मंगलवार, 8 जनवरी 2019

राहुल गांधी बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष >>>>खड़ी खबर





जो 100 प्रतिशत फिट हो वो बने प्रदेश अध्यक्ष : अजय माकन
मैं कभी प्रदेश अध्यक्ष बनना ही नहीं चाहता था : राहुल गांधी

अब स्टेशन पर पहुंचना होगा 20 मिनट पहले
सिर्फ यात्रियों को ........रेल तो ........

विधानसभा में हंगामा करने पर विधायकों का कटेगा वेतन
आँख मारने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा

सीबीआई को देंगे जवाब : अखिलेश  यादव 
जनता ने तो हमें पहले ही टका सा जवाब दे दिया था

सबूत पेश करें या इस्तीफ़ा दें रक्षा मंत्री : राहुल गांधी
कांग्रेस ने हमेशा अपने घोटालों का सबूत दिया है : राहुल गांधी

अब मेट्रो में सफ़र के दौरान भी नहीं काटेंगे मोबाईल सिग्नल
अब वो घर बैठे ही कट जाया करेंगे ...

मोदी का इंटरव्यू राजनीतिक स्टंट : भगवंत मान
जबकि मेरा पैग मार के संसद जाना ....डेयरिंग था पाजी डेयरिंग



:

रविवार, 5 नवंबर 2017

द वीपींग बुद्धा --->>>व्यंग्य बांण



राहुल को GST की समझ नहीं : जेटली
GST को और आसान बनायेंगे : मोदी

 2022 तक गरीबी व भ्र्ष्टाचार मुक्त होगा भारत : नीति आयोग
चुटकुला खत्म हुआ

सारदा चिटफंड घोटाले फेम मुकुल राय भी भाजपा में
पश्चिम बंगाल में भाजपा को "स्वच्छ छवि" वाला चेहरा मिला

दिल्ली में न उड़े धूल , अधिकारी करें कार्रवाई : एलजी 
आप कार्यकर्ताओं के "पादने" पर भी लग सकती है रोक    


80 रूपये टमाटर , 50 रूपये किलो बिक रहा है प्याज 
छोड के दोनों चीज़ें , खिचडी खाईये महाराज    
तो बोलो तारारा ....

चुनाव आयोग ने दिया आप विधायकों को आख़िरी मौक़ा 
इसके बाद "झाड़ू " पीछे लगा के सबको मोर बना दिया जाएगा

 आधार पर डराएं नहीं बैंक और मोबाइल कंपनियां 
ये ठेका सिर्फ "सरकार" को दिया गया है

ममता ने की उद्धव ठाकरेे से मुलाक़ात 
एक ने हिन्दू, दूसरी ने मुस्लिम कट्टरता निभाने का किया वादा   
सच्चा लोक तंतर

 धर्म के नाम पर बीजीपी के लोग देश भर में उपद्रव फैला रहे हैं : ममता
जबकि मैंने सिर्फ पश्चिम बंगाल में गंद फैलाया हुआ है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद करेगी कांग्रेस 
और कांग्रेस की मदद करेगा डोरेमॉन

 गुजरात में भाजपा को करंट लगेगा :
राहुल गांधी 
कांग्रेस ने हार्दिक पटेल नामक जनरेटर लिया

आधार से लिंक नहीं करूंगी मोबाईल नंबर ,कनेक्शन काट दो : ममता भैन 
वल्लाह ,ये भी कुफ़्र करार दिया क्या काज़ी साब ने

हार्दिक पटेल ने हजारों समर्थक के साथ दिखाया दमखम 
नहीं , इसके बावजूद उनकी पीठ(रीढ़) सीधी नहीं हो पाई

भाजपा नहीं बदली तो बौद्ध बन जाऊँगी : मायावती 
अभी अभी लोगों ने "वीपींग बुद्धा" देखा

रविवार, 23 जुलाई 2017

खड़ीखबर -------->>>>> व्यंग्य बाण



रोजाना की आम ख़बरों पर चुटकी लेता हुई एक आम भारतीय , खबरों का एक नज़रिया तो ये भी है ही , पढ़ें और मुस्कुराएं ...






गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

📺📷📹🎥खड़ी खबर

                                             एक चुटीली प्रतिक्रिया भर 

 

बुधवार, 12 अक्टूबर 2016

Taxi without water ...खबरों की खबर



#खड़ीखबर : यमुना में चलेंगी वाटर टैक्सी 🚢⛴, पांच कंपनियां आईं आगे
  अब☔☔⛈⛈ वाटर और आ जाए बस्स🚰🚰

#खड़ीखबर :DDA पर अधिकार को लेकर तेज़ हुई सियासत
डेंगू और चिकनगुनिया अब भी अनाथ , किसी ने अधिकार नहीं जताया ☺☺👍👍👌

#खड़ीखबर :बॉर्डर से सटे इलाकों में हमला कर सकते हैं आतंकी : News24
कांग्रेस और आप ;)की भारी मांग ;) पर बोफोर्स तोप ;) हटा कर सीसीटीवी तैनात

#खड़ीखबर : सभी आतंकी प्रमुख पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा में
और सभी पाकिस्तानी हुक्मरान .....सेना के निशाने पे

#खड़ीखबर : बौखलाया पाकिस्तान मीडिया पर निकाल रहा है अपना गुस्सा
"तारिक फ़तेह" नाम के "चैनल" का ज़िक्र भी कुफ़्र दिया गया करार

#खड़ीखबर :दशहरे पर 65 करोड़ की जलेबी फाफडा खा जाते हैं गुजराती :भास्कर
और फिर साल भर मीठा मीठा बोल कर "मज्जा :)मा छो :) रहते हैं
#खड़ीखबर : जनहित के फैसलों को पलट रहे एलजी : केजरीवाल
मैं तो उन्हें उलट पलट के सुखा भी रहा हूँ अचार बनाने के लिए : जंग

#खड़ीखबर :यूपी में क़ानून नहीं गुंडाराज है :मायावती
मायावती की रैली में मची भगदड़ , एक मरा बाईस घायल ...कथन proved

#खड़ीखबर :दिल्लीवासियों से है एलजी की तकरार : अरविन्द केजरीवाल
.......मुझे दोनों से कोई समस्या नहीं है , जो है इन दोनों को है : फिर से केजरीवाल
#खड़ीखबर : विजयादशमी🐯🐯 पर बुराई का अंत , रावण दहन 🎇🎆
विजय माल्या 😎😎इसमें शामिल नहीं 😯😯😀😁
😂वो दीवाली मना 🎇🎆के बैंकों का दीवाला😥🐮🎳 निकालते रहेंगे 


चलिए आज के  लिए इतना ही ......

रविवार, 9 अक्टूबर 2016

चाउमीन से लैस पाकिस्तान #खड़ीखबर





#खड़ीखबर:चीन कर सकता है पाकिस्तान की मदद
अब पाकिस्तान परमाणु बम के साथ ही "चाउमीन" से भी लैस हो गया है ,
ख़तरा बढ़ गया है जी ...............................................गैस्टिक का


#खड़ीखबर :बॉर्डर से सटे इलाकों में हमला कर सकते हैं आतंकी : News24
कांग्रेस और आप ;)की भारी मांग ;) पर बोफोर्स तोप ;) हटा कर सीसीटीवी तैनात

#खड़ीखबर: मनमोहन सिंह काल में भी तीन बार हुई थी सर्जिकल स्ट्राईक :कांग्रेस
तीनों बार ही मनमोहन सिंह ने राहुल की शिकायत सोनिया से कर दी


#खड़ीखबर : जनहित के फैसलों को पलट रहे एलजी : केजरीवाल
मैं तो उन्हें उलट पलट के सुखा भी रहा हूँ अचार बनाने के लिए : जंग

#खड़ीखबर :दशहरे पर 65 करोड़ की जलेबी फाफडा खा जाते हैं गुजराती :भास्कर
और फिर साल भर मीठा मीठा बोल कर "मज्जा :)मा छो :) रहते हैं

 
#खड़ीखबर: पाकिस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राईक से भी ज्यादा बुरी खबर
लेखक तारिक फ़तेह ने बहुत सारे भारतीय टीवी चैनलों को दिया साक्षात्कार

#खड़ीखबर:"घटती वैश्विक शक्ति है" अमरीका : पाकिस्तान
"पिटती वैश्विक शक्ति है पाकिस्तान : अमरीका

 #खड़ीखबर: दशहरे पर मोदी के लखनऊ दौरे से विपक्ष चिंतित
सबको अपने अपने "रावण" की चिंता , सभी फुंके बैठे हैं

#खड़ीखबर: भारत ने "विश्व योग दिवस" की साजिश रची है
हम उसका जवाब "आतंक दिवस" के रूप में मना कर देंगे : पाकिस्तान


#खड़ीखबर: चाईनीज़ पटाखों पर सरकार लगा सकती है प्रतिबन्ध
फुसकी बमों ;) की रैलियों व् टवीट्स पर फिलहाल कोई रोक नहीं

#खड़ीखबर: चाईनीज़ पटाखों से "याददाश्त कम" होती है : आजतक
और देसी पटाखों से "जेब कम" .......बलेंस बना के फूटें

#खड़ीखबर:रेलवे का दीवाली गिफ्ट , 1पैसे में 10 लाख का बीमा
.लेकिन रिजर्वेशन लेते लेते ही जान निकल जाने पर कोइ लाभ नहीं है : भारतीय रेल


#खड़ीखबर: दोज़ख से पाक आतंकियों को वापस भेजा गया
कांग्रेस /आप से सर्जिकल स्ट्राईक में ही मरने का सर्टिफिकेट लेकर
दोबारा आने को कहा गया


#खड़ीखबर:पाकिस्तान ने केजरीवाल को और केजरीवाल ने आगे राहुल को
भौत भौत कस्स के कहा "शुक्रिया" . उसके हिस्से की गालियाँ खाने के लिए 


#खड़ीखबर:मोदी सेना के जवानों के खून की दलाली करते हैं : राहुल गांधी
...जबकि कांग्रेस ने जब किया "देश की दलाली की" ,
और इस बात का कभी घमंड भी नहीं किया
आज के लिए  इतना ही  .