खबरों का खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खबरों का खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 31 अगस्त 2019

पाकिस्तान ने बनाया इन्वर्टर परमाणु बम




#खड़ीखबर : क्या जम्मू-कश्मीर में दवाओं की कमी हो रही है?
नहीं सिर्फ बरनॉल की खपत ज्यादा हो रही है

#खड़ीखबर :
लोगों को डराकर लोकतंत्र चला रही है मोदी सरकार : अखिलेश यादव
जबकि हमने तो टोंटी चुराकर उसे बहा दिया था जमना जी में

#खड़ीखबर : हम पाकिस्तान के साथ सारे मामले सुलझा लेंगे :मोदी
मुझे पूरा यकीन है आप पाकिस्तान को जरूर सुलटा देंगे :ट्रम्प
लाहौर विला कुवैत

#खड़ीखबर :हम तो चाहते थे हमें सबका साथ मिले :इमरान खान
मगर हमें कोई क़र्ज़ देना ही नहीं चाहता यार

#खड़ीखबर : कश्मीर के लिए नहीं देंगे किसी देश को कष्ट :मोदी
देख लो दुनिया वालों ये हमें एक दिन ऐसे ही करके मानेंगे नष्ट : इमरान खान

#खड़ीखबर :दिल्ली में पानी का बिल माफ़ करने का फैसला :केजरीवाल
पानी मुहैय्या कराते ही लागू होगा

#खड़ीखबर :पाकिस्तान ने किया मिसाइल का परीक्षण
लेकिन उससे भी पाक पीएम के दफ्तर की लाइट वापस नहीं आई

#खड़ीखबर : इमरान खान ने देशवासियों से सड़क पर आने की अपील की
कटोरे की व्यवस्था वज़ीरे आज़म और हुकूमत करेगी

#खड़ीखबर : आज कश्मीरियों के प्रति एकजुटता दिखाएगा पाक
इससे पहले पाकिस्तान ओसामा बिन लादेन के प्रति भी एकता दिखा चुका है

#खड़ीखबर : ऑटो इंडस्ट्री में भयंकर गिरावट आई है :कांग्रेस
लेकिन फिर भी वो हमारी पार्टी में आई गिरावट का स्तर नहीं छू पाई है

#खड़ीखबर : पिछले पांच साल में बैंकों के फ्रॉड 74 प्रतिशत बढे : कांग्रेस
तो फिर इन कान्ग्रेसियों ने हमें वोट क्यों नहीं दिया : वही कांग्रेस

#खड़ीखबर : इमरान खान ने अब संयुक्त राष्ट्र पर लगाया आरोप
न तो हमें कर्ज़ा दे रहे हैं न ही बरनॉल
वल्लाह

#खड़ीखबर :बिहार सरकार ने गुटखा पर लगाया प्रतिबन्ध
अब दारु पीने के बाद गुटखा खा कर मुँह की बास छुपाने वालों की खैर नहीं

#खड़ीखबर : चिदंबरम की हिरासत 2 सितम्बर तक बढ़ाई गई
हमारा राजकोषीय घाटा बढ़ रहा है :कांग्रेस
दोनों ही खबरें हैं ,खड़ी तो मैंने की भी नहीं है

#खड़ीखबर :हमारे पास BUM है :पाकिस्तान
उस पर हमने पैलेट के निशान बना दिए हैं :हिन्दुस्तान

#खड़ीखबर : RBI का पैसा हड़पने से कुछ नहीं होगा :राहुल गांधी
और देश का हाड़पोगे तो जेल होगी :चिदंबरम अंकल

#खड़ीखबर :इमरान खान के दफ्तर की बिजली ,बिल भुगतान न करने के कारण काटी गई
तो क्या हुआ हमारे पास इन्वर्टर से चलने वाला परमाणु बम भी है :इमराना आपा

#खड़ीखबर :मेरे रुख का सम्मान करें :शशि थरूर
मैं तो कर ही रही हूँ कितने दिनों से :मेहर तरार

#खड़ीखबर :जम्मू कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है :राहुल गांधी
और भ्रष्टाचार हमारा पारिवारिक मामला


गुरुवार, 22 अगस्त 2019

NDTV लड़ेगा चिदंबरम का मुकदमा ,रविश सुनाएंगे फैसला





#खड़ीखबर :सीबीआई ने चिदंबरम से पूछताछ की तैयारी की
क्वेश्चन पेपर बनाएँगे सुब्रमण्यम स्वामी और चैक करेंगे अर्नब गोस्वामी

#खड़ीखबर :चिदंबरम को मिली अपने परिवार और वकीलों से मिलने की इजाज़त
उन्होंने अपने बारे में अच्छी खबर सुनने देखने के लिए NDTV देखने की मांग भी की

#खड़ीखबर :चिदंबरम के बारे में उनसे ज्यादा जानकारी तो NDTV के रविश कुमार जी के पास है
मगर बुरी वाली सारी जानकारी सीबीआई के पास है

#खड़ीखबर : दिनदहाड़े की गयी "लोकतंत्र" की हत्या :सुरजेवाला
नहीं हमने तो रात में "पकड़ के घसीटा भर" था :सीबीआई

#खड़ीखबर : चिदंबरम के बचाव में उतरी प्रियंका वढेरा
इसलिए जनता की नज़रों से वो पहले ही उतर गईं थीं

#खड़ीखबर :चिदंबरम को सीबीआई ने रिमांड पर लिया
इसके बाद सोनी के सीआईडी और क्राइम पेट्रोल वाले भी लेंगे ,रिमांड जी

#खड़ीखबर :चिदंबरम को पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया
अगर मुझे भी साथ भेज दो मैं लुंगी के अंदर के सारे राज़ खोल दूंगा :आजम खान

#खड़ीखबर : चिदंबरम की गिरफ्तारी की राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा
उन्होंने कहा है ,सज़ा होने पर वे और कड़ी निंदा करेंगे

#खड़ीखबर : चिदंबरम की गिरफ्तारी की राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा
उन्होंने कहा है ,सज़ा होने पर वे और कड़ी निंदा करेंगे

#खड़ीखबर : चिदंबरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
और पूछा "हाउ इज़ द होश" ???
ठिकाने लग गए सर

#खड़ीखबर :काली पहाड़ी के डाकू ,पुलिस ने तुम्हें चारों  तरफ से घेर लिया है
अपनी लुंगी ऊपर कर के बाहर आ जाओ

#खड़ीखबर : मैं आज़ादी और जीवन में से आज़ादी चुनुँगा :चिदंबरम
लेकिन कुछ भी कर लो घर का दरवाज़ा नहीं खोलूँगा ,मैं अंदर आज़ाद हूँ

#खड़ीखबर :चिदंबरम के साथ अभिषेक मनु सिंघवी भी अंदर मौजूद
नहीं नहीं झूठ बात है ,वे कोई सीडी नहीं बना रहे हैं

#खड़ीखबर :सुप्रीमकोर्ट ने चिदंबरम मामले में शुक्रवार की तारीख दी
लेकिन NDTV पर रविश कुमार ने मुकदमे में ज़िरह शुरू की

#खड़ीखबर :हम चिदंबरम का "हाथ" नहीं छोड़ेंगे :कांग्रेस
एक बार हमारे "हाथ" लग जाए हम भी नहीं छोड़ेंगे :सीबीआई

#खड़ीखबर :केंद्र ने चिदंबरम की छवि बिगाड़ने के लिए एंजेसियों का सहारा लिया : कांग्रेस
पहले उनकी छवि घोटालेबाज की थी अब भगोड़े की है
बताओ भला


मुक़दमा बर्खास्त किया जाता है 

शुक्रवार, 30 मई 2014

खबरों का तडका >>> खडीखबड






विपक्ष के नेता का भार राहुल गांधी को ही दिया जाना चाहिए :दिग्विजय सिंह
देखा इसे कहते हैं देशभक्ति , नई नई शादी से फ़ुर्सत निकाल के देश के प्रति चिंता ज़ाहिर कर रहे हैं चचा 


मोदी ने किया चीन के राष्ट्रपति को फ़ोन
जरूर यही समझाया होगा कि अपने नाटों को संभाल लो , वर्ना हम चाउमीन में बांध के पीटेंगे किसी दिन 


मोदी ने की उद्धव ठाकरे से बात , गीते ने संभाला कार्यभारमोदी ने यही कहा होगा , क्या है बे , बात बेबात फ़ैल जाते हो , अब पाकिस्तान चीन से निपटें कि तुमसे , चुप्पे सीट संभाल लो न त जहां इत्ते मंत्रालय एडजस्ट हो गए , एक और न हो पाएगा क्या



मुस्लिमों को आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है :नज़मा हेपतुल्ला
इस पर मुसलमानों का कहना है कि उन्हें ,नज़्मा हेपतुल्ला की जरूरत नहीं है



मंत्रालय के बंटवारे से "शिवसेना" नाराज़ 
उनका कहना है कि "सेना" का अनुभव होने के कारण "रक्षा मंत्रालय" तो उन्हें ही मिलना चाहिए था



मंत्री अपने स्टाफ़ में रिश्तेदारों को न रखें : प्रधानमंत्री 
हां वे चाहें तो चुनाव में हारे हुए कांग्रेसियों को रख सकते हैं



गंगा की सफ़ाई हमारी पहली प्राथमिकता है :उमा भारती 
उमा जी , इसके लिए गंगा का सारा पानी "केंट वाटर प्यूरीफ़ायर" में डाल दें क्या : हेमा मालिनी



प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी पीएम को साफ़ संदेश दिया :सुषमा स्वराज
यहां साफ़ संदेश का तात्पर्य है "केंट वाटर प्यूरीफ़ायर"


भारत पाक वार्ता का सुखद परिणाम सामने आया 
"करीम रेस्त्रां " अब पाकिस्तान में भी बिरयानी बेच सकेगी



इंग्लैंड, बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज 
अब आए पाकिस्तान की टीम खेलने , अबकि तो इंडिया की तरफ़ से शिवसेना खेलेगी



पाकी पत्रकार शरीफ़ से : नहीं सर हम उसके बारे में नहीं पूछ रहे 
ओह अच्छा अच्छा वो बात , हां ये सच है कि मैंने इस बार भी लालकिले की पास वाली दुकान से कंघी खरीदी है 



:पाकी पत्रकार शरीफ़ से : सर ,भारत दौरे की उपलब्धि क्या रही 
देखिए .........सुनिए .....हां , डिनर वाली बिरयानी का कोई जवाब नहीं था


इस बार आखिर क्यों फ़ेल हो गई कांग्रेस : NDTV 
क्योंकि इस बार जनता ने खुद परीक्षा ली और खुदई कापी जांच ली



NDTV पर अभिज्ञान प्रकाश जी विराजमान हैं ,मुंह को जित्ता खोल खोल के बोल रहे हैं ,हमको लगता है कि अगली भारत-पाक वार्ता इनके मुंह में बैठ के ही आयोजित की जाएगी




एक और मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त ,पायलट की मौत
भारत ने बचे हुए मिग 21 ,पाकिस्तान को दान करने का फ़ैसला किया



एक और मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त ,पायलट की मौत
भारत ने बचे हुए मिग 21 ,पाकिस्तान को दान करने का फ़ैसला किया 



दोनों के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर भी हुई बातचीत
नवाज़ शरीफ़ से कह दिया गया है भैय्ये इसे पहली नहीं , आखिरी बातचीत ही समझना 



26 सेकेंड तक शरीफ़ ने मोदी से मिलाया हाथ : दैनिक भास्कर
हमारे रिपोर्टर ने अंगुलियों के बीच बैठ कर टोटल समय नोट किया


ये एक बेहतरीन पल और अहम मौका था : नवाज़ शरीफ़
नवाज़ शरीफ़ का ईशारा (मौका) रात्रि भोज में बिरयानी खाने के बाबत था 


"डर" को खत्म करना चाहिए :नवाज़ शरीफ़
मुझे परवेज़ मुशर्रफ़ से बहुत डर लगता है : नवाज़ शरीफ़

सोमवार, 26 मई 2014

हिंदुस्तान की सरकार बनी है





जे बात हां ,बनी है, और क्या जोरदार बनी है ,
देख रही है दुनिया ,कि अबकि हिंदुस्तान की सरकार बनी है ........
नई सरकार , नए हाकिम , और नई हुकूमत के आगाज़ ............पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं .............जाइए जश्न मनाइए कि .............अच्छे दिन आ गए हैं 


 *************
 गांव से ईश्वर काका फ़ोन करके पूछ रहे हैं कि आखिर इत्ते सारे लोग एक साथ खडे होकर ,माइक पर बोल बोल कर उनकी शपथ क्यों उठा रहे हैं 

*************
 
अरे आप मेरी बगल में बैठेंगे : नवाज़ शरीफ़ मनमोहन सिंह से
क्यों नहीं , मैं "इंडिया" को रिप्रेजेंट कर रहा हूं , हिंदुस्तानी पीएम ने मुझे भी इनवाइट किया है  


 *************

खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा को मंत्री पद की शपथ इसलिए नहीं दिलाई गई है क्योंकि दो शब्द के बीच में वे एक बार जरूर बोलते हैं ................खामोश

*************

शपथ समारोह में राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के कान में पूछा
ममा ...........इन लोगों ने डोरेमॉन को इनवाइट क्यों नहीं किया , मैं उसे क्या जवाब दूंगा 



*************
 
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हेमामालिनी धर्मेंद्र से , रात्रि भोज के लिए पानी तो Kent प्यूरीफ़ायर का ही यूज़ होगा न 

*************
 
नरेंद्र मोदी भारत के 15वें प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए
मायावती देश को आज संबोधित करके कहेंगी ...............बसपा तो सरकार को कतई समर्थन नहीं देगी 


*************
 
कार्यक्रम के दौरान ,पाकिस्तान से नवाज़ शरीफ़ को फ़ोन आया
सर , जल्दी वापस आ जाइए , मुशर्रफ़ कह रहा है कि आप उसे काम देखने को कह गए हैं 

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

पंच लाइन >>>>>>> व्यंग्य बाण










#खडीखबड : हम काम में सबसे आगे हैं , मगर प्रचार करने में पीछे हैं : राहुल गांधी
अब हम अपने सभी घपलों घोटालों से लोगों को रूबरू कराएंगे
**************
#खडीखबड :अगले सत्र में सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ़ 6 विधेयक लाएगी :राहुल
और अगले चुनाव में कम से कम 60 भ्रष्टाचारियों को टिकट देकर अपना संकल्प पूरा करेगी
**************
#खडीखबड :नयका नेताजी के भाषण के बाद अमेठी के लोगों की प्रतिक्रिया
हुंह्ह कोई दीवाना कहता है , कोई पागल समझता है .....लोग ठीके समझता है इसके बारे में
**************
#खडीखबड :मुलायम सिंह ने चुनाव से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की
सबने एकमत से कहा कि " सैफ़ई" में सबसे अच्छा नाच माधुरी दीक्षित का लगा
**************
#खडीखबड :अब अमेठी से युवराज नहीं नौकर जीतेगा : कुमार विश्वास
हुंह्ह मैं झांसे में आने वाला नहीं ,मैं अमेठी से कतई चुनाव नहीं लडूंगा : मनमोहन सिंह
**************
#खडीखबड : शांति भूषण अब बोले नक्सली इलाकों में हो जनमत संग्रह
आखिर आम आदमी पार्टी को अपना "दिग्विजय सिंह" मिल ही गया
**************
#खडीखबड :पाकिस्तान से फ़िर आई नकली नोटों की एक खेप
राहुल गांधी ने इस पर कडा ऐतराज़ जताते हुए कहा ,उन्हें "गांधी" की फ़ोटो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
**************
#खडीखबड :उत्तर प्रदेश में 2008 के बाद हुए सारे आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन अवैध : कोर्ट
अब्बा क्या ये हमाए पै भी लागू होगा कै : पुत्तर सिंह यादव
**************
#खडीखबड :अब दिल्ली में नहीं लगेगा जनता दरबार : अरविंद केजरीवाल
हां "सोनिया दरबार" पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है , वो बदस्तूर जारी रहेगा
**************
#खडीखबड :फ़ैज़ाबाद में पुलिस द्वारा महिलाओं की पिटाई पर आपका क्या कहना है : ZEE
मैं आज ही इस बारे में "फ़रीदाबाद" के पुलिस कमिश्नर से बाद करूंगी : अध्यक्ष महिला आयोग
**************
#खडीखबड :पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरा करने को तैयार हूं : राहुल गांधी
मैंने पार्टी को ये जिम्मेदारे दी है कि वो मुझे पीएम की जिम्मेदारी दे
**************
#खडीखबड :मैं कांग्रेस का सिपाही हूं , जो पार्टी कहेगी मैं करूंगा : राहुल गांधी
मैं कांग्रेस का हैड कांस्टेबल हूं , पार्टी जो भी कहे मैं न कुछ कहूंगा न करूंगा : मनमोहन सिंह
**************
#खडीखबड :दिल्ली में थाने बिकते हैं : पूर्व गृह सचिव आर के सिंह
गलत बात है ये , बिल्कुल झूठ है , दिल्ली में तो देश भी बिकता है : वर्तमान प्र.मंत्री
**************
#खडीखबड :अरविंद केजरीवाल पर हो सकता है भ्रष्टाचार का मुकदमा : लवली
इस बयान के बाद इनका नाम "फ़ेयर एंड लवली" रखने की घोषणा की जा सकती है
**************

#खडीखबड :कांग्रेस वर्किंग कमेटी आज तय करेगी राहुल का भविष्य
और उसके बाद खुद कांग्रेस का भविष्य खराब हो जाएगा
**************
#खडीखबड :कांग्रेस के प्रचार प्रसार की कमान संभालेंगे राहुल गांधी
सीधा सीधा कहिए न कि "बंटाधार" की कमान संभालेंगे राहुल गांधी
**************
#खडीखबड :बसपा अकेले ही लडेगी लोकसभा चुनाव : बहिन मायावती
अकेले लडेगी तो फ़र्स्ट ही आएगी
**************
#खडीखबड :शशि थरूर की पत्नी का आरोप ,पाकिस्तानी पत्रकार पडी है पीछे
अबे ई शशि थरूर से शशि कपूर हुए जा रहे हैं हो
**************
#खडीखबड : राहुल नहीं होंगे कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
दूसरी खबर : दिल्ली में नर्सरी दाखिले पर रोक लगी
ओह माइ गॉड , तो अब राहुल करेंगे क्या ??????????????
**************
#खडीखबड : डेनमार्क की महिला के साथ गैंगरेप, दिल्ली के माथे पर एक और दाग
इस दाग को मिला के दिल्ली के माथे पर कुल 56798432198065478787 दाग हो गए हैं
**************
अबे कोई "NO MARKS" वाली क्रीम लगाओ बे (: (:
**************
#खडीखबड :प्रचार की कमान संभालने के बाद आज पहली बार बोलेंगे राहुल
देश की कमान संभालने वाले कब बोल पाएंगे , ये कहा नहीं जा सकता
**************

मंगलवार, 30 जुलाई 2013

सौ टका टंच खबर .............





राहुल गांधी ने कहा है कि वे आगामी चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं और इन दिनों इंडियन आइडल जूनियर और डी आई डी जूनियर के सारे पिछले एपिसोड देख रहे हैं , उन्हें यकीन है कि इससे उन्हें पी एम जूनियर वाला रियल्टी शो में मदद मिलेगी
************
बैंकिंग क्षेत्र में अगले साल दस हज़ार बैंक खोले जाएंगे , उनमें से पांच हज़ार तो सिर्फ़ टमाटर और प्याज लोन देने के लिए ही एक्सक्लुसिवली खोले जाने हैं
************
सीबीआई जांच से पता चला है कि चीनी सेना इन दिनों सीमा पर जो कुछ कर रही है वो असल में खो खो खेल का मॉक ड्रिल कर रही है , खेल भावना से छुपन छुपाई खेल रही है बस
************
राहुल गांधी ने अपनी पिछली क्लास में कहा कि हमें सच बोलना चाहिए , पिरधान जी सकुचाए शर्माए से बोले ...........बेहोशी अच्छी , खामोशी अच्छी ..बोलना ही क्यूं चाहिए
************
योजना आयोग का कहना है कि 27 रुपए कमाने वाले को गरीब नहीं मानने वाला आंकडा सरासर गलत आंकडा था , असल में 28 रुपए कमाने वाला गरीब नहीं है ...ओह इतना भारी अंतर
************
आय एक रुपए बढाकर सरकार ने घटाए 17 करोड गरीब , प्रधानमंत्री का कहना है कि उनके इकोनोमिक्स पढे होने का देश को यदि इतना भारी फ़ायदा पहुंच रहा है , तो उन्हें भी खुशी है
************
प्रधान जी इन दिनों दुविधा में हैं कि किसकी निंदा पहले करें , चीनी सबके छुपन-छुपाई खेलने की या राजधानी में आधी रात को लफ़ंडर बाइकरों के उत्पात की .......फ़िर डिसाइड किए कि ..ठीक है ,वही खामोशी, वही बेहोशी और वही पिरधान जी
************
कैग करेगा राजधानी के ड्रेनेज़ सिस्टम का ऑडिट , हां आखिर वो ड्रेन के कीडों का ऑडिट भी तो करता ही रहा है बरसों से
************
भारतीय चिट्ठियों के वहां पहुंचने पर सुना है कि ओबामा चचा कहे हैं जवाब में : बस्स यही एक कारण है कि हमारी पुलिस इन्हें वस्त्र उतारन जांच प्रोसीज़र से गुजारती है
************
सरकार ने आज हरियाणा में किसानों को मुआवजे के रूप में दो रुपए से लेकर चार और छ: रुपए की भारीभरकम राशि का चेक जारी किया , लगता है जल्दी ही गरीब कटेगरी में भी लेयर बनाना होगा ..दो रुपए वाला मोस्ट लोअर गरीब , मिडल लोअर गरीब , अपर लोअर गरीब टाईप से
************
जिस तरह से वसंत विहार केस में बचाव पक्ष के गवाह के रूप में लोगों का नाम लिया जा रहा है , हमें लगता है कि देर सवेर उन सबको बुलाया जा सकता है जिन्होंने इससे संबंधित खबरें भी देखी पढी हों
************
जिस तरह से सरकार ने गरीब होने के लिए 28 रुपए तय किये है उस हिसाब से एक किलो टमाटर खरीदने वाले को अमीर घोषित करने में कोई हर्ज़ नहीं है
************
मोदी को वीज़ा न दिए जाने वाली चिट्ठी पर सांसदों ने अपने हस्ताक्षर होने से इंकार किया , बदले में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है मैं भी फ़िर ओबामा नहीं हूं
************
इशरत मामले में ,गृह मंत्रालय के खिलाफ़ हाई कोर्ट जा सकती है सीबीआई, बदले में गृह मंत्रालय को सीबीआई के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट चले जाना चाहिए , ताकि मैच विधिवत चलता रहे
************
गजब ट्रेजेडी है जी , इस सरकार के एक ठो हाकिम , पच्चीस तीस लाख रुपया का सरकारी शौचालय ही तैयार करा दिए , आ दूसरका हाकिम पांच रुपया में भरपेट खाने की बात कर रहे हैं , अब पांच रुपए का खा के आदमी इत्ता महंगे वाले में आखिर करेगा क्या ....हमें तो पूरा शक है कि कुल पांच रुपए के खाने से तो भरपूर गैस भी न उत्सर्जित हो पावेगी उंह्ह्ह ..हाय हाय , कित्ती ट्रैजेडी है जी
************
पांच रुपए में खाने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह जी ने स्पष्ट किया है कि बेशक आज के लिए ज्यादा कवरेज ये वाली बकवास ले जाए लेकिन कल वो ज्यादा बडा वाली करके दिखाएंगे
************
राज़ बब्बर आज से खाली बब्बर रह गए हैं क्योंकि " राज़ " तो उन्होंने आज खुद ही खोल दिया ये बता के कि मुंबई में बारह रुपए में भरपेट खाना खाया जा सकता है
************
जांच अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि जिस दिन से मोदी ने गाडी के नीचे पिल्ले टाईप कुछ कहा था , उसी दिन से किसी बहुत युवा राजनीतिज्ञ ने पदयात्रा वाला सैक्शन ही हटा दिया क्लास से
************
क्रिकेट में ,भारत की जीत , ने साबित किया है कि हम अच्छे फ़ार्म हैं ......सट्टा विशेषज्ञ श्री बिंदु दारा सिंह
************
कल के पनटकिया बयान के बाद बकवास की नेशनल रैंकिंग में बेशक मसूद जी ने धमाकेदार उछाल मारी थी लेकिन आज नटराज फ़िर चैंपियन की दर्ज़ पर दिग्गी रज्जा फ़िर फ़र्स्टर्म फ़र्स्ट आ गए हैं
************
गोपाल कांडा पर दुष्कर्म का मुकदमा नहीं चलेगा यानि अब वे अपनी कांडा एयरलाइंस चला कर नए कांड के लिए एकदम्म फ़ीरी हो गए हैं
************
दिग्विजय सिंह का कहना है कि कल पांच टके और बारह टके पर बंद हुआ बाज़ार आज उनके दो कौडी के बयान से सौ टके पर पहुंच गया ............इकोनोमिक्स जिंदाबाद
************

रविवार, 30 जून 2013

बात-बेबात की खबरें ............


खबरों में खबर की तलाश ...............


अगले एक महीने में केदारनाथ की यात्रा दोबारा शुरू हो जाएगी : कह रही राज्य सरकार ,
जो इस यात्रा से लौट कर वापस घर न पहुंचे ,पहले खत्म तो करिए उन आंखों का इंतज़ार
हुंह्ह्ह ! बात करते हैं
**********

घनघोर घोसना : एस एम एस से भारतीय रेलवे में आरक्षण सुविधा शुरू ,
अबे हप्प , एस एम एस से जब तक भेजने की योजना नहीं चालू , कुछ नहीं होगा गुरू ....
पर कॉल के हिसाब से बचवन आ रहा है न देश में , कपेसिटी त बहुत है न

**********

वाह कित्ती प्रजातांत्रिक खबर है , फ़िर से ए ए के अध्यक्ष बनना चाहते हैं कलमाडी ,
चाब्बास , जे होती है हिम्मत , अबे यूं ही नहीं करोडपति बन जाता ,कोई कबाडी ...
ममा अईसे नय न मानंगे
***********

सरकार ने चार धाम में मंदिरों के लिए कर दिया है 195 करोड रुपए का ऐलान ,
अच्छा किया हाकिम ,देवी देवता तो फ़िर तराश लेंगें ,कहां से लाओगे हमारे इंसान ,
हाय रे हाय नादान , हाय रे हाय भारत निर्माण
***********

सोना , डॉलर , पेट्रोल , मोदी , पप्पू , हाय अभी कुछ भी भेजे में जाने को नहीं है तैयार रे ,
जाने कितनी जोडी आंखों को तरस रही हैं कितनी जोडी आंखें , खतम नहीं हुआ इंतज़ार रे ,
हे ईश्वर .....तू उम्र भर का न यूं इतज़ार दे , या अब कर इस पार या करदे उस पार रे
***********

डॉलर के मुकाबले रुपैय्ये की गिर रही है , कीमत और सोना भी हुआ जाता है ढेर ,
कहां है बे इकोनोमिक्स वाले पप्पू पिरधान जी , इसपे हो जाए कोई गज़ल कोई शेर,
तेरी खामोशी , मेरी मदहोशी टाईप की फ़ीलींग वाली .......हायं
***********

बारिश ने रोके राहत कार्य के रास्ते ,
साधु भेष शैतान भी खडे , लूटने के वास्ते ........
इत आपदा/उत विपदा
***********

आपदा ,कहर बनके टूटी कयामत सी ,अमानवीयता ने इंसानियत को किया रे तार तार
वो ये कौन सी नस्ल है आदमियों की ,जिसने मरी हुई देहों संग भी कर दिया व्याभिचार........
छि: रे पिशाच , तेरी  हैवानगी पे धिक्कार ..थू है थू
***********

सनद रहे , और बराबर रहे कि , बेशक आज ये सच है, कोई इधर है तो कोई उधर है ,
जिन पे बीती ,कयामत सी बरपी ,वो भी थे हमारे ही जैसे ,हादसों में आज जिनकी खबर है
***********

अभी और होंगे खुलासे , अभी और देखना तुम तांडव और तमाशे ,
वो जो , सब देख के बै्ठे हैं , वे सोच के बैठे हैं ,कैसे कब कहां कितने बांटेंगे बताशे
मुआवज़ा .........
***********

देखिए जी अगर पिरधान जी इकोनोमिक्स वाले चुने हैं तो फ़िर तो उनका यही है कायदा,
पानी मिट्टी में टूटे डूबे हुए प्रजाजनों के दर्द का वो हवा में ही उडकर ले लेते हैं जायज़ा ,
कोई शक ????
***********

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

पुरस्कारों की चर्चा :गोलगप्पे वडा पाव की तरह


टटका खबर छांटते हुए



वो कर रहे हैं चर्चा बॉब्स ब्लॉग पुरस्कारों की , गोया, आम चुनाव की तरह ,
बहार आ गई ब्लॉगिंग की , चल रहे हैं चटकारे ,गोलगप्पे बडा पाव की तरह
.
.
जेपीसी ने दी क्लीन चिट कहा :स्पेक्ट्रम घोटाले में पीएम व चिदंबरम पाक साफ़,
दुर साला ई तो ठीके हुआ अगर दोषी भी साबित होते तो काटजू कहते कर दो माफ़
ई ट्वेंटी ट्वेंटी टाईप से फ़िक्सिंग वाला है इंसाफ़ :)
.
दुम दबा के भागा जनरल कोर्ट से , अईसी तगडी पडी ,पिछवाडे पे लात ,
पाकिस्तान का कुतवा निकला निकम्मा इत्ता , न घर मिला ना घाट ,
फ़िर से बोलो ..तारारारा . हो बोलो तारारारा
.
लीजीए और सुनिए , देखिए आतंकी घटनाओं पर मंत्रीजी के बोलने का कायदा ,
कह रहे हैं , शकील अहमद ,इस बम फ़ूटने से जरूर ही होगा भाजपा को फ़ायदा ,
हे प्रभु एक बम इनके घर भी फ़ुडवा दो , और तनिक कांग्रेस को भी फ़ायदा करवा दो ...हद है जी हद है
.
पडोसी देश की कोरट ने धमकाया तो पूर्व राष्ट्रपति भाग लिए ,हुई जान की आफ़त,
इधर अपनी वाली ने मुन्नाभाई को एमबीबीएस से एमडी बनने की दे दी राहत ,
बोलो तारारारा ...हो बोलो तारा रारा :)
.
बंगलूर विस्फ़ोट , चार विशेष टीमें गठित , पांच लाख के इनाम की घोषणा,
बस फ़िलहाल इत्ता ही , इसके आगे की बात , अगले विस्फ़ोट के बाद सोचना ,
सरकार फ़ुल डेडिकेसन से अपना डिकलेरेसन कर दी है , कोई शक
.
खबरदार हो जाओ अब भी , चेता रही है धरती कि जब भी वो यूं बगावत करेगी ,
कोई मौका कोई रास्ता , तलाशे नहीं मिलेगा , कहर बरपा के कयामत करेगी ,
कुछ इंसानी बस्तियां , फ़िर जमींदोज़ हो गई आज
.
जो हमसे  है वजूद तुम्हारा तो हुकूमत बघारने से पहले हमसे इज़ाज़त लिया करो
फ़िर जब भरते हैं हुंकार ,तो तिलमिला कर कहते हो ,न तुम बगावत किया करो,
बताओ करें तो क्या करें ????
.
अवाम ने अभी तय नहीं किया किसे सौंपेंगे अबकि सत्ता की कमान बे ,
तुम ससुरों रोज़ उछालो , प्रधानमंत्री के लिए एक नया नाम बे ,
और नहीं बचा है क्या कोई काम धाम बे
.
कहीं आंधियों के चलने की , और कहीं बारिश की बौछारों की खबर है ,
यहां तो खामोश बैठी है देहरी पे ,शाम मेरी , जाने ये कौन सा शहर है ,
.
सुनो बे ! फ़ायनल करो यार , या चीखो नहीं कि , इंसाफ़ करो , इंसाफ़ करो ,
और जब मिलती है तो भुगतने का जिगरा रखो , न कहो-कहलवाओ ,माफ़ करो
.

चोट करने को ,चोट खाने को ,हर कोई , तैयार खडा है ,
बस देखना ये ,किनके हाथ कंकड ,किनके लगा ,पत्थर बडा है
मुद्दतों से यही सवाल , अपने खोपडे में अडा है
.
मुत्तर वाली अपनी घनघोर टीप से आहत अजित पवार अब कर रहे हैं उपवास ,
पूरा हो जाए बता देना ,गोबर ही तो करते हैं ,व्रत तोडने के लिए भिजवा देंगे घास ,
अईसन ही है तो फ़िर तब काहे नय सोचते जब करते हो बकवास :)
.
टटका समाचार ,शरद पवार :कांग्रेस भी घोषित करे अपना पीएम का उम्मीदवार,
फ़ौरन कर डालो ,अब तक डेढ सौ नाम हो चुके हैं घोषित , तुम भी कर लो यार,
चाहे बने किसी की कैसी भी सरकार , प्रधानमंत्री टोटल हों एक हज़ार ..कित्ता बडा लोकतंतर हो जाएगा अपना :)
.
आज का समाचार : कंग्रेस ने टाइटलर के मामले से पल्ला झाडा ,
अबे अब काहे का झाड पोछ बे ,जब पहिले ही कर दिए सब कबाडा,
ओहो बिटवा ई आईसन इसलिए बकिया रहे हो कि बज गया है चुनावी नगाडा ..
समझे .........जी समझे
.
सीरी जगदीश जी टाइटलर: राजनीति छोड दूंगा , यदि साबित हो गए आरोप,
हाय हाय ये क्या कह डाला ,पोलटिस सबजेक्ट ही ऐसा , कित्ता वाइड है स्कोप,
आप राजनीति छोडिए , साबित हो जाएगा फ़ट्ट से , हमें तो है ये होप :)
.
दिल्ली के कुल तैंतीस निजि अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन हो गया रद्द ,
आयं खाली तैंतीस का ही,टोटल का कर दो ,ससुरे खाली कमा रहे, लद्दमलद्द,
बेशर्मी , बेइमानी आ बदइंतज़ामी का तो पार कर गए हद्द ,
आए दिन मरीजन आ डाक्टरन में होती रहती गद्दम गद्द :)
.
सी एम , सीला मौसी : अब दिल्ली में हर दो महीने बाद पानी का बिल आएगा,
और ज्यादा खुश मत हो जाना जी , महीने में दो बार ही पानी भी मिल जाएगा,
एक नहाने के लिए और दूसरी बार धोने के लिए ..पीने के लिए ..उंह्ह्ह ठेका का ठेका दिया जा रहा है न एकदम थोक के भाव से , तब क्या चिंता है जी :)
.
मोदी की तुलना राहुल गांधी से न हो : सीरी सीरी दिग्विजय सिंह
:) :) :) :) चुटकुला खत्म हुआ , अब आप हंस सकते हैं :) :) :)
.

मंगलवार, 31 जुलाई 2012

बगावत कब रही है किसी कैमरे की मोहताज़






ये बारूद सुलगता रहा है बरसों से ,धधक उठा है शहर इसीलिए तो आज
ये तुम्हारी गलतफ़हमी है ,बगावत कब रही है किसी कैमरे की मोहताज़,
(हम खबर हैं तुम खबरनवीस हो , हम बीस हैं और तुम उन्नीस हो , समझे कि नाहीं)


जो अन्ना ने रखा है अनशन तो हमारा भी है रोज़ा बोले खुर्शीद जी सलमान,
का बात है , तनिक यही सब , जनता के बीच पहुंच कर बोलो न सीरीमान ,
(जनता अईसे समेटेगी तुम्हरी दुकान , सहलाते रहोगे गाल और कान)


ल्यो ये ससुरे हमें भविष्य की महाशक्ति बन जाने के सपने दिखाते रहे ,
सुना है पिछले दिनों , आधे देश के लोग घरों में मोमबत्ती जलाते रहे ,
(अबे अईसी खबर आई कि , पावर हाउस का किडनी फ़ेल हो गया बे ..)


बहुत गंभीर जो हुआ है पिराबलेम , तो फ़टाफ़ट अईसन फ़िर करे ये सरकार
फ़ौरन बोले सुनीता विलियम्स को कि ,अंतरिक्ष से एक ठो फ़ेंक दे रे तार ,
(फ़टाक से सटा के या लगा के नोक्सी , बिजली बहाल कर लो न यार )


फ़हरा उठा तिरंगा आज खेल समर में,और राष्ट्रगान से गूंज उठा लंदन ,
धमक उठी जो धायं धायं ,लगी निशाने पर गगन की चली रे ऐसी गन ,
(हो गया मनवा रे मगन , डोले फ़िरे फ़िरे प्रसन्न)


ये वो आग नहीं है सियासत वालों , जो सत्ता के गलियारों में लगती है ,
ये जलती है हमारे सीने में जब , तो हर सडक और दीवारों में लगती है,
(बेट्टा उखाड डालेगी तुम्हारी चूलें अबकि ,ये वो भीड नहीं जो बाज़ारों में लगती है ,)


सुना है वो खुश हैं कि उनकी मैय्यत पे कुछ लोग कम आए हैं ,
हा हा हा गफ़लत न पालो मियां , तुम्हें फ़ूंकने खुद हम आए हैं
(तब तक गिनते रहो उन्हीं उंगलियों पे , जिनसे तुमने सितम ढाए हैं)


कुछ लोग जो जनांदोलनों से ज्यादा मुद्दा उठाने वालों पर उंगली हैं उठाए,
वो जो जिन्हें तमाशा कह रहे हैं , दम हो तो ज़रा खुद कर के दिखाएं ,
(अजी और क्या उन्हें समझाएं ,जो बस बैठ के यूं ही बौखलाएं)


यूं तो बादल भोर से ही पूरे आसमान को काला किए ,उसे घेर के बैठे हैं ,
ये अलग बात है कि इंद्रप्रस्थ से खुद इंद्रदेव ही रुठे रूठे और ऐठें हैं ...


विदेश मंत्री एस एम कृष्णा : जिंदाल पर मांगेंगे पाक से जवाब ,
दो भाई जवाब दो , खिलाएं जिंदलवा को कौन सा बिरयानी और कवाब ,
(छी छी छी , अबे केतना साला कंडीसन हुआ खराब , करते रहो यही हिसाब किताब , अब तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो जनाब)


कद्दू सोचते हो सोचने वालों , चिचिया रहे हो , अनशन में भीड बहुत है कम
मुटठी भर ही हो तो क्या , बस ये बता दो , क्या मुद्दे में नहीं है कोई दम ,
(जो है तो फ़िर बंद करो ये खटराग का सरगम)


अस्सी के दशक के आंकडे से सरकार खोज रही है काला धन ,
हा हा हा सरकारे खोज रही है , फ़िर तो घंटा मिलेगा टन टना टन ,
(जितना था सब धो पोंछ के कर दिहिस है पहिले ही डन डना डन)


जब से घोसित हो गए ,बाप उनके , माननीय जी एन डी तिवारी ,
अमां , सुने हैं कुल सवा सौ लोग भी कर रहे हैं दावे की तैयारी ,
(जल्दी ही एक ठो नया दल खडा करेंगे "टिवारी पुत्तर पालटी "..परचम लहरा जाएगा उनका)


कोर्ट : सुरेश कलमाडी कर देंगे लंदन में जाकर देश को शर्मिंदा ,
जे प्राब्लम देश की , अगले को क्या वो बेशर्म, है न कमाल का बंदा,
(हाय चोखो चोखो धंदा , अच्छा हो या गंदा :) :)


राष्ट्रपति : हमें भ्रष्टाचार ,आतंक और गरीबी को हर हाल में मिटाना होगा ,
अच्छा , फ़िर तो इसके लिए कम से कम 100 देश घूमने जाना होगा ,
(आखिर रिकार्ड बनते ही इसलिए हैं कि तोडे जाएं ..सबकी प्रतिभाएं अलग ना होती हैं जी :)


सतियानास हो बदरा तोहर , जब तब घिर घिर के आ जाते हो
जाओ बरसो जहां बरसते रहते , हमें काहे रोज मुंह चिढाते हो ,


पवार अडे , प्रधानमंत्री के भोज का साथियों सहित किया बहिष्कार ,
इहं साला बहिष्कार भोज का , अबे डिनर में क्या अमृत बंटा था यार ,
(ठूसम ठूस खाते ही होगे , उनका न सही किसी और का सही)


गृहमंत्री : जुंदाल की पक्की सुरक्षा व्यवस्था करे महाराष्ट्र सरकार ,
हां हां क्यों नहीं , आखिर महाराष्ट्र पर ही तो उन्होंने किया था न उपकार ,
(अबे थू है साला इस नंपुंसकता टाइप बिहेव करने वाला सिस्टम पर बे ...)


प्रतिभा पाटिल ने जाते जाते , चुनाव सुधारों पर जोर दिया ,
अबे वैसे क्या रायता फ़ैला था , ये क्या जाते जाते छोड दिया ....
(ऊ जईसे लोग सिलेमा का आखिरी सीन या आजकल गाना सुनाते हुए निकलता है न हॉल से ..ओइसे ही टाईप से ..जोर दिया गया है एकदम चना जोर गरम इश्टाईल में :)

प्रतिभा को दी गई आज , अश्रूपूर्ण भावभीनी विदाई ,
ये तो बता दो जाते जाते , चाची कित्ते देश घूम के आई ,
(कईयों ने आरटीआई भी लगाई , पर हाय आपने फ़िर भी बात छुपाई)


अफ़ज़ल की फ़ांसी के सवाल पर प्रणब अभी बिल्कुल रहे खामोश ,
इ का बोलेंगे ,जब ससुरे पूरे सिस्टम को सुंघा के ईथर किया हुआ है बेहोश ,
(बहुत गहरा है इसके पीछे का राज़ ,अभी बरसों बीत जाएंगे , काहे परेशान हो गए आज)


बुधवार, 18 जुलाई 2012

ई की गोंडोगोल होच्चे रे बाबा :-)







मुझे इसपर अचंभा नहीं कि , तुम किसका कितना रोज़ लूट जाते हो
तुम्हारी फ़ितरत है ये तो , हद तो ये ,हर बार जमानत पे छूट जाते हो ,



आम आदमी की थाली से सब्जियां हुईं गायब , दोगुने हो गए हैं दाम ,
तो का हुआ बे , चचा पिरधान पराठे हैं खाते , पिज़्ज़ा खाती हैं मादाम,
(तुम लोग ठेल के खाओ आम , बाद में चाहे हो जाए राम नाम)


मनमोहन के बचाव में उतरी कांग्रेस : शानदार नेतृत्वकर्ता बताया ,
का बात है , अबे इनको कोई ऊ अमरीका का मैगजीनवा काहे नहीं पढाया,
(भेजो रे एक एक कॉपी इनको , सबको कंपलसरी करो पढना , सानदार , जानदार , ईमानदार , और पता नय कौन कौन दार)


मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अभूतपूर्व हंगामा ,
घंटा अभूतपूर्व , अबे अब तो ई रोजिन्ना का साला हो गया है डिरामा ,
(अभूतपूर्व त अईसे लगाता है सब जैसे , नोबेल पुरस्कार जीतिस है भाई लोग)


सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग खतरनाक :हो सकता है मधुमेह ,
थोबडे की लीपापोती तो ठीक है पर , न खोखली हो जाए देह ,
(अईसा एक ठो अखबार कह रहा है , तो कल से बंद ,...अरे लाली , कजरा नय जी ...अखबार बंद ,आईसा कुछ लेडिस बोलीं प्रतिक्रिया स्वरूप)


प्रवर समिति : लोकपाल पर सभी सुझावों के बाद ही दी जाएगी कोई रिपोर्ट,
और ऐसा जब होगा तब होगा , तब तक सारे मंत्री नेता खूब बटोरें नोट ,
(बीच बीच में चाहे , जेल में भी कर आएं लोटमलोट)


पांच साल बाद भारत-पाक में खेली जाएगी क्रिकेट की सीरीज़ ,
मंसूबे इरादे हरकतें देख कर भी है ये हाल तुम्हारा , सालों हो बडे गलीज़ ,
(उनका एक ही मकसद आतंक , जब भी वे पार करें देश की दहलीज़ , होश में आओ कमज़र्फ़ों)


जो कमाए करोडों अरबों हाथों ने , बंद हैं, बस कुछ मुट्ठियों में वो पैसे ,
हमें मालूम है ,तू है अब भी , इंसाफ़ के तराज़ू , मगर करें तेरा यकीं कैसे


कहे हैं अंकल ओबामा : बाहर ने नहीं होगा काश्मीर मुद्दे का समाधान ,
धन्य भाग बता दिए , ई हमारे वाले पोलटिशियन को पते नहीं था सीरीमान ,
(देखिए हो कालू चचा कुछ कहे हैं गौर किया जाए)


सार्वजनिक नहीं हो सकती राष्ट्रपति की विदेश यात्रा की सूचनाएं ,
लेकिन अईसा का घनघोर घूम डालीं महामहिम , तनिक हमें भी बताएं
(कहां आएं , कहां जाएं , किस्सा सबको सुनाएं ...)


महंगाई और कंपनियों के परिणाम तय करेंगे बाज़ार की चाल ,
और इन सबके बीच खुल्लम खुल्ला कहो कौन पीटेंगे माल ???
(भीदाऊट आपसन टैलिए तो ..मतलब बताइए जी)


चकाचक सेवा शुरू , अब ग्राहक खुद ही अपना पासबुक करेंगे अपडेट ,
हा हा हा हा हा , अबे पगला हो क्या ,खाता भराएंगे कि अपना भरेंगे पेट
(कसम से , जले पे नमक छिडके हो बेट्टा !)


लो भाई शाम को डिकिलियर हो गया जो था सबसे बडका खबर आज ,
उधो माधो का बनके चले सारथि जरूर इसमें कोई राज़ ,सब ढूढ रहे महाराज


लगा दो अब आग पानी में तेज़ाब मिला कर ,जब हमाम में सारे ही नंगे हैं ,
अबे भक्क साला , अब न कहा करो बार बार ये,कि कानून के हाथ लंबे हैं ,
(हमें त टुंडे लगते हैं , कभी कभी तो खुद गुंडे लगते हैं :)



हैरान न हुआ करो जो देश का आजकल ये हाल दिखता है
दर्द हो नंगापन , अच्छी पैकिंग में हो तो हर माल बिकता है ,
(बेचने खरीदने वाले सौदागर कौन हैं बोलो तो भला)


वाशिंगटन :अब मोबाइल फ़ोन , टी-शर्ट से ही चार्ज़ हो जाएगा
बाह बाह का बात है बे , फ़िर तो लैपटॉपवा निक्कर के हिस्से आएगा ,
(देखिए कहीं जादे ही न चार्ज़ हो जाए कि धधरा मारने लगे)


दो उपमुख्यमंत्रियों की ताजपोशी के बाद ही थमा कर्नाटक विवाद,
यानि कि एक मुख्य दो उपमुख्य , कुल तीन मिलकर करेंगे सब बर्बाद
(केतना मजबूत लोकतंतर है भाई :)


यूपी के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मंजूर ,50 हज़ार करोड की मिली सौगात
तो ये था राज़ दादा की दावेदारी से हाथ मिलाने का , समझ में आई बात ,
(बहुत अच्छे , बच्चे अखिलेश , चरा दिए न देश ,चमकाओ उत्तर पिरदेश)


राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हिप जारी करना अपराध है , बोलिस रे आयोग ,
अबे समझाओ जाकर उसको ,जो निरपराध है , ये तो मुजरिम लोग ,
(इन्हें राजनीति का रोग , देश का कुसंजोग ,रे देस का कुसंजोग)


आयोग ने खारिज की संगमा द्वारा उठाई गई थी जो आपत्ति ,
अबे हाय हाय ये ससुरा राष्ट्रपति इलेक्शन है या है नेशनल विपत्ति ,
(अबे मरो जल्दी फ़ूंके मोमबत्ती)


रम ब्यूरो की रिपोर्ट ,देश में सिर्फ़ 3.8 प्रतिशत लोग हैं बेरोज़गार ,
और जिनके पास है नौकरी वे भी , इक दूजे से मांग रहे उधार ..
(बस एक जिसके मजे खूब हैं यार , वो है ये ससुरी सरकार)


खबर ये है कि दो तिहाई लोग जाम से मिटाते हैं अपनी थकान ,
गज्जब जी गज्ज्ब , इसके बाद मिटा लेते हैं अपनी दुकान और मकान ,
(तमाम साकियों और पैमानों से माफ़ी सहित (:


राम गोलाप वर्मा : ओसामा था सन्नी लियोन का दीवाना ,
हे हे हे , त ई बतवा तो आपको महेश भट्टवा को था बताना ,
(उहे खुजली सिंह बना रहे हैं जिस्म टू ..साले कितनो जिस्म बना लें इनका खुजली नय मिटेगा)


संगमा : हमें मतदाता अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट देंगे ,
कद्दू ! अंतरात्मा गई तेल लेने , उन्हीं को मिलेगा जो नोट देंगे
(आपको तो खाली चोट देंगे ..अरे कह रहे हैं न बूझते काहे नय हैं जी)


आखिरकार प्रधानजी ने लहरा दिया पूरे विश्व में अपना नाकामी का झंडा,
मिला था कभी सबसे काबिल का सम्मान ,युनिट टेस्ट में मिल गया अंडा ,
(जो चल जाए कानून का डंडा , तो परमानेंटली बंद हो जाए धंधा)


टाइम पत्रिका ने PM पर उठाए सवाल , कहा मनमोहन सिंह को फ़िसड्डी,
ल्यो, इत्ते टाइम बाद पता चला, अबे नहीं है उनमें बची रीढ की हड्डी ,
(काल मामता दीदी बोली थीं न कि , ई कि गोंडोगोल होच्चे रे बाबा)



विदेश मंत्री कृष्णा ने हिना को सुनाई खूब खरी खरी ,
कंफ़र्म कर लो बे , सावन के अंधे को दिखती है घास हरी हरी ,

खरी खरी सुनाओ कि उन्हें सुनाओ खोटी खोटी ,
कसाब जिंदाल साले बैठे जेल में रोज़ चबाएं बोटी ..





आठ सालों में 2जी समेत 15 लाख करोड रुपए के घोटाले हुए उजागर ,
अबे ये तो हाल है लूट खसोट , फ़िर देश को गरीब काहे कहते हो बिरादर,
(खाते रहो और गाते रहो ...हो रहा भारत निरमान , अरे हो रहा भारन निरमान)

शनिवार, 9 जून 2012

35 लाख में एक जोडा हगनपुर तैयार है सीरीमान











30 लाख हुए बरामद , आयकर निदेशक समेत छह को किया गया गिरफ़्तार ,
अबे लाख करोड से नीचे बाते नय है किसी का ,साले केतना रहे हो हाथ मार ,
(सब साले दुन्नो हाथ से लूटने में लगे हैं , इनका हाथे काट लो यार )

.
आर्थिक हालात पर हम बेबस हैं , कह रहे हैं दांत चियार के देश के पिरधान ,
आ घोटाला करने को इनके सारे मंतरी जी ,भी उत्ते ही विवश हैं सीरीमान म,
(गजब का बलेंस बनाए हुए है गोरमिंट देखिए तो )

.
ल्यो और सुनो बे ,15 जून तक पिटरोलवा , और भी हो सकता है सस्ता ,
अबे का तुम्हरे पिताजी का कारोबार है , कभी बढा दो दाम , कभी कर दो खस्ता ,
(अबे निकलो , हुर्रर्रर्रर्र हट्ट , बांधो अपना बोरिया और बस्ता )
.

संसाधनों की कमी से आ रही है कूडा निस्तारण में बाधा ,
हां यार सच कह रहे हो , तभी देश में इत्ता हाय कचरा बढ गया ज्यादा ,
(आखिर जेल में भी कित्ता कूडा इकट्ठा किया जावे , ससुरे कचरे जमानत पर फ़िर बाहर निकल जाते हैं )

.
दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से , शुरू हुई दाखिले की दौडा-दौडी,
साला रिजल्ट के बाद एडमिशन के लिए बच्चा के दिमाग पे चलता रहे हथौडी ,
(अबे इत्ता ट्रेजेडी टाईप का पढाई हम इधरे देख रहे हैं , साला पहिले छोटा दाखिला के लिए मारामारी , फ़िर चोखा रिजल्ट के लिए मारा मारी , आ फ़िर ई कालेज का बडका दाखिला के लिए भी दौडा दौडी , भागम भाग ..अबे लगाओ इस शिश्टम में आग ...खाक करो ससुरे को )

.

सोनिया मेड्डम्म ही तय करेंगी , राष्ट्रपति के प्रत्याशी का नाम ,
दुर छांटिए कोनो को उंगली पकडे के , इत्ता बडका है हम्माम ,
(हम्माम में सब .......................ठंडे होते हैं , हाय हाय तो आप का समझे )

.
फ़िर उठ रही हैं आवाजें , बस अब तो युवराज को ही सौंपी जाए कमान,
अबे भक्क साला , पूरी टीम ही फ़िक्स है बे , चाहे कित्ता बदल लो कप्तान ,
(ससुरों सब मिल के खेल रहे हो बेट्टा ...कंटरी कंटरी )

.
सेवाकर विभाग ने भेजा रामदेव बाबा को पांच करोड का नोटिस ,
चार सौ करोड लिए साईत पांच का जुगाड , सरकार ऐसे ही करने को सोचिस.
(अब बाकी लोक को भी बीस पचीस करोड का नोटिसिया के सरकार काला धन का स्टोक भी पूरा करही के रहेगी , जादे जोश दिलाइएगा तो)


पिरधान जी : देश अर्थव्यवस्था के कठिन दौर से रहा है गुजर ,
आ मंतरी जी , अपना अपना हिस्सा , रहे हैं स्विस बैंक में धर ,
जनता लटकी हुई अधर , बस फ़िरती इधर उधर ,
जो सिरे से गई उखड , तो  सियासत गई उधड ..


कार्यसमिति की बैठक में विरोधियों पर साधा पीएम-सोनिया ने निशाना ,
चोप्प बे एकदम चोप्प , उडा देंगा पब्लिक ,अगर कर दिया शुरू बंदूक को भरवाना
(एक्के फ़ाईट में उनटा के रख देंगे बे)

.
आर्थिक संकट को देखते हुए आरबीआई घटा सकती है ब्याज दर ,
संकट का कटाओ टिकट , गर टोटल घोटालेबाज का नरेटी लो धर ,
(नरेटी माने गर्दन पकड लिया जावे सुसरों का जेहल में लिटा लिटा के पीटा जाए , एकदम पतरका वाला सोटी से सटासट सटासट )

.

योजना आयोग ने दो शौचालयों पर फ़ूंके रुपए पैंतीस लाख ,
बस इसीलिए तो जनता की नज़र में आयोग की है ऐसी साख ,
(हाय हाय इत्ते महंगे में जाने के लिए कम से कम पच्चीस तीस हज़ार का खनवा तो खाना बनता ही है जी , न त का खाली रोटी खा के थोडे जाने देगा कोई जी )

.

ल्यो कल्हे अपना पिरधान जी , ढीला अर्थव्यवस्था पे घोर चिंता जताए हैं ,
आ छोटका पिरधान दन्न से पैंतीस लाख में एक जोडा हगनपुर बनाए हैं
(साला अब मुसीबत तो ई है कि खाली खाना नहीं ई लोग का तो हगना भी बहुत महंगा पड रहा है हो देश को)


.
मोंटेक की ,छह महीनों में विदेश दौरे का , खर्च है टोटल 2.34 करोड रुपए ,
वाह !चाब्बास इत्ते के बाद ही शायद सरकार को कटौती के उपाय सूझे नए .
(274 दिनों की 42 आधिकारिक यात्राओं और ऊपर की छोटी सी राशि के बादे न साइत कनकिलुजन निकला कि बत्तीस रुपया कमाने वाला गरीब नय है )
.

अमां रुको यार , इश्क ,कविता , नज़्म , शेर और यूं गज़ल गज़ल न करो ,
अभी सियासत की बजाने दो तबियत से , किसी और बात में पज़ल न करो
प्यार और मोहब्बत तो करते रहे हैं और करते रहेंगे ,
लेकिन आखिर कब तलक किस्तों में यूं मरते रहेंगे .....
(अभी इहे चलने दो ...जबरार चलने दो )

.

पिरधान जी : आर्थिक विकास की राह में आ रही दिक्कतें हों दूर ,
का बताएं पिरधान जी , एक तो भुसकोल मिला पिरधान , आ उहो मजबूर ,
(धत सार खाली रोजिन्ना एक्के टेप बजाता है बे ई तो)
.


सोनिया की चेतावनी के बाद यूपीए सरकार ने बदले अपने तेवर ,
हां बे पता है केतना बदले हो , पैंतीस लाख का टायलेट में छानोगे अब घेवर
(एकदम से पाकेटमनी रोक दिए का सबका)
.


शौचालयों पर 35 लाख के खर्चे को मोंटेक मानते हैं बिल्कुल सही ,
हां जी एकदम्म , दादा का न खाता है , आ बाप का इनका बही ,
(बेट्टा करते जाओ यही , जितनी भी सियासत तुम्हारी रही )



प्रमोद तिवारी पर गिरी है , यूपी में हुई हार की गाज़ ,
भारत में हार के लिए किस पर गिरेगी , ई भी तय करिए लो आज ,
(अबे डिसाइड कर लो , काहे से कि पब्लिक त डिसाइड करिए चुके है न)

:)

ममता के डर से पेंशन बिल को सरकार ने फ़िर से टाला ,
इसीको कहते हैं , एक बार लगा डाला तो गोरमेंट झिंगालाला झिंगालाला,
(गले में डाला ढोल तो गाइए अब , ऊ लाला ऊ लाला ,)

:)

दोस्त दिए नसीहत , जिस दिन आपको पकडा सरकार जम के धोएगा ,
हा हा हा पकड के देखे तो सही एक बार,खुदे भोकासी पार पार के रोएगा,
(पोर पोर दुखाएगा रे अपन , सुईया अईसन अईसन घुसोएगा)

:)

अल्पसंख्यक आरक्षण के लिए अगले हफ़्ते ,सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार ,
अबे टोटल दिलाओ न जी , कोर्टवे में परमानेंटली किसी को बिठाओ न यार ,
(ए सुनो बे , अल्पसंख्यक , बहुसंख्यक , जाति ,धर्म , भाषा ,रंग , रोगन , इस्टेटस , बिन्नेस , सबके आधार निराधार पे रिजभेसन लागू कर दिया जाए ...साला एक ठो सीट भिदाऊट रिजभेसन न बचे ..करिए डालो भारत निरमान)

:)

बारिश का पानी सहेजें तो बुझ सकती है फ़िर दिल्ली की प्यास ,
ल्यो जो ई सब कर लेंगे तो , पानी माफ़िया फ़िर बैठ छीलेंगे घास ,
(आ पाकेट का हो जाएगा फ़िर नाश , अईसा मत लगाइए आस)

:)

ल्यो एक ठो गजबे मुद्दा पर आज एक ठो आउर नया बवेला हुआ ,
गडकरी जी ई काहे किए आखिर , बाबा का झुक के पैर काहे छुआ
(अबे भकलोल सब , पैर श्रद्धा , विश्वास , स्नेह , आशीष के लिए भी छुआ जाता है , आदत हो तो अपने आप ही छुआ जाता है , ई में पोलटिक्स काहे घुसेड के देख रहे हो बे)

:)

हा हा हा अभी इंडियन आयडल में एक ठो तानसेन इत्ता घनघोर गाए ,
लिपुश्टिक लगा लगा के कमरिया हिला हिला के , सबको लालीपाप बनाए ,
(आ सबसे सन्नाट त ई रहा कि , एक्को ठो जज आ होस्ट को नय पहचाने , जाओ सारों करते रहो इंडियन आयडल पचास तक , चिन्हबे नय करते हैं तुमको :)


:)