सोमवार, 26 मई 2014

हिंदुस्तान की सरकार बनी है





जे बात हां ,बनी है, और क्या जोरदार बनी है ,
देख रही है दुनिया ,कि अबकि हिंदुस्तान की सरकार बनी है ........
नई सरकार , नए हाकिम , और नई हुकूमत के आगाज़ ............पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं .............जाइए जश्न मनाइए कि .............अच्छे दिन आ गए हैं 


 *************
 गांव से ईश्वर काका फ़ोन करके पूछ रहे हैं कि आखिर इत्ते सारे लोग एक साथ खडे होकर ,माइक पर बोल बोल कर उनकी शपथ क्यों उठा रहे हैं 

*************
 
अरे आप मेरी बगल में बैठेंगे : नवाज़ शरीफ़ मनमोहन सिंह से
क्यों नहीं , मैं "इंडिया" को रिप्रेजेंट कर रहा हूं , हिंदुस्तानी पीएम ने मुझे भी इनवाइट किया है  


 *************

खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा को मंत्री पद की शपथ इसलिए नहीं दिलाई गई है क्योंकि दो शब्द के बीच में वे एक बार जरूर बोलते हैं ................खामोश

*************

शपथ समारोह में राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के कान में पूछा
ममा ...........इन लोगों ने डोरेमॉन को इनवाइट क्यों नहीं किया , मैं उसे क्या जवाब दूंगा 



*************
 
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हेमामालिनी धर्मेंद्र से , रात्रि भोज के लिए पानी तो Kent प्यूरीफ़ायर का ही यूज़ होगा न 

*************
 
नरेंद्र मोदी भारत के 15वें प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए
मायावती देश को आज संबोधित करके कहेंगी ...............बसपा तो सरकार को कतई समर्थन नहीं देगी 


*************
 
कार्यक्रम के दौरान ,पाकिस्तान से नवाज़ शरीफ़ को फ़ोन आया
सर , जल्दी वापस आ जाइए , मुशर्रफ़ कह रहा है कि आप उसे काम देखने को कह गए हैं 

रविवार, 25 मई 2014

नवाज़ शरीफ़ को मिला NOC





नवाज़ शरीफ़ , नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आना तो चाहते हैं
बस एक बार आईएसआई, अलकायदा और दाउद इब्राहिम से NOC मिल जाए

************************
पाकिस्तान आज 152 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा
नवाज़ शरीफ़ को भी कल "रिहा" कर दिया गया , वो 26 को आएंगे 

************************

 बिहार में नीतिश कुमार ने लालू यादव से हाथ मिलाया
अब बिहार में "सुशासन और भैंसासन" दोनों देखने को मिलेगा 

 ************************

"सेव द टाइगर" मुहिम आखिरकार रंग ले ही आई
टाइगर न सिर्फ़ बचे , बल्कि एक टाइगर ने तो अपनी खुद की फ़िल्म "हीरोपंती" भी रिलीज़ की 
 ************************
कांग्रेस 2019 का चुनाव भी राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लडेगी
राहुल गांधी जरूर महात्मा गांधी का सपना (कांग्रेस को खत्म किए जाने का) एक दिन जरूर पूरा करेंगे
************************

कांग्रेस भविष्य के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी : सोनिया
बस एक बार "कांग्रेस का लल्ला " जरा बडा हो जाए , अभी तो घुटनों घुटनों चलना सीख रहा है
 ************************
मोदी के शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे सोनिया और राहुल
एक जन फ़ाइल पकडेंगे और दूसरके माइक पकड के रखेंगे ...............कांग्रेस का हाथ  
 ************************
राहुल गांधी की मदद करें प्रियंका : कैप्टन अमरिंदर सिंह
हां बिल्कुल , राहुल गांधी के लिए भी "राबर्ट वाढेरा" जैसा कमाउ लडका ढूंढना चाहिए  
 ************************
नवाज़ शरीफ़ ने भारत आने से मना किया
असल में उन्होंने LifeOk चैनल पर कार्यक्रम "बाजी मेहमाननवाज़ी की " देख लिया 
 ************************
 शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेजा गया निमंत्रण
उनसे कहा गया है कि वे अपने साथ सोनिया और राहुल (अगर कहीं दिखाई दें तो) को भी लेते आएं 
 ************************
जीतन राम मांझी बने बिहार के मुख्यमंत्री
बाह बाह हमरे पिरदेस को अबकि बार "जेन्टस राबडी देवी " , हाकिम प्राप्त हुए हैं .

************************


इस बीच खबर आई है कि जब कांग्रेस में से किसी ने भी इस्तीफ़ा नहीं दिया तो , नैतिकता के आधार पर "डोरेमॉन" ने इस्तीफ़ा दे दिया है ...डोरेमॉन का कहना है कि जब बची ही उसके पास है.....................नैतिकता 
 ************************
नरेंद्र मोदी ने काशी में लोगों को संबोधित करते हुए "सफ़ाई" की बात की
हुंह्ह्ह ये तो हम भी करते रहे हैं : कांग्रेस ॥हमारी "हाथ की सफ़ाई" को कौन नहीं जानता 

************************
दिल्ली में आप+कांग्रेस और बिहार में लालू + नीतिश
लगता है ...........ससुरे ...इत्ती जल्दी अच्छे दिन आने नहीं देंगे

************************

बसपा को इस बार ,पिछली बार से ज्यादा वोट मिले : मायावती
जी बिल्कुल ठीक बात , इस बार तो पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही चमत्कारिक रहा है , एकदम आपके पर्चा फ़ाड भाषण के जईसा

 ************************

गंगा आरती का प्रभाव देखिए , आना भी शुरू हो गया
दुपहरिया में एक ठो सीएम जी और शाम तक एक ठो पीएम जी दुन्नो इस्तीफ़ा ..सेवा में सीरीमान जी समर्पित कर दिए हैं

 ************************

शनिवार, 17 मई 2014

खडी खबड >>>>>>>>>>>>व्यंग्य बाण





#खडीखबड :गंगा आरती का प्रभाव देखिए , आना भी शुरू हो गया
दुपहरिया में एक ठो सीएम जी और शाम तक एक ठो पीएम जी दुन्नो इस्तीफ़ा ..सेवा में सीरीमान जी समर्पित कर दिए हैं



#खडीखबड :नरेंद्र मोदी "टाइम्स" मैन ऑफ़ द ईयर , घोषित किए गए
आने वाली खबर है, एकदम खरी खरी खडी खबर , सोचा एडवांस में बताते चलें आपको 
 
 
#खडीखबड :अच्छे दिन......आ गए , अच्छे दिन ...........आ गए : नरेंद्र मोदी
बस अब "काला धन" से लेकर "जीजा-साला धन" भी देश के खजाने में आ जाए 
 
#खडीखबड :मैं एक हिंदू रा्ष्ट्रवादी हूं : नरेंद्र मोदी
अब कौनो पूछ नहीं रहा है इसका मतलबवा जी , लगता है सब गंगा आरती देख रहे हैं ..
 
 
#खडीखबड :इस बीच मीडिया ने कहा है कि अगर पीएम अपना विदाई भाषण आज ही देना चाहते हैं तो बनारस घाट ही चले आएं , सारे कैमरे यहीं बिज़ी हैं ..एक आध नीतिश कुमार के यहां खिचडी खा रहे हैं 
 
#खडीखबड :बिहार के मुख्य मंत्री नीतिश कुमार ने नैतिक आधार पर दिया इस्तीफ़ा
मनमोहन सिंह ...मंद मंद मुस्कुराते हुए कुछ सोच ही रहे थे कि किसी ने उनके कान में कहा कि सर एक्स पीएम ....को..सीएम नहीं बनाते हैं  
 
#खडीखबड :बिहार के मुख्य मंत्री नीतिश कुमार ने नैतिक आधार पर दिया इस्तीफ़ा
ये बिल्कुल उस तरह है जैसे कोई विद्यार्थी हाथ में "फ़ेल" का रिपोर्ट कार्ड लेकर कह रहा हो , हम परीक्षा से वाक आउट कर रहे हैं 
 
#खडीखबड :अच्छे दिन......आ गए , अच्छे दिन ...........आ गए : नरेंद्र मोदी
बस अब "काला धन" से लेकर "जीजा-साला धन" भी देश के खजाने में आ जाए 
 
#खडीखबड :मैं एक हिंदू रा्ष्ट्रवादी हूं : नरेंद्र मोदी
अब कौनो पूछ नहीं रहा है इसका मतलबवा जी , लगता है सब गंगा आरती देख रहे हैं ..
 
#खडीखबड :आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास की जमानत जब्त
उनका कहना है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पोस्टर में उनकी फ़ोटो के नीचे कैप्शन लिखा रहता था "कोई दीवाना कहता है , कोई पागल समझता है" लोगों ने इसे सच मान लिया
 
#खडीखबड :लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बुरी हालत आप पार्टी की हुई
सीट नहीं जीतने से ज्यादा अब टीवी पर बिल्कुल न दिखाई देने का नुकसान ज्यादा बडा हुआ है 
 
#खडीखबड :बिहार के मुख्य मंत्री नीतिश कुमार ने नैतिक आधार पर दिया इस्तीफ़ा
अब वे भी सोनिया ,राहुल ,लालू , मायावती के साथ "पराजय की मैय्यत" में शामिल हो सकते हैं 
 
#खडीखबड :सरकार ने घोषणा की है कि एक नए समाचार चैनल की शुरूआत की जाएगी जिसका नाम होगा "मोदी लाइव" , ताकि बाकी के अन्य चैनल कुछ दूसरी खबरों की खबर ले दे सकें 
 
#खडीखबड :नरेंद्र मोदी को 24 घंटे में , जितना टीवी समाचार चैनलों पर दिखाया गया है उतना तो मनमोहन सिंह को अपने पूरे कार्यकाल यानि दस साल में भी नहीं दिखाया गया
 
#खडीखबड :कांग्रेस के 94 % मंत्री लोकसभा का चुनाव हार गए
राहुल गांधी ने इत्ती अच्छी परसेंटेज़ के लिए जनता का धन्यवाद अदा किया है
 
 
#खडीखबड :कांग्रेस का हाथ ............................................................
ये हाथ हमको दे दे ठाकुर .........................हाथ हमको दे दे ठाकुर ....हाथ दे ठाकुर
खच्चच्चच्चच्च 
 
#खडीखबड :आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार चुनाव जीत कर एम पी बने
उन चारों को आदेश दिया जाता है कि फ़ौरन इस्तीफ़ा देकर दिल्ली विधानसभा के एम एल ए वाला चुनाव का तैयारी शुरू कर दें ...लडाई जारी रहेगी , ये रुकने वाली नहीं है अईसा सर्कुलर जारी किया जाने का अंदेशा है हमको

रविवार, 11 मई 2014

खडी खबड >>>>व्यंग्य बाण/पंच लाइन





#खडीखबड :गांव से मल्हू काका का फ़ोन आते ही हमने पूछा , " कक्का ,लहर के बारे में कुछ बताइए
बकौल मल्हू कक्का : बजाज का पंखा ..................करते सबको हक्का बक्का ......पक्का
उधियाते रहो ..........
 
 
#खडीखबड : पद छोडने से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे देश को संबोधित
आखिरी भाषण में वे कहने वाले हैं .............................................ढाक्कि टिक्की ढिक्कि टिक्की आउ 
 
 
खडीखबड : चुनाव आयोग ने दी क्लीन चिट राहुल का पोलिंग बूथ में घुसना गलत नहीं था
आयोग का कहना है कि अगर राहुल ई वी एम मशीन में घुस जाते तो कडी कार्वाई करते  
 
 
#खडीखबड : चुनाव आयोग किसी से भी नहीं डरता : मुख्य चुनाव आयुक्त
तो चुनावे आयोग से कौन डरता है भला : एकदम्मे मुख्य नहीं पोलटिशियन ...
घंटे से घंटा टकराए तो ..घडीघंटा हो अंजाम
 
 
#खडीखबड :अगड आम चाहती तो मोदी को कोलकाता में घुसने नहीं देती : ममता दीदी
पत्रकार : लेकिन फ़िर आपने उन्हें आने क्यों दिया ??
ऊ भी तो बंगाली हाय न , इसलिए .........
पत्रकार : बंगाली ? ? ? ?
आउड क्या ...उनका सारनेम (surname) नाय सुना आप ...अबकि बार .."मोदी सोरकार"
सोरकार बोले तो बंगाली सारनेम ........ई कि गोंडोगोल होच्चे रे बाबा 
 
 
#खडीखबड :नर्सरी दाखिले की तिथि न्यायालय ने और आगे बढाई
मुझे अभी सिर्फ़ चुनाव के बारे में सोचना है , मेरे दाखिले के लिए मम्मी सोचें :राहुल गांधी
 
 
#खडीखबड :कई कांग्रेसी मंत्रियों के लिए अपनी साख बचाना भी बडी चुनौती
और देश की साख ..........................उंह्ह्ह यहां अपनी साख पर बट्टा लगा है आपको देश को पडी है ....अरे आप को नहीं आपको 
 
 
#खडीखबड :"झूठों के सरदार" को न चुनें अपना प्रधानमंत्री : सोनिया गांधी
हमारे वाले , मोहन/मोंटेक तो , "खूंटों के सरदार" हैं , जहां बांध दिया , वहीं पडे रहते हैं ...
 
 
 
स्मृति ईरानी : क्योंकि सास भी कभी बहू थी ....टैन टैने टैन टैन ..टैन टैने टैन टैन
फ़रफ़ेसर साहेब : अबे कोई दीवाना कहता है , कोई पागल समझता है ..
मगर पहचान सब लेते हैं
राहुल गांधी : जिंदगी संवार दूं , इक नई बहार दूं ,
दुनिया ही बदल दूं , मैं तो प्यारा सा चमत्कार हूं
मैं हूं .........सबका प्यारा डोरेमॉन  
 
 

रविवार, 23 मार्च 2014

मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार




#खडीखबड :राहुल जी ,संभावित चुनाव परिणामों पर आपकी टिप्पणी
इस बार हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे , हमने भाजपा ज्वाइन कर ली है 




#खडीखबड :अब अगर भाजपा जीत भी जाए तो सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
अर्थात , हे वत्स सारे कांग्रेसियों के भाजपामय हो जाने के कारण भारतीय लोकतंत्र में यह अदभुत परिदृश्य भी उदीयमान होने को है
 
 
#खडीखबड :राहुल जी : यदि भाजपा आपको भी चुनाव का टिकट दे तो क्या आप भी
नहीं , बिल्कुल नहीं , क्या मैं आपको इतना बेवकूफ़ लगता हूं , मैं कम से कम आईपीएल मैच की टिकट से कम में नहीं मानूंगा 
 
 
#खडीखबड :चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का समय बढा सकता है
ताकि जितने भी अलटी पलटी मार नेता हैं वे नई पार्टियों में ठीक से सैट हो लें
 
 
 
#खडीखबड :आडवाणी जी , क्या आपने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं
जी नहीं , अभी तो मैं Angry birds के कई लेवल खेल रहा हूं 
 
 

#खडीखबड : पाकिस्तानी पीएम के मोर को खा गई बिल्ली ,पुलिस वाले सस्पेंड
साला ऊपी पुलिस को भैंसिया संस्पेंड कराई आ पाकी पुलिस को बिल्लैया
दईया रे दईया 
 
 
#खडीखबड : आडवाणी की मर्ज़ी वे जहां से चाहें चुनाव लडें : राज़नाथ सिंह
गुस्सा तो इत्ता आ रहा है कि सीधे मोदी से लड जाउं : आडवाणी 
 
 
#खडीखबड : चिदंबरम नहीं लडेंगे चुनाव , बेटे को दिलाया "टिकट"
बेटे ने कहा पापा थैंक्यू "क्वीन" फ़िल्म मैं भी देखना चाहता था
लुंगी डांस , लुंगी डांस
 
 
#खडीखबड : तीन आप प्रत्याशियों ने एक दिन में लौटाए टिकट
एक दिन में तीन , ई हिसाब से तो चुनाव के दिन तक "टिकट लौटाओ पार्टी" ही बहुमत में आ लेगी 
 
 
#खडीखबड : कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को बनारस से टिकट देने की घोषणा की
नंबर दो के लिए मैं अरविंद केजरीवाल को कडी टक्कर दूंगा : दिग्विजय सिंह
 
 
 
#खडीखबड : कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को बनारस से टिकट देने की घोषणा की
नहीं दिग्विजय सिंह से कोई बदला नहीं लिया गया है : राहुल गांधी
 
 
#खडीखबड : लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार ने सासाराम से पर्चा भरा
पब्लिक ने फ़ौरन ही कहा " मीरा जी ,आप बैठ जाइए , बैठ जाइए" 
 
 
#खडीखबड :हमें महिलाओं और युवाओं को ज्यादा ताकत देनी होगी :राहुल गांधी
और मैं आपको बता दूं कि "मेरी मम्मी महिला हैं और मैं युवा" : राहुल गांधी
 
 
#खडीखबड : राहुलवा अपनी महतारी से : अम्मां , होली तो कांग्रेस का त्यौहार है न , क्योंकि आफ़्टर ऑल रंग लगाते तो "हाथ" से ही हैं न
महतारी गांधी : वाह वाह वाह वाह , क्रांतिकारी , बहुत क्रांतिकारी 
 
 
#खडीखबड : केजरीवाल खेलते जो होली लेके झाडू मॉड्ल वाला पिचकारी ,
दूर बहुत दूर तक पुण्य कमाके कोई फ़िर कह उठता , क्रांतिकारी , बहुत क्रांतिकारी
घंटिया बजाते रहिए जी ....टंग टंग टंग 
 
 
 

 
 

बुधवार, 12 फ़रवरी 2014

चाय के प्याले से उठती सियासत की सुनामी ..........










आज अपने राज भिया मनसे वाले मुंबई हाइवे पर संवैधानिक सा कुछ करने का आह्वान किए थे , कुछ पता चला नहीं कि क्या क्या ऐसा हुआ जिसे अराजकता नहीं कहना चाहिए , भोर में त ट्रक का हवा फ़ुस्स करते हमने कई हवाईवीरों को टीवी पर देखा था , शाम को तो सिर्फ़ और सिर्फ़ चाय की चुस्कियां दिख रही हैं , ससुरी बकवास बहसों को देखने से बहुत ही बेहतर लग रहा है .....राज भिया माने का फ़ायदा हुआ बताइए तो ;) ;) ;) ;)


#खडीखबड :राहुल गांधी ने कल उडीसा में छात्रों से मुलाकात की 
उन्होंने छात्रों से सिर्फ़ एक वादा लिया .........................चुनाव परिणाम जो भी हो, छात्र 'डॉरेमॉन" देखना नहीं छोडेंगे    

#खडीखबड : वर्ष 2013-14 में रिकार्ड खाद्यान्न का अनुमान : पवार 
बस भूख से न मरे कोई , इत्ता रिकार्ड और बना लो न यार     
नहीं तो ई रिकार्ड को दीवार पे टंगले रहने दीजीए

#खडीखबड :राहुल गांधी की कुलियों से मुलाकात पर खुद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया 
ओ वाउ   आई मीन ..भईया ..ये बिल्कुल 'डोरेमॉन" के नए एपिसोड जैसा लगा होगा लोगों को ....आई मीन ....मुझे तो ऐसा ही लगा ..अब देखिए न ...आप किसी के सामने यकायक पहुंच कर ..एक घंटे तक कुछ भी बेसिर पैर की और बोले जाइए ....कैमरे ऑन हैं , फ़िल्म बन रही है .....भईया ...आई मीन ..हाउ रोचक इज़ दिस


#खडीखबड :राहुल गांधी ने आज कुलियों से की मुलाकात ,घोषणापत्र पर उनकी राय ली
कल के लिए लोग कहीं सट्टा न लगाने लगें कि आज वे फ़लाने की राय लेने वाले हैं .....बिंदु दंतो सिंह का फ़ाइनांस कंपनी का गुनी लोग कुछ गुंजाईश तलाश सकते हैं

#खडीखबड :राहुल गांधी ने आज कुलियों से की मुलाकात ,घोषणापत्र पर उनकी राय ली
ये अलग बात है कि .........................................किसी ने दी नहीं     
क्या भरोसा .................अगला कब फ़ाड डाले 

#खडीखबड :सीवीसी की निगरानी क्षमता पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछे सवाल 
साथ साथ ही "पोटेंसी टैस्ट" के लिए भी रेकैमैंड कर देना चाहिए था 

#खडीखबड : तीसरे मोर्चे के लिए संसद सत्र के बाद फ़िर मिलेंगे 11 दल 
लेकिन किसी भी सूरत में "ज्वाइंट बैंक अकाउंट" नहीं खोला जाएगा , कतई नहीं जी 

#खडीखबड :सांसदों ने दस्तावेज़ फ़ाडे ,अध्यक्ष का माइक छीनने का प्रयास 
मगर ये स्पष्ट किया जाता है कि "सब कुछ" बिल्कुल संवैधानिक तरीके से किया गया 
   

#खडीखबड :श्रीनिवासन के दामाद अयप्पन करते थे सट्टेबाज़ी 
देश के विकास में अब "दामाद" लोगों का भी अमिट योगदान होता जा रहा है 

#खडीखबड :कल से दिल्ली में कांग्रेस करेगी पोल खोल अभियान की शुरूआत
उत्तर प्रदेश में वो पहले ही "भैंस खोल" अभियान की शुरूआत कर चुकी है  


#खडीखबड :कल से दिल्ली में कांग्रेस करेगी पोल खोल अभियान की शुरूआत
आंय   मगर पिछले पंद्रह साल से तो उसी का राज़ था , बल्ब भी उसके और पोल भी
जो खोलना है खोल ले 


खडीखबड : हमने सत्तर हज़ार करोड का कर्ज़ माफ़ कर दिया :राहुल गांधी
और इस बहाने सत्तर लाख करोड पर "हाथ" साफ़ कर दिया : मैडम गांधी 

#खडीखबड :राहुल गांधी गुजरात में भाषण दे रहे हैं
भईया .........सुनिए भईया .........भईया .......भईया ....आरटीआई ....भईया .....लोकपाल भईया .............लोग मेरे पास आए और कहा ....भईया ........भईया
भईया अभी भईया भईया बोल के सबको भईया बना रहे हैं 


#खडीखबड : राहुल गांधी आज गुजरात में विकास खोजेंगे
उन्होंने "डोरेमॉन" से कहा है कि वो अपने गैजेट्ज़ से उन्हें पहले गुजरात खोज कर दे
विकास वे खुद ढूंढ लेंगे    सो इंटेलिजेंट पलटिशियन

#खडीखबड :उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए : बहिन मायावती
लेकिन अब तो भैंसिया भी मिल गई है और तीन सिपाही लाइन हाज़िर भी हो गए ,
अब तो सब सैटल है दीदी 


#खडीखबड : झारखंड में राहुल का किया गया विरोध कहा चुनाव में मज़ा चखाएंगे
हुंह्ह  मज़ा चखाएंगे , मम्मी ऐन टाईम पे इलेक्शन लडने से ही मना कर देंगी मुझे , फ़िर मज़ा चखाते रहना  


#खडीखबड :चटगांव टेस्ट में संगकारा ने ठोंके 424 रन रिकार्डतोड पारियां
बताइए , एक हमारे हैं , क्या जरूरत थी इत्ती दूर न्यूज़ीलैंड जाने की , जब पडोस के लौंडों को हराकर चंपियन रहा जा सकता था

#खडीखबड :कांग्रेस किसी भी जांच से नहीं डरती : हारुन युसुफ़
हमें हर जांच से "डोरेमॉन" बचा लेगा ...............तो क्या सीबीआई भी डोरेमॉन के अंडर है

#खडीखबड :राहुल गांधी ने पार्टी लाइन से हट कर कुछ न कहने की दी ताकीद उधर पार्टी का कहना है कि उन्हें "डोरेमॉन" उत्ता पसंद नहीं है    

#खडीखबड :जनार्दन द्विवेदी के ताज़ा बयान के बाद आरक्षण पर छिडी नई बहस
मंगल ग्रह की ओर निकला यान भी बहस में भाग लेने के लिए वापसी कर रहा है ..........इत्ता इंपोटेंट सबजेक्ट न है

#खडीखबड :बिन्नी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से समर्थन वापस लिया
फ़िलहाल उनका "समर्थन" वेकैंट है , जिनको चाहिए , बारी बारी से हाथ उठाइए

#खडीखबड :पिछले दिनों दो पुलिस वालों को सस्पैंड कराने के लिए कित्ते पापड बेलने पडे ,जबकि आजतक वालों ने आज सात पुलिसिए सस्पैंड करा डाले , और ऊपी का हाल तो पूछिए मत , भैंसिया ही लाइन हाज़िर कर दिहिस तीन ठो सिपहिया को ....फ़ूलिश ...पुलिश

#खडीखबड :अभी अभी भैंसवस्त सूत्रों से पता चला है कि उन सात भैंसों ने "भैंस की पूंछ" नाम की नई पार्टी बना कर "तीसरे मोर्चे" का समर्थन करेंगी 



रविवार, 2 फ़रवरी 2014

गुम भैंसे तलाशेगी FBI :) :) >>>> व्यंग्य बाण






आज़म की भैंसों को तलाशने क्राइम ब्रांच की टीम खोजी कुत्तों के साथ पहुंची
आज CIA और FBI की टीम हेलीकॉप्टर और जंगी जहाज़ों से उन्हें तलाशेगी

आप सबसे निवेदन है कि यदि फ़ेसबुक और ट्विट्टर पे कहीं चरती विचरती मिल जाएं तो सूचित करें ..बताने वाले को पौने सात लीटर दूध दिया जाएगा वो भी मदर डेयरी के रेट से सवा बारह रुपए सस्ता


.
सरकार ने निजि एयरलाइंस को लिखी चिट्ठी , उच्च सुविधा दी जाए
एयरलाइंस ने बात मानी , फ़ैसला किया है कि मंत्री/सांसदों को "उच्च स्थान" दिया जाएगा और उन्हें हवा में ही उतार दिया जाएगा


सबसे सेफ़ एंड द बैस्ट पॉलिटिकल स्टैंड ऑफ़ दिस लोकतांत्रिक पीरीयड
कांग्रेस को ही भरपेट गरियाया जाए , पूरा देश को पोलियो ड्राप्स पिलाते रहे , खुदे भूल गएआ ऊपर से इंटरभू भी देंगे
.

#खडीखबड :कल अर्नब और राहुल का इंटरव्यू बिल्कुल ही बेकार था
क्योंकि उसमें "डोरेमॉन" के बारे में कुछ भी पूछा नहीं गया .....

.

.
#खडीखबड :जब भी कोई राहुल गांधी से अगले प्रधानमंत्री पद के बारे में पूछता है वे मुस्कुरा उठते हैं क्योंकि उन्हें पता है , जिसके पास 'डॉरेमॉन" हो उसके लिए ये पीएम की पोस्ट कुछ नहीं है
.

#खडीखबड :राहुल गांधी जी के इंटरभू वाले प्रसंग से मुझे ये याद हो आया कि एक ठो हैं .....उन्होंने एक दिन अपनी परीक्षाओं का फ़ंडा बताया कि , वे कुल पांच ही उत्तर रट के जाते थे ....और फ़िर प्रश्न पत्र में कोई भी प्रश्न पूछा गया हो ............... हमें क्या पता था साला और भी लोग ई फ़ार्मूला पे हैं
.

राहुल गांधी पर अक्सर गलत टाइमिंग का आरोप लगता है : एक खबर
समलैंगिकता को दोबारा भी सर्वोच्च न्यायायलय ने अपराध ही माना है ई दूसरी खबर
सरकार सोशल साइटों पर बंदिशें लगाने के हक में है और नए इंटरव्यू के बाद तो बनने वाले एक कानून के तहत "टीवी चैनलों" को भी सोशल साइट करार दिया जाएगा , इत्ती झंड इतने कम टैम में बहुत डैमैज वाला चीज़ है जी
.
मध्य प्रदेश में एक ठो पैंसठ करोडिया बाबू फ़िर धराए हैं
लोग बाग कह रहे हैं कि ,ये सब;) MP नाम होने के कारण हो रहा है , कोई भी एम पी , एम एल ए को सुखी नहीं देखना चाह रहा है जी (: (:
.


दिल्ली में कोहरे का कहर जारी , ज़ीरो हुई विज़िबलिटी
नई सरकार को फ़ौरन बर्खास्त किया जाए कोहरा हटाने के लिए कुछ किया ही नहीं
.

.
#खडीखबड :दिल्ली की बिजली कंपनियों ने कैग जांच का स्वागत किया
जांच ठीक से हो सके इसलिए कल से दस घंटे का पावर कट किया जाएगा , ताकि "अंधेरे में जांच" एकदम ठीक से हो सके
.

#खडीखबड :बेइमानों की लिस्ट में राहुल गांधी कान नाम बिल्कुल गलत है ,
क्योंकि उन्होंने आज तक कोई काम डोरेमॉन से बिना पूछे नहीं किया , और डोरेमॉन पर जनता को पूरा विश्वास है
.


.
#खडीखबड :कल की खबर क्लिंटन पिछले हफ़्ते झा जी से मिले
अखबार का पता हमारी सैटिंग होते ही दिया जाएगा ..........
बाद में हम खुद खंडन करेंगे , टिवट्टर पे

.
#खडीखबड :दिल्ली में फ़िर बढ गई है दूध की कीमत
लगता है सांपों की खुराक फ़िर से हो गई कुछ ज्यादा है
.


.
#खडीखबड :सरकार ने राहुल की मांग मान कर तीन और सिलेंडर बढा दिए
कहीं कल प्रेस कांफ़्रेंस बुला कर लडका ये न कह कर तीनों सिलेंडर लुढका मारे कि , ये बाकी तीन सिलेंडर , बिना गैस वाले होंगें
.

.
#खडीखबड :कांग्रेस की पोस्टर गर्ल हसीबा अमीन पर लगे घोटाले के आरोप
उफ़्फ़ कांग्रेस में अब सिर्फ़ एक ही व्यक्ति ईमानदार बचा है "डोरेमॉन"