रविवार, 26 जनवरी 2014

खडी खबड >>>>> व्यंग्य बाण









#खडीखबड : मैं नहीं हम ,के नारे की संकल्पना मूलत: कांग्रेस की ही थी ,
राहुल गांधी हमेशा "डोरेमॉन" को साथ रखने के कारण "हम" जईसा फ़ील करते रहे हैं
**************
#खडीखबड : इस बार गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि हैं जापाने के शिंजो
राहुल अगले प्रधानमंत्री बनें तो "डॉरेमॉन" को भी आमंत्रित किया जाएगा
**************
#खडीखबड : इस बार गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि हैं जापाने के शिंजो
केनीची , निंजा हतोडी , अमारा , और शिशिमानू बाद में आएंगे
**************
#खडीखबड : अपने किए हुए वादों को निभाएं नेता :महामहिम दादा मुखर्जी
संवैधानिक चेतावनी : ऊपर के वाक्य में "नेता" शब्द का मतलब है
आम आदमी पार्टी के मंतरी लोग .............अब जो मानेगा उसी से कहा जाएगा न , वर्ना आज तकले इत्ता परेसर मारे हैं कभी कसमों और वादों पे
**************
#खडीखबड :महिला आयोग कानून मंत्री को एस एच ओ द्वारा भिजवाएगा सम्मन
कांग्रेस का होता तो "क्लीन चिट" भिजवाई जाती
राहुल गांधी पर भी बलात्कार के आरोप लगाए थे न किसी ने और सुना है कि सुनंदा पुष्कर की हत्या/आत्महत्या की वजह भी कोई मंतरी जी हैं
**************
#खडीखबड :युगांडाई महिला दुर्व्यवहार मामले पर महिला आयोग ने स्वत: लिया संज्ञान
कुछ देशी पीडित महिलाओं ने युगांडा की नागरिकता के लिए आवेदन क्या , क्या पता शायद अब सुनवाई हो जाए
**************
#खडीखबड :अभी अभी बिन्नी ने की अपनी प्रेस कांफ़्रेंस को किया रद्द
हाय अब "आप" की कौन करेगा भद्द , यार ये तो हद्द हो गई हद्द
**************
सालों से खुले में चलते स्कूलों पर जिन्होंने कभी आवाज़ नहीं उठाई ,
उन्हें खुले में सरकार के चलने पर दिखी बुराई ही बुराई , दुहाई है दुहाई
**************
#खडीखबड : लोगों को आप के इस ताज़े धरने की खबरों से भी आ रहा था गुस्सा
लोगों ने इसे देखना छोड अपने प्रिय नेता श्री राहुल गांधी का भाषण यू ट्यूब पर देखा ..
खुद राहुल गांधी खबर देख रहे थे
**************
#खडीखबड : थरूर ने शिंदे से किया जल्द जांच का अनुरोध , चिट्ठी लिखी
जरूर यही पूछा होगा , कितना टैम लग जाएगा , तरार को कितना रूकने को बोलूं ......
**************
#खडीखबड : हम किसी मंतरी के कहने पर गैरकानूनी काम नहीं करेंगे : दिल्ली पुलिस
इसलिए हमने कानून मंतरी को भी कानूनी तरीके से फ़ंसाया है : दिल्ली पुलिस
**************

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

पंच लाइन >>>>>>> व्यंग्य बाण










#खडीखबड : हम काम में सबसे आगे हैं , मगर प्रचार करने में पीछे हैं : राहुल गांधी
अब हम अपने सभी घपलों घोटालों से लोगों को रूबरू कराएंगे
**************
#खडीखबड :अगले सत्र में सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ़ 6 विधेयक लाएगी :राहुल
और अगले चुनाव में कम से कम 60 भ्रष्टाचारियों को टिकट देकर अपना संकल्प पूरा करेगी
**************
#खडीखबड :नयका नेताजी के भाषण के बाद अमेठी के लोगों की प्रतिक्रिया
हुंह्ह कोई दीवाना कहता है , कोई पागल समझता है .....लोग ठीके समझता है इसके बारे में
**************
#खडीखबड :मुलायम सिंह ने चुनाव से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की
सबने एकमत से कहा कि " सैफ़ई" में सबसे अच्छा नाच माधुरी दीक्षित का लगा
**************
#खडीखबड :अब अमेठी से युवराज नहीं नौकर जीतेगा : कुमार विश्वास
हुंह्ह मैं झांसे में आने वाला नहीं ,मैं अमेठी से कतई चुनाव नहीं लडूंगा : मनमोहन सिंह
**************
#खडीखबड : शांति भूषण अब बोले नक्सली इलाकों में हो जनमत संग्रह
आखिर आम आदमी पार्टी को अपना "दिग्विजय सिंह" मिल ही गया
**************
#खडीखबड :पाकिस्तान से फ़िर आई नकली नोटों की एक खेप
राहुल गांधी ने इस पर कडा ऐतराज़ जताते हुए कहा ,उन्हें "गांधी" की फ़ोटो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
**************
#खडीखबड :उत्तर प्रदेश में 2008 के बाद हुए सारे आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन अवैध : कोर्ट
अब्बा क्या ये हमाए पै भी लागू होगा कै : पुत्तर सिंह यादव
**************
#खडीखबड :अब दिल्ली में नहीं लगेगा जनता दरबार : अरविंद केजरीवाल
हां "सोनिया दरबार" पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है , वो बदस्तूर जारी रहेगा
**************
#खडीखबड :फ़ैज़ाबाद में पुलिस द्वारा महिलाओं की पिटाई पर आपका क्या कहना है : ZEE
मैं आज ही इस बारे में "फ़रीदाबाद" के पुलिस कमिश्नर से बाद करूंगी : अध्यक्ष महिला आयोग
**************
#खडीखबड :पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरा करने को तैयार हूं : राहुल गांधी
मैंने पार्टी को ये जिम्मेदारे दी है कि वो मुझे पीएम की जिम्मेदारी दे
**************
#खडीखबड :मैं कांग्रेस का सिपाही हूं , जो पार्टी कहेगी मैं करूंगा : राहुल गांधी
मैं कांग्रेस का हैड कांस्टेबल हूं , पार्टी जो भी कहे मैं न कुछ कहूंगा न करूंगा : मनमोहन सिंह
**************
#खडीखबड :दिल्ली में थाने बिकते हैं : पूर्व गृह सचिव आर के सिंह
गलत बात है ये , बिल्कुल झूठ है , दिल्ली में तो देश भी बिकता है : वर्तमान प्र.मंत्री
**************
#खडीखबड :अरविंद केजरीवाल पर हो सकता है भ्रष्टाचार का मुकदमा : लवली
इस बयान के बाद इनका नाम "फ़ेयर एंड लवली" रखने की घोषणा की जा सकती है
**************

#खडीखबड :कांग्रेस वर्किंग कमेटी आज तय करेगी राहुल का भविष्य
और उसके बाद खुद कांग्रेस का भविष्य खराब हो जाएगा
**************
#खडीखबड :कांग्रेस के प्रचार प्रसार की कमान संभालेंगे राहुल गांधी
सीधा सीधा कहिए न कि "बंटाधार" की कमान संभालेंगे राहुल गांधी
**************
#खडीखबड :बसपा अकेले ही लडेगी लोकसभा चुनाव : बहिन मायावती
अकेले लडेगी तो फ़र्स्ट ही आएगी
**************
#खडीखबड :शशि थरूर की पत्नी का आरोप ,पाकिस्तानी पत्रकार पडी है पीछे
अबे ई शशि थरूर से शशि कपूर हुए जा रहे हैं हो
**************
#खडीखबड : राहुल नहीं होंगे कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
दूसरी खबर : दिल्ली में नर्सरी दाखिले पर रोक लगी
ओह माइ गॉड , तो अब राहुल करेंगे क्या ??????????????
**************
#खडीखबड : डेनमार्क की महिला के साथ गैंगरेप, दिल्ली के माथे पर एक और दाग
इस दाग को मिला के दिल्ली के माथे पर कुल 56798432198065478787 दाग हो गए हैं
**************
अबे कोई "NO MARKS" वाली क्रीम लगाओ बे (: (:
**************
#खडीखबड :प्रचार की कमान संभालने के बाद आज पहली बार बोलेंगे राहुल
देश की कमान संभालने वाले कब बोल पाएंगे , ये कहा नहीं जा सकता
**************

रविवार, 22 दिसंबर 2013

पंच लाइन >>>>>> व्यंग्य बाण







#खडीखबड :राजनीति में बुरा वक्त भी आता है , जल्द वापसी करेंगे राहुल गांधी,
हायं ;);) अबे पहले आ तो लें , वापसी की बात तो बाद में
**************

#खडीखबड :राहुल ने माना कि भ्रष्टाचार इस देश की सबसे बडी समस्या है
जबकि पबलिक आज भी ये नहीं मानती , ...............वो राहुल गांधी को ही सबसे बडी समस्या मानती है
**************

#खडीखबड :भारतीय रेल ने इस बार सर्दियों में कोहरे से निपटने के लिए नए कदम उठाए
पचास से ज्यादा ट्रेंने ही रद्द साला लेटम लेट का चक्कर ही खतम
**************

अबे ये कौन से इश्टाईल का चुनाव हुआ अबकि बार है ,
मुद्दत हुई हाकिम चुने , सुना अब तक बनी नहीं सरकार है
**************

#खडीखबड :अन्ना ने सरकारी लोकपाल को मंज़ूर किया
सरकार भी अब "सरकारी अन्ना" को मंज़ूर कर ले तो , बल्ले बल्ले
**************

#खडीखबड :जनता को गुमराह कर रही है "आप" : कांग्रेस
हमने कभी ऐसा नहीं किया , हमने तो कहा कि "लूटेंगे और लूट लिया"
**************

#खडीखबड :दिल्ली के निर्दलीय विधायक ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
हट्ट हुर्रर्रर्र बे छोडो दलीय निर्दलीय वोटरों को ही मौका दो बे इस बार हम तो सीधा चीफ़ मिनिस्टर बनने को भी तैयार हैं , बताओ इससे बडी कुर्बानी और क्या दें ;);)
**************

#खडीखबड :इस बीच खबर ये आई है कि झांसाराम अपने कुपुत्र से इसलिए खफ़ा हैं कि ससुरे ने 13 करोड डुबा दिए बोका कहीं का
उधर लडका साईं अलग ही पिनका पडा है हुंह्ह कित्ता मना क्या था ..बुढऊ ने अपनी ठरक के कारण हमारा फ़ूचर भी पेंचर कर डाला
**************

#खडीखबड :हा हा हा हा अबे दिल्ली वाले हैं भई , अंदाज़ ही जुदा है ,
हमारा काम सीएम , पीएम से नहीं चलता है , डायरेक्ट महामहिम को ड्यूटी पे लगाएंगे
**************

ए सुनो बे , ये बार बार पाबंदी पाबंदी न रोया करो , अब हम भी कहां रहे उतने मासूम
भूल रहे हो हम वही हैं बे ,जिन्हें दीवारों सडकों पर लिखने का हुनर अब तक है मालूम,
पोत डालेंगे बे , तुम्हारी तस्वीर भी और तकदीर भी
**************

#खडीखबड :सचिन एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं : राहुल गांधी ,
.....मैंने तो उनकी पिक्चर "नदिया के पार" भी देखी है
**************

#खडीखबड :दिल्ली में नर्सरी दाखिले के नियम फ़िर बदले ,
समझ में आते ही बच्चों को दाखिला और अभिभावकों को डॉक्टरेट की उपाधि दे दी जाएगी ;) ;)
**************

रविवार, 24 नवंबर 2013

व्यंग्य बाण >>>>>>>>>>>पंच लाइन


खबरों की खबर , यानि एक ऐसी पंच लाइन जिसमें हम आसपास की तमाम खबरों की बखिया उधेड कर उन्हें रोचक बना कर आपके लिए ले आते हैं ताकि आपके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाए , इन्हें हम प्यार से बडी खबर से भी बडी यानि कि “खडी खबड” कहते हैं ..तो देखिए आज की खडी खबड :) :)
news2
#खडीखबड : तरूण तेजपाल के प्रकरण ने एक बार फ़िर साबित किया ,
ये मंत्रियों के भांजे हमेशा मामों का मामू बना देते हैं … इससे पहले रेलवे का भांजा भी मामा का सिगनल डाउन कर दिया था
**************
#खडीखबड :हम जानते हैं भ्रष्टाचार से कैसे लडा जाए : सोनिया गांधी
बस एक बार ये पता चल जाए कि , …………भ्रष्टाचार कर कौन रहा है इस देश में
**************
#खडीखबड :इलाज के लिए जल्दी ही अमेरिका जाएंगे रितिक
यहां जल्दी का मतलब है …….. उडते हुए ……..शूंऊंऊंऊंऊंऊं …. :) कृष हैं जी वे
**************
#खडीखबड :मंगलयान ने , ऊपर से , पहली तस्वीर खींच के भेजी है ,
हैरानी की बात है कि ……उसमें भी नारायण साईं नहीं दिखाई दे रहा है
**************
#खडीखबड :अभी तो यान छोडने के कारण मंगल की चर्चा चल ही रही थी कि ,
हमारे “पृथ्वी” ने सुना है कि गजब का राकेट दाग दिया है क्रिकेट में
**************
#खडीखबड :उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव पर एक साथ 81 मुकदमें ठोंक डाले
लगता है प्रदेश सरकार “फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट” की तरह “बाबाज़ केसेस कोर्ट” नाम से नया कोर्ट भी जल्दी ही गठित कर मारेगी
**************
कांग्रेस ने तोडी गरीबी की दीवार : राहुल गांधी
और फ़ेसबुक की दीवार पर लोग बाग कांग्रेस को तोड रहे हैं ……….
आप बाद में पूछते रहिएगा …व्हाइ दिस कोलावेरी कोलावेरी जी
**************
“रामलीला” फ़िल्म राहुल गांधी भी देखेंगे
लेकिन उनका उमर देखते हुए उन्हें सिनेमा हाल का “हाफ़ टिकट” तो लेना ही पडेगा ..इत्ते बडे तो वे लगते भी हैं
**************
देखिए जी सुपाडी के मामले में सरकर को शक से नहीं देखा जाना चाहिए , अगलों ने खुद बैन किया है गुटखे को ,
और हां , बैन का मतलब “बंद” कतई नहीं होता , ये होता है कि थोडा ज्यादा भाव का मिलेगा
**************
हम जीते तो दो लाख लोगों को रोजगार दिखाएंगे : राहुल गांधी
हमारे जीते जी आप सिर्फ़ दिखाएंगे ही दिखाएंगे कि …कर के भी दिखाएंगे
**************
सरकार ने की देश के पहले महिला बैंक की शुरूआत
इसमें “प्याज टमाटर लोन” का एक स्पेशल सैक्शन भी रखा गया है
**************
अब भारत रत्न पर शुरू हुई सियासत , ओह माई गाड तो इत्ते दिनों से जो हो रहा था ,
वो क्या था , हम तो उसे ही सियासत समझ के सिलेबस में पढ भी गए
**************
वो क्रिकेट के भगवान हैं , उन्हें भारत रत्न भी दिया गया है ,
हत तेरे कि ! तो इसमें नई बात क्या है जी …भगवान जी को तो तो रत्न आभूषण , सोना चांदी पहले से ही चढता रहा है
**************
भाजपा ने देश को चोरों की तरह लूटा : राहुल गांधी
जबकि कांग्रेस ने हमेशा “बाप का माल” समझ के डकैतों की तरह
**************
अभी अभी टीवी पर एक एड देखा कि टीवी से भी पोल्युशन होता है
जबकि ये “प्रोडक्ट” एड ही टीवी पर सबसे बडे पोल्यूशन हैं
**************
आज दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला जी ने सुना है कि बहुत कोशिश की युवराज के भाषण को पब्लिक सुन कर ही जाए
.उनको कहना चाहिए था , जो जो भाषण सुन कर जाएगा उसे “भारत रत्न” दिया जाएगा पीपल के पत्ते का खर्चा ही कित्ता आएगा
**************
राज्य सरकार आईएएस अशोक खेमका को कर रही है परेशान
कहीं उनकी जगह आज ही सीरीयल “दीया और बाती ” में आईएएस बनी “संध्या बींद्णी” को नियुक्त न कर दिया जाए
**************

शनिवार, 9 नवंबर 2013

सीबीआई बन गई "बाबा जी का ठुल्लु"






#खडीखबड :गोहाटी उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को असंवैधानिक करार दिया गया
असल में कोर्ट के इस फ़ैसले ने सीबीआई को बना दिया है ....................बाबा जी का ठुल्लु
**************

खबर मिली है कि बाबा जी "सपने वाले " ने दबे हुए खजाने का सपना देखने से पहले एक साल तक स्क्रैच कूपन के नीचे दबे ईनाम को पाने की कोशिश की थी , कुछ नहीं निकला तो , देश को काम पे लगा दिया ..अब ससुरी गोरमिंट रोज़ स्क्रैच करती फ़िर रही है ..निकल रहा है तो बस वही ............बाबाजी का ठुल्लू
**************

#खडीखबड :सचिन एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं : राहुल गांधी ,
.....मैंने तो उनकी पिक्चर "नदिया के पार" भी देखी है
**************

#खडीखबड : रिपोर्टर : मंतरी जी , सीबीआई वाले फ़ैसले के बाद अब आप क्या करेंगे ??
हवन करेंगे , हवन करेंगे , हवन करेंगे
**************

#खडीखबड :राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को भेजा आठ पन्ने का जवाब
उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्हें "ये सूचना" डॉरेमॉन और छोटा भीम से मिली थी
**************

#खडीखबड :आखिरकार आज़ादी के इतने वर्षों बाद जाकर देश को चुनाव के लिए दो ज्वलंत मुद्दे मिल ही गए
...............................................प्याज और टमाटर
**************

#खडीखबड :गोहाटी उच्च न्यायालय ने अपने फ़ैसले में सीबीआई को असंवैधानिक बताया
इस पर एसीपी प्रद्युम्न ने कहा " दया , इन सीबीआई वालों से सारे केस का चार्ज़ ले लो "
**************

#खडीखबड :नब्बे रुपए के किलो के भी पार पहुंचा टमाटर, शतक भी लगा सकता है ,
ओह ! हम तो सोच रहे थे सचिन लगाएंगे
**************

#खडीखबड :उच्च शिक्षा में गुणवत्ता भी जरूरी है : महामहिम दादा मुखर्जी
हां , पॉलिटिक्स में ऐसी कोई शर्त नहीं है , घटिया क्वालिटी के गधे घोडे भी चल ही रहे हैं
**************

झांसाराम के खिलाफ़ चार्ज़शीट हुई दायर , उम्र कैद की सज़ा हो सकती है
वे जल्दी ही "लाइफ़ टाईम वैलिडिटी वाली महिला वैद्य" की मांग कर सकते हैं
**************

इस लोकतंतर का लूप होल्स का नुकसान पब्लिक देखिए तो कितना झेल रही है ,
मज़ा गोरमेंट को ही आ रहा है इन सब में भी , सरकार खुद कॉमेडी कॉमेडी खेल रही है
**************

मंगल ग्रह के लिए रवाना हुए अंतरिक्ष यान ने की शिकायत
..............अबे सचिन का आखिरे टेस्ट मैच तो देख लेने देते
**************

हम अवाम हैं प्यारे , तुम्हारी समझ और तुम्हारी औकात से बहुत परे हैं ,
अबे ले उडेंगे धमाके से तुम्हारा तख्तो-ताज़ ,लोग खुद बनके बारूद फ़िरे हैं
**************

मंगल पर पहुंचने वाले ,मंगलयान के जिम्मे कई अहम काम सौपें गए हैं
इनमें से एक है "नारायण साईं" को पकड के लाना ...धरती से तो अंतर्ध्यान हो लिया बाबा
**************

मंगल यान को ठीक समय पर अंतरिक्ष के लिए छोडा गया है , बीच में कुछ गडबडी हुई तो
............................अमां , अपना "कृष" है न , सब संभाल लेगा
**************

कांग्रेस ने कहा है कि वो जनता के बीच जाकर अपने काम का सबूत देगी ,
कांग्रेस के एक सांसद पर दर्ज़ हुआ छेडछाड का मुकदमा
**************

भारत द्वारा मंगल ग्रह के लिए छोडा गया अंतरिक्ष यान कई महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाएगा ,
विशेषकर इस बात का कि "हनुमान जी" का मंगल के साथ क्या कनेक्शन है
**************

हत तेरे कि , इसी अंतरिक्ष यान को अगर उलटा करके उन्नाव की धरती के भीतर छोड दिया जाता
..तो हज़ार दो हज़ार क्विंटल सोना ले कर ही लौटता
**************

भारत का अंतरिक्ष यान , मंगल ग्रह के लिए रवाना , पीएम और राष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों को बधाई दी
 ...............और राहुल गांधी ने डॉरेमॉन को
**************

सरकार ने मंगल ग्रह पर यान भेजने का फ़ैसला टाला , अब वहां ट्रैक्टर भेजा जाएगा ,
ताकि प्याज़ की खेती हो सके ,सरकार ने बहुत दूर की सोची है न
**************

कायदे से तो पिछले कई दिनों से देश दीपावली मना ही रहा है , रोज़ कुछ न कुछ पब्लिक के कपार पे बम बनके फ़टता ही रहता है ,
अभी तो कुछ दिनों पहले ही खुद "प्याज" बम बनके फ़टा था
**************

मेरी दादी ने देश के लिए जान दे दी , मेरे पापा ने भी देश के लिए जान दे दी
और एक नोटिस का जवाब देने में मेरी जान निकल रही है
**************

राहुल गांधी ने जैसे ही नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा , पार्टी बुरी तरह से सकते में है ,
कहीं राहुल प्रेस कांफ़्रेस बुला कर नोटिस को ............
**************

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

बडी खबर नहीं .........खडी खबड






        #खडीखबड : मैं जो भी कहता हूं , अपने दिल से कहता हूं :राहुल गांधी
        "दिल तो बच्चा है जी " "दिमाग तो कच्चा है जी" और "नीयत से लुच्चा है जी"

     **************
        #खडीखबड :NDTV अभी होलसेल रेट में एक ट्रक प्याज खरीद रहा है
        बस टीवी में एक खरीद बिक्री खिडकी भी खोल दे तो ............बल्ले बल्ले

       **************
        #खडीखबड : प्याज की समस्या के लिए राहुल गांधी के पास भी कोई हल नहीं है
        "डॉरेमॉन और छोटा भीम " दोनों ही प्याज नहीं खाते हैं

**************

        #खडीखबड : प्याज की समस्या के लिए राहुल गांधी के पास भी कोई हल नहीं है "डॉरेमॉन और छोटा भीम" दोनों ही प्याज नहीं खाते हैं
     **************
        #खडीखबड : आखिरकार सरकार ने महंगाई पर काबू पा ही लिया
        पेट्रोल सस्ता हो गया , पेट्रोल सस्ता हो गया , पेट्रोल सस्ता हो गया है ............प्याज से

       **************
        #खडीखबड :सीबीआई ने पीएमओ से हिंडाल्को की फ़ाइलें मांगी हैं
        और पीएमओ ने मोहलत मांगी है .................................वो फ़ाइलें गुम करने के लिए

        **************
        #खडीखबड: कोई येडा है , तो कोई बना हुआ पेडा है ,
        आजकल न्यूज़ में या डौडिया है ,या खुदता हुआ खेडा है

     **************
        #खडीखबड: तीसरे दिन की खुदाई में पुरातत्वविदों को "दीवार" मिली है ,
        चौथे पांचवे दिन उन्हें उस जमाने के "अमिताभ बच्चन" भी मिल सकते हैं

      **************
        #खडीखबड : भीतर की खबर ये है कि कोयले से मुंह काला कर चुकी गोरमिंट , सोने का पालिस पार के उसमें एक नई चमक पईदा करने की जुगत में है ...

     **************
        #खडीखबड :केरन घुसपैठ पर उठे सवाल का जवाब सेना से पूछेंगे एंटनी
        ल्यो अब सेनापति ताव में आए भी ............त अपनी सेना से ही पूछेंगे .......

      **************
        #खडीखबड : पिछले दो दिनों से हमारी महिला शक्ति ने मेहंदी लगा लगा के कांग्रेस का मुंह लाल कर दिया है ..अरे मेहंदी "हाथ" पर ही तो लगी है न ....

      **************
        #खडीखबड : जिस तरह से मीडिया वाले सोने के पीछे पडे हैं हमें पूरा यकीन है कि एएसआई वालों से पहले इंडिया टीवी वालों को एक आध टन सोना तो मिल ही जाएगा

    **************
        #खडीखबड : रेलवे ने खाने के दाम दोगुने किए
        लेकिन पब्लिक ने कोई विरोध नहीं किया , अबे हटो बे चारा का दाम कितना भी बढे , लालू को छोडकर कौन खाएगा


     **************
       
        #खडीखबड : अगर कहीं गहरी खुदाई होने के बाद भी कुछ नहीं निकलता है तो निराश होने की जरूरत नहीं है , हमारे जनप्रतिनिधि किसी अनमोल खजाने से कम तो नहीं है , इन्हें फ़ौरन ही दबा कर             भविष्य के लिए बचा लिया जाना चाहिए

       **************
    #खडीखबड :ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार करर्स वाले 24 के सीरी जय सिंह राठौड को आदित्य सिंघानिया का असैसिनेशन का केस से हटा कर नया केस दिया गया है
     ................नारायण साईं को पकडने का

**************
        #खडीखबड : समाज के एक तबके को मोदी का भय पहले से ही है : मनीष तिवारी
        और समाज का वो तबका है "कांग्रेस "

       **************
        #खडीखबड : दिल्ली और एनसीआर में अमूल का दूध दो रुपए और महंगा हुआ
        चुनाव के कारण दिल्ली एनसीआर में "सांपों" की संख्या भी ज्यादा हो गई है

       **************
        #खडीखबड :नए बने कानून "नो तो ऑल" की खबर सुनकर मल्लिका शेरावत ने कहा
        मुझे भी अपने स्वयंवर के लिए चाहिए लेकिन "यस्स टू ऑल" वाला बटन

       **************
        #खडीखबड :पुलिस करवा सकती है ,झांसाराम का लाइ डिटेक्टर टेस्ट ,
        ज्ञात हो कि "ठरक डिटेक्टर टेस्ट" में वे पहले ही डिस्टिंक्शन नंबरों के साथ अव्वल हैं

       **************
        #खडीखबड :हमारे खिलाडी बहुत जुझारू हैं वे कभी भी खेल पलट सकते हैं , सट्टा विशेषज्ञ बिंदु दारा सिंह के इस बयान में "हमारे खिलाडी" का मतलब , "उनके पंटर"

       **************
        #खडीखबड :आने वाले चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने अपनी ताकत तिगुनी की
        अब "डॉरेमॉन" "छोटा भीम" के साथ "प्रियंका गांधी" भी मैदान में हैं

       **************
        #खडीखबड :कोयला ब्लॉक नीलामी घोटाले से सरकार ने बहुत ही अहम सबक लिए हैं
        अब "देश की नीलामी " में सरकार ऐसा कोई घोटाला नहीं होने देगी

       **************
        #खडीखबड : क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है , अब तो उसमें नींबू भी है
        बस हल्दी ,धनिया और मिर्च भी आ जाए तो नाश्ते में सीधा "टूथपेस्ट" ही टेस्ट किया जा सकता है

       **************
        #खडीखबड : कोयला घोटाले आवंटन में , बडे औद्यौगिक घरानों पर FIR दर्ज़
        सभी औद्यौगिक घराने OLX.in पर "क्लीन चिट" का रेट पढ रहे हैं

       **************
        #खडीखबड :अदनान सामी को भारत छोडने का नोटिस दिया गया
        जरूर यही कहा गया होगा , कुछ दिन पाकिस्तान भी हो आइए , फ़िर जब मन करे आ जाइएगा , बाजा लेकर

        **************
        #खडीखबड : जिस हिसाब से झांसाराम पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं , कोई आश्चर्य नहीं कि कल यदि "गुत्थी और पलक" भी झांसाराम पर एक मुकदमा ठोंक दें

  **************
        #खडीखबड : बाथे नरसंहार में अदालत के फ़ैसले ने कई बातें स्पष्ट कर दीं
        इनमें से एक ये है कि "एलियन" होते हैं और वे होते हैं जो नरसंहार करने के बाद भी साफ़ बरी हो जाते हैं

      **************
        #खडीखबड : सीबीआई ने बाबा रामदेव से की घंटों पूछताछ
        घंटो पूछताछ का मतलब "घंटा "पूछताछ की , जब देती सबको क्लीन चिट ही है

        **************
        #खडीखबड : सोनिया-राहुल ने चुनाव पर अपना एक पैसा भी खर्च नहीं किया
        और चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने अपना एक भी शब्द

        **************
    #खडीखबड :मनमोहन सिंह ने किया पुतला दहन , धू धू करके जल गया रावण
    जबकि मनमोहन सिंह द्वारा आग लगाए जाने पर रावण थू थू करके जलना चाह रहा था
     

रविवार, 13 अक्टूबर 2013

खडी खबड ---->>>>>> व्यंग्य बाण







#खडीखबड : इस देश के औडिएंस की बदकिस्मती देखिए कि टीवी से लेकर सिलेमा तक , उसको "बिग बास" से लेकर "बास" तक सब कुछ बास वाली फ़ीलींग ही दे रहा है जी
**************
#खडीखबड : बहुत बडी बर्बादी ला सकता है फ़ेलिन तूफ़ान
लेकिन फ़िर भी ये बर्बादी उतनी बडी नहीं होगी , जितनी राहुल गांधी कांग्रेस के लिए लाने वाले हैं
**************
#खडीखबड : कांग्रेस में बहुत जोरदार चर्चा है कि पार्टी सोच रही है कि अगर बदकिस्मती से ऐसी आपदा फ़िर आ पडे और सरकार कांग्रेस के हाथों बनकर आत्महत्या पर आमादा हो और किसी युवा को ही प्रधानमंत्री बनाने की फ़ीलींग आए तो फ़िर , तो फ़िर .. कलर्स के 24 वाले आदित्य सिंघानिया ही एक विकल्प बचते हैं कांग्रेस के पास
**************
#खडीखबड: उडीसा में आने वाले 48 घंटों में भारी तूफ़ान आने की आशंका है
उडीसा पुलिस को फ़ौरन ही झांसाराम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उडीसा चले जाना चाहिए , तूफ़ान से कुछ तो भला हो देश का
**************
#खडीखबड: यूपी में है दम , क्योंकि जुर्म है यहां कम ,
सब के सब साले मंतरी हो गए हाय सारे मुजरिम हुए खतम
**************
#खडीखबड: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में से 54 % पर आपराधिक मामले हैं
अखिलेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है , वो पता लगा रहे हैं कि बाकी के 46% दूसरी किसी पार्टी के तो नहीं हैं
**************
#खडीखबड: हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की नीयत बिल्कुल साफ़ है :राहुल गांधी
और हो भी क्यों न , कई बार तो खुद मैंने "उसे" "धोया" है
**************
#खडीखबड: हमारी लैपटॉप वितरण योजना से राहुल परेशान हैं : आजम खान
और जिन्हें लैपटॉप मिला है वे सदमे में हैं .......चार्ज़ कैसे करें , गोबर गैस से
**************
#खडीखबड: चीन यात्रा में घुसपैठ का मुद्दा उठाएंगे पीएम मनमोहन सिंह
दस साल से खुद को तो उठा नहीं पाए बेचारे
**************
#खडीखबड: घुसपैठ की घटनाओं पर भारत को धैर्य दिखाना होगा : सलमान खुर्शीद
वैसा ही धैर्य जैसा , राहुल गांधी द्वारा "बकवास" किए जाने पर सरकार ने साध रखा है
**************
#खडीखबड: 2014 में बनेगी कांग्रेस युवाओं की सरकार : राहुल गांधी
लेकिन पिरधान हम एक म्यूट बुढऊ को ही बनाएंगे , अबे सेफ़ रहता है
**************
#खडीखबड: नेताओं ने अपने फ़ायदे के लिए कराए थे उत्तर प्रदेश में दंगे :राहुल गांधी
हमने तो 1984 में दादी की मौत का बदला लेने के लिए कराए थे
**************
#खडीखबड: राहुल गांधी की सभा में जितने लोग आते हैं उतने तो मेरी गाडी खराब होने पर आ जाते हैं : आज़म खान ।
यहां "गाडी" का मतलब "साइकिल" है
**************
#खडीखबड:आज अमेरिका की हालत , मुलायम सिंह और मायावती जैसी हो गई है , उसके पास भी "आय से अधिक" संपत्ति नहीं है
**************
#खडीखबड: राहुल गांधी कई अहम फ़ैसले लेते हैं : दिग्विजय सिंह
इसमें सबसे अहम फ़ैसला होता है सरकार के अहम फ़ैसलों को "बकवास" बताना
**************
#खडीखबड: हमारी सरकार आई तो सबको एक रुपए किलो अनाज दिया जाएगा: राहुल
खेत जोतने के लिए हमारे किसान जीजा इटली से सांड का जोडा मंगाए हैं खेत सब लहलहा उठेगा
**************
#खडीखबड: तेलंगाना राज्य पर सरकार का फ़ैसला वापस नहीं होगा :दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह प्रेस को ये बताते हुए प्रार्थना कर रहे थे , हे भगवान राहुल गांधी न आ जाए अभी
**************
#खडीखबड:झांसाराम ने सुप्रीम कोर्ट से मीडिया कवरेज़ पर रोक लगाने की मांग की
कोर्ट ने मांग ठुकराई , समाचार चैनलों द्वारा "बकवास" दिखाया जाना उनका पहला अधिकार है
**************
#खडीखबड: मुलायम सिंह यादव के बाद अब मायावती की फ़ाइल बंद करेगी सीबीआई
सरकार को सीबीआई को बंद करके सारी जांच सोनी टीवी की "सीआईडी" को सौंप देनी चाहिए ..................आगे बढो दया , दरवाज़ा तोड दो
**************
#खडीखबड:आज आधे समाचार चैनलों में तंदूर धधक रहा है और बाकी बचे समाचार चैनलों में झांसाराम पकाया जा रहा है
**************
#खडीखबड: दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को साइकिल से गश्त कराने की हो रही है तैयारी
मायावती मांग कर सकती हैं कि "हाथी हथिनी" से भी गश्त करानी चाहिए
**************
#खडीखबड: नारायण साईं को ढूंढ रही है पुलिस , तलाश जारी है
मल्लिका शेरावत के स्वयंवर में हो सकती है "वाइल्ड कार्ड" एंट्री
**************
#खडीखबड: अमेठी को हम कृषि हब के रूप में विकसित करेंगे : राहुल गांधी
इसमें हमरे जीजा किसान राबिट्ट ठठेरा , "पिज़्ज़ा बर्गर" उगाएंगे
**************
#खडीखबड: पीएम आवास पर आज 11 बजे होगी कैबिनेट की बैठक
"डॉरेमॉन" देखने के बाद , राहुल गांधी भी पहुंच सकते हैं ,
**************
#खडीखबड: झांसाराम के बेटे नारायण साईं को तलाश रही है पुलिस
जरूर किसी टीवी चैनल में बैठा इंटरभू दे रहा होगा , धर लो बे
**************
खडी खबड : विपक्षी दल चाहते हैं मजदूर हमेशा मजबूर ही रहे : राहुल गांधी
जबकि हम चाहते हैं मजदूर तो मजदूर , प्रधानमंत्री तक मजबूर ही रहे
**************
खडी खबड : स्टिंग ऑपरेशन देखने के बाद सरकार ने कडा कदम उठाने की तैयारी की
दंगाइयों के खिलाफ़ नहीं जी ................"आज तक " चैनल के खिलाफ़
**************
#खडीखबड : सोशल नेटवर्किंग साइट्स नफ़रत फ़ैलाने का काम न करें : मनमोहन सिंह
ये काम सरकार और राजनीतिज्ञों के लिए छोड दें
**************
#खडीखबड: झांसाराम पर एक के बाद एक यौन शोषण , बलात्कार आदि के आरोप लगे
डायरेक्टर जल्दी ही "वन्स अपॉन ए टाईम इन नंगई" बनाने की घोषणा कर सकते हैं
**************
#खडीखबड: अगले आम चुनाव में सरकार तीसरा मोर्चा ही बनाएगा : मुलायम सिंह यादव
और इसके तमाम सहयोगी जेल से बाहर आते ही मंत्री पद की शपथ लेंगे
**************
#खडीखबड: राष्ट्रपति का पटना दौरा मोदी की रैली के खिलाफ़ साजिश है : सुशील मोदी
इससे मोदी की रैली में लगभग साढे तीन जनों की उपस्थिति कम हो सकती है
**************