गुरुवार, 24 सितंबर 2015

व्यंग्य बाण >>>>> खडीखबर






‪#‎खड़ीखबर‬ : जो कभी चाय बेचते थे आज पंद्रह लाख का सूट पहनते हैं :राहुल गांधी
और जो कभी देश बेचते घूमते थे , आज चाय बेचने लायक भी नहीं रहे ...
इसको बदल डाला तो ......झींगा लाला , झींगा लाला


#‎खड़ीखबर‬ : दिल्ली में जारी है "मच्छरों" का कहर
हम तो उनसे पहले ही अलग हो गए हैं , हमने कोइ कहर नहीं ढाया: योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण 


#‎खड़ीखबर‬ :रामलीला मैदान में ताकत दिखायेगी कांग्रेस
च्चच्चच्च ...बेचारी ..अब मैदान , गली , मुहल्लों में ताकत दिखा रही है ..
देख तेरे ...कुनबे की हालत क्या हो गयी ..पैलवान


#‎खड़ीखबर‬ : बाबा राम रहीम की एमएसजी टू फिल्म ने तोड़े सारे "रिकार्ड"
बाबा का कहना है की एमएसजी जी थ्री में वे सारे "रिकार्ड प्लेयर" भी तोड़ डालेंगे ..
सब आऊट डेटेड हो गए हैं न इसलिए


‪#‎खड़ीखबर‬ :हम जागरुकता के ज़रिये कम करेंगे डेंगू की दहशत : सरकार
हम पहले से ही जागरूक हैं , आल आउट मौरटीन सब फेल : डेंगू के मच्छर


‪#‎खड़ीखबर‬ :डेंगू को गंभीरता से ले स्वास्थ्य विभाग : मुख्यमंत्री
बयान सुधार :डेंगू को स्वास्थ्य विभाग ,और मुझे दिल्ली पुलिस ,गंभीरता से ले :CM

‪#‎खड़ीखबर‬ :डेंगू के मरीजों को नज़रंदाज़ न करें अस्पताल : नजीब जंग
तो क्या जंग साहब की नज़र में दिल्ली सरकार भी डेंगू की मरीज़ है


‪#‎खड़ीखबर‬ :सभी सीटों पर लडेगा तीसरा मोर्चा
फिर आपस में ही लड़ मरेगा

‪#‎खड़ीखबर‬ : डेंगू ईलाज से इनकार वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज
कल कोइ और खबर होगी सुर्खी में , ये वाली तो बस याद रखें आज ..
जे पब्लिक है बाबू ...सबै कुछ भूल जावत है ..कभी रोवत है , कभी गावत है


‪#‎खड़ीखबर‬ : जिन्हें मराठी नहीं आती वे ऑटो नहीं चला सकते : शिवसेना
जिन्हें मराठी आती है ,वे ................शिवसेना चला सकते है॥


#‎खड़ीखबर‬ :मांझी के अड़ने से अटका सीटों का बंटवारा
ल्यो मांझी फिर अटक अड़ लिए ..पहले भी बीच मंझधार में कईयों को डुबो चुके हैं


#‎खड़ीखबर‬ :टिकट लेकर थियेटर में "हीरो" देखेंगे जैकी श्राफ
हाँ थियेटर में ही देखनी पड़ेगी ..मल्टीप्लेक्स में तो कोइ फ्री में भी देखने को तैयार नहीं है

‪

 #‎खड़ीखबर‬ : मुस्लिक वोटों के भरोसे बिहार में जोर आजमाएंगे ओवैसी
इस भरोसे से तो उन्हें पाकिस्तान में जोर आजमाना चाहिए ...या फिर आइएसआइएस में


#‎खड़ीखबर‬ :मैं कोइ वी आई पी नहीं हूँ , मुझे कोई सुरक्षा नहीं चाहिए
क्या बात करते हैं सर ..आप ही हैं जो राहुल गांधी को कह सकते हैं ..चल बे साले
और जिसका साला राहुल गांधी हो ...उसे तो सुरक्षा मिलनी ही चाहिए ..आखिर घर में ही उसे झेलना पड़ता होगा



#‎खड़ीखबर‬ : लालू ने पूछा : कहाँ है बिहार में जंगल राज़
जब जंगल झाड खेत चारागाह सब मैं खुद सालों पहले चर गया


#‎खड़ीखबर‬ :अपने आसपास सालों से जमी गंदगी को हटायें : दिल्ली सरकार
इस प्रचार को फ़ौरन बंद करे दिल्ली सरकार : भालू भीतिश हठबंधन
बिहार बीजेपी हमें ये सुना सुना कर चिढाती है


#‎खड़ीखबर‬ : साठ साल में कांग्रेस ने ये किया की स्मृति भी मंत्री बन गयी
और दूसरी तरफ हालत ऐसी हो गयी की राहुल चपरासी भी न बन पाया
इस इज ट्रू लोकतन्तर


#‎खड़ीखबर‬ : गुलाम काश्मीर हमारे हवाले करे भारत : पाकिस्तान
गुलाम पाकिस्तान हमारे हवाले करें पाकिस्तानी हुक्मरान : तालिबान
ल्यो ..इसे कहते हैं ...चोर पे लग गए मोर


#‎खड़ीखबर‬ :गुलाम कश्मीर वापस चाहिए : पाकिस्तानी सेना प्रमुख
ताकि हम उसे गुलाम पाकिस्तान में जोड़ कर पूरा गुलामिस्तान बना सकें


#‎खड़ीखबर‬ :सोनिया बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष , राहुल गांधी अभी तैयार नहीं
बस एक बार स्पीच का फर्रा तैयार हो जाए , कमबख्त Doremon का गजेट भी तो अब काम नहीं करता


‪#‎खड़ीखबर‬ :केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करके गलती की : कम्युनिस्ट पार्टी
बिलकुल गलत है , हमारे मंत्रियों को ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती थी , समय समय पर उनके घोटाले की खबरों से जनता खुद जान जाती थी : कांग्रेस


‪#‎खड़ीखबर‬ :मैं अपनी प्रमोशन से पहले इस केस को निपटना चाहता हूँ : पुलिस कमिश्नर मारिया
सर जी अगर मैं निपटा दूं तो मुझे डीसीपी बना देंगे क्या : एसीपी प्रद्युम्न CID Sony TV थाना

रविवार, 6 सितंबर 2015

हमने की है शीना मुखर्जी की हत्या : तालिबान



चित्र इण्डिया टूडे की साईट से साभार

‪#‎खड़ीखबर‬ : अगर जल्दी ही शीना मुखर्जी का केस पुलिस ने साल्व नहीं किया तो हम इस क़त्ल की ज़िम्मेदारी ले लेंगे :तालिबान


#‎खड़ीखबर‬ :मैं अपनी प्रमोशन से पहले इस केस को निपटना चाहता हूँ : पुलिस कमिश्नर मारिया
सर जी अगर मैं निपटा दूं तो मुझे डीसीपी बना देंगे क्या : एसीपी प्रद्युम्न CID Sony TV थाना


‪#‎खड़ीखबर‬ :केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करके गलती की : कम्युनिस्ट पार्टी
बिलकुल गलत है , हमारे मंत्रियों को ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती थी , समय समय पर उनके घोटाले की खबरों से जनता खुद जान जाती थी : कांग्रेस


#‎खड़ीखबर‬ :हमने अपनी सबसे अच्छी टीम को शीना मर्डर केस पर लगया है : पुलिस कमिश्नर मुम्बई
टीम को छोडिये सर ..टीवी चैनल वाले हैं न , चार्जशीट से लेकर जजमेंट तक सब निपटा देंगे 


#‎खडीखबर‬ :मोदी ने बिहार को कुछ भी नया नहीं दिया : नीतीश कुमार
"सफ़ेद भैंसें" मिलते ही सबसे पहले बिहार को दी जायेंगी रे बुड़बक : मोदी


‪#‎खडीखबर‬ :सोनिया जी , आखिर आप लालू और नीतीश की रैली में क्यूँ गईं थीं
सोनिया गांधी : why should ....boys have all the fun

#‎खडीखबर‬ :बिहार सरकार ने दिल्ली के लिए अपने चार पुलिस अफसर दिए थे
अब दिल्ली सरकार बिहार को अपने चार MLA देगी ......हाँ आप ठीक समझे वही वाले
पुलिस को कहा गया है की .....ले जाते समय उन्हें शौपिंग न कराई जाए


‪#‎खडीखबर‬ :भारत पाकिस्तान समस्या का नया हल मिला
बशीर का कहना है :OLX पर पाकिस्तान को बेच कर श्रीलंका खरीद लेते हैं , क्रिकेट में हराने के काम आयेंगे
कुछ कीमत भी कुछ कीमती भी


‪#‎खडीखबर‬ : मोदी ने रैली में लालू नीतीश से माँगा पच्चीस साल का हिसाब
लालू ने कहा : हमने जितना चारा खाया था , सब गोबर कर दिया
नीतीश : हमको जितना गोबर स्टॉक में मिला था सबके उपले बने दिए
जियाह्ह हो बिहार के लाला ......एक जीजा एक साला


‪#‎खडीखबर‬ : यदि भारत सरकार ने हम पर जंग थोपा तो परिणाम भयंकर होगा : पाक
क्या बताएं भईया , भारत सरकार ने हम पर भी जंग (नजीब) थोप रखा है : दिल्ली सरकार


‪#‎खडीखबर‬ :राहुल जी , बिहार विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस की क्या तैयारी है
राहुल गांधी : ................................सुमित संभाल लेगा


 #‎खडीखबर‬ :मैं अपने समाज (को तोड़ने) के लिए लड़ रहा हूँ : हार्दिक पटेल
मैं हमेशा अपने देश को एक करने के लिए लड़ता रहूँगा : वल्लभ भाई पटेल



रविवार, 23 अगस्त 2015

"भैंसीयास्टिक technology"...व्यंग्य बाण




This is called "भैंसीयास्टिक technology"


बिहार की लिफ्टें छोटी हैं : लल्लू पिरसाद भांडव
जबकि भैंसें इतनी बड़ी की मुंह से बिहार में चारा खा कर दिल्ली में पूँछ उठा कर गोबर कर लेती हैं ..


चार लोग कभी भी रेप नहीं कर सकते , कर सकते हैं क्या : मुल्ला यम सिहं
ल्यो कल्लो बात ..क्यों नहीं ..दुई ठो बाप बेटे मिलकर पूरे पुत्तर पिरदेस का कर डाले हैं


:रिपोर्टर : सर ,लगता है कांग्रेस के अन्दर का दम ख़म चुक गया
कांग्रेस प्रवक्ता अबे हमारा मुंह न खुलवाओ : तूफ़ान हमारे अन्दर भी है , एक बार "ढक्कन " हटा के तो देखो अब ये न पूछना ढक्कन कौन ......लोग ढक्कन कहेंगे


कक्षा दसवीं की छात्रा के बैग में मिली बीयर की बोतल
स्कूल को फ़ौरन ही उस बालिका को नोटिस थमाया ...............................................
और पूछा , बिटिया ..दुनिया वोदका तक जा पहुँची है , तुम बीयर पर ही अटकी हो 


संसद के अगले सत्र के लिए राहुल करेंगे विशेष तैयारी
गांधी जी की "सारी बकरियों" का होगा विशेष रूप से ज़िक्र ..
इसके बाद , चरखा , चश्मा , धोती .....


 मोदी ने बिहार की बोली लगाई है : नितिश कुमार
जबकि हमने और लालू जी ने तो बिहार को OLX पर बेचने की तैयारी की थी
हुआ न घाटा ......तो बोलो तारा रारा ..बोलो तारा रारा


महाराष्ट्र पुलिस ने एक तोते को गिरफ्तार किया
कांग्रेस ने कहा है कि , पब्लिक गलत सोच रही है ..ये हमारे वाला नहीं है 


गांधी जी के पास तीन बन्दर थे : राहुल गांधी लोकसभा में
अबे बन्दर .............................................................................................
नहीं बे , उनके पास बकरियां थीं ...इसको सच में ही इतिहास पढाओ यार


लालू यादव नीतीश आज शुरू करेंगे शब्द वापसी अभियान
इससे प्रेरित होकर बिहार की भैसों ने भी चारा वापसी अभियान शुरू करने की घोषणा की 



शनिवार, 17 जनवरी 2015

खबरों की काटापीटी ..............



.




संजय दत्त ने फ़िर से मांगी फ़रलो ...गोरमिंट बोली .....धरलो
*****
दिल्ली पुलिस जल्दी ही कर सकती है शशि थरूर से पूछताछ
शशि थरूर ने फ़िर की प्रधानमंत्री मोदी का तारीफ़ .................हायं
****
दिल्ली की सभी सीटों पर लडेगी बसपा
कद्दू लडेगी ........अभी कल तो बहिन जी के जनमदिन पाल्टी पर केक के लिए लड मरी थी बसपा
 *****
आमिर खान अब करेंगे फ़िल्म "कुश्ती"
पीके का पोस्टर देख कर सब अटकल लगा रहे हैं कि ये कुश्ती वो मशहूर पहलवनिया "सनी लियोनी जी" से ही करेंगे ....प्रेम से बोलिए तारारारा .
 *****
उत्तरप्रदेश सरकार पर्यटकों को लखनऊ घूमने के लिए "सायकल" मुहैया कराएगी
बहिन जी... मुस्कुराते हुए सोच रही हैं ..आवे तो हमरी सरकार ...हाथी न बंटवा दिए तो कहना  
******
चार्ली हेब्दो के कार्टून पर पाक संसद में निंदा प्रस्ताव पारित
अरिस्स ...पाकिस्तानियों ने तो आतंकवादियों को भी सांसद बना रखा है बे
********
गाँव गाँव आंदोलन कर जनाधार बढ़ाएगी कांग्रेस :राहुल गांधी
शहर से गाँव ,गाँव से खेत ,खेत से दालान ,दालान से सड़क तक पहुँच जाएगी कांग्रेस ....

********
कांग्रेस ने राबर्ट वाड्रा पर कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया
जबकि खुद वाड्रा का कहना है कि उन्होंने सबकुछ "कांगेस" से प्रेरित होकर किया था
*******
एम्स में भर्ती होना चाहता था आसाराम
अस्पताल ने कहा एक्सरे , एम आर आई , सीटी स्कैन में तो कुछ निकला नहीं कहें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी चैक कर लें

*********
मेरे और धोनी के बीच कोई मनमुटाव नहीं था धोनी : रवि शास्त्री
ठीक है ठीक है , त अब हुई जाएगा , .........हे हे हे अरे कमेंटेटरी न करिएगा दुन्नो जन
*********
राजस्थान सरकार ने ज़ब्त की राबर्ट वाड्रा की जमीन
इससे पहले राबर्ट वाड्रा ने किसानों की जमीन जब्त कर ली थी ..सरकार ने बंधकी छुडा ली ॥

आज के समाचार समाप्त हुए ..कैमरापर्सन ..धोंदूमल के साथ झपटू जी ..समाचार चैनल झा जी कहिन के लिए :) :) :) :)

रविवार, 9 नवंबर 2014

राहुल गांधी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार >>>>> खडी खबड






बचपन को बचाने के लिए नोबेल तो राहुल गांधी को दिया जाना चाहिए , आखिर उन्होंने अब तक अपना बचपन बचा के रखा है

:) :)

 मनमोहन सिंह को मिला जापान का राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान

उन्होंने स्पष्ट किया है कि ये सम्मान उन्हें "रोबोट" कैटेगरी में नहीं दिया गया है

:) :)
‪शीला दीक्षित नहीं लडेंगी चुनाव , संदीप दीक्षित का भी नहीं है नाम,,मुझे नहीं लगता ,"माधुरी दीक्षित" ..............के बारे में आप सोच रहे होंगे 

:) :) 


‎छ तारीख को होगा सचिन की किताब "playing in my way" का विमोचन ,मनमोहन सिंह ने बधाई देते हुए कहा है कि ..........उन्हें खुशी है कि कोई ऐसी किताब भी लिखी गई है जिसमें उनकी पोल नहीं खोली गई है
:) :)

बहुत अच्छे ...जब "धन की बात" होती थी , त आप टनटनाए रहते थे , अब "मन की बात" हो रही है , त आपके तन में दरद हो रहा है ....

 :) :)

‪प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "मन की बात" लोगों को बहुत भा रही है :भाजपा

"भईया, अगर आपको कैंसर हो जाएगा तो सरकार बचाएगी" , लोगों ने इस लाइन को भी बहुत पसंद किया था , देखा पालटी भईया जी को परमोसन देके बडा दारोगा बना रही है :) :)

 99 प्रतिशत अस्पतालों में है डाक्टरों की कमी
.हुंहह इसका मतलब बचे हुए एक परसेंट ने अपने कंपाउंडरों/वार्ड बॉय को प्रमोशन नहीं दी 


 :) :)
जमीन के सौदे के सवाल पर बुरी तरह भडके राबर्ट वाड्रा
गलत बात है ...............ऐसे नहीं पूछना चाहिए था ....ये पूछो कि ....माल कित्ता कमाया
 


 :) :)
राहुल की होगी ताजपोशी , "जल्दी ही" बनेंगे कार्यकारी अध्यक्ष

यहां "जल्दी ही" का मतलब है .......इससे पहले कि कांग्रेस ही खत्म हो जाए ,उससे पहले

 :) :)
बीमार चौटाला जमानत पर कर रहे हैं धुंआंधार रैलियां
हा हा हा डाक्टर ने दवाई पर्ची पे लिख दिया कि दो रैली सुबह दो रैली शाम नियमित रूप से सेवन करना है 




आज के लिए इतना ही ....मिलेंगे फ़िर कुछ और खडी खडी खबरों के साथ .............

शनिवार, 13 सितंबर 2014

खरी खरी खबरें यानि खडी खबड >>> व्यंग्य बाण





‪#‎खडीखबड‬ :इस बीच राहुल नए उत्साह के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगे पाए गए , फ़ोटोग्राफ़र जब उनके पास पहुंचा वे अपनी गर्दन डोरेमॉन के पेट में घुसेड के कोई नया गजेट तलाश रहे थे


‪#‎खडीखबड‬ :भाजपा और आप के विधायक बाढ पीडितों को भेजेंगे मदद
ये सुनकर कई कांग्रेसियों ने कहा है कि उन्हें भी बाढ पीडितों में गिना जाए .........प्लीज़

#‎खडीखबड‬ 30 से अधिक पूर्व सांसदों के घरों का बिजली पानी का कनेक्शन काटा गया
देखा ..हमने तो पहले ही कहा था कि हमारी हालत बाढ पीडितों जैसी ही है : कांग्रेस;)


#‎खडीखबड‬ :लो अभी देश एक ही आपदा से जूझ रहा है ये दूसरी और आ खडी हुई : राहुल गांधी
दूसरी आपदा ???? कौन सी सर ???
अरे ...भईया ..आपको पता नहीं ...बिग बास 8 शुरू होने वाला है न 

‪#‎खडीखबड‬ :दागी नेताओं के खिलाफ़ तेज़ी से निपटाएं केस : सरकार
हां हां बिल्कुल , आखिर नए "दागों" आई मीन लोगों को भी मौका दिया जाना चाहिए ; नेता गण

‪#‎खडीखबड‬ :अलग होगा महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव परिणाम : शरद पवार
काहे सर जी , इमरान खाना की तहरीके इंसाफ़ को भी कुछ सीटें मिल सकती हैं क्या

#‎खडीखबड‬ :भाजपा के खिलाफ़ आज दिल्ली में रैली निकालेगी कांग्रेस
हमने पहले अपना दीवाला निकाला अब रैली निकाल रहे हैं : राहुल गांधी 


‪#‎खडीखबड‬ :राजधानी में चुनाव से भाग रही है भाजपा : शकील अहमद c/o कांग्रेस
और हम तो राजधानी क्या पूरे देश से ही भाग चुके हैं : फ़िर से शकील अहमद c/o कांग्रेस


‪#‎खडीखबड‬ :राजधानी में ई रिक्शा के बंद किए जाने का कांग्रेस करेगी विरोध
उसने सरकार पर हारे हुए सांसदों की रोजी रोटी छीनने का षडयंत्र किए जाने का आरोप लगाया है

शुक्रवार, 30 मई 2014

खबरों का तडका >>> खडीखबड






विपक्ष के नेता का भार राहुल गांधी को ही दिया जाना चाहिए :दिग्विजय सिंह
देखा इसे कहते हैं देशभक्ति , नई नई शादी से फ़ुर्सत निकाल के देश के प्रति चिंता ज़ाहिर कर रहे हैं चचा 


मोदी ने किया चीन के राष्ट्रपति को फ़ोन
जरूर यही समझाया होगा कि अपने नाटों को संभाल लो , वर्ना हम चाउमीन में बांध के पीटेंगे किसी दिन 


मोदी ने की उद्धव ठाकरे से बात , गीते ने संभाला कार्यभारमोदी ने यही कहा होगा , क्या है बे , बात बेबात फ़ैल जाते हो , अब पाकिस्तान चीन से निपटें कि तुमसे , चुप्पे सीट संभाल लो न त जहां इत्ते मंत्रालय एडजस्ट हो गए , एक और न हो पाएगा क्या



मुस्लिमों को आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है :नज़मा हेपतुल्ला
इस पर मुसलमानों का कहना है कि उन्हें ,नज़्मा हेपतुल्ला की जरूरत नहीं है



मंत्रालय के बंटवारे से "शिवसेना" नाराज़ 
उनका कहना है कि "सेना" का अनुभव होने के कारण "रक्षा मंत्रालय" तो उन्हें ही मिलना चाहिए था



मंत्री अपने स्टाफ़ में रिश्तेदारों को न रखें : प्रधानमंत्री 
हां वे चाहें तो चुनाव में हारे हुए कांग्रेसियों को रख सकते हैं



गंगा की सफ़ाई हमारी पहली प्राथमिकता है :उमा भारती 
उमा जी , इसके लिए गंगा का सारा पानी "केंट वाटर प्यूरीफ़ायर" में डाल दें क्या : हेमा मालिनी



प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी पीएम को साफ़ संदेश दिया :सुषमा स्वराज
यहां साफ़ संदेश का तात्पर्य है "केंट वाटर प्यूरीफ़ायर"


भारत पाक वार्ता का सुखद परिणाम सामने आया 
"करीम रेस्त्रां " अब पाकिस्तान में भी बिरयानी बेच सकेगी



इंग्लैंड, बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज 
अब आए पाकिस्तान की टीम खेलने , अबकि तो इंडिया की तरफ़ से शिवसेना खेलेगी



पाकी पत्रकार शरीफ़ से : नहीं सर हम उसके बारे में नहीं पूछ रहे 
ओह अच्छा अच्छा वो बात , हां ये सच है कि मैंने इस बार भी लालकिले की पास वाली दुकान से कंघी खरीदी है 



:पाकी पत्रकार शरीफ़ से : सर ,भारत दौरे की उपलब्धि क्या रही 
देखिए .........सुनिए .....हां , डिनर वाली बिरयानी का कोई जवाब नहीं था


इस बार आखिर क्यों फ़ेल हो गई कांग्रेस : NDTV 
क्योंकि इस बार जनता ने खुद परीक्षा ली और खुदई कापी जांच ली



NDTV पर अभिज्ञान प्रकाश जी विराजमान हैं ,मुंह को जित्ता खोल खोल के बोल रहे हैं ,हमको लगता है कि अगली भारत-पाक वार्ता इनके मुंह में बैठ के ही आयोजित की जाएगी




एक और मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त ,पायलट की मौत
भारत ने बचे हुए मिग 21 ,पाकिस्तान को दान करने का फ़ैसला किया



एक और मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त ,पायलट की मौत
भारत ने बचे हुए मिग 21 ,पाकिस्तान को दान करने का फ़ैसला किया 



दोनों के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर भी हुई बातचीत
नवाज़ शरीफ़ से कह दिया गया है भैय्ये इसे पहली नहीं , आखिरी बातचीत ही समझना 



26 सेकेंड तक शरीफ़ ने मोदी से मिलाया हाथ : दैनिक भास्कर
हमारे रिपोर्टर ने अंगुलियों के बीच बैठ कर टोटल समय नोट किया


ये एक बेहतरीन पल और अहम मौका था : नवाज़ शरीफ़
नवाज़ शरीफ़ का ईशारा (मौका) रात्रि भोज में बिरयानी खाने के बाबत था 


"डर" को खत्म करना चाहिए :नवाज़ शरीफ़
मुझे परवेज़ मुशर्रफ़ से बहुत डर लगता है : नवाज़ शरीफ़