मीडिया ....खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अब इतनी बार उंगली उठाई जा चुकी है और इतनी बार उन्हें लताड पड चुकी है कि लोग अब उन्हें सिर्फ़ तमाशबीन ही मानते हैं । कहा जाता है कि मीडिया का अपना दिमाग नहीं है सिर्फ़ बाज़ार है बाज़ार , सब कुछ खरीदा बेचा जा रहा है । आम आदमी की धारणा इस मीडिया के बारे में कैसी है ये कोई पूछने कहने की बात नहीं है लेकिन इस जनांदोलन में मीडिया ने कमर कस कर जो मोर्चा संभाला है उसने ऐसा जादू किया कि जो लडाई जंतर मंतर बैठ कर अनशन शुरू किए कुछ लोगों ने आरंभ की थी उसे देखते देखते ही देश और यहां तक कि विदेश में रह रहे भारतीयों तक पहुंचा दिया । आज वहां मौजूद एक एक मीडियाकर्मी ..दिन रात ,,,बिना धूप छाया की चिंता किए हुए ..वे लगातार एक एक व्यक्ति का आक्रोश , उसका संदेश , उसकी प्रतिक्रिया ..सब कुछ कवर कर रहे हैं ...इसके लिए वे नि:संदेह बधाई के हकदार हैं । मैंने बहुत सारे मीडिया मित्रों , कैमरामैनों , और अन्य लोगों से बात की तो उन्होंने भी नि:संकोच माना कि इस बार की कवरेज और दूसरी कवरेज में बहुत फ़र्क है ...
तो इस बार मीडिया को ..और मीडिया से जुडे ऐसे तमाम सिपाहियों को हमारा सलाम .....









