम करेक्ट , वो भी अंदर कर लें , देश का जो बचा हुआ है माल
(जब हो जाएं कंगाल , फ़िर ठन ठन गोपाल)


राष्ट्रपति भवन में दादा के पहुंचने की सुनाई दे रही आहट ,
ल्यो जब लास्ट में इहे हुआ फ़ाइनल तो फ़िर काहे इत्ता नाटक ,
(ई दीदी आ दादा का ट्वेंटी ट्वेंटी भेरी भेरी कंफ़ूजिंग होलो रे बाबा)


कौन होगा नया वित्तमंत्री , आधा दर्जन नामों पर कयासबाजी का दौर ,
काहे नहीं ,राष्ट्रपति पर कम हुआ है छीछालेद्दर , थोडा गंद मचा लो और
(एकदम घिना के रख दो बे , इहे न असली लोकतंत्तर है जी )


दिल्ली में पार्किंग शुल्क सौ रुपए ,प्रति घंटे करने का प्रस्ताव ,
छोडो नैनो,सैंट्रो ,और महारुति , फ़ौरन जाकर खरीद लो बे नाव ,
(हा हा हा पेटरोल से बचे तो पार्किंग से गए , सरकार के हथकंडे नए नए)


मंत्रालय : दस गुना ज्यादा कीमत पर बिक रही हैं दवाएं ,
दो जून की रोटी जिन्हें मयस्सर नहीं वो दस गुना की दवा कहां से खाएं ,
(फ़िर डाक्टर कहते हैं आमिर अईसा कार्यक्रम काहे बनाए , इत्ता सचमुच सचमुच डायरेक्टली दिखाए)


पानी का छाया संकट , दिल्ली-हरियाणा में बढ गई है तकरार ,
आओ अब कुंआं खोदें ,पानी के लिए नहीं , सब उसीमें कूद मरें अब यार,
(भाड में जाए दिल्ली और चूल्हे में हरियाणा , रोज़ रात को दो बजे हाय  पानी का मोटर पडे चलाना )


बिजली की मांग ने रिकॉर्ड तोडा , कटौती पर लोगों ने किया हाईवे को जाम,
बुलाओ पंडित, करो दाह संस्कार, अब लेकर हर मंतरी जी का नाम
(राम नाम सत्त है , कंडीसन बहुत पस्त है)


फ़ेसबुक , गूगल पस्त हैं , ट्विट्टर बाबा हैं तंग ,
शब्दों के शहतीरों , दिन रात हम लडे जा रहे जंग
(पब्लिक नंग धडंग , सियासत मस्त मलंग


महंगी हुई शराब , 100 करोड से अधिक कमाई करेगी अब सरकार ,
आदत बहुत खराब , ज़हर को महंगा कर कर के कब तक बेचोगे तुम यार
(पिलाते रहो पिलाते रहो , साकी , खून में ज़हर मिलाते रहो साकी)


जो हो गया हो फ़ाइनल नाम राष्ट्रपति का तो अब आगे काम बढाओ बे ,
महामहिम का अर्जेंटी नहीं है कोई , पहले शहर में बिजली-पानी लाओ बे
(दादा हो कि बाबा हो , साधु हो कि नागा हो , सोया हो कि जागा हो , का फ़र्क पडता है पब्लिक को)


मजदूर मर गया नींव के नीचे , किसान कर्ज़ के मारे करते रहे सुसाईड ,
दीदी का बात रखें या दादा का मान , सियासत ससुरी  करती रही डिसाईड.
(बाबा रे बाबा कि गोंडोगोलो होलो रे दादा , ई देस केतना रे अभागा)


दिल्ली एनसीआर में बिजली कटौती से लोगों में मचा गया हाहाकार ,
इहां मस्त होके , पच्चीस दिन से पति का नाम ही तय कर रही सरकार
(साला इससे फ़ास्ट रिजल्ट तो लल्लन मेट्रेमोनियल ..रिश्ते ही रिश्ते वाले दे देता ....चाहिए एक अदद पति ....राष्ट्रपति)