व्यंग्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यंग्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 अगस्त 2013

कोई न पहुंचा प्याज तक : देखते रहिए आजतक :)



Crying-onion-cartoon_Large_Transparent
सरकार के प्याज बेचने के निर्णय ने ये साबित कर दिया है कि अर्थव्यवस्था मंदी में और सरकार मंडी में है
************
सरकार आज एक हज़ार केंद्रों पर पचास रुपए किलो के भाव से प्याज बेचेगी ,भारत निर्माण के इस सरकार को प्याज टमाटर तक बेचना पड रहा है
************
कोई न पहुंचा प्याज तक देखते रहिए आज तक
************
मंडी मुकाबले में फ़िलहाल टमाटर को रजत पदक पर धकेलते हुए प्याज़ ने स्वर्ण पदक के लिए दावेदारी ठोक दी है , आलू कास्यं पर संतोष किए हुए है
************
जिस तरह से टुंडा साला सारे राज़ खोलते जा रहा है उसकी तो पूरी दाढी झड जाएगी , चोर की दाढी से जब तिनके ही सारे निकल जाएंगे तो ...........
************
उतनी तो महंगाई के दौर में नहीं है हरे हरे टिंडे की डिमांड ,
जितने प्रदेश की पुलिसें , मांग रही हैं उस टुंडे की रिमांड
************
इस बीच कोयले घोटाले से जुडी फ़ाइलें मंत्रालय से गायब हो गई हैं , लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है , नए घोटाले कर फ़ाइलें फ़िर तैयार कर ली जाएंगी
************
जिस तेज़ी से भारतीय पॉलिटिक्स में मेंढक और कॉकरोचों की संख्या बढती जा रही है , लगता है "झाडू" के लिए बहुत गुंजाइश है
************
पेप्सोडेंट का कहना है वो कोलगेट से ज्यादा बेहतर है , लेकिन मजबूत दांत लेकर कोई करेगा क्या
************
आशंका व्यक्त की जा रही है कि टुंडा , दिल्ली पुलिस को रिश्वत में पच्चीस ट्रक प्याज देकर ,निकल भागने की जुगत में है
************
पाकिस्तान के साथ रिश्ते अच्छे करने के लिए दोतरफ़ा व्यापार चल रहा है , दिन में प्याज का और रात में गोलियों का आयात किया जा रहा है
************
समाचार से चैनल तक छाया हुआ है साला दो पैसे का गुंडा ,
धत तेरे कि इतने दिनों बाद एक गया पकडा वो भी काणा-टुंडा
************
शिवसेना के वर्तमान प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी का सामना किया , अरे सामने जाकर नहीं , वे पूरी दुनिया का सामना बहादुरी के साथ अपने पेपर "सामना" में ही करते आए हैं
************
पाक और चीन से खरीदे जाएंगे प्याज । उफ़्फ़ा चीनियों और पाक्सितानियों , सालों ने अपने प्याज बेचने के लिए कितना ड्रामा फ़ैला रखा था बार्डर पे इन दिनों
************
खबर है समाचार चैनल IBN7 ने भी अपने तीन सौ से ज्यादा स्टाफ़ को आज निकाल बाहर किया ,ये नहीं पता चल रहा है कि उन्होंने चैनल की कौन सी रेत खोदी थी
************
यदि (डाक खर्च अलावा ) वाले दर से प्याज पचपन रुपए किलो भी सरकार कुरियर कर दे तो भी रेहडी वाले सेठ जी के भाव से सस्ता ही पडेगा
************
ल्यो जी टीवी बता रहा क्या मेन समाचार है आज,
कह रहा है दिल्ली में शीला सरकार बेचेगी प्याज
************
पाव भर की भारी भरकम बारिश से दिल्ली यकायक "दरियादिल्ली" हो लेती है जो ,एक आध सेर बरस जाए तो पूरा समंदर पैदा हो जाए ससुरा
************
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम ने गिनाई सरकार की उपबधियां लेकिन गिनती में वे कुल किए गए घोटालों से काफ़ी कम रही ,उलब्धियां और हासिल करने के चक्कर में घोटालों का टोटल और बढ जाता है
************
किले की प्राचीर से देश की मिट्टी को संबोधित करने वालों ,हम खूब समझते हैं ,
तुम जैसे रख सको हमारी छाती पे लात ,इसलिए ही हमारे हाथों ऐसे किले बनते हैं
************
देखिए जी आज ये तय रहा है फ़िर से कि इस देश में दो ही खबरें हैं , एक ये कि एक अब भी खामोश रहा और दूसरी ये कि देखो आज इसने क्या बोला इकोनोमिक्स युग है ये
************
भारत ने लोकसभा में पाकिस्तान के खिलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित किया । पाकिस्तान ने इसे लोकसभा टीवी पर देखा और कहा " ओह , उन्होंने कर दिखाया "
************
ओह नो ! हमने तो अभी देखा , जिस नरम नरम आवाज़ से अध्यक्षा महोदया ने पाकिस्तान के खिलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित किया है , हमें तो पूरा शक है साले पाकिस्तानियों को डर नहीं , गुदगुदी ही हुई होगी , धत्त तेरे कि
************
सोचिए कि कल प्रधानमंतरी अपने भाषण की पहली लाइन में बोलें , प्याज पांच रुपए किलो , आज से अभी से , भाषण प्रतियोगिता जीत भी सकते हैं
************
जो भी कहिए लेकिन हमने सुना तो पाया कि सर जी का आज का निंबंध अंग्रेजी में बढियां पढा गया एकदम्म भालो
************
कौडप्शन हैज बिकोम मेजोर चौलेंज , माने असान असान में समझना है तो ...इस देश में घूसखूरी बहुत बढ गई है बे
************
देश में भ्रष्टाचार बडी समस्या है : राष्ट्रपति । श्श्श्श्श्श धीरे बोलिए सर जी , ये मीडिया वाले ससुरे सुन लेंगे तो इसी पर शाम खराब कर देंगे
************
बडी समस्या पर बडी बहस , जनता सुन सुन के तहस नहस
************
महान पौरूषवान राजनेता राघव जी आज रिहा किए गए : देश भर में हाई अलर्ट जारी
************
कल लालकिले से देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोलेंगे : देश भर में हाई अलर्ट जारी
************
भारत से बेहतर रिश्ते चाहता है पाकिस्तान : पाक उच्चायुक्त । हां हां क्यों नहीं हम खुद भी यही चाहते हैं , पाकिस्तान चाहे तो बार्डर छोड कर डायरेक्ट संसद में आकर गोलीबारी कर सकता है
************
पुत्तर प्रदेश के पहलवान जी कहा है कि वे भारत निर्माण के लिए अपने प्रदैस से रेत बालू की खेप भेजने के लिए तैयार हैं , एक चुटकी झिंगुर सीमेंट मिला देने से भारत का मजबूत निर्माण हो सकेगा
************
सरकार ने भारत निर्माण के नाम से प्रचार अभियान शुरू किया , इसे भारत बर्बाद के नाम से 2014 तक समाप्त किया जाएगा
************
संसद के मौजूदा सत्र ने अब तक काफ़ी प्रभाव छोडा है, दो तीन राज्यों में दंगे भडके , प्याज के भाव आसमान में और रुपए की इज्जत पाताल में पहुंची ,पेट्रोल के पिछवाडे में आग लगी हुई है , सरकार सूचना छुपाने को तत्पर है और हमारे बोलने पर पुलिस हमें धरने को आतुर है ,सीमा पर मार गोलीबारी मची है और समुद्र में जंगी जहाज उतारे जा रहे हैं , जिसको चुप रहना चाहिए बकवास किए जा रहा है और जिसे बोलना चाहिए वो मुईतमईन म्यूट पडा हुई है ...तो हे देशवासियों आइए लोकतंत्र का शोकमंत्र पढते हुए लालकिले से एकदिन ललकार के फ़िर से अपनी अपनी बिलों में पहुंचें , सरकार हमारे लिए तरह तरह के बिल मुहैय्या करा रही है
************************
चैनल से खबर नहीं कारोबार निकलता है ,
शुक्र है कि ,देश में अब भी अखबार निकलता है ........
प्रिंट मीडिया जिंदाबाद ।
************
राहुल गांधी ने कहा है कि हम पाकिस्तान का मुंह तोड जवाब देंगे , जल्दी ही INS विक्रांत को बार्डर पर तैनात किया जाएगा , बस एक बार मुंबई का समुंदर वहां शिफ़्ट हो जाए
************
जिस तरह से प्याज ऊपर और रुपया नीचे चढता जा रहा है जल्दी ही प्याज को भारतीय मुद्रा और पैसे को प्याज घोषित किया जा सकता है
************
प्रधानमंत्री जी को महीने दो महीने में एक आध बार बोलना चाहिए ताकि देश को पता चले कि वो जिंदा हैं
************
आज देश में प्रधानमंत्री के अलावा हर आदमी दिन में कुछ न कुछ तो बोल ही रहा
************
भारत की ओर से खुले हुए "दोस्ती के दरवाज़े" में से रोज़ पाकिस्तानी फ़ायरिंग करता है , भक्क साला ।
************
पाकिस्तान की तरफ़ से लगातार फ़ायरिंग चल रही है और भारतीय राजनतिज्ञ जबाव में " कायरिंग" किए जा रहे हैं (:
************
पाकिस्तान की एक विधानसभा ने प्रस्ताव पास किया है कि भारत ने सीमा रेखा पार करके उल्लंघन किया है , हत तेरे कि अबे जिस दिन पार करने की सोची पूरा पाकिस्तान पार कर जाएंगे बे , प्रस्ताव पास करते रहना अफ़गानिस्तान में
************
प्याज़ ने स्कोरिंग तो की मगर बहुत देर हो चुकी है ,अब तो दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला भी बंद हो गया है , सौ तक भी जाएंगे त मेहनत बेकार है
************
जो काम देश के वैज्ञानिक नहीं कर सके वो काम अर्थशास्त्री ने कर दिखाया है , प्याज़ को बिना छीले हुए ही सबकी आंखों में आंसू ला दिया है ।
************
आज की पहली बडी खबर । देश के सबसे तेज़ चैनल आज तक ने नया नाम रखा है "प्याज तक " सबसे आगे
************
पाकिस्तान ने फ़िर भारत के पुंछ में गोलीबारी की । अब समय आ गया है कि भारत पाकिस्तान के मुंह में गोली मार कर हिसाब बराबर करे
************
भारत पाकिस्तान के हालिया घटनाक्रम पर आखिरकार राहुल गांधी ने फ़ैसला ले ही लिया
हर अटैक का जवाब है ZATTACK | बार्डर पर पचास क्विंटल ZATAKK Deo भेजने का आदेश
************

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

"पुत्तर प्रदेश" की sandवादी पार्टी :)




Copy of इस्माइली

जिस तरह से हमाए बेटे अखिलैस ने गोरमिंट चलाई है ,हमारा मन कर रिया है इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेस सै “पुत्तर प्रदैस” रख दैं – मुलायम यादव
************
पाकिस्तानी ने सीमा पर फ़िर फ़ायरिंग की ,पांच सैनिक शहीद हुए , प्रधानमंत्री इसकी कडी निंदा नहीं कर पाएंगे क्योंकि आज बादल छाए हुए हैं और प्रधानमंत्री की निंदा धूप में सूख कर कडी नहीं हो पाएगी
************
सरकार द्वारा इस सत्र में पांच अध्यादेश ,44 विधेयक और 58.786 हंगामें लाए/किए जाने का प्रस्ताव है
************
“खाने के बिल ” पर आज होगी संसद में बहस , बताइए भला इसके लिए हमने आज तक होटल रेस्ट्रॉं में बहस नहीं की उसके लिए संसद में बहस होगी
************
संसद के आसपास सुरक्षा घेरे को बेहद मजबूत किया गया । उसे फ़ौरन हटा कर अंदर बढाओ बे , हमें तो मारपीट के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं
************
हमारे माननीयों ने संसद सत्र को निर्धारित दिनों से तीन दिन और ज्यादा चलाने का निर्णय लिया है ताकि हल्ला हंगामा करने का मौका सबको मिल पाए
************
सोनिया चाहती हैं संसद में कांग्रेस सांसदों की अधिकतम उपस्थिति, और कांग्रेसी सांसद चाहते हैं संसद में अधिकतम हंगामा
************
माफ़ी मांगकर सरकार में दोबारा शामिल हो सकती है बीजेपी : नीतिश कुमार ,। ऐसे तो आप भी माफ़ी मांगकर सरकार से बाहर हो सकते हैं (दुशासन बाबू )
************
दुर्गा शक्ति निलंबन मामले में कानून के अनुसार विचार होगा : प्रधानमंत्री ,
और इसके लिए कानून अगले पचास सालों में जरूर बन जाएगा
************
पिछले दिनों कुल 73 दिन चले संसद सत्र में अभिनेत्री रेखा की उपस्थिति रही 3 दिन
बताइए भला , सरकार तभी तो न गरीबी को फ़िक्स कर पा रही है न रेखा को
************
खबरों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा चाहे खबर लगातार जारी रहे न रहे , सिलसिला जरूर जारी रहेगा

************
सोनिया की चिट्ठी की एक कॉपी करके दुर्गा शक्ति नागपाल के नाम की जगह आई ए एस खेमका का नाम लिख कर हरियाणा सरकार को भेज दिया जाए , कांग्रेस की सारी चतुराई धरी रह जाएगी
************
IBN7 पर पूछ रहा है भाई लोग कि अगर उ.प्रदेश सरकार से जल्दबाजी और गलती से ये कदम उठ गया है तो क्या वो वापस नहीं ले सकती है , ल्यो अब कदम ही जब रेत बालू में धंसा हुआ है तो वापस क्या खाक लिया जाएगा ?
************
केंद्र चाहे तो अपने सारे आईएएस और आईपीएस वापस बुला ले: मंतरी जी
हम रेत बालू माफ़िया डॉन को एसडीएम नियुक्त करके काम चला लेंगे : अगेन मंतरी जी
************
उत्तर प्रदेश पहले “बुआ” मुख्य मंत्री से त्रस्त था अब जुआ (युवा) मुख्यमंत्री से
************
इस बीच चीन ने उ.प्र सरकार से गुजारिश की है कि वो उन्हें भी उस “दीवार “को देखने दे , जो “चीन की दीवार” से भी ज्यादा पापुलर हो गई है
************
सरकार ने अपने वादे के अनुसार इस बार संसद सत्र की शुरूआत बिल्कुल अलग तरह से की है , इस बार खुद कांग्रेसी सांसदों ने बवाल और हंगामे से संसद की बोहनी की है
************
सोनिया द्वारा पीएम को चिट्ठी लिखने का दुर्गा शक्ति के निलंबन पर बहुत बडा प्रभाव पडा , उन्हें निलंबन के बाद चार्ज़शीट भी दे दी गई
************
अबू सलेम के लिए खुशखबरी : उसे पुर्तगाल नहीं भेजा जाएगा , उसका मुकदमा भारत में ही चलाया जाएगा
************
सालों बाद हॉकी सम्राट ध्यानचंद को भारत रत्न देने के प्रयास से यही लग रहा है कि इतने दिनों तक सरकार के लिए वो “भूलचंद ” हो चुके थे
************
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की सिफ़ारिश की गई ।
इतने सालों बाद सरकार को ये ध्यान तब आया है जब उनका नाम ही “ध्यान” चंद था
************
हैदराबाद जल्दी ही बिल्कुल दिल्ली जैसा बना दिया जाएगा : दिग्विजय सिंह ।
हैदराबाद में भी अब महिलाओं और युवतियों को सावधान हो जाना चाहिए
************
भारतीय सैनिकों को चीन ने अपनी ही सीमा में गश्त लगाने से रोका ,ठीक किया है , वे चीनीयों
से टार्च, मोबाइल, टॉय, खरीदते ही नहीं हैं
************
सरकार ने अपनी नीति को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है , भ्रष्टाचारियों , घूसखोरों को क्लीन चिट और ईमानदार को चार्ज़शीट …………..कोई शक ।
************
क्रिकेट की छवि सुधारने के लिए बीसीसीआई को कदम उठाना चाहिए : राहुल द्रविड
मैं अपने दांत अंदर करवाने के लिए बिल्कुल तैयार हूं : बिंदु दारा सिंह
************
समाजवादी पार्टी का कहना है कि , खाने के अधिकार में यदि एक क्लॉज़ “रेत बालू खाने के अधिकार ” के लिए भी रख दिया जाए तो वो भी बिल का भरपूर समर्थन करेगी
************
संसद सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय ये भी लिया जा सकता है कि समाजवादी पार्टी का नाम “Sandवादी पार्टी” रख दिया जाए
************
कोई चारा खा गया , कोई कोयला खा गया , कोई रेत-बालू , ये दार जी के इकोनोमिकल लोकतंतर में दाल रोटी कित्ती महंगी हो गई है
************
हमने मल्लू काका से जईसे ही कहा , सरकार बिल ला रही है , आयं खुदही सारा खा गए अब खुदही बिल भी लाय रहे हैं , हम तो कतई न भरेंगे
************
नीतिश कुमार ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा बिल पर वे सरकार के साथ हैं , वे इस योजना से भी बिहार की सेवा वैसे ही करेंगे जैसे मिड डे मील योजना से की है
************
दागी नेताओं के मामले में ,कांग्रेस का दामन सबसे कम गंदा है , दिगिविजय सिंह . ल्यो नंगों का दामन बचा ही कितना है बकवासपति जी
************
तेलंगाना राज्य के विरोध अब तक दस सांसदों ने इस्तीफ़ा दे दिया , क्या के रिए हो भाई , फ़ौरन ही पचास नए राज्यों की घोषणा की जानी चाहिए
************
जंतर मंतर पर आज फ़िर प्रदर्शन हुआ , इसे देखकर सरकार इस चौक का नाम जंतर मंतर चौक से “बवंडर चौक ” रखने की सोच रही है
************
निलंबन को सज़ा नहीं माना जाना चाहिए सलमान खुर्शीद , बिल्कुल ठीक बात , मगर अब इन ईमानदार लोगों को कौन समझाए कि भ्रष्ट और बेइमान तो सज़ा को भी सज़ा नहीं मानते , ये ईमानदार लोग भी न सच्ची ..एकदम टू मच हैं
************
नए हिट और मिड डे मील का एक ही मकसद ऐ ,” वो आएगा , खाएगा , और मर जाएगा ” ……..
************
_________________________

रविवार, 4 अगस्त 2013

पंच लाइन-व्यंग्य बाण :) :)



खबरी लाल



नए हिट और मिड डे मील का एक ही मकसद है ," वो आएगा , खाएगा , और मर जाएगा " ........
************
तू खुल्ला सांड बन जा , तू खुल्ला सांड बन जा , गाने को सुनकर लालू जी ने कहा है चारा खाने के इतने दिनों बाद उनको डेडिकेट करके बनाए गाने के लिए वे आभारी हैं
************
दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मामले में केंद्र सरकार ने आज उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार को तीसरा नोटिस भेजा , कहीं थक हारकर केंद्र सरकार राज्य सरकार को क्लीन चिट न भेज दे
************
पीएमओ द्वारा अखिलेश सरकार से जवाब मांगा गया है , अखिलेश सरकार ने कहा है हमें पढना नय आता प्रधानमंत्री बोल के जवाब मांगे , प्रधानमंत्री ने कहा है सानू मुंह तो बोलना नईं आंदा
************
उत्तर प्रदेश सरकार से प्रधानमंत्री कार्यालय ने जवाब मांगा , मुलायम सिंह ने पलट कर कहा है , पहले हमय सवाल तो बताओ ढंग से , जवाब तो तबय दैंगे न
************
भाटी बोला अखिलेश से ,हम तुम रेत-बालू से फ़्रैंड ,
फ़ौरन छीनो दुर्गा की शक्ति , तुरत करो सस्पैंड
************
बादल बोला बारिश से , हैप्पी फ़्रैंडशिप डे ,ओ मेरे गीली गीली फ़्रैंड ,
बारिश बोली शरमा के ,अपनी दोस्ती सदियों से ,मुंआं ये तो एक दिन है ट्रैंड
************
दुर्गा निलंबन मामला अखिलेश सरकार के लिए नाक का सवाल बना , ओह अखिलेश की नाक की तरह सवाल भी टेढा निकला
************
चीन में विश्व की दूसरी सबसे ऊंची इमारत शघाई टावर पर चढने के बाद चीनी इंजिनियर चुंग पुंग चीं ने नीचे देखा और कहा " सडकों पर इतनी चीटीयां कहां से आ गई हैं "
************
सोनिया ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी , आशंका जताई जा रही है कि यही कहा होगा कि ये यू पी में जो रेत बालू की खुदाई जारी रहने दी जाए , ताकि उसके नीचे आरटीआई को दबा दिया जाए
************
कशमीर के खिलाडी परवेज़ रसूल का कहना है कोई बात नहीं अगर पांचों मैच में नहीं खिलाया , कम से कम जिंबाब्वे जैसे बहुत भी बडे देश घूमने का मौका तो मिला
************
पाकिस्तान ने अपना पहला सुपर हीरो तैयार किया , मगर उसे भी बुर्का पहना दिया और उसका नाम रखा है बुर्का एवेंजर
************
बिहार में हैंडपंप का पानी पीने से साठ बच्चे बीमार पडे , राज्य सरकार ने सनी देओल से मदद मांगी है
************
आज़ादी के साठ साल बाद तो साला ईमानदार आईएएस और आईपीएस के लिए चिट्ठी पतरी लिखना शुरू हुआ है जी , पता नहीं , बडा बाबू, और किरानी क्लर्क का नंबर कब आएगा
************
सत्यानाश हो इन कुकुरमुत्ते न्यूज़ चैनलों का , साला टोटल न्यूज़ , "ऑनर किलिंग "को लिख रहा है "हॉरर किलिंग " बताइए ये टोटल न्यूज़ है
************
नेशनल बकवास रैंकिंग में आज नीतिश राणे ने भी अपना नाम दर्ज़ कराया है लेकिन अपने चिरकालीन बकवासों के कारण दिगिविजय अब भी पहले पायदान पर हैं
************
सेट टॉप बॉक्स लगाने के बाद गजब का परिवर्तन आया है , पहले सिर्फ़ प्रोग्राम ही घटिया थे , अब तो कनेक्शन भी घटिया हो गया है
************
भारत ने जिंबाब्वे को 5-0 से हराकर इतिहास रच दिया , अगर सीरीज़ चिंचपोकली के साथ होती तो वे अमिट इतिहा रच सकते थे
************
सोनिया गांधी ने दुर्गा शक्ति नागपाल के लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी , जरूर यही पूछा होगा कि जब रेत बालू में भी इत्ता माल है तो अपने मंतरी कोयले में ही मुंह क्यों काला कर रहे थे
************
खाने की गारंटी हमारी पहली प्राथमिकता है ; प्रधानमंत्री , लेकिन आपकी तो पहली प्राथमिकता बोलने की गारंटी होनी चाहिए दार जी
************
"चेन्नई एक्स्प्रेस " कशमीर टू कन्याकुमारी , वाया गया मुगलसराय नहीं जा पाएगी , ससुरे नक्सलियों ने पटरी ही उडा दी
************
कांवड यात्रा को लेकर इस बार प्रशासन मुस्तैद है , अभी तक सिर्फ़ बीस पचास गाडियां ही फ़ूंकी गई हैं
************
अगर अभी उत्तर प्रदेश के चार भाग हो जाएं तो चार काबिल चीफ़ मुनिस्टर तो उपलब्ध हैं ही , मुलायम , अखिलेश , आजम खान और नरेंद्र भाटी .....पूरे प्रदेश को रेत रेत कर डालेंगें
************
डीएम की रिपोर्ट मीडिया में लीक हुई , इस आधार पर डीम को भी सस्पेंड किया जाना चाहिए : आजम खान फ़िर तो जैसी रिपोर्टें पहले लीक हुई हैं उस हिसाब से सीएम और पीएम भी सस्पेंड किए जा सकते हैं
************
भारत और जिंबाब्वे के बीच आज सीरीज़ का आखिरी मैच खेला जाएगा , जिंबाब्वे के लिए " मरो या मरो " की स्थिति
************
मायावती ने कहा है कि वे अखिलेश सरकार के फ़ैसले के साथ हैं , बशर्ते के खोदी गई सारी रेत में पाव भर सीमेंट मिला कर ,हथिनी की मूर्तियों का निर्माण कर दिया जाए
************
लव इन बंबई चालीस सालों बाद रिलीज़ हो रही है , सबको उम्मीद है कि आज से पचास साल बाद "लव इन तेलंगाना " भी रिलीज़ होगी जिसमें धनुष के पुत्र तीर धनुष मुख्य भूमिका निभाएंगे

मंगलवार, 30 जुलाई 2013

सौ टका टंच खबर .............





राहुल गांधी ने कहा है कि वे आगामी चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं और इन दिनों इंडियन आइडल जूनियर और डी आई डी जूनियर के सारे पिछले एपिसोड देख रहे हैं , उन्हें यकीन है कि इससे उन्हें पी एम जूनियर वाला रियल्टी शो में मदद मिलेगी
************
बैंकिंग क्षेत्र में अगले साल दस हज़ार बैंक खोले जाएंगे , उनमें से पांच हज़ार तो सिर्फ़ टमाटर और प्याज लोन देने के लिए ही एक्सक्लुसिवली खोले जाने हैं
************
सीबीआई जांच से पता चला है कि चीनी सेना इन दिनों सीमा पर जो कुछ कर रही है वो असल में खो खो खेल का मॉक ड्रिल कर रही है , खेल भावना से छुपन छुपाई खेल रही है बस
************
राहुल गांधी ने अपनी पिछली क्लास में कहा कि हमें सच बोलना चाहिए , पिरधान जी सकुचाए शर्माए से बोले ...........बेहोशी अच्छी , खामोशी अच्छी ..बोलना ही क्यूं चाहिए
************
योजना आयोग का कहना है कि 27 रुपए कमाने वाले को गरीब नहीं मानने वाला आंकडा सरासर गलत आंकडा था , असल में 28 रुपए कमाने वाला गरीब नहीं है ...ओह इतना भारी अंतर
************
आय एक रुपए बढाकर सरकार ने घटाए 17 करोड गरीब , प्रधानमंत्री का कहना है कि उनके इकोनोमिक्स पढे होने का देश को यदि इतना भारी फ़ायदा पहुंच रहा है , तो उन्हें भी खुशी है
************
प्रधान जी इन दिनों दुविधा में हैं कि किसकी निंदा पहले करें , चीनी सबके छुपन-छुपाई खेलने की या राजधानी में आधी रात को लफ़ंडर बाइकरों के उत्पात की .......फ़िर डिसाइड किए कि ..ठीक है ,वही खामोशी, वही बेहोशी और वही पिरधान जी
************
कैग करेगा राजधानी के ड्रेनेज़ सिस्टम का ऑडिट , हां आखिर वो ड्रेन के कीडों का ऑडिट भी तो करता ही रहा है बरसों से
************
भारतीय चिट्ठियों के वहां पहुंचने पर सुना है कि ओबामा चचा कहे हैं जवाब में : बस्स यही एक कारण है कि हमारी पुलिस इन्हें वस्त्र उतारन जांच प्रोसीज़र से गुजारती है
************
सरकार ने आज हरियाणा में किसानों को मुआवजे के रूप में दो रुपए से लेकर चार और छ: रुपए की भारीभरकम राशि का चेक जारी किया , लगता है जल्दी ही गरीब कटेगरी में भी लेयर बनाना होगा ..दो रुपए वाला मोस्ट लोअर गरीब , मिडल लोअर गरीब , अपर लोअर गरीब टाईप से
************
जिस तरह से वसंत विहार केस में बचाव पक्ष के गवाह के रूप में लोगों का नाम लिया जा रहा है , हमें लगता है कि देर सवेर उन सबको बुलाया जा सकता है जिन्होंने इससे संबंधित खबरें भी देखी पढी हों
************
जिस तरह से सरकार ने गरीब होने के लिए 28 रुपए तय किये है उस हिसाब से एक किलो टमाटर खरीदने वाले को अमीर घोषित करने में कोई हर्ज़ नहीं है
************
मोदी को वीज़ा न दिए जाने वाली चिट्ठी पर सांसदों ने अपने हस्ताक्षर होने से इंकार किया , बदले में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है मैं भी फ़िर ओबामा नहीं हूं
************
इशरत मामले में ,गृह मंत्रालय के खिलाफ़ हाई कोर्ट जा सकती है सीबीआई, बदले में गृह मंत्रालय को सीबीआई के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट चले जाना चाहिए , ताकि मैच विधिवत चलता रहे
************
गजब ट्रेजेडी है जी , इस सरकार के एक ठो हाकिम , पच्चीस तीस लाख रुपया का सरकारी शौचालय ही तैयार करा दिए , आ दूसरका हाकिम पांच रुपया में भरपेट खाने की बात कर रहे हैं , अब पांच रुपए का खा के आदमी इत्ता महंगे वाले में आखिर करेगा क्या ....हमें तो पूरा शक है कि कुल पांच रुपए के खाने से तो भरपूर गैस भी न उत्सर्जित हो पावेगी उंह्ह्ह ..हाय हाय , कित्ती ट्रैजेडी है जी
************
पांच रुपए में खाने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह जी ने स्पष्ट किया है कि बेशक आज के लिए ज्यादा कवरेज ये वाली बकवास ले जाए लेकिन कल वो ज्यादा बडा वाली करके दिखाएंगे
************
राज़ बब्बर आज से खाली बब्बर रह गए हैं क्योंकि " राज़ " तो उन्होंने आज खुद ही खोल दिया ये बता के कि मुंबई में बारह रुपए में भरपेट खाना खाया जा सकता है
************
जांच अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि जिस दिन से मोदी ने गाडी के नीचे पिल्ले टाईप कुछ कहा था , उसी दिन से किसी बहुत युवा राजनीतिज्ञ ने पदयात्रा वाला सैक्शन ही हटा दिया क्लास से
************
क्रिकेट में ,भारत की जीत , ने साबित किया है कि हम अच्छे फ़ार्म हैं ......सट्टा विशेषज्ञ श्री बिंदु दारा सिंह
************
कल के पनटकिया बयान के बाद बकवास की नेशनल रैंकिंग में बेशक मसूद जी ने धमाकेदार उछाल मारी थी लेकिन आज नटराज फ़िर चैंपियन की दर्ज़ पर दिग्गी रज्जा फ़िर फ़र्स्टर्म फ़र्स्ट आ गए हैं
************
गोपाल कांडा पर दुष्कर्म का मुकदमा नहीं चलेगा यानि अब वे अपनी कांडा एयरलाइंस चला कर नए कांड के लिए एकदम्म फ़ीरी हो गए हैं
************
दिग्विजय सिंह का कहना है कि कल पांच टके और बारह टके पर बंद हुआ बाज़ार आज उनके दो कौडी के बयान से सौ टके पर पहुंच गया ............इकोनोमिक्स जिंदाबाद
************

रविवार, 7 जुलाई 2013

खबर पसंद नहीं तो पैसे वापस .......





सरकार जल्दी ही देश भर में दस हज़ार बैंक खोलेगी , हां हां पता है , कई ब्रांच तो ट्रक में ही खोले जाएंगे ..........
************
सरकार और राजनीतिक दलों ने आगामी चुनावों की तैयारी पूरी कर ली है , अब बस दारू कंपनियों को पूरे जोर-शोर से तैयारी करनी है ,खपत बढने वाली है जोरदार
************
उत्तराखंड आपदा राहत राशि में किसी भी तरह के घोटाले की आशंका से इंकार करते हुए प्रदेश सरकार ने फ़ोन करके आलाकमान से पूछा है , नया CAG, विनोद राय जैसा तो नहीं है न
************
सरकार ने इस खबर कि ,रुपया लगातार लुढक रहा है , का पुरज़ोर खंडन करते हुए कहा है कि ये सरासर गलत है ,क्योंकि सबने देखा है वो लुढक नहीं रहा , उसे शान से ट्रक में लाद के लाया और ले जाया जा रहा है
************
रेल घूस कांड की चार्ज़शीट में बंसल जी का नाम नहीं होने पर आई प्रतिक्रिया पर सीबीआई का कहना है , ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सभी अफ़सर अपने बच्चों का होली डे होम वर्क करने में व्यस्त थे बडे बडे केसों में ऐसी छोटी छोटी गलती तो होती रहती है सैनोरीटा
************
इशरत जहां मामले ने साबित कर दिया है कि आई बी और सी बी आई , दोनों में जो "बी " है उसका मतलब असल में बोका /बकलोल ही है
************
सरकार ने तीन रुपए किलो चालव दो रुपए किलो गेंहूं देने की घोषणा कर दी है , ...साला सरकार का प्रधानमंत्री का इकोनोमिक्स बस पांच रुपया का है ...अबे डेढ सौ रुपए किलो दाल , सवा सौ रुपए किलो तेल सब्जी , के देगा ...राहुलवा का नाना का होटल से आएगा बे
************
बेनी प्रसाद जी का कहना है कि उन्हें मंत्री पद का लालच नहीं है , बस मरते दम तक एक स्टेटमेंट , चाहे साला कैसा भी बकवास हो ...मीडिया में आना ही चाहिए
************
सीबीआई : मामा बंसल तो हुए सरकारी गवाह , भांजे और चमचे हो जाएंगे गैर सरकारी गवाह , बस अब एक मुलजिम और मिल जाए तो कसम से ये केस तो सॉल्व ही है पक्का
************
एमबीबीएस की तीन हज़ार सीटें बढाई जाएंगी , यानि भविष्य में तीन हज़ार करोडपति कंपाउंडर देश को मिलने वाले हैं , इसे कहते हैं तरक्की की योजना
************
बेनी प्रसाद वर्मा का कहना है कि वे मंत्री बनने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं , उनके जीवन का एक ही उद्देश्य है , मुलायम यादव को रोज़ गरियाना
************
चीन द्वारा चेतावनी दिए जाने पर रक्षा मंत्री का कहना है , कोई खास बात नहीं है , अमेरिका वाले तो कच्छा ..........................
************
सीबीआई ने पवन बंसल को बनाया सरकारी गवाह , सीबीआई को यकीन है कि बदले में एक न एक दिन पवन बंसल भी सीबीआई को रेल मंत्री जरूर बना देंगे
************
खाद्य सुरक्षा अध्यादेश लाया जाना असल में संसद की अवमानना है : वामदल । असल में तो संसद में हंगामे के अलावा कुछ भी होना ही संसद की अवमानना है
************
खाद्य सुरक्षा बिल की खबर सुन कर गांव से मल्लू कक्का पूछ रहे हैं कि , कौन कौन से खाद , यूरिया , पोटाश आदि को सुरक्षा दी जा रही है और सरकार खाद के बदले फ़सल सुरक्षा बिल क्यों नहीं लाती
************
मनमोहन सिंह ने साबित कर दिया है कि अगर आप में दम है तो आप "अर्थ "शास्त्र का भी फ़ुल्ल टू "अनर्थ शास्त्र "कर सकते हैं , बस काबिलियत कूट कूट के भरी हो
************
झारखंड के नए मुख्य मंत्री जी ने जनता को आश्वस्त किया है कि वे जनसेवा में कोई कमी नहीं आने देंगें , और जनता को जनसेवा का मतलब पता ही है , इसके लिए वे खुद आश्वस्त हैं
************
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सरकार ने नए कांटे वाले बैरिकेड खरीदे हैं , मगर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता सिर्फ़ ये है कि कहीं सिरफ़िरी जनता , इसे भी आंसू गैस की तरह पकड के उलटा करके सुरक्षा कर्मियों की ओर भिडा दें .................कांटो से .....वर्दी फ़टेगी अलग
************

चौटाला की जमानत बाइस जुलाई तक बढने पर उन्होंने अपने करोडों अरबों प्रशंसकों को संदेश दिया है .....अबे गेट वैल सून वाले कारड मत भेजियो रे छोरों
************

यूपी में थालों को मिलेगा इंटरनेट , लेकिन अगर किसी भी दरोगा का फ़ेसबुक फ़्रैंड लिस्ट में बेनी प्रसाद दिखाई दिए तो ........काट दिया जाएगा .......हां इंटरनेट कनेक्शन भी
************

जिम्बाम्वे दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान , विंदु दारा सिंह ने कहा वे बिल्कुल भी थके हुए नहीं हैं और नई चुनौतियों के लिए एकदम फ़िट हैं
************

हेडली जी ने इशरत जी का नाम नहीं लिया था , ऐसा मैं ओसामा जी की कसम खा के कहता हूं : बिलबिलय सिंह
************

मंत्री राघव जी कहना है कि उनकी सीडी आना इस बात की निशानी है कि देश के बुजुर्गों को रिएल्टी शो के लिए मोहताज़ नहीं रहना चाहिए , खुद कुछ करके दिखाना चाहिए
************

सरकार का कहना है कि संसद सत्र से पहले खाद्य सुरक्षा अध्यादेश लाने को लेकर आरोप लगाना गलत है , क्योंकि" टमाटर सुरक्षा बिल " तो वो मानसून सत्र में ही लाएगी
************

जिस तरह से सीबीआई निदेशक के चयन को लेकर रस्सा कस्सी हो रही है मोबाइल कंपनियों की उम्मीद बढ गई है ....क्या पता ..एसएमएस भेज कर ही
************
आजतक वालों ने ऐसान किया है कि जल्दी ही एक नया समाचार चैनल खोले जाने की संभावना बढ गई है उसका प्रस्तावित नाम है -----" आज बेनी-प्रसाद " चैनल
************

रेल मंत्रालय की नई योजना : अब रास्ते में भी यात्रियों को मिल सकेगा बर्थ
रेल मंत्रालय की पुरानी योजना : अबे पहले .............. टिकट लेकर तो दिखा
************

टीबी की दवा पंजीकृत दुकानों से मुफ़्त उपलब्ध कराएगी सरकार , और ये पंजीकृत दुकानें मंगल गृह पर खोली जाएंगी ...सीट बेल्ट बांध के रखिए
************

जिंबाब्वे दौरे में सीनियरों को दिया जा सकता है विश्राम , राजनीतिज्ञों ने क्रिकेट बोर्ड के इस कदम को उन्हें मुंह चिढाने वाला कदम बताया है
************

हरियाणा के वल्लभगढ में बैंक कर्मियों ने किया ,9.68 करोड का गबन . सीबीआई जांच में संदेह व्यक्त किया गया है कि आरोपियों ने इकोनोमिक्स का प्राइवेट ट्यूशन किसी बडे अर्थशास्त्री से लिया था ...जो अब राजनीति का विषय का भी बेडा गर्क कर रहे हैं
************

बंसल साब के बाद सभी मंत्री अपने उस रिश्तेदार को पटाने में लगे हैं जिसके मत्थे घोटालों को मढकर , चट्ट से सरकारी गवाह वाले सूची में अपना नाम लिखवा सकें ..भांजों से तो खास उम्मीद लगाई जा रही है
************

यूपी में लिंगानुपात की स्थिति चिंताजनक है । बेनी प्रसाद जी तो कहते ही हैं सब कुछ मुलायम सिंह यादव के कारण ही है ...जो भी , जित्ता भी है
************

सरकार चाहती है कि चुनाव के दिन उन दिनों के साथ न क्लैश करें जब डोरेमॉन और छोटा भीम के नए एपिसोड आने वाले हों , वे चाहते हैं राहुल गांधी चुनाव के दिनों में थोडा ध्यान तो दे सकें
************

हमारा मौसम विभाग जित्ती भी घोषणाएं संगीन होकर करता है , ईश्वर ही जाने , टोटल की टोटल फ़ेल होकर फ़िश्श फ़ायं रंगीन घोषणाएं बन कर रह जाती हैं
************

मंत्री जी ने दिल से आग्रह किया है कि उनकी ताज़ा रिलीज़ हुई प्रतिभा को चुनाव प्रचार की शुरूआत नहीं समझें , चुनाव के लिए उन्होंने कुछ बडा सोचा हुआ है
************

पहले 250 करोड , फ़िर 100 करोड और अब 10 करोड , ट्रक में लदा रुपया जिस तरह से रोज़ कम हो रहा है , उससे साबित हो गया है कि वो सचमुच लुढक रहा है
************

अधिकारियों का कहना है कि , ट्रकों में जो रत्न मिला है उन्हें नवरत्न (तेल की शीशियां ) घोषित कर देने से केस पू्री तरह सॉल्व हो जाएगा
************

धोनी की छुट्टी वाले ईमेल पर उठे बवाल पर बिंदु दारा सिंह ने बोर्ड को आश्वस्त किया है कि वे ऐसी किसी छुट्टी के लिए अर्ज़ी नहीं देंगे , और हमेशा साथ देंगें
************

बिंदु दारा सिंह का कहना है कि अगर उन्हें एक बार डकवर्थ लुइस का सिस्टम भी समझ आ जाए तो वे क्रिकेट और भी ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं
************

बेनी प्रसाद के बयान को गंभीरता से लेते हुए सरकार सोच रही है कि अगर मुलायम सिंह भी कांग्रेस में आ जाते हैं तो प्रधानमंत्री दफ़्तर में झाडू और पोचे की , टेंशन खतम
************

चीन का कहना है कि जेनरल ने कुछ गलत नहीं कहा है वे भी ----" वी लव कमीनगी " ग्रुप में खासी रुचि रखते हैं
************

बिंदु दारा सिंह का कहना है कि अब अगर उनका टैलेंट पूरे देश में पहचाना जा चुका है तो क्या वे इस विषय " सट्टेबाजी" में डिप्लोमा कोर्स के युनिवर्सिटी खोल सकते हैं .???....खेल भावना में ये दंतबोडा जाने कितनी कुर्बानियां दे डालेगा देखिए
************

राष्ट्रपति जी ने अध्यादेश पर हस्ताक्षर करते हुए बहुत खुशी जताई है ,और कहा है कि सरकार को इसी तरह से महीने दो महीने में एक आध अध्यादेश पर साइन करवाते रहना चाहिए , मन लगा रहता है
************

सरकार ने आई शप्पथ खाकर कहा है कि छ महीने बाद जनता को सस्ता अनाज उपलब्ध हो जाएगा , खुद कई मंत्रियों की अपनी खुद की परचून की दुकान खोलने की योजना है
************

अनुभवी मंत्री राघव जी कहना है कि ये उनके संघर्ष के दिनों की शुरूआत है , उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि कभी न कभी , महेश भट्ट को उनका काम पसंद आएगा
************

प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड आपदा के समय हेलीकाप्टर से ऊपर ही ऊपर देख लिया था और कहा था ...वही पिछला वाला .....ठीक है , उतने ऊपर से सब ठीक ही दिख रहा है जितना भी दिख रहा था उन्हें
************

उत्तराखंड आपदा का कारण बडे बांध हैं , ऐसा जबसे राहुल गांधी ने सुना है उन्होंने दिल्ली पहुंचते ही सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके पूछा है कि दिल्ली में बडे बांध कितने हैं और उससे दिल्ली को कितना खतरा है
************

हम खाली घास फ़ूस खा रहे हैं अब ..सब्जी मंडी नय जाते हैं एकदम्म बैन ...सब सब्जी का चार्ट खरीद के ले आए हैं ..दीवार पे साट दिए हैं ...जिस तरफ़ देखते हैं उसका स्वाद मुंह में आ जाता है ...हाय रे हाय ..थ्री जी जमाना
************

डेंगू और मलेरिया की जांच एक से दो घंटे में कर देगा साफ़्टवेयर , बस मच्छरों में इस सॉफ़्टवेयर को लगाना जरा मुश्किल सा लग रहा है , उपाय है कारगर लेकिन
************

विश्लेषकों की माने तो इतने कम समय में ही ,निकम्मे और नाकारापन में देश के प्रधानमंत्री तक को कडी टक्कर दे देने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री में पार्टी को काफ़ी संभावनाएं दिख रही हैं वे ज्यादा बडे ..............हैं
************

"चेन्नई एक्सप्रेस " और शाहरूख पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए मंत्री मामा बंसल ने कहा है कि ,वे संस्पेंड चल रहे थे तो क्या , शाहरूख को नई रेल चलाने से पहले एक बार उनसे पूछना तो चाहिए था न
************

राघव जी ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि अगर सीडी सबकी उम्मीदों पर खरी उतरी तो वे इसका सीक्वेल भी जरूर बनाना चाहेंगे , उन्हें अभी रिटायरमेंट की कोई जल्दी नहीं है
************

राघव जी की ताज़ा तरीन फ़िल्लम को टायटल दे दिया गया है " वन्स अपॉन ए टाइम इन नंगई " ...उम्मीद जताई जा रही है कि अब फ़िल्म अच्छा बिजनेस करेगी और राघव जी के करियर में चार चांद जरूर लग जाएंगे
************

सर जडेज़ा और सर रैना के बीच बकड झोंझ पर ,जल्द ही कोई फ़ैसला लिया जाएगा , मैच पर हमारी पूरी नज़र रहती है - बिंदु दार सिंह ,अध्यक्ष , अखिल भारतीय सट्टा सेवा समिति

रविवार, 30 जून 2013

बात-बेबात की खबरें ............


खबरों में खबर की तलाश ...............


अगले एक महीने में केदारनाथ की यात्रा दोबारा शुरू हो जाएगी : कह रही राज्य सरकार ,
जो इस यात्रा से लौट कर वापस घर न पहुंचे ,पहले खत्म तो करिए उन आंखों का इंतज़ार
हुंह्ह्ह ! बात करते हैं
**********

घनघोर घोसना : एस एम एस से भारतीय रेलवे में आरक्षण सुविधा शुरू ,
अबे हप्प , एस एम एस से जब तक भेजने की योजना नहीं चालू , कुछ नहीं होगा गुरू ....
पर कॉल के हिसाब से बचवन आ रहा है न देश में , कपेसिटी त बहुत है न

**********

वाह कित्ती प्रजातांत्रिक खबर है , फ़िर से ए ए के अध्यक्ष बनना चाहते हैं कलमाडी ,
चाब्बास , जे होती है हिम्मत , अबे यूं ही नहीं करोडपति बन जाता ,कोई कबाडी ...
ममा अईसे नय न मानंगे
***********

सरकार ने चार धाम में मंदिरों के लिए कर दिया है 195 करोड रुपए का ऐलान ,
अच्छा किया हाकिम ,देवी देवता तो फ़िर तराश लेंगें ,कहां से लाओगे हमारे इंसान ,
हाय रे हाय नादान , हाय रे हाय भारत निर्माण
***********

सोना , डॉलर , पेट्रोल , मोदी , पप्पू , हाय अभी कुछ भी भेजे में जाने को नहीं है तैयार रे ,
जाने कितनी जोडी आंखों को तरस रही हैं कितनी जोडी आंखें , खतम नहीं हुआ इंतज़ार रे ,
हे ईश्वर .....तू उम्र भर का न यूं इतज़ार दे , या अब कर इस पार या करदे उस पार रे
***********

डॉलर के मुकाबले रुपैय्ये की गिर रही है , कीमत और सोना भी हुआ जाता है ढेर ,
कहां है बे इकोनोमिक्स वाले पप्पू पिरधान जी , इसपे हो जाए कोई गज़ल कोई शेर,
तेरी खामोशी , मेरी मदहोशी टाईप की फ़ीलींग वाली .......हायं
***********

बारिश ने रोके राहत कार्य के रास्ते ,
साधु भेष शैतान भी खडे , लूटने के वास्ते ........
इत आपदा/उत विपदा
***********

आपदा ,कहर बनके टूटी कयामत सी ,अमानवीयता ने इंसानियत को किया रे तार तार
वो ये कौन सी नस्ल है आदमियों की ,जिसने मरी हुई देहों संग भी कर दिया व्याभिचार........
छि: रे पिशाच , तेरी  हैवानगी पे धिक्कार ..थू है थू
***********

सनद रहे , और बराबर रहे कि , बेशक आज ये सच है, कोई इधर है तो कोई उधर है ,
जिन पे बीती ,कयामत सी बरपी ,वो भी थे हमारे ही जैसे ,हादसों में आज जिनकी खबर है
***********

अभी और होंगे खुलासे , अभी और देखना तुम तांडव और तमाशे ,
वो जो , सब देख के बै्ठे हैं , वे सोच के बैठे हैं ,कैसे कब कहां कितने बांटेंगे बताशे
मुआवज़ा .........
***********

देखिए जी अगर पिरधान जी इकोनोमिक्स वाले चुने हैं तो फ़िर तो उनका यही है कायदा,
पानी मिट्टी में टूटे डूबे हुए प्रजाजनों के दर्द का वो हवा में ही उडकर ले लेते हैं जायज़ा ,
कोई शक ????
***********

बुधवार, 18 जुलाई 2012

ई की गोंडोगोल होच्चे रे बाबा :-)







मुझे इसपर अचंभा नहीं कि , तुम किसका कितना रोज़ लूट जाते हो
तुम्हारी फ़ितरत है ये तो , हद तो ये ,हर बार जमानत पे छूट जाते हो ,



आम आदमी की थाली से सब्जियां हुईं गायब , दोगुने हो गए हैं दाम ,
तो का हुआ बे , चचा पिरधान पराठे हैं खाते , पिज़्ज़ा खाती हैं मादाम,
(तुम लोग ठेल के खाओ आम , बाद में चाहे हो जाए राम नाम)


मनमोहन के बचाव में उतरी कांग्रेस : शानदार नेतृत्वकर्ता बताया ,
का बात है , अबे इनको कोई ऊ अमरीका का मैगजीनवा काहे नहीं पढाया,
(भेजो रे एक एक कॉपी इनको , सबको कंपलसरी करो पढना , सानदार , जानदार , ईमानदार , और पता नय कौन कौन दार)


मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अभूतपूर्व हंगामा ,
घंटा अभूतपूर्व , अबे अब तो ई रोजिन्ना का साला हो गया है डिरामा ,
(अभूतपूर्व त अईसे लगाता है सब जैसे , नोबेल पुरस्कार जीतिस है भाई लोग)


सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग खतरनाक :हो सकता है मधुमेह ,
थोबडे की लीपापोती तो ठीक है पर , न खोखली हो जाए देह ,
(अईसा एक ठो अखबार कह रहा है , तो कल से बंद ,...अरे लाली , कजरा नय जी ...अखबार बंद ,आईसा कुछ लेडिस बोलीं प्रतिक्रिया स्वरूप)


प्रवर समिति : लोकपाल पर सभी सुझावों के बाद ही दी जाएगी कोई रिपोर्ट,
और ऐसा जब होगा तब होगा , तब तक सारे मंत्री नेता खूब बटोरें नोट ,
(बीच बीच में चाहे , जेल में भी कर आएं लोटमलोट)


पांच साल बाद भारत-पाक में खेली जाएगी क्रिकेट की सीरीज़ ,
मंसूबे इरादे हरकतें देख कर भी है ये हाल तुम्हारा , सालों हो बडे गलीज़ ,
(उनका एक ही मकसद आतंक , जब भी वे पार करें देश की दहलीज़ , होश में आओ कमज़र्फ़ों)


जो कमाए करोडों अरबों हाथों ने , बंद हैं, बस कुछ मुट्ठियों में वो पैसे ,
हमें मालूम है ,तू है अब भी , इंसाफ़ के तराज़ू , मगर करें तेरा यकीं कैसे


कहे हैं अंकल ओबामा : बाहर ने नहीं होगा काश्मीर मुद्दे का समाधान ,
धन्य भाग बता दिए , ई हमारे वाले पोलटिशियन को पते नहीं था सीरीमान ,
(देखिए हो कालू चचा कुछ कहे हैं गौर किया जाए)


सार्वजनिक नहीं हो सकती राष्ट्रपति की विदेश यात्रा की सूचनाएं ,
लेकिन अईसा का घनघोर घूम डालीं महामहिम , तनिक हमें भी बताएं
(कहां आएं , कहां जाएं , किस्सा सबको सुनाएं ...)


महंगाई और कंपनियों के परिणाम तय करेंगे बाज़ार की चाल ,
और इन सबके बीच खुल्लम खुल्ला कहो कौन पीटेंगे माल ???
(भीदाऊट आपसन टैलिए तो ..मतलब बताइए जी)


चकाचक सेवा शुरू , अब ग्राहक खुद ही अपना पासबुक करेंगे अपडेट ,
हा हा हा हा हा , अबे पगला हो क्या ,खाता भराएंगे कि अपना भरेंगे पेट
(कसम से , जले पे नमक छिडके हो बेट्टा !)


लो भाई शाम को डिकिलियर हो गया जो था सबसे बडका खबर आज ,
उधो माधो का बनके चले सारथि जरूर इसमें कोई राज़ ,सब ढूढ रहे महाराज


लगा दो अब आग पानी में तेज़ाब मिला कर ,जब हमाम में सारे ही नंगे हैं ,
अबे भक्क साला , अब न कहा करो बार बार ये,कि कानून के हाथ लंबे हैं ,
(हमें त टुंडे लगते हैं , कभी कभी तो खुद गुंडे लगते हैं :)



हैरान न हुआ करो जो देश का आजकल ये हाल दिखता है
दर्द हो नंगापन , अच्छी पैकिंग में हो तो हर माल बिकता है ,
(बेचने खरीदने वाले सौदागर कौन हैं बोलो तो भला)


वाशिंगटन :अब मोबाइल फ़ोन , टी-शर्ट से ही चार्ज़ हो जाएगा
बाह बाह का बात है बे , फ़िर तो लैपटॉपवा निक्कर के हिस्से आएगा ,
(देखिए कहीं जादे ही न चार्ज़ हो जाए कि धधरा मारने लगे)


दो उपमुख्यमंत्रियों की ताजपोशी के बाद ही थमा कर्नाटक विवाद,
यानि कि एक मुख्य दो उपमुख्य , कुल तीन मिलकर करेंगे सब बर्बाद
(केतना मजबूत लोकतंतर है भाई :)


यूपी के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मंजूर ,50 हज़ार करोड की मिली सौगात
तो ये था राज़ दादा की दावेदारी से हाथ मिलाने का , समझ में आई बात ,
(बहुत अच्छे , बच्चे अखिलेश , चरा दिए न देश ,चमकाओ उत्तर पिरदेश)


राष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हिप जारी करना अपराध है , बोलिस रे आयोग ,
अबे समझाओ जाकर उसको ,जो निरपराध है , ये तो मुजरिम लोग ,
(इन्हें राजनीति का रोग , देश का कुसंजोग ,रे देस का कुसंजोग)


आयोग ने खारिज की संगमा द्वारा उठाई गई थी जो आपत्ति ,
अबे हाय हाय ये ससुरा राष्ट्रपति इलेक्शन है या है नेशनल विपत्ति ,
(अबे मरो जल्दी फ़ूंके मोमबत्ती)


रम ब्यूरो की रिपोर्ट ,देश में सिर्फ़ 3.8 प्रतिशत लोग हैं बेरोज़गार ,
और जिनके पास है नौकरी वे भी , इक दूजे से मांग रहे उधार ..
(बस एक जिसके मजे खूब हैं यार , वो है ये ससुरी सरकार)


खबर ये है कि दो तिहाई लोग जाम से मिटाते हैं अपनी थकान ,
गज्जब जी गज्ज्ब , इसके बाद मिटा लेते हैं अपनी दुकान और मकान ,
(तमाम साकियों और पैमानों से माफ़ी सहित (:


राम गोलाप वर्मा : ओसामा था सन्नी लियोन का दीवाना ,
हे हे हे , त ई बतवा तो आपको महेश भट्टवा को था बताना ,
(उहे खुजली सिंह बना रहे हैं जिस्म टू ..साले कितनो जिस्म बना लें इनका खुजली नय मिटेगा)


संगमा : हमें मतदाता अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट देंगे ,
कद्दू ! अंतरात्मा गई तेल लेने , उन्हीं को मिलेगा जो नोट देंगे
(आपको तो खाली चोट देंगे ..अरे कह रहे हैं न बूझते काहे नय हैं जी)


आखिरकार प्रधानजी ने लहरा दिया पूरे विश्व में अपना नाकामी का झंडा,
मिला था कभी सबसे काबिल का सम्मान ,युनिट टेस्ट में मिल गया अंडा ,
(जो चल जाए कानून का डंडा , तो परमानेंटली बंद हो जाए धंधा)


टाइम पत्रिका ने PM पर उठाए सवाल , कहा मनमोहन सिंह को फ़िसड्डी,
ल्यो, इत्ते टाइम बाद पता चला, अबे नहीं है उनमें बची रीढ की हड्डी ,
(काल मामता दीदी बोली थीं न कि , ई कि गोंडोगोल होच्चे रे बाबा)



विदेश मंत्री कृष्णा ने हिना को सुनाई खूब खरी खरी ,
कंफ़र्म कर लो बे , सावन के अंधे को दिखती है घास हरी हरी ,

खरी खरी सुनाओ कि उन्हें सुनाओ खोटी खोटी ,
कसाब जिंदाल साले बैठे जेल में रोज़ चबाएं बोटी ..





आठ सालों में 2जी समेत 15 लाख करोड रुपए के घोटाले हुए उजागर ,
अबे ये तो हाल है लूट खसोट , फ़िर देश को गरीब काहे कहते हो बिरादर,
(खाते रहो और गाते रहो ...हो रहा भारत निरमान , अरे हो रहा भारन निरमान)

सोमवार, 21 मई 2012

ऊपर हेडलाइंस हैं .....नीचे बिछाई माइन्स हैं



अब तक इस ब्लॉग पर हम आपको पढाते रहे हैं कि जब एक आम आदमी की नज़र खबर पर पडती है और प्रतिक्रिया स्वरूप उसके मन में क्या उठता है । पिछले कुछ समय से मैं इस शैली में ही खबरों पर टिप्पणी कर रहा हूं ।मित्रों के मन को भा रही है तो सोचा अब आपको भी पढवाया जाए । इसमें ऊपर की पंक्तियां हेड लाइंस हैं और नीचे हमने बिछाई माइंस हैं














फ़ेसबुक के संस्थापक जुकेनबर्ग , शादी के बंधन में बंधे ,
अब तक दौडते घोडे थे , बियाह करके हो गए सर्टिफ़ाईड गधे ..
(कौनो शक है का जी)


आर्थिक मोर्चे पर संप्रग -2 , रही पूरी तरह विफ़ल ,
और घोटाले के मोर्चे पर , टोटल मंतरी सफ़ल ..
(जनता रही टहल )


रोज़ गिरता रुपया : आम और खास सब हो रहे परेशान ,
अबे हटो बे इहे होगा , जब देश को मिलेगा लल्लू सा परधान
(साला कौन इकोनोमिक्स पढा था का पता हो )


मुंबई के आरोपियों के खिलाफ़ कार्रवाई पर पाक से होगी बात ,
तुम साले बतियाते ही रहना , कसबवा नाचेगा धर के छाती पे लात
(अबे काहे का सुपर पावर हो बे , एक कसाब को तो लटका नय सके हो अब तकले )


मोटापा बढता जाता है , देर रात में खाने से ,
हम तो खिटपिट हैं , सिलिम टिरिम हैं , अबे कह दो ये जमाने से
(खाइए कम , खिटपिटाइए जादे समझे कि नय हो )


शेयर बाज़ार में माहौल , गिरावट का ही रहेगा फ़िलहाल ,
इकनोमिक्स वाले पिरधान जी का इहे न सबसे बडा कमाल ,
(साला देश का इकनोमिक्स ही हो गया बदहाल )

बोले जयराम रमेश :200 रुपए मासिक वृद्धा पेंशन है अपमान ,
दू सौ , अजी दू रुपया भी नहीं मिलेगा आगे , जो हालत है सीरीमान ।
(नरचोपहा है पिरधान , आ बकिया टोटल है शैतान )


सात लाख में एमबीबीएस कराने वाले गिरोह का हुआ है भंडाफ़ोड,
साला ई सब कौन कम है , झोला छाप डाक्टर से लगा हुआ है होड,
(पकड के दुन्नो का हड्डी दिया जाए तोड )


धरती का पर्यावरण बिगाडने में अमरीका सबसे आगे है ,
आ करेगा डिरामा इतना साल जईसे धरती का चिंता इसको सबसे जादे है ,
(ई साला सबका ही एसी , गैस हमेशा पादे है )


फ़रीदाबाद में बिजली पानी को लेकर लगा ,3 घंटे का जाम ,
ल्यो तो का रोड से निकलेगा झरना आ कि पावहाऊस , हे राम
(अबे सोलुसन रोडवे पे मिलता है सब ठो पिराबलेम का बे )


सेना में भर्ती के लिए , पटना में छात्रों ने आज मचाया उत्पात ,
अरिस्स , थोडा तो भर्ती के बाद के लिए भी बचा के रखते तात ,
(अबे का खा के गए थे दाल-भात )


धार्मिक आरक्षण के बहाने देश तोडने में जुटी है सरकार ,
और इसी सबके नाम पे जनता आज तक लुटी है मेरे यार ,
(साला ई सब वोट का ही बस हो रहा जुगाड )


आईपीएल में ,मुंबई ने दिखाया राजस्थान को बाहर का रस्ता ,
अबे मुंबई दिल्ली छोडो , होने वाली है आईपीएल की खुद की हालत खस्ता ,
(बेटा बांध लो बोरी बस्ता )


कीर्ति बोले हैं : आईपीएल की जवाबदेही तय करे सरकार ,
हां तो रोजिन्ना दु चार को पुलिस करिए रही है गिरफ़्तार ,
(कौनो गया छेडखानी में , आ कौनो दारू का रवानी में )

सोमवार, 12 अक्टूबर 2009

आतंकी पाक सेना के मुख्यालय में घुसे...कुछ नहीं जी अपनी तन्ख्वाह लेने गये होंगे

खबर:- आतंकी पाक सेना के मुख्यालय में घुसे...

नज़र :- लो तो भैया अब आदमी अपनी तन्ख्वाह के लिये अपने औफ़िस में नहीं घुसेगा तो कहां जायेगा....और फ़िर सामने दिवाली है तो जाहिर है कि बोनसवा वैगेरह भी होगा...सुने तो हैं कि ई जौन अमरीका से सारा डोनेशन मिला था ई बार ..ऊ सब का सब कसाब के ओकील साहब को फ़ीस देने में खतम हो गया जी..काहे से सुने हैं कि भारत सरकार नहीं न दे रही है उनको कौनो फ़ीस ईहे बात से अधीर होकर बकिया लोग बोला कि भैया अपना अपना तन्खवाह तो लईये लो..
_____________________________________________________________________

खबर :- देश में है पर्याप्त खाद्य भंडार : प्रणब मुखर्जी ..

नज़र :- ओह शुक्र है ..चलिये इसका मतलब ये है कि अब कम से कम इतना तो तय है कि इस दिवाली पर आप लोग सबको दाल चावल का पैकेट ..उपहार में दे सकते हैं...क्या क्या कहा..प्रणव खाने की बात कर रहे हैं..अरे पगला गये हैं का...अब खाने में दाल चावल जैसे खाद्य पदार्थों का उपयोग कौन कर रहा है ..खाने के लिये बर्गर, चाऊमीन, पिज्जा, वैगेरह है न..क्या कह रहे हैं ...किसानों को क्या पता इन सबके के बारे में ..अरे तो उनको कौन पता है अब दाल चावल के बारे में..वैसे भी इस जय हो सरकार में किसान ..खाने पीने की चिंता से मुक्त हो चुके हैं..इसीलिये आत्महत्या कर रहे हैं..उनके लिये क्या खाना और पीना..
______________________________________________________________________

खबर :-१०३ करोड के विमान में उडेंगे गुलाबचंद

नज़र:- लो अब ये भी खबर हो गयी क्या..अबे जब इत्ते का विमान होगा तो जाहिर सी बात है कि उडेंगे ही..तैरेंगे थोडी...अमां खबर तो तब होती ....यदि गुलाब चंद ..बच्चों द्वारा बनाये गये कागज के हवाई जहाज में उड के दिखाते । तब हम मानते कि गुलाब चंद वाकई कुछ हैं।

______________________________________________________________________
खबर:-महिला शिक्षकों को मिलेगी मनचाही जगह पर तैनाती

नज़र :- मनचाही मतलब....कह तो ऐसे रहे हो जैसे ..ऊ अमरीका कहेंगी तो अमरीका में तैनात कर दोगे का...अरे नहीं भाई ई पूछने का कौनो खास मकसद नहीं था ..ऐक्चुअली सुने हैं ..वहां रहने पर आपको नोबेल पुरस्कार मिलने का चांस ..समझिये कि निन्यावे प्रतिशत तो बढ ही जाता है..सुन रही हैं न मास्टरनी जी..अरे वही मास्टरनी नामा वाली..तो मान के चले न ..कि अगला नोबेल आपही को मिलने वाला है .....मुबारक हो जी..

_______________________________________________________________________

खबर :- तिहाड में पंद्रह वर्षों में ३२६ कैदी मरे ..

नज़र :- वाह जी दिल्ली पुलिस सदैव आपके लिये आपके साथ..तिहाड जेल में भी...अपना काम बखूबी करती है...फ़िर भी जाने लोगो को क्या हो जाता है जब देखो आरोप लगाती रहती है पुलिस पर...ठीक है कि उनकी स्पीड थोडी कम है जेल में...मगर इससे उनकी कार्यप्रणाली पर अविश्वास का कोई कारण नहीं बनता जी...ये तो वैसे ही है जी जैसे आपका लैपटौप पर और पी सी पर स्पीड में थोडा बहुत फ़र्क तो पड ही जाता है। वैसे हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस जल्दी ही अपनी इस खराब आंकडे को दुरुस्त करके कोई न कोई नया रिकार्ड बनाएगी..

_______________________________________________________________________

खबर :- तीस फ़ीट की दूरी से भी कंप्यूटर को इशारों पर नचाएगा माउस

नजर:- अमा ये माउस न हुआ गोया ..श्रीमती जी हो गया.कंप्यूटर का..जो इतनी दूर से नचा देगा.....चलिये अच्छा है कंप्यूटर नाचेगा तो हमारी पोस्ट भी नाचेगी...मगर एक दिक्कत है जी...ये तीस फ़ीट से नचाने के लिये तो हमें पता नहीं कित्ते पडोस में जाकर कंप्यूटर चलाना होगा जी...ओह ये अविष्कार ..विदेशी लोगों को ध्यान में रख कर किया गया है ..ऊ लोगन तो लगभग सब कामे पडोसी के घर से कर लेता है न...बताईये भला ई में हम लोग के लिये का खबर था
_______________________________________________________________________खबर:- अब मैं आराम करना चाहती हूं, : लारा दत्ता

नज़र :- बताईये भला लोगों को काम काज के बिना भी आराम करने का कितन मन करता है ...अरे दत्ता जी ..पहले तनिक काम तो कर ही लेते....फ़िर तो आरामे आराम है न जी...ओईसे भी आप लोगन को ...कामे कितना मिलता है जी...जादे तो आरामे है न...तो काहे के लिये इतना स्पेशल रूप में बोले हैं जी ..कौनो स्पेशल टाईप का आराम का बात है का..तब तो करबे किजीये जी ..

_______________________________________________________________________

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2009

बाढ राहत के लिये पैसों की कमी नहीं....बस घोटालेबाज नहीं मिल रहे...

खबर :-अपमान से व्यथित हो रो पडी उडन परी..

नज़र :- गलत हुआ जी बिल्कुल गलत ....अरे अपमान नहीं जी...वो तो देर सवेर होना ही था...जितनी जल्दी हो गया उतना अच्छा......आगे के लिये टेंशन खत्म ....और फ़िर ये तो और भी अच्छा हुआ कि उनके जीते जी उनको ये सम्मान हासिल हो गया..अन्यथा ध्यानचंद जी जिनके जन्मदिवस पर सरकार खेल दिवस तक मनाती है ..उन्हें तो मरने के बाद ही ये हासिल हो पाया.....और अब प्रति वर्ष सिर्फ़ एक दिन उनके साथ ऐसा किया जाता है...गलत तो ये हुआ कि ..उडन परी रो पडी...बताईये भला इसमें रोने की क्या बात थी.....अब अगले साल हो रहा है राष्ट्र मंडल खेल हो रहे हैं न.....तब तक कुछ और उडन परियां, कुछ और खेल योद्धा तैयार करती जो देश के लिये पदक वदक जीतते ...और फ़िर थोडे सालों बाद ऐसे ही किसी जगह ....सम्मान करा रहे होते......वैसे सुना है कि इससे देश के खिलाडियों को बहुत प्रेरणा मिली है......।


___________________________________________________________________
खबर :-बाढ राहत के लिये पैसों की कमी नहीं..

नज़र : - लो तो हमने कब कहा कि हमारे यहां पैसों की कोई कमी है .....अब तो ये जग जाहिर हो गया है जी...जो देश सौ रुपये किलो दाल खरीद कर खा सकता है....चालीस रुपये किलो दाल..अजी छोडिये सारा राशन का नाम लें का...मतलब ये कि जो इतना साहस कर सकता है...ऊ भी इतना मंदी के दौर में...ऊ देश में पैसे की का कमी रहेगी का......सरकार के कहने का मतलब है कि पैसे तो खूब हैं जी राहत के लिये बांटने को...मुदा ई बाढ ही टाईम पर धडाधड नहीं आती है न...सारा पैसा वेस्ट होता रहता है....का कह रहे हैं ई मतलब नहीं था.....ओह तो ई बात है...दरअसल पैसा तो भरपूर है .मगर घोटालेबाज मंत्री अधिकारी लोग ..मतलब टैलेंटेड लोग मिल नहीं रहे हैं...अरे नहीं जो हैं न उनका सबका रिकार्ड तो पहले से ही मौजूद है...अब तो नये फ़ेस की तलाश

____________________________________________________________________

खबर :- राजधानी में महिलायें असुरक्षित...

नज़र :- अबे इसमें खबर कौन सी है बे.....महिलायें असुरक्षित हैं ये....यार राजधनी में असुरक्षित हैं ये.....या फ़िर ये कि असुरक्षित हैं ये.....सब बकवास बात है जी...ई कहिये कि दे़श , समाज और परिवार तक में महिलायें असुरक्षित हैं............आज कोई भी ऐसी जगह नहीं है ...जहां के लिये ये कहा जा सके कि महिलायें सुरक्षित हैं...अब सुन लो तनिक राजधानी की...तो ई बात तो उसी दिन प्रमाणित हो गयी थी..जिस दिन देश की प्रथम महिला आई पी एस ..किरन बेदी को तमाम षडयंत्र रच कर दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनने से रोक दिया गया....और बिल्कुल नागवार गुजरने वाले तरीके से उन्हें नौकरी से अवकाश पर जाने को मजबूर कर दिया गया......खाक समाचार है ये..

___________________________________________________________________

खबर :- हसीना को पासपोर्ट न देने की वकालत ......

नज़र :- अरे ई का हो गया है भई पासपोर्ट विभाग को ...जरूर ई सब महंगाई का असर है ..बेचारे लोगन को दाल खाने को नहीं मिलता होगा तो ईहे अनाप-शनाप निर्णय लेंगे न.....हसीना को पासपोर्ट नहीं देंगे ...तो देंगे किसको जी....और किसने इजाजत दी उनको ऐसी वकालत करने की....हम अभी जी से शिकायत करते हैं....का कह रहे हैं.....बात हो रही है अंडरवर्ल्ड डौन दाऊद इब्राहिम कासकर की बहन हसीना पारकर का....अरे बाप रे ...ई तो कातिल हसीना निकली जी...इनका तो पासपोर्ट नहीं...राशन कार्ड भी नहीं मिलना चाहिये....एकदम ठीक वकालत की है जिसने भी की है....अब हर कोई..कसाब मियां के वकील साहब की तरह का वकालत तो नहीं कर सकता न...


____________________________________________________________________
खबर::- युक्ता मुखी चली सलमान,शाहरुख की राह ..

नज़र :- अरे यानि युक्ता भी अब बौडी शौडी बनायेंगे...सिक्स पैक....वाह कमाल का आईडिया है जी.....क्या कहा ..उनका ये मतलब नहीं था...दरअसल उनका कहना है कि वे भी टीवी शोज होस्ट करेंगी ...अरे धत तेरे की ..या क्या....तो ये कहिये न कि आप राखी सावंत से टक्कर लेना चाहती हैं...लिजीये तो क्या गलत कहा मैंने..टीवी पर भी तो वही होस्ट चमक रहे हैं न जो पहले से ही चमके हुए हैं..नहीं तो आप ही बताओ न.....अपने राहुल राय, और दीपक तिजोरी भी न करे रहे होते होस्ट...चलिये आप तो किसी भी राह चलिये जी...का फ़र्क पडता है।

___________________________________________________________________

तो ठीक है न आज एतने समाचार है खास खास...