रविवार, 4 अगस्त 2019

ढिंचैक पूजा को मिला चमन जैसेतैसे पुरस्कार







#खड़ीखबर : मुझसे कहा जाएगा तो करूँगा मध्यस्थता :डोनाल्ड ट्रम्प
हम तो कह रहे हैं बम बाँध के पाकिस्तान में कूद जा :भारत

#खड़ीखबर : टिक टॉक ने किया बड़ा ऐलान
ढिंचैक पूजा को बनाया गया ब्रांड एम्बेसेडर
मिल सकता है चमन जैसेतैसे पुरस्कार

#खड़ीखबर :मेरे मैग्सेसे पुरस्कार पर जब लोग इतना जल रहे हैं तो सोचिए जब मुझे एंकर के अभिनय के लिए ऑस्कर मिलेगा तो कितना बवाल होगा :रवीश कुमार

#खड़ीखबर : प्रियंका गांधी को सौंपी जाए कांग्रेस की कमान :कांग्रेसी
सालों मैं भी राबर्ट गांधी बनने को तैयार हूँ :वढेरवा

#खड़ीखबर : जबरन फल पकाने वाले मिलावटखोरों खिलाफ सख्त कदम उठाएगी मध्य प्रदेश सरकार
राहुल गांधी जी को इस योजना से मुक्त रखा गया है वे सिर्फ अपनी पार्टी को पका रहे हैं

#खड़ीखबर : सरकार ने जोर शोर ने टाइगर दिवस मनाया
हम इसके विरोध में दिशा पटानी दिवस मनाएंगे : राहुल गांधी

#खड़ीखबर : आजमखान ने संसद में अपने घटिया बयान के लिए माफी मांगी
उनकी भागी हुई भैंसों से कहा हमसे भी मांगो

#खड़ीखबर : 35 a में फेरबदल की कोशिश डायनामाइट से खेलना है : महबूबा
पैलेट वाले गन की जगह डायनामाइट वाले गन का ऑर्डर दे रहे हैं :अमित शाह

#खड़ीखबर : भ्रष्टाचार की मदद के लिए RTI कानून कमजोर किया जा रहा है- राहुल गांधी
अब कांग्रेस की मदद भी करते हैं तो गलत लगता है इन्हें :भाजपा सरकार

#खड़ीखबर : वो ज़माना गया जब सीरियल कुछ भी बकवास दिखा कर जनता को बेवकूफ बनाते थे अब हमारे मुकाबले में कोई नहीं :टीवी समाचार चैनल

#खड़ीखबर : कांग्रेस अध्यक्ष का नहीं हुआ है अभी तक कोई अंतिम फैसला
खुद कांग्रेसी पूछते फिर रहे हैं "कब होगा न्याय "

#खड़ीखबर : नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए 8 राज्यों का फैसला
भाजपा हमें ख़त्म करने की साजिश कर रही है : कांग्रेस

#खड़ीखबर :आजम खान ने पीठासीन सभापति पर की अभद्र टिप्पणी
ये पक्का हमारा ही लड़का है : पाकिस्तान से उनके पुरखों ने कहा

रविवार, 21 जुलाई 2019

​टमाटर को मिली दिल्ली विश्वविद्यालय में जगह ​







#खड़ीखबर : हमारे पूर्वजों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए था : आजम खान
लेकिन मैं तो पाकिस्तान में ही हूँ :हाफ़िज़ सईद फ्रॉम पाकिस्तान


#खड़ीखबर : टमाटर पहुंचा अस्सी नब्बे रुपए किलो
100 पर पहुँचने पर दिल्ली विश्वविद्यालय की कटऑफ लिस्ट में हो सकता है शामिल
 
#खड़ीखबर : मायावती के भाई आनंद के पास है 1350 करोड़ की संपत्ति
हाँ तो क्यों न हो ,हमारी सारी कमाई हाथियों से ही हुई है : हाथी कुमार

#खड़ीखबर : मायावती के भाई की 400 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
400 करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं , मायावती बता दें तो वापस कर देंगे :आयकर विभाग

#खड़ीखबर : पाकिस्तान कब्रों पर एक हज़ार से डेढ़ हज़ार का टैक्स लगाने की तैयारी में
72 हूरें पाने के लिए एक पाव चरस भी देना होगा

#खड़ीखबर : पाकिस्तान ने भारत के लिए खोला अपना एयर स्पेस
दिल्ली के पतंगबाजों में खुशी की लहर , 15 अगस्त की तैयारी शुरू

#खड़ीखबर :प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग 3 माह में बंद करने का निर्देश
हम पहले ही अपना धंधा बंद कर चुके हैं : कांग्रेस

#खड़ीखबर : हाफ़िज़ सईद को पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया
जबकि पाकिस्तान को हाफ़िज़ सईद ने बरसों से गिरफ्तार किया हुआ है

#खड़ीखबर : सिद्धू ने अब कैप्टन को भेजा अपना इस्तीफा
राहुल गांधी को भेजा गया इस्तीफा ,राहुल गांधी के इस्तीफे के साथ मौज मस्ती करने लगा था
......हुंह्ह इस्तीफा कहीं का

#खड़ीखबर : विश्वकप फाइनल के लिए भारतीयों से टिकट मांगते रहे अंग्रेज
भारतीयों ने कहा ,"डुगुना लगान डेना पडिंगा "


रविवार, 20 जनवरी 2019

लोकतंत्र खतरे में ......भौतई खतरे में ...




#खड़ीखबर :70 साल के बाद भारत आज खतरे में है : फारुख अब्दुल्ला :
सत्तर सत्तर छेद कर दिए हैं पैलेट गन से फौजियों ने ,हमारे पिछवाड़े



#खड़ीखबर: अगर मोदी शाह की जोड़ी चुनाव जीत गई तो ये संविधान बदल देंगे :केजरीवाल 
मुझे भी इन्होंने बदल दिया दोस्तों मेरी खाँसी और मफलर दोनों हटा दिए


#खड़ीखबर:हम लोगों को देश बचाने का काम करना है :तेजस्वी 
रे......पहिले हमको जेल से निकाल के बचाओ :लल्लू जी यादव


#खड़ीखबर: मैं सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता :शत्रुघ्न सिन्हा 
इसलिए फिलहाल मैं कांग्रेस से ही कर लेने की फिराक में हूँ


#खड़ीखबर:मोदी सरकार में सवा करोड़ नौकरियां ख़त्म हुईं :केजरीवाल 
खुद मेरी भी ख़त्म होने वाली है जल्दी ही , हम झाड़ू आंदोलन करेंगे :केजरीवाल


#खड़ीखबर : 2019 में देश को नया प्रधानमंत्री चाहिए : कांग्रेस पार्टी के बेहद प्रखर और जुझारू अध्यक्ष राहुल गांधी जी  
अब तो पिक्चर भी आ ली , चाहे एक्सीडेंट से ही सही , अब मुझसे नया कौन होगा : मंद मंद मुस्कुराते मोहन जी एक्सीडेंट वाले
हैं जी , अब तो सायकल की छाती पर हाथी भी बिठा दिया , बबुआ चीफ रहेगा और बुआ प्राईम ...यही सच्चा समाजवाद होगा ...पन्ना स्पीच बाय बहिन जी
टैलेंट हंट के दो प्रतियोगियों के नाम का खुलासा ..अभी तो प्रधानमंत्री मिलने शुरू हुए हैं ..जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आएँगे हमारे पास अपने टोटल इतने राफेल नहीं होंगे जितने प्रधानमंत्री (स्वयमेव घोषित साम्राज्य के ) देश को मिल चुके होंगे , फिर त्याग देखिये ..काण्ड को भूल कर ..उफ्फ् ये मासूमियत



मंगलवार, 8 जनवरी 2019

राहुल गांधी बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष >>>>खड़ी खबर





जो 100 प्रतिशत फिट हो वो बने प्रदेश अध्यक्ष : अजय माकन
मैं कभी प्रदेश अध्यक्ष बनना ही नहीं चाहता था : राहुल गांधी

अब स्टेशन पर पहुंचना होगा 20 मिनट पहले
सिर्फ यात्रियों को ........रेल तो ........

विधानसभा में हंगामा करने पर विधायकों का कटेगा वेतन
आँख मारने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा

सीबीआई को देंगे जवाब : अखिलेश  यादव 
जनता ने तो हमें पहले ही टका सा जवाब दे दिया था

सबूत पेश करें या इस्तीफ़ा दें रक्षा मंत्री : राहुल गांधी
कांग्रेस ने हमेशा अपने घोटालों का सबूत दिया है : राहुल गांधी

अब मेट्रो में सफ़र के दौरान भी नहीं काटेंगे मोबाईल सिग्नल
अब वो घर बैठे ही कट जाया करेंगे ...

मोदी का इंटरव्यू राजनीतिक स्टंट : भगवंत मान
जबकि मेरा पैग मार के संसद जाना ....डेयरिंग था पाजी डेयरिंग



:

रविवार, 5 नवंबर 2017

द वीपींग बुद्धा --->>>व्यंग्य बांण



राहुल को GST की समझ नहीं : जेटली
GST को और आसान बनायेंगे : मोदी

 2022 तक गरीबी व भ्र्ष्टाचार मुक्त होगा भारत : नीति आयोग
चुटकुला खत्म हुआ

सारदा चिटफंड घोटाले फेम मुकुल राय भी भाजपा में
पश्चिम बंगाल में भाजपा को "स्वच्छ छवि" वाला चेहरा मिला

दिल्ली में न उड़े धूल , अधिकारी करें कार्रवाई : एलजी 
आप कार्यकर्ताओं के "पादने" पर भी लग सकती है रोक    


80 रूपये टमाटर , 50 रूपये किलो बिक रहा है प्याज 
छोड के दोनों चीज़ें , खिचडी खाईये महाराज    
तो बोलो तारारा ....

चुनाव आयोग ने दिया आप विधायकों को आख़िरी मौक़ा 
इसके बाद "झाड़ू " पीछे लगा के सबको मोर बना दिया जाएगा

 आधार पर डराएं नहीं बैंक और मोबाइल कंपनियां 
ये ठेका सिर्फ "सरकार" को दिया गया है

ममता ने की उद्धव ठाकरेे से मुलाक़ात 
एक ने हिन्दू, दूसरी ने मुस्लिम कट्टरता निभाने का किया वादा   
सच्चा लोक तंतर

 धर्म के नाम पर बीजीपी के लोग देश भर में उपद्रव फैला रहे हैं : ममता
जबकि मैंने सिर्फ पश्चिम बंगाल में गंद फैलाया हुआ है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद करेगी कांग्रेस 
और कांग्रेस की मदद करेगा डोरेमॉन

 गुजरात में भाजपा को करंट लगेगा :
राहुल गांधी 
कांग्रेस ने हार्दिक पटेल नामक जनरेटर लिया

आधार से लिंक नहीं करूंगी मोबाईल नंबर ,कनेक्शन काट दो : ममता भैन 
वल्लाह ,ये भी कुफ़्र करार दिया क्या काज़ी साब ने

हार्दिक पटेल ने हजारों समर्थक के साथ दिखाया दमखम 
नहीं , इसके बावजूद उनकी पीठ(रीढ़) सीधी नहीं हो पाई

भाजपा नहीं बदली तो बौद्ध बन जाऊँगी : मायावती 
अभी अभी लोगों ने "वीपींग बुद्धा" देखा

रविवार, 23 जुलाई 2017

खड़ीखबर -------->>>>> व्यंग्य बाण



रोजाना की आम ख़बरों पर चुटकी लेता हुई एक आम भारतीय , खबरों का एक नज़रिया तो ये भी है ही , पढ़ें और मुस्कुराएं ...