सीबीआई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सीबीआई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 सितंबर 2015

हमने की है शीना मुखर्जी की हत्या : तालिबान



चित्र इण्डिया टूडे की साईट से साभार

‪#‎खड़ीखबर‬ : अगर जल्दी ही शीना मुखर्जी का केस पुलिस ने साल्व नहीं किया तो हम इस क़त्ल की ज़िम्मेदारी ले लेंगे :तालिबान


#‎खड़ीखबर‬ :मैं अपनी प्रमोशन से पहले इस केस को निपटना चाहता हूँ : पुलिस कमिश्नर मारिया
सर जी अगर मैं निपटा दूं तो मुझे डीसीपी बना देंगे क्या : एसीपी प्रद्युम्न CID Sony TV थाना


‪#‎खड़ीखबर‬ :केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करके गलती की : कम्युनिस्ट पार्टी
बिलकुल गलत है , हमारे मंत्रियों को ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती थी , समय समय पर उनके घोटाले की खबरों से जनता खुद जान जाती थी : कांग्रेस


#‎खड़ीखबर‬ :हमने अपनी सबसे अच्छी टीम को शीना मर्डर केस पर लगया है : पुलिस कमिश्नर मुम्बई
टीम को छोडिये सर ..टीवी चैनल वाले हैं न , चार्जशीट से लेकर जजमेंट तक सब निपटा देंगे 


#‎खडीखबर‬ :मोदी ने बिहार को कुछ भी नया नहीं दिया : नीतीश कुमार
"सफ़ेद भैंसें" मिलते ही सबसे पहले बिहार को दी जायेंगी रे बुड़बक : मोदी


‪#‎खडीखबर‬ :सोनिया जी , आखिर आप लालू और नीतीश की रैली में क्यूँ गईं थीं
सोनिया गांधी : why should ....boys have all the fun

#‎खडीखबर‬ :बिहार सरकार ने दिल्ली के लिए अपने चार पुलिस अफसर दिए थे
अब दिल्ली सरकार बिहार को अपने चार MLA देगी ......हाँ आप ठीक समझे वही वाले
पुलिस को कहा गया है की .....ले जाते समय उन्हें शौपिंग न कराई जाए


‪#‎खडीखबर‬ :भारत पाकिस्तान समस्या का नया हल मिला
बशीर का कहना है :OLX पर पाकिस्तान को बेच कर श्रीलंका खरीद लेते हैं , क्रिकेट में हराने के काम आयेंगे
कुछ कीमत भी कुछ कीमती भी


‪#‎खडीखबर‬ : मोदी ने रैली में लालू नीतीश से माँगा पच्चीस साल का हिसाब
लालू ने कहा : हमने जितना चारा खाया था , सब गोबर कर दिया
नीतीश : हमको जितना गोबर स्टॉक में मिला था सबके उपले बने दिए
जियाह्ह हो बिहार के लाला ......एक जीजा एक साला


‪#‎खडीखबर‬ : यदि भारत सरकार ने हम पर जंग थोपा तो परिणाम भयंकर होगा : पाक
क्या बताएं भईया , भारत सरकार ने हम पर भी जंग (नजीब) थोप रखा है : दिल्ली सरकार


‪#‎खडीखबर‬ :राहुल जी , बिहार विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस की क्या तैयारी है
राहुल गांधी : ................................सुमित संभाल लेगा


 #‎खडीखबर‬ :मैं अपने समाज (को तोड़ने) के लिए लड़ रहा हूँ : हार्दिक पटेल
मैं हमेशा अपने देश को एक करने के लिए लड़ता रहूँगा : वल्लभ भाई पटेल



गुरुवार, 15 अक्टूबर 2009

दिल्ली पुलिस एस एच ओ के पास बीस करोड मिले: छी...शर्म आनी चाहिये....बस इतने ही ..


खबर :- दिल्ली पुलिस एस एच ओ के पास बीस करोड मिले...

नज़र : छी छी छी....कितने शर्म की बात है..बताईये तो भला ..दिल्ली पुलिस का होने के बावजूद ..वो भी सिपाही नहीं जी पूरा एस एच ओ...मिले भी तो कितने ....सिर्फ़ बीस करोड.....। लानत है जी ...तभी तो आरोप लगते हैं पुलिस पर कि बिना काबिलियत देखे परखे इत्ता बडा ओहदा दे देते हैं...अजी इत्ता तो एक सिपाही भी कमा लेगा ...अब जबकि कोर्ट भी बराबर नये नये कानून बना कर ...नित नये नये चालान काटने का मौका दे रही है तो भी इतने ही ....शर्म की बात है....बताईये तो .अगले साल इतनी बडी स्पर्धा होने वाली है दिल्ली में। वैसे इस हिसाब से कमिश्नर साहब के कितने बन गये बताईये....अरे कुछ नहीं जी आखिर दिल्ली सरकार को भी तो कभी लोन की जरूरत पड ही सकते है न

__________________________________________________________________
खबर :- रजनीश हत्याकांड की जांच क्राईम ब्रांच करेगी...

नज़र :- क्राईम ब्रांच तो आप ऐसे कह रहे हैं जैसे एफ़ बी आई है....अजी क्या कर लेगी जांच कर के...जांच करवानी है तो एक मात्र ...भरोसे मंद...सस्ती और टिकाउ संस्था है सीबीआई......सबसे बडी खूबी तो ये है कि थकती नहीं है ..अब देखिए न आरुषि मर्डर केस में अब तक कित्ती तफ़्तीश चल रही है...न जाने कितने लोगों को पकड छोड चुकी है ...उसके पिताजी ..उसके नौकर..उसके ..पता नहीं कौन कौन..मैं तो कह रहा था कि थोडे दिन और रुक जाते ..शायद आरुषि की आत्मा का पुनर्जन्म हो जाये तो ..वो खुद ही सीबीआई की हेल्प कर देती....
__________________________________________________________________

खबर :- दिल्ली में भी है कोडा की संपत्ति ...

नज़र :- अरे ...बताईये हम दिल्ली में रहते हैं.....और संपत्ति के नाम पर एक फ़टा हुआ स्कूटर ही है अपने पास ..और कोडा जी जो बेचारे पता नहीं कहां हैं....संपत्ति यहां पर.....कोडा जी यदि रेंट पर देना हो तो बताईये न..हम तो तैयार बैठे हैं....देखिए इससे डबल फ़ायदा हो जायेगा..हम जो हैं न कोर्ट में हैं तो आप तो अब अईबे किजीयेगा ....तभी किराया भी पकडा देंगे ..देखिये कोडा तो नहीं ...मुदा थोडा थोडा जरूरे पकडा देंगे..फ़ाईनल करें का...


____________________________________________________________________


खबर:-चीन को चौतरफ़ा घेरा..

नज़र :- बिल्कुल ठीक किया जी...अजबे धांधली है..पहिले चाईनीज़ फ़ोन लिये तो उ खराब हो गया..ठीक कराने गये तो कहने लगा लोग,....कि भैया..ई तो अक्षय कुमार ही ठीक करवा पाएंगे..काहे से कि उ चांदनी चौक टू चाईना जा रहे हैं ..उनका ही दे दो...कहिये तो उ लेके जाते हमारा इतना मंहगा फ़ोन ..मना कर दिये। इसके बाद अब दिवाली पर जतना चाईनीज़ लाईट लाये थे ..कम्बख्त सब दिन में जलता है ..और शाम होते ही बंद हो जाता है ..बताईये ..पटाखा का रिस्क हम अभी लेबे नहीं किये हैं। एक दम ठीक किया है सरकार...आखिर कब तक अपने एक ब्लोग्गर को इस तरह से परेशान देखती। घेर लिया न।..क्या कहा ..सरकार दूसरे कारण से घेरी है ..कुछ सामरिक कारण है ..अजी खाक घेरेगी ..पाकिस्तान को तो घेर के तो ..खो खो खेल रही है एतना दिन से ..अब चीन से ...ओह ..चाउमीन खाने के लिये..
_____________________________________________________________________

खबर:- पीडितों को मिले पांच की जगह पचास हजार के चेक ...

नज़र:- अरे मिल गया ..कमाल है...इस बात के लिये तो उन्हें , जिन्होंने ये चेक बांटे हैं.., अगले साल के लिये नोबेल पुरस्कार दिया ही जाना चाहिये ..और कम ज्यादा की बात ही नहीं होनी चाहिये...सरकार का प्रसाद समझ के ग्रहण कर लिजीये...और फ़िर ये भी तो सोचिये कि ..घायल ही हैं ..यानि जीवित हैं तो मिल भी रहे हैं..वरना जो बेचारे इस घटना में चले गये..उनके हिस्से के चेक तो ....सरकार ने अपने पास रख लिये हैं..देश के विकास के लिये जी और किस लिये...
_________________________________________________________________

खबर:- इक्कीस करोड से सुधरेंगे एनएच ...

नज़र :- अरे वो दिल्ली वाले एसएचओ से पैसे भी निकलवा लिया क्या ...इत्ती फ़ास्ट ..चलिये ई तो पुण्य का काम में लग रहा है जी..बस एतना ध्यान रखियेगा कि एन एच को सुधारने वाले ठेकेदार भाई लोग भी कहीं इन्हीं दरोगा जी के रिश्तेदार न हों...और हां ..उ जो एक करोड बच गया है उसके बारे में कुछ सोचिये न...देखिये हम तो कहते हैं कि एक ठो पहेली प्रतियोगिता रखवा लिजीये ब्लोग जगत में...और ईनाम में दिजीयेगा..एक करोड रुपया...पहेली कौन सी पूछेंगे ई बाद में तय करते हैं न...
_________________________________________________________________

आज धनतेरस है न ..तो एतने खबर ..