रोचक खबरें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रोचक खबरें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 12 अक्टूबर 2016

Taxi without water ...खबरों की खबर



#खड़ीखबर : यमुना में चलेंगी वाटर टैक्सी 🚢⛴, पांच कंपनियां आईं आगे
  अब☔☔⛈⛈ वाटर और आ जाए बस्स🚰🚰

#खड़ीखबर :DDA पर अधिकार को लेकर तेज़ हुई सियासत
डेंगू और चिकनगुनिया अब भी अनाथ , किसी ने अधिकार नहीं जताया ☺☺👍👍👌

#खड़ीखबर :बॉर्डर से सटे इलाकों में हमला कर सकते हैं आतंकी : News24
कांग्रेस और आप ;)की भारी मांग ;) पर बोफोर्स तोप ;) हटा कर सीसीटीवी तैनात

#खड़ीखबर : सभी आतंकी प्रमुख पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा में
और सभी पाकिस्तानी हुक्मरान .....सेना के निशाने पे

#खड़ीखबर : बौखलाया पाकिस्तान मीडिया पर निकाल रहा है अपना गुस्सा
"तारिक फ़तेह" नाम के "चैनल" का ज़िक्र भी कुफ़्र दिया गया करार

#खड़ीखबर :दशहरे पर 65 करोड़ की जलेबी फाफडा खा जाते हैं गुजराती :भास्कर
और फिर साल भर मीठा मीठा बोल कर "मज्जा :)मा छो :) रहते हैं
#खड़ीखबर : जनहित के फैसलों को पलट रहे एलजी : केजरीवाल
मैं तो उन्हें उलट पलट के सुखा भी रहा हूँ अचार बनाने के लिए : जंग

#खड़ीखबर :यूपी में क़ानून नहीं गुंडाराज है :मायावती
मायावती की रैली में मची भगदड़ , एक मरा बाईस घायल ...कथन proved

#खड़ीखबर :दिल्लीवासियों से है एलजी की तकरार : अरविन्द केजरीवाल
.......मुझे दोनों से कोई समस्या नहीं है , जो है इन दोनों को है : फिर से केजरीवाल
#खड़ीखबर : विजयादशमी🐯🐯 पर बुराई का अंत , रावण दहन 🎇🎆
विजय माल्या 😎😎इसमें शामिल नहीं 😯😯😀😁
😂वो दीवाली मना 🎇🎆के बैंकों का दीवाला😥🐮🎳 निकालते रहेंगे 


चलिए आज के  लिए इतना ही ......

बुधवार, 21 सितंबर 2016

सरकार बनायेगी पत्थर के हाथी घोड़े







#खड़ीखबर : दीर्घकालीन नीति बनाकर काम करे केंद्र सरकार : मायावती
हाँ बिलकुल ...सरकार को पत्थर के हाथी बनवाने चाहिए
बिना कुछ खाए पीये इतने दिनों तक जिंदा रह जाते हैं ..जय हाथी


#खड़ीखबर :शहाबुद्दीन अपराधी नहीं समाज सेवी : राजद सांसद
उन्हें जमानत नहीं पटना हाई कोर्ट की तरफ से नोबल प्राईज़ दिया गया है

#खड़ीखबर : विज्ञापन समिति के सदस्यों की निष्पक्षता पर आप ने "उठाए सवाल"
चिकनगुनिया की वजह से उठे कमर दर्द के कारण "सवाल" उठ ही नही पाया

#खड़ीखबर : आसाराम का एम्स में होगा आज मेडिकल चैकअप
डाक्टरों ने 11 ट्रक 8 टैम्पो और 3 बुग्गी भरके "वियाग्रा" ईलाज के लिए मंगाया

#खड़ीखबर : 84दंगा : सज्जन कुमार को अदालत की फटकार
....खुद क्यूँ नहीं मर जाते ......हर कोई हमारे भरोसे ही है
#खड़ीखबर : एयरटेल पर रोज़ हो रही हैं 2 करोड़ कॉलड्राप्स : जियो
हमारे बन्दे उन्हीं कालों को गिन रहे हैं ...तभी तो सिम नहीं दे पा रहे

#खड़ीखबर : हाफ़िज़ का सर कलम करने वाले को पांच करोड़ का पुरस्कार
अगर सच में पैसे दोगे , तो दो करोड़ और दो , दाऊद भी ले लो : पाकिस्तान

#खड़ीखबर : बिहार के मधुबनी जिले में सवारियों से भरी एक बस "गिरी"
............................बिहार सरकार तो पहले ही "गिरी" हुई थी 

#खड़ीखबर : मौजूदा जजों का बौद्धिक स्तर काफी कम है : काटजू
..............................रहने दो सरजी, जज खुद भी काफी कम हैं
#खड़ीखबर : मोदी जी ने दी राष्ट्रपति को हमले की जानकारी
उनका नैट पैक ख़त्म होने के कारण वे पीएम का व्हाट्सअप मैसेज देख नहीं पाए थे

#खड़ीखबर : अबकि बार पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब
.अबकी नवरातों में माता रानी पाकिस्तान को पाप लगाएगी ही लगाएगी ..
#खड़ीखबर : मनीष सिसोदिया पर स्याही फेंकी गयी
दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच ....स्याही FSSI की मुहर वाली थी ,
या ऐवें ई लोकल थी

 #खड़ीखबर : राहुल गांधी आज झांसी में रैली करेंगे
.मगर बातें वही , बरेली और मेरठ वाली ही करेंगे
इसलिए कृपया अपना समय बर्बाद न करें

शुक्रवार, 15 जुलाई 2016

ख़बरों की खबर ..व्यंग्य बाण






ACB ने शीला दीक्षित को टैंकर घोटाले में भेजा नोटिस 
कांग्रेस ने शीला दीक्षित को बना यूपी में सीएम पद का चेहरा .
..योग्यता ही इत्ती अटूट है


CB ने शीला दीक्षित से पूछताछ के लिए समय बताने को कहा 
भई ....घोटाला भी तो समय देख के ही किया गया था न

 LG को समझनी होगी संविधान के प्रति जिम्मेदारी :आशुतोष 
वे आम आदमी पार्टी के थोड़ी हैं ,जो उन्हें ये छूट मिले


अरुणाचल के राज्यपाल को इस्तीफा देना चाहिए : सिब्बल
कांग्रेस ने देश में सौ से अधिक बार राष्ट्रपति शासन और एक बार आपातकाल लगाया था ....इसी पश्चाताप में उसने बाद में आत्म ह्त्या कर ली 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी के मुंह पर तमाचा है : केजरीवाल
लेकिन ये "वो" वाला नहीं है जी , जो रिक्शे वाले ने मुझे मारा था , ये अलग है 

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी को लोकतंत्र का मतलब समझाया : राहुल
मुझे पहले ही पता था , मैं doremon से ट्यूशन लेता रहा हूँ


मणिपुरी युवती से अधिकारी ने कहा , इन्डियन तो नहीं लगती
हरकत बता रही है कि, आप पक्का इन्डियन अधिकारी हैं



जम्बो को मिली भारतीय क्रिकेट टीम की कमान
मौसम को देखते हुए डम्बो को भारतीय कांग्रेस की कमान दी जायेगी
अभी तो मौसम की मार पड़नी है जी


पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले बने क्रिकेट टीम के नए कोच
ल्यो..ट्रेंड के हिसाब से हमें लगा अभिषेक बच्चन को बनाया जाएगा 


 मैं राहुल नहीं हूँ , मोदी जी मुझे नहीं डरा सकते :केजरीवाल 
और ये बात मैं पचास हज़ार बार बोल चुका हूँ .......विद्या माता की कसम ...सुनते ई नई हैं 

मोदी जी आपकी लड़ाई मुझसे है , मुझे मार लो , पीट लो , लेकिन दिल्ली की जनता को परेशान मत करो(इसके लिए जनता ने हमें चुना है ) : अरविन्द केजरीवाल 



रविवार, 22 सितंबर 2013

लोकतंत्र का पकौडा ........












खडी खबड : कांग्रेस और भाजपा , आज स्टॉल लगाके सस्ते प्याज़ बेचेंगे
पब्लिक ’लोकतंत्र का पकौडा" खाने को तैयार है
**************

खडी खबड : रक्षा मंत्री की पत्नी की बनाई पेंटिंग भारतीय प्राधिकरण ने 28 करोड में खरीदी
पेंटिंग में बनाया क्या है , अगर ये समझ आ जाता प्राधिकरण और पैसे दे सकता था
**************

खडी खबड : स्टिंग ऑपरेशन देखने के बाद सरकार ने कडा कदम उठाने की तैयारी की
दंगाइयों के खिलाफ़ नहीं जी ................"आज तक " चैनल के खिलाफ़
**************


खडी खबड : कांग्रेस के एक मंत्री पर फ़ायरिंग का तो दूसरे पर बलात्कार का आरोप लगा
राहुल गांधी ने पूछा है : अबे तुम मेरे वाला "सपना" देख रहे थे या क्राइम पेट्रोल :):)
**************

खडी खबड : आज झांसाराम की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
वे प्रार्थना करेंगे कि या तो उन्हें परमानेंटली जमानत दे दी जाए या परमानेंट महिला वैद्य
**************

खडी खबड : पीडिता के माता पिता ने की झांसाराम के नार्कोटेस्ट की मांग
लेकिन रोज़ रोज़ महिला वैद्य के डिमांड के कारण पुलिस उनका "ठर्को-टेस्ट" कराने की सोच रही है
**************

मोदी ने कहा कि लोग चाहते हैं इस देश में अब जल्दी हो आम चुनाव
उससे पहले सब चाहते हैं , साले जल्दी से गिर जाएं इस प्याज़ के भाव
**************

खडी खबड : उत्तराखंड के कृषि मंत्री के घर पर फ़ायरिंग हुई ,
इससे भी बुरी खबर ये है कि , सिर्फ़ दो मंत्रियों को लगी , वो भी सिर्फ़ घायल ही हुए
**************

खडी खबड : गरीब हवाई जहाज़ की ओर सिर्फ़ देखें नहीं उसे उडाने की सोचें ,
जैसे हम "मोटे माल" की तरफ़ सिर्फ़ देखते नहीं हैं , उसे उडाने की सोचते हैं
**************

खडी खबड : प्याज के दामों में भारी बढोत्तरी हुई है
अब तो उसका भाव "राहुल गांधी " से भी ज्यादा हो गया है
**************

खडी खबड : टाइटलर ने गृह राज्य मंत्री के लेटर हेड का दुरूपयोग किया : सीबीआई
और टाइटलर की पार्टी ने हमारा : फ़िर से वही : सीबीआई
**************

खडी खबड : गरीबों को अनाज 40% सस्ता मिलेगा
और उसे खाकर वे 140% बढ चुकी महंगाई से मुकाबला करेंगे :):)
**************

खडी खबड : अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो मैं देश छोड दूंगा : अनंतमूर्ति
अनंतमूर्ति को घर से बेघर होने से बचाने के लिए टाइप करें ..........अबे छोडो ,काहे इत्ता टाईप टूप करें
**************

खडी खबड : अमेरिका में प्याज़ 42 रुपए किलो बिक रहा है ,
तो क्या करें बे , सालों ....चांद और मंगल ग्रह पे तो दो रुपए किलो होगा ..जाएं वहां खरीदने
**************

खडी खबड : दिल्ली में प्याज के भाव 100 रुपए किलो तक पहुंचे
इससे भी बुरी खबर ये है , बारिश के कारण दिल्ली का मौसम , पकौडे खाने वाला हो गया है
**************

खडी खबड : आईपीएल मैच फ़िक्सिंग में आज दायर हो सकती है चार्ज़शीट
इसके थोडे दिन बाद , "क्लीन चिट" दायर कर दी जाएगी :):)
**************

खडी खबड : सरकार प्याज के दर कम करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है ,
राहुल गांधी ने खुद "छोटा भीम" से रिक्वेस्ट की है कि वो ढोलकपुर से प्याज के ट्रक भेजे
**************

खडी खबड : कांग्रेस के एक नेता बलात्कार में , दूसरे फ़ायरिंग में और अब तीसरे घपलेबाजी में पकडे गए ,
राहुल गांधी ने ठीक ही कहा था , कांग्रेस सिर्फ़ भाषणबाजी में यकीन नहीं रखती
**************

खडी खबड :केंद्र सरकार ने दस प्रतिशत बढाया , केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता ,
और खरीद प्याज़ पेट्रोल पाव भर , हाय बिक गया कर्मचारियों का कपडा लत्ता :):)
**************

खडी खबड : आदर्श घोटाले में शिंदे को और आय से अधिक मामले में मुलायम को मिली क्लीन चिट
झांसाराम अब 'महिला वैद्य" के स्थान पर "क्लीन चिट" ही न मांग लें
**************

खडी खबड : कांग्रेस के एक सांसद मेडिकल सीट घोटाले में दोषी करार दिए गए
राहुल गांधी खुश हैं कि उनके सपनों को कुचलने में सब उनका साथ दे रहे हैं
**************

खडी खबड : देश की अर्थव्यवस्था बहुत टेंशन में आ गई है ,उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वो बढी हुई "ब्याज़ दर" के कारण कोमा में जाए या बढी हुई "प्याज़ दर" के कारण
**************

खडी खबड : आईआईएम का संदिग्ध आतंकी अफ़ज़ल कोर्ट से फ़रार हो गया
साला ,बदनसीब , जेल के ऐशो आराम से मरहूम हो गया
**************

खडी खबड : यदि मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो मैं देश छोड दूंगा : अनंतमूर्ति
विदेश से , प्रधानमंत्री का शपथ समारोह देखने का मजा ही कुछ और है :):)
**************

खडी खबड : दिल्ली में अब तक डेंगू के 912 मामले सामने आए
मगर "मच्छर" झालवाड में ही आखिरी बार दिखाई दिया था
**************

खडी खबड : प्याज़ क्यों महंगी है , ये व्यापारियों से पूछो, प्याज वे बेचते हैं : कपिल सिब्बल
मुझसे पूछना है तो देश का भाव पूछो
**************

खडी खबड : कानून अपना काम कर रहा है : समाजवादी पार्टी
यहां "अपना" मतलब है "हमारा अपना " काम
**************

खडी खबड : भाजपा के एक नेता को भडकाऊ भाषण देने के जुर्म में गिरफ़्तार किया गया
फ़िर तो बरसों से चुप्प रहने के जुर्म में एक नेताजी को सीधे गोली मार देनी चाहिए
**************



सोमवार, 9 सितंबर 2013

खडी खबड .....व्यंग्य बाण







**************
खडी खबड : अमेरिका को सीरिया पर हमले का कोई हक नहीं है :पाकिस्तान
हां मुल्ला जी , सारे दंगे फ़साद , आतंकवाद का हक तो आपको ही मिला हुआ है , है न
**************
खडी खबड : सीरिया में हुए नरसंहार को हम चुपचाप बैठ कर नहीं देख सकते : अमेरिका
हमें सीरीया में उससे बडा नरसंहार करना ही होगा
**************
खडी खबड :सीएनजी की बढी कीमतों के विरोध में भाजपा नेता विजय गोयल ऑटो चलाएंगे
कायदे से उन्हें रिक्शा चलाना चाहिए
**************
खडी खबड : दुनिया के 177 देशों में खेली जाती है कुश्ती
और भारत सहित कुछ देशों के तो संसद में भी खेली जाती है
**************
खडी खबड :देश के लिए खुशी की बात है कि कुश्ती ओलंपिक में भी बनी रहेगी और संसद में भी
**************
खडी खबड :पुत्तर प्रदैस के पास उपलब्धि के लिए " दंगों" का रिकार्ड है तो केंद्र सरकार के पास "नंगों" का
**************
खडी खबड : आसाराम पर दर्ज़ हो सकता है "बाल तस्करी" का मुकदमा
ओह माई गॉड तस्करी के बाद भी दाढी में इतने सारे बाल
**************
खडी खबड :सरकार ने पिछले एक महीने में गरीबों के लिए ढेरों योजनाएं और उसे लागू करवाने के लिए एक ठो तेज़ तर्रार लेडिज़ उपलब्ध कराई है , अरे टीवी पर देखा है जी हमने
**************
खडी खबड : राहुल गांधी ने मुजफ़्फ़रनगर दंगो पर तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए कहा , प्रदेश सरकार बिल्कुल निकम्मी है ,हम जल्दी ही केंद्र सरकार की तरफ़ से "छोटा भीम" को वहां भेज रहे हैं
**************
खडी खबड : कैग ने लगाया केंद्र सरकार पर रेलवे में 17,000 करोड के घोटाले का आरोप
सरकार फ़ौरन ही "कैग चुप रहो बिल" पेश करने के मूड में
**************
खडी खबड : शुद्ध देसी , देसी ,देसी ,देसी, देसी रोमांस , कमीने हाए रे !
फ़िल्मी संदेश :दारू हो या रोमांस , कमीनों को देसी ही पसंद आता है
**************
खडी खबड : मुजफ़्फ़रनगर दंगों में 11 लोगों की मौत हो गई ,
चीनी सेना ने पाकिस्तानी सेना से कहा , अबे अभी रेस्ट करो रे , ये तो खुद ही लडे भिडे पडे हैं
**************
खडी खबड : जेल से भी लड सकेंगे चुनाव , 15 मिनट में बिल पास कर दिया
पंद्रह मिनट भी क्यों लगे , इस बात के लिए जांच आयोग बिठाया जाना चाहिए
**************
खडी खबड : जंजीर की रिमेक को समीक्षकों ने बेकार फ़िल्म बताया
धत तेरे कि हमने तो हीरो को देख कर पहले ही कह दिया था इसका नाम "सुतरी" रखो
**************
जिस तरह से आजकल संसद में धडाधड "बिल" पास किए जा रहे हैं , मैं सोच रहा हूं कि काफ़ी समय से लटका हुआ अपना "मेडिकल रिम्बर्समेंट बिल" भी संसद को ही सौंप दूं
**************
खडी खबड : मैं तो एक खुली किताब हूं : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
जिसे आप "घोटालों की खुली किताब" भी कह सकते हैं
**************
खडी खबड : अब केंद्र सरकार भी गरीबों को मुफ़्त बांटेगी लैपटॉप
इससे गरीबों को रोटियां डाउनलोड करने में आसानी हो जाएगी
दिस इज़ कॉल्ड मन्नू इकोनॉमिक्स
**************
खडी खबड : राहुल गांधी पीएम पद के सबसे आदर्श उम्मीदवार : मनमोहन सिंह
लेकिन मैं तो बडा होकर "छोटा भीम " बनना चाहता हूं : राहुल गांधी
**************
खडी खबड : राहुल गांधी के नेतृत्व में "काम" करके मुझे खुशी होगी :प्रधानमंत्री
फ़िर रोते फ़िरिएगा कि विपक्ष मुझे "काम वाली बाई " कह कर चिढाता है
**************
खडी खबड :हमने वादा पूरा किया सबको मुफ़्त लैपटॉप बांट कर :उप्र सरकार
लेकिन चार्ज़िंग के लिए बिजली देने का वायदा हमाए प्रदैस ने नहीं किया है कभी
**************
खडी खबड :सेवादार शिवा के मोबाइल में आसाराम की वीडियो क्लिपिंग मिली
बॉलीवुड का मानना है कि "शुद्ध देसी रोमांस" को कडी टक्कर मिल सकती है
**************
खडी खबड : गोपाल कांडा को अंतरिम जमानत मिली
वे इसका सदुपयोग करते हुए जल्दी ही एक" अंतरिम कांड " और कर सकते हैं
**************
खडी खबड : आसाराम ने ईलाज के लिए महिला वैध की मांग की
अभी ये तय नहीं हुआ है कि ईलाज करने के लिए या ईलाज करवाने के लिए
**************
खडी खबड : सीबीआई कोयले घोटाले पर प्रधानमंत्री से पूछताछ कर सकती है
ओह माइ गॉड विपक्ष के बाद अब सीबीआई भी प्रधानमंत्री को चोर ...
**************
खडी खबड : सीबीआई कर सकती है प्रधानमंत्री से पूछताछ
सीबीआई ने गूंगों की भाषा समझने वाले विशेषज्ञ बुलवाए
**************
खडी खबड : आरटीआई से सभी पार्टियों को बाहर रखे जाने पर सभी राजनीतिक दल सहमत
और देश से सभी राजनीतिक दलों को बाहर करने पर पूरा देश सहमत
**************
खडी खबड :बीसीसीआई ने मोदी पर लगाया लाइफ़ बैन
नीतिश कुमार ने भी खुशी ज़ाहिर की , फ़िर उन्हें बताया गया सर ये ललित मोदी है
**************
खडी खबड : सरकार कोयले घोटाले की गुम हुई फ़ाइलों की विस्तृत जांच सीबीआई को सौंपेंगी और सीबीआई अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौपेंगी
**************
खडी खबड : "संकट" का दौर जल्दी खत्म होगा : रिजर्व बैंक के नए गर्वनर
हां बिल्कुल ठीक ,इसके बाद "घोर संकट" का दौर शुरू होगा
**************
खडी खबड : अभी ये नहीं कहना चाहिए कि कोयला घोटाले की फ़ाइलें गुम हो गई हैं :पीएम
तो क्या कहें , फ़ाइलें छुट्टी लेकर एलटीसी अवेल करके घूमने फ़िरने गई हैं
**************
खडी खबड : सीरिया पर हमले कारण बताया , वहां निर्दोषों की जान ली जा रही है
अमेरिका ने अपनी मिसाइलों को समझाया है कि वे सिर्फ़ दोषियों की जान लें
हाय रे अमेरिका की समझदार मिसाइलें
**************

रविवार, 30 जून 2013

बात-बेबात की खबरें ............


खबरों में खबर की तलाश ...............


अगले एक महीने में केदारनाथ की यात्रा दोबारा शुरू हो जाएगी : कह रही राज्य सरकार ,
जो इस यात्रा से लौट कर वापस घर न पहुंचे ,पहले खत्म तो करिए उन आंखों का इंतज़ार
हुंह्ह्ह ! बात करते हैं
**********

घनघोर घोसना : एस एम एस से भारतीय रेलवे में आरक्षण सुविधा शुरू ,
अबे हप्प , एस एम एस से जब तक भेजने की योजना नहीं चालू , कुछ नहीं होगा गुरू ....
पर कॉल के हिसाब से बचवन आ रहा है न देश में , कपेसिटी त बहुत है न

**********

वाह कित्ती प्रजातांत्रिक खबर है , फ़िर से ए ए के अध्यक्ष बनना चाहते हैं कलमाडी ,
चाब्बास , जे होती है हिम्मत , अबे यूं ही नहीं करोडपति बन जाता ,कोई कबाडी ...
ममा अईसे नय न मानंगे
***********

सरकार ने चार धाम में मंदिरों के लिए कर दिया है 195 करोड रुपए का ऐलान ,
अच्छा किया हाकिम ,देवी देवता तो फ़िर तराश लेंगें ,कहां से लाओगे हमारे इंसान ,
हाय रे हाय नादान , हाय रे हाय भारत निर्माण
***********

सोना , डॉलर , पेट्रोल , मोदी , पप्पू , हाय अभी कुछ भी भेजे में जाने को नहीं है तैयार रे ,
जाने कितनी जोडी आंखों को तरस रही हैं कितनी जोडी आंखें , खतम नहीं हुआ इंतज़ार रे ,
हे ईश्वर .....तू उम्र भर का न यूं इतज़ार दे , या अब कर इस पार या करदे उस पार रे
***********

डॉलर के मुकाबले रुपैय्ये की गिर रही है , कीमत और सोना भी हुआ जाता है ढेर ,
कहां है बे इकोनोमिक्स वाले पप्पू पिरधान जी , इसपे हो जाए कोई गज़ल कोई शेर,
तेरी खामोशी , मेरी मदहोशी टाईप की फ़ीलींग वाली .......हायं
***********

बारिश ने रोके राहत कार्य के रास्ते ,
साधु भेष शैतान भी खडे , लूटने के वास्ते ........
इत आपदा/उत विपदा
***********

आपदा ,कहर बनके टूटी कयामत सी ,अमानवीयता ने इंसानियत को किया रे तार तार
वो ये कौन सी नस्ल है आदमियों की ,जिसने मरी हुई देहों संग भी कर दिया व्याभिचार........
छि: रे पिशाच , तेरी  हैवानगी पे धिक्कार ..थू है थू
***********

सनद रहे , और बराबर रहे कि , बेशक आज ये सच है, कोई इधर है तो कोई उधर है ,
जिन पे बीती ,कयामत सी बरपी ,वो भी थे हमारे ही जैसे ,हादसों में आज जिनकी खबर है
***********

अभी और होंगे खुलासे , अभी और देखना तुम तांडव और तमाशे ,
वो जो , सब देख के बै्ठे हैं , वे सोच के बैठे हैं ,कैसे कब कहां कितने बांटेंगे बताशे
मुआवज़ा .........
***********

देखिए जी अगर पिरधान जी इकोनोमिक्स वाले चुने हैं तो फ़िर तो उनका यही है कायदा,
पानी मिट्टी में टूटे डूबे हुए प्रजाजनों के दर्द का वो हवा में ही उडकर ले लेते हैं जायज़ा ,
कोई शक ????
***********

गुरुवार, 28 मार्च 2013

टटका खबर हाजिर है सीरीमान






सर्किट उर्फ़ जोली एलएलबी को उकील बनने में इत्ते साल गए कि तब तक मुन्ना भाई धल्ल लिए गए ऊ भी एकदम फ़ाइनल पेपर में ही :)

काटजू साहब का धांसू दलील देख कर ई उम्मीद जताई जा रही है कि जोली एलएलबी का सीक्वेल में अरसदवा का रोल छिना जाएगा , बोमनवा काटजू साहब के आगे कहां टिकेगा

टू जी फ़ेम रज्जा जी ,पूछ रहे हाकिम से ,अमां घोटाले में खाली हमरी काहे है खता ,
ई जो गब्दी मार बईठल हैं दादा मुखर्जी आ पिरधान जी प्यारे इनको सब था पता,
बता बता बता जोगीरा जो भी तुझको पता , तू सब कुछ तो बता

भारत ने टेस्ट सीरीज़ में 4-0 , से रौंदा, ऑस्ट्रेलिया का कर दिया सफ़ाया ,
चुप्पो रहो बे , अभिए एक मैच हारेगा ,लगोगे गरियाने , हार रे क्रिकेट की माया
जोगीरासारारा सारारारारारा

बोले हैं मुनिस्टर सलाम खुर्शीद : सोशल मीडिया पर लगाना लगाम है जरूरी ,
अरे पहिले पिरधान जी पर लगा लगाम हटाइए , सबसे ज्यादा ई काम है जरूरी ,
ओइसे ऊ भी सोशल साइट पर हैं ....मुदा इधरो म्यूटे हैं जी :)

अब दिग्विजय सिंह ने भी की संजय दत्त को माफ़ी दे देने की वकालत ,
चाब्बास रे ,अबे जब तुमही लोग जजमेंट सुनाय रहे हो तो फ़िर बंद करो अदालत
अबी सीरीयसली बोले हो कि उहे ....बकवास की आदत :)

विश्व आर्थिक मंच ने अभी अभी घोषणा की है कि , अबकि होली पे भारत के पिरधान जी का "डाक्टर आफ़ अर्थशास्त्र "का उपाधि को "डाक्टर आफ़ अनर्थशास्त्र " का उपाधि के रूप में renewal किया जाएगा ...का हो पीएम ...मूड चकाचक न :)

ऐ हो ! ई ससुरी सरकार , खाने -पीने , ओढने पहिरने , आने जाने ,बोलने बतियाने ,, पढने देखने , रोने गाने , आ लगभग टोटल क्रिया पे टैक्स टैक्स बोल के अपना मोटका हिस्सा ससार, माने के टपा, लेती है ...का तो सरकारी खजाना कह कह के , फ़िर उस खजाने को अपना बाप का माल समझ के साला अनगिनत सुन्ना ..बोले तो जीरो जी , लगा के बनाया हुआ रकम के बराबर , घटोला घपला का नयका रिकार्ड बनाते जाता है ..आ फ़िर बजट के टेम पे कहता है ..एतना घाटा ओतना घाटा ....ई मैथ का कौन इक्वेशन है हो ????

ले लोट्टा , सिलेमा बनाते बनाते , बूट लादने चले गए , अपने संजू बाबा ,
मगर घबराने का कोई जरूरत नय है , जल्दी ही जेल में खोलेंगे सल्लू जी भी ढाबा

ई काटजू साहेब जौन टाईप से संजू बबा के फ़ेवर में दे रहे हैं तर्क और बयान ,
अमां कहीं मुन्नाभाई का सीक्वेल में बोमन ईरानी का रोल तो नहीं पाए हैं सीरीमान
पता करो बे , का पता बुढाडी में फ़िल्लिम उल्लिम करने का चक्कर में हों :)


लडकी का पीछा करने पर , नए कानून के तहत किया गया युवक को गिरफ़्तार ,
जियोह्ह बेट्टा , फ़िर ई हिसाब से तो कांडा जईसन को तो फ़ौरन गोली दो मार ,
अबे ई हिसाब से कंडवा के कांड का इहे सज़ा मुकर्रर किया जाना चाहिए बे :)

माननीय लोग के कनपट्टे की नीचे सटा के मारिए , बारी बारी ,
आ उसके नीचे सूचना लगाइए , जनता जनार्दन द्वारा जनहित में जारी ,

:)

18 साल ही होगी सहमति से संबंध बनाने की उम्र ,आखिरकार झुक गई सरकार ,
ई तो शुरूआत है बे , अब सारे झोलझाल कानून के, मिटाएगी खुद जनता दरबार,
जो सब पढ लिख जाएं इस देस में बस एक बार

तूफ़ां का आगाज़ करो ,शहर के हर मकान से इक बगावत की हवा उठा दो यारों ,
या मिटने को तैयार रहो खुद और अगली नस्लें ,या अब इन्हें ही मिटा दो यारों ,
अपने अपने हिस्से का अब जोर लगा दो यारों .....

उजली छतों की काली टंकियां , अब सफ़ेद और हरी दिखने लगी हैं ,
अमां सुना है अपनी गली में भी , अब बिसलरी की केन बिकने लगी है :)